Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
असम : बाढ़ के पानी में अटकी सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, IAF ने 119 यात्रियों को बचाया
Published / 2022-05-16 17:41:11
असम : बाढ़ के पानी में अटकी सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, IAF ने 119 यात्रियों को बचाया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारी बारिश की वजह से इस वक्त असम बाढ़ की चपेट में है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर हुए भूस्खलन ने राज्य में भयंकर तबाही मचा दी है, लैंडस्लाइड के कारण कई स्थानों पर सड़क और रेल का संपर्क टूट गया है, जिसकी वजह से कल सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन कछार इलाके में अटक गई, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान पर बन आई लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने अपनी सूझबूझ और दिलेरी से 119 यात्रियों की जान बचा ली। दरअसल, रविवार को सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन कछार इलाके में फंस गई थी। रेल की पटरी उखड़ जाने से ट्रेन एक प्लेस पर अटक गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली उसने इंडियन एयर फोर्स की मदद ली और फिर तुरंत मौके पर पहुंचकर सेना के जवानों ने सभी यात्रियों को एयरलिफ्ट कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। आपको बता दें कि असम में बाढ़ के चलते हालात काफी बिगड़े हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा है कि न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टिल्ला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेतार, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों से भूस्खलन की सूचना मिली है, जहां करीब 80 घर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं तो वहीं असम के छह जिलों में 25,000 लोग प्रभावित हुए हैं । यही नहीं शनिवार को दीमा हसाओ जिले लैंडस्लाइड के कारण एक महिला सहित तीन लोगों की मौत भी हो गई है।

बुद्ध पूर्णिमा : भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी पहुंच पीएम मोदी ने की मायादेवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Published / 2022-05-16 17:21:20
बुद्ध पूर्णिमा : भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी पहुंच पीएम मोदी ने की मायादेवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी पहुंचे जहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी लुंबिनी में बनाए गए विशेष हैलीपेड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पर नेपाली प्रधानमंत्री श्री देऊबा एवं उनकी पत्नी मौजूद थीं। वैशाख बुद्ध पूर्णिमा पर पीली पोशाक पहने पीएम मोदी हेलीपैड से नेपाली प्रधानमंत्री के साथ सीधे मायादेवी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए। यह मंदिर भगवान बुद्ध का जन्मस्थान है। प्रधानमंत्री वहां भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती पर आयोजित एक विशेष पूजा में भाग लेंगे। पीएम मोदी अपने विशेष विमान से भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। एयरपोर्ट से वह भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल स्थित लुंबनी के लिये भारतीय वायुसेना हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए। पीएम मोदी के विमान के लुंबिनी के समीप भैरवा में चीन द्वारा निर्मित अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नहीं उतरने और उनके हैलीकॉप्टर से सीधे लुम्बिनी जाने को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं थीं लेकिन भारत सरकार ने इसे सुरक्षा संबंधी मामला बताकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

गुजरात ; आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदें देख वैज्ञानिक भी हैरान
Published / 2022-05-16 12:17:59
गुजरात ; आसमान से गिर रहीं रहस्यमयी गेंदें देख वैज्ञानिक भी हैरान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के कई गांवों में दावा किया जा रहा है कि आसमान से रहस्यमयी गेंद गिरी है। अब तक पांच जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें गेंद या गेंद जैसे आकार वाला मलबा गिरने की बात कही गई है। अंतरिक्ष से गिरी इन गेंदों को देखकर हर कोई हैरान है। अब भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक इन गेंदों की जांच करेंगे। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला मामला 12 मई को सामने आया था। आनंद के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गांव से खबर आई कि अंतरिक्ष से मलबा गिरा है। यह मलबा गेंद जैसे आकार का था। इसके बाद 14 मई को खेड़ा जिले के चकलासी गांव से भी धातु की गेंदों की तरह दिखने वाला मलबा गिरने की बात सामने आई। फिर वडोदरा से भी ऐसी ही खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि किसी भी जगह से इस तरह के मलबे से किसी के हलातत होने की खबर नहीं मिली है। फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय की टीम करेगी दौरा : वडोदरा ग्रामीण के एसपी रोहन आनंद ने बताया कि आगे की जांच के लिए सभी गेंदों को फोरेसिंग विज्ञान निदेशालय को भेजा जाएगा, जिससे इसकी सच्चाई का पता चल सके। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी गेंदें उच्च घनत्व वाली धातु से बनी हुई लगती हैं, जिनका उपयोग रॉकेट छोड़ने के लिए किया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेंदे काले रंग की धातु की हैं, जिनका वजन पांच किलोग्राम है। चीन के प्रक्षेपण वाहन का हो सकता है मलबा : हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल ने ट्वीट कर बताया है कि यह चीन के प्रक्षेपण वाहन चांग झेंग 3 बी सीरियल Y86 का मलबा हो सकता है।

