Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
महंगाई पर बोले चिदंबरम- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में करनी पड़ी कटौती
Published / 2022-05-20 17:22:08
महंगाई पर बोले चिदंबरम- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में करनी पड़ी कटौती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने महंगाई का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि अब देश के मध्य वर्ग के लोगों को अपने अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, इन दिनों मध्य वर्ग की पीड़ा देखिए। एक दंपति ने कहा कि उन्होंने फलों, सब्जियों और दूध की मात्रा में कटौती कर दी है। अब वे कपड़े और जूते-चप्पल तब तक नहीं खरीदते जब तक कोई खास मौका नहीं हो। उन्होंने यह दावा भी किया, गृहणियां रसोई में खाना पकाने से पहले दो बार सोचती हैं। अब वो शहर भी नहीं घूमते और बाहर खाना नहीं खाते। सीएनजी वाली कार चलाना भी खर्चीला हो गया है।

पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को दिया अगले 25 साल की जीत का मंत्र, "हर घर भाजपा..."
Published / 2022-05-20 07:34:58
पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को दिया अगले 25 साल की जीत का मंत्र, "हर घर भाजपा..."

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के जयपुर में चल रही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं। भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का।

कांग्रेस भाई-बहन तो टीएमसी दीदी- भतीजे की पार्टी : जेपी नड्डा
Published / 2022-05-19 12:54:24
कांग्रेस भाई-बहन तो टीएमसी दीदी- भतीजे की पार्टी : जेपी नड्डा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वीरवार को कहा कि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में विचारधारा किनारे और परिवार सामने आ गए हैं जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी अब न तो राष्ट्रीय, न ही भारतीय और न ही प्रजातांत्रिक रह गई है। लोकतांत्रिक शासन के लिए वंशवादी राजनीतिक दलों के खतरे पर यहां आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। मुंबई स्थित थिंक टैंक रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी (आरएमपी) के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, केंद्रीय मंत्री व जनता दल यूनाईटेड के आरसीपी सिंह, आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एम थंबी दुरई और भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे सहित कई नेता उपस्थित थे। संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में नड्डा ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), नेशनल कॉन्फ्रेंस, शिरोमणि अकाली दल, इंडियन नेशनल लोक दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और शिव सेना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये क्षेत्रीय पार्टियां अब परिवारवादी पार्टियों में बदल गई हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को दीदी- भतीजे की पार्टी बताया और कहा कि झारखंड में बाबू जी के बुजुर्ग होने के बाद बेटे (झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) ने पार्टी संभाल ली है। नड्डा ने कहा कि जो परिवारिक पार्टियां हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना होता है। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। इनके कार्यक्रम भी लक्ष्यविहीन होते हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस भी अब ना तो राष्ट्रीय रह गई है, ना भारतीय और न ही प्रजातांत्रिक रह गई है, ये भी भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों का लक्ष्य किसी भी तरह से सत्ता में आना होता है और इसके लिए वे ध्रुवीकरण से भी गुरेज नहीं करते, वह चाहे जाति के आधार पर हो या धर्म के आधार पर हो। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को ताक पर रख दिया जाता है और सत्ता पाने के लिए ध्रुवीकरण किया जाता है। नड्डा ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्टियों में धीरे-धीरे कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और अब उन क्षेत्रीय पार्टियों में विचारधारा किनारे हो गई है तथा परिवार आगे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से क्षेत्रीय पार्टियां, परिवारवादी पार्टियों में बदल गई हैं। जो परिवारिक पार्टियां हैं, उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता पाना होता है। इनकी कोई विचारधारा नहीं है। इनके कार्यक्रम भी लक्ष्यविहीन होते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो विचारधारा और कैडर आधारित है, जिसमें फैसले लोकतांत्रिक आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण उपकरण है। अगर वह स्वस्थ हो तो प्रजातंत्र स्वस्थ रहता है। अगर वह अस्वस्थ है तो प्रजातंत्र अस्वस्थ हो जाता है और इससे धीरे-धीरे प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुंचने लगता है।

भारतीय नौसेना ने किया सीकिंग हेलिकॉप्टर से देश की पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का टेस्ट
Published / 2022-05-18 17:20:22
भारतीय नौसेना ने किया सीकिंग हेलिकॉप्टर से देश की पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का टेस्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय नौसेना ने बुधवार को एक सीकिंग हेलिकॉप्टर से स्वदेश में विकसित पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह परीक्षण विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय नौसेना का स्वदेशीकरण करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से यह परीक्षण किया है। ट्विटर पर भारतीय नौसेना ने सीकिंग 42बी हेलिकॉप्टर का मिसाइल दागते वक्त का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमान द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाजरोधी संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने के एक महीने बाद नई मिसाइल का परीक्षण किया गया है। भारतीय नौसेना विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की प्रभावी रूप से रक्षा करने के लिए अपनी समग्र युद्धक क्षमता में लगातार वृद्धि कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के दो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों का शुभारंभ किया था। युद्धपोत आईएनएस सूरत और युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी को मुंबई में मझगांव डाक लिमिटेड (एमडीएल) में लॉन्च किया गया था। आईएनस सूरत पी15बी क्लास का चौथा गाइडेड-मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत है, जबकि आईएनस उदयगिरी पी17ए श्रेणी का दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट है। इसे लेकर उन्होंने कई ट्वीट भी किए गए हैं।

रोम के टिल्डोंक के उर्सूलाइन धर्मसंघ में राज्य की धमक
Published / 2022-05-18 13:35:03
रोम के टिल्डोंक के उर्सूलाइन धर्मसंघ में राज्य की धमक