घरेलू कोयले की उपलब्धता में कई मुश्किलें, 800 मिलियन टन हो रहा उत्पादन
Published / 2022-05-16 05:32:36
घरेलू कोयले की उपलब्धता में कई मुश्किलें, 800 मिलियन टन हो रहा उत्पादन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोल मंत्रालय ने कहा है कि देश घरेलू कोयले की उपलब्धता में कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि कोयला ब्लॉक धारकों कैप्टिव और व्यावसायिक दोनों को कोयले की कमी को कम करने में एक प्रमुख भूमिका निभानी है। ऊर्जा क्षेत्र के कोल लिंकेज के लिए आंतरिक मंत्रालय पैनल के चेयरमैन और अतिरिक्त सचिव ने कहा कि घरेलू कोयला उत्पादन इस समय लगभग 800 मिलियन टन है। कोयले की उपलब्धता में बाधाओं को देखते हुए देश में बाकी मांग को अन्य देशों से आयात के माध्यम से पूरा किया जाना है। कोयले के कम भंडारण के लिए कई कारक जिम्मेदार : कोयला सचिव एके जैन ने बिजली संयंत्रों में कम कोयले के भंडार के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया था। इसमें अर्थव्यवस्था में उछाल के कारण बिजली की मांग में वृद्धि, कोरोना महामारी, गर्मी का जल्दी आना, गैस की कीमत में वृद्धि और आयातित कोयला और कोस्टल थर्मल पावर संयंत्रों द्वारा बिजली उत्पादन में तेज गिरावट है। पहले से कई उपाय चल रहे हैं : उन्होंने कहा कि देश में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए पहले से ही कई उपाय चल रहे हैं। देश में गैस आधारित बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आई है, जिसने संकट को और बढ़ा दिया है। आयातित कोयले की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण कोस्टल थर्मल पावर प्लांट अब अपनी क्षमता का लगभग आधा उत्पादन कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर पैदा हो गया है। दक्षिण और पश्चिमी के राज्य आयातित कोयले पर निर्भर : जैन ने कहा कि दक्षिण और पश्चिम के राज्य आयातित कोयले पर निर्भर हैं। जब इन राज्यों में कोयला संयंत्रों को वैगन या रेक के माध्यम से कोयला भेजा जाता है तो रेक का समय 10 दिनों से अधिक हो जाता है, जिससे दूसरे संयंत्रों के लिए रेक का संकट खड़ा हो जाता है।

पीएम मोदी का नेपाल दौरा आज, बुद्ध पूर्णिमा की विशेष प्रार्थना में शामिल होने जाएंगे लुंबिनी
Published / 2022-05-16 03:29:31
पीएम मोदी का नेपाल दौरा आज, बुद्ध पूर्णिमा की विशेष प्रार्थना में शामिल होने जाएंगे लुंबिनी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और नेपाल के संबंध अद्वितीय हैं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की भारत यात्रा के दौरान हुई लाभप्रद चर्चा के बाद दोबारा उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जल विद्युत, विकास और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने को लेकर बनी समझ को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी इस यात्रा का उद्देश्य समय की कसौटी पर खरे उतरे इन संबंधों को और मजबूत करना है। नेपाल में पहला नेट जीरो इमिशन भवन : एक व्यापक अपील के बाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की वित्तीय सहायता से लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन (आईबीसी) द्वारा अद्वितीय इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बुद्धिस्ट कल्चर एंड हेरिटेज का निर्माण किया जाएगा। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन, संस्कृति मंत्रालय के तहत एक अनुदान प्राप्त संस्था है। बौद्ध केंद्र नेपाल में पहला नेट जीरो इमिशन’ भवन होगा।

अंबुजा और एसीसी को टेकओवर कर सीमेंट कारोबार के "किंग" बने गौतम अडाणी
Published / 2022-05-16 02:58:37
अंबुजा और एसीसी को टेकओवर कर सीमेंट कारोबार के "किंग" बने गौतम अडाणी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का टेकओवर करेंगे। अडाणी ग्रुप की ये डील 10.5 अरब डॉलर (करीब 81 हजार करोड़ रुपए) में हुई है। ये भारत के इंफ्रा और मटेरियल्स स्पेस में सबसे बड़ा अधिग्रहण है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पिछले हफ्ते इस डील के संबंध में अबुधाबी और लंदन गए थे। अभी वे भारत लौट आए हैं। इस टेकओवर की जानकारी देते हुए गौतम अडाणी ने ट्वीट कर कहा, भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। भारत में होलसिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीनेस्ट सीमेंट कंपनी बना देगी। 17 साल का कारोबार समेटेगी होलसिम : होलसिम कंपनी ने भारत में 17 साल पहले कारोबार शुरू किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी मानी जाती है। इस डील के बाद कंपनी भारत में अपना बिजनेस बंद कर सकती है। होलसिम ग्रुप की देश में दो सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड में हिस्सेदारी है। 73,128 करोड़ रुपए वैल्यू वाली अंबुजा सीमेंट में होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए होलसिम की 63.19% और एसीसी में 54.53% की हिस्सेदारी है (जिसमें से 50.05% अंबुजा सीमेंट्स के जरिए है)।

एयर इंडिया की अगुआई करना एक शानदार अवसर : सीईओ
Published / 2022-05-15 03:14:48
एयर इंडिया की अगुआई करना एक शानदार अवसर : सीईओ

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) के तौर पर अपनी नियुक्ति के बारे में कहा कि एक एतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करना एक शानदार अवसर है। विल्सन ने कहा कि इस नई भूमिका में उन्हें बहुत चुनौतीपूर्ण काम करना है। वह अभी सिंगापुर एयरलाइंस के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी स्कूट एयर के सीईओ हैं। सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) टाटा समूह के संयुक्त उद्यम वाली एयरलाइन विस्तार में साझेदार है। टाटा संस ने विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। स्कूट के कर्मचारियों को शुक्रवार को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा, मैंने कार्यकारी दल और कर्मचारी संगठन के नेताओं को स्कूट और एसआईए समूह से अपने इस्तीफे के बारे में बता दिया है। विल्सन ने कहा, स्कूट को छोड़ने का फैसला खासा मुश्किल रहा है। उन्होंने आगे कहा, आगे का मार्ग बहुत चुनौतीपूर्ण है और मुझे प्रसन्नता है कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने मुझे इस एयरलाइन का नया सीईओ चुना है। उन्होंने कहा, अब टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऐतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करने, उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का शानदार अवसर है। इस उत्साहजनक चुनौती की यात्रा शुरु करके मैं प्रसन्न हूं। टाटा समूह ने गत 27 जनवरी को सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण संभाला है। कर्ज के बोझ से दबी इस एयरलाइन के लिए टाटा समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी।