टीम एबीएन, रांची। रोम के टिल्डोंक की उर्सुलाइन धर्मसंघ की केंद्रीय महासभा आयोजित की गयी जिसमें झारखंड और छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधियों को भी चुना गया। टिल्डोंक की उर्सुलाइन धर्मसंघ की केंद्रीय महासभा, 7 मई से 21 मई तक रोम इटली में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। धर्मसंघ के सर्वोच्च साा की महासभा 2014 में पुणे में सम्पन्न हुई। यह महासभा हर छह साल में होती हैं, किंतु कोविड 19 महामारी के कारण 2020 में न होकर मई 2022 में आयोजित किया गया। धर्मसंघ की इस सर्वोच्च संस्था में विश्व में कार्यरत भारत, अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा बेल्ज्यिम से 45 चयनित सदस्यों सिस्टर्स ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। भारत के अन्तर्गत चार प्रोभिन्स अंबिकापुर, गुमला, रांची, तेजपुर, उपप्रोभिंस डी आर कोंगो, अफ्रीका, यू एसए तथा बेल्जियम के प्रोभिन्श्यिल सुपीरियर्स, सलाहकारिणियां तथा चयनित सदस्यों ने भाग लिया। इस 15 दिवसीय केंद्रीय महासभा में संपूर्ण धर्मसंघ की वर्तमान स्थिति, प्रेरितिक कार्यप्रणाली जीवन शैली पर मनन चिंतन, विचार-विमर्श कर भावी योजनाओं के हर पहलू से बेहतर से बेहतर करने पर विमर्श किया गया। धर्मसंघ की इस सर्वोच्च संस्था ने 16 मई 2022 को प्रशासनिक सदस्यों का भी चुनाव किया जो इस प्रकार है। सिस्टर विमला मिंज सुपीरियर जेनेरलसिस्टर निर्मला कुजूर प्रथम सलाहकारिणी सिस्टर एसपेरंस हमुली द्वितीय सलाह कारिणी सिस्टर मटिल्डा डुंगडुंग तृतीय सलाह कारिणी क्रमश: सिस्टर मटिल्डा डुंगडुंग, सिस्टर एसपेरन्स हमुली, सिस्टर निर्मला कुजूर, सिस्टर विमला मिंज,सिस्टर विमला मिंज। सुपीरियर जेनेरल तथा सि निर्मला कुजूर के लिए। धर्मसंघीय स्तर पर कार्यरत रहने का दूसरा मौका है, जबकि सिस्टर एसपेरंस हमुली, अफ्रीका तथा सिस्टर मटिंल्डा डुंगडुंग प्रथम कार्य अवधि पर हैं। यह टीम अभी से 6 वर्षों के लिए र्धमसंघ के सर्वाेच्च अधिकारिणी के रूप में पूरे र्धमसमाज के सफल सुव्यवस्थित सुसंचालन हेतु 2028 तक अपने पावन उारदायित्वों का निर्वाहन पूर्ण जिम्मेवारी से करेंगी। पूर्व समिति के दो सदस्यों सिस्टर जेन क्विनलन, यू एस एद्घ तथा सिस्टर बेर्नादेत मॉविता, अफ्रीका को भी सहृदय धन्यवाद दिया, जिन्होेनें धर्मसमाज के संचालन हेतु अपनी नि:स्वार्थ सेवा 2014 से आज तक दिया। सभी सदस्यों ने आभार प्रकट किया। ये हम सभी के लिए गौरव की बात है कि सुपीरियर जेनेरल सिस्टर विमला मिंज तथा सिस्टर मटिंल्डा डुंगडुंग, जिला सिमडेगा से तथा सिस्टर निर्मला कुजूर, छतीससगढ़ से आती है। डॉ मेरी ग्रेस ने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है।

हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, अब किस पार्टी में जायेंगे?
Published / 2022-05-18 09:57:09
हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, अब किस पार्टी में जायेंगे?

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दो दिन पहले कांग्रेस के चिंतन शिविर से वह नदारद रहे थे। वह पिछले कई दिनों से पार्टी के कुछ नेताओं, खासकर राज्य से जुड़े नेताओं पर आरोप लगा रहे थे। आखिरकार उनके इस्तीफे की खबर आ गई। आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, आज मैं हिम्मत करके पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। हार्दिक ने यह भी कहा, मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा। उधर, गुजरात में कृषि मंत्री राघव पटेल ने कहा कि हार्दिक भाजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत है। हार्दिक पटेल ने 2015 में पटेल आरक्षण का मुद्दा छेड़ा था। उनके आंदोलन की लोकप्रियता की बदौलत ही उन्हें कांग्रेस में एंट्री मिली थी। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा भी मिला। पिछले साल पार्टी ने उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। हालांकि, उसके बाद से वह राज्य स्तर पर पार्टी नेतृत्व से सहज नहीं थे। उन्होंने कई मौकों पर राज्य नेतृत्व की शिकायत की। यहां तक कि उनसे दूरी भी बना ली। हाल ही में यह भी चर्चा थी कि कांग्रेस पार्टी नरेश पटेल नाम के एक दूसरे पटेल नेता के संपर्क में है। हो सकता है पार्टी उन्हें शामिल कर ले। 10 मई को राहुल की दाहोद रैली में उम्मीद की जा रही थी कि राहुल गांधी उनसे बात कर नेतृत्व का मुद्दा सुलझा सकते हैं। लेकिन सूत्रों ने बताया कि राहुल के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका। हार्दिक पटेल के भाजपा ज्वाइन करने की भी खबरें