दुनिया में हमारा टीकाकरण कार्यक्रम सबसे बड़ा, 98 देशों को सप्लाई की कोविड वैक्सीन : मोदी
Published / 2022-05-12 17:04:31
दुनिया में हमारा टीकाकरण कार्यक्रम सबसे बड़ा, 98 देशों को सप्लाई की कोविड वैक्सीन : मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम ने गुरुवार को दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है और हमने अपने वार्षिक स्वास्थ्य देखभाल बजट में अब तक का सबसे अधिक आवंटन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड महामारी जीवन को बाधित करती है, आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करती है और खुले समाज के लचीलेपन का परीक्षण करती है। भारत में हमने महामारी के खिलाफ एक जन-केंद्रित रणनीति अपनाई है। उन्होंने आगे कहा कि हमने लगभग 90 फीसदी वयस्क आबादी और 50 मिलियन से अधिक बच्चों को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड किया है। भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (हऌड) द्वारा अनुमोदित चार टीकों का निर्माण करता है और इस साल 5 बिलियन खुराक का उत्पादन करने की क्षमता रखता है। भारत ने 98 देशों को 200 मिलियन कोविड वैक्सीन की खुराक सप्लाई की है : वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने 98 देशों को 200 मिलियन कोविड वैक्सीन की खुराक सप्लाई की है। उन्होंने कहा कि हमने टेस्टिंग, ट्रीटिंग और डेटा मैनेजमेंट केलिए कम लागत वाली कोविड शमन तकनीक विकसीत की है। हमने अन्य देशों को भी इन क्षमताओं की पेशकश की है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने वायरस पर वैश्विक डेटाबेस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक समन्वित वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। हमें एक लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहिए और टीकों और दवाओं तक समान पहुंच को सक्षम बनाना चाहिए। भारत मेंटीकाकरण का आंकड़ा 190 करोड़ के पार : बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक भारत में कोरोना वैक्सीन की 190.83 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं अगर कोरोना मामले की बात करें तो देश में गुरुवार को कोरोना के 2897 नए मामले सामने आए जबकि महामारी से संक्रमित 54 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2986 लोग इस महामारी के ठीक हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब : बता दें कि देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 19,494 पहुंच गई हैं। वहीं देश में कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,31,13,413 हो गई है। वहीं देश में संक्रमण की दैनिक दर 0।60 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.72 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,70,165 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

कैंपबेल विल्सन होंगे एयर इंडिया के नये महाराजा
Published / 2022-05-12 14:23:25
कैंपबेल विल्सन होंगे एयर इंडिया के नये महाराजा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टाटा ने एयर इंडिया की बागडोर अब कैंपबेल विल्सन को सौंप दी है। टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को बतौर एयर इंडिया के उएड और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। गुरुवार को टाटा संस की ओर से यह घोषणा की गई। 50 साल के विल्सन के पास पूर्ण सेवा और कम लागत वाली एयरलाइनों दोनों में विमानन उद्योग की 26 सालों की विशेषज्ञता है। उन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस समूह के लिए जापान, कनाडा और हांगकांग जैसे देशों में 15 से अधिक सालों तक काम किया है। कैंपबेल विल्सन ने साल 1996 में न्यूजीलैंड में रकअ के साथ एक प्रबंधन ट्रेनी के रूप में शुरूआत की थी। विशेष रूप से रकअ टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन विस्तारा में एक भागीदार है। इसके बाद उन्होंने स्कूट के संस्थापक उएड के रूप में 2011 में सिंगापुर लौटने से पहले कनाडा, हांगकांग और जापान में एसआईए के लिए काम किया, जहां विल्सन ने साल 2016 तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद कैंपबेल विल्सन ने एसआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने मूल्य निर्धारण, वितरण, ई-कॉमर्स, मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड और मार्केटिंग, वैश्विक बिक्री और एयरलाइन के विदेशी कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां काम करने के बाद विल्सन ने एक बार फिर स्कूट में साल 2020 में सीईओ का पद संभाला। विल्सन ने न्यूजीलैंड में कैंटरबरी विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर आॅफ कॉमर्स (प्रथम श्रेणी का सम्मान) प्राप्त किया है। बता दें कि टर्किश एयरलाइंस के बॉस इल्कर आयसी को पहले टाटा द्वारा एयर इंडिया का उएड नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने 1 मार्च को इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। कैंपबेल विल्सन ने कहा कि प्रतिष्ठित एयर इंडिया का नेतृत्व करने और अत्यधिक सम्मानित टाटा समूह का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना एक सम्मान की बात है। एयर इंडिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों में से एक बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा के शिखर पर है, जो एक विशिष्ट ग्राहक अनुभव के साथ विश्व स्तरीय उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करती है जो भारतीय गर्मजोशी और आतिथ्य को दशार्ती है। मैं उस महत्वाकांक्षा को साकार करने के मिशन में एयर इंडिया और टाटा के सहयोगियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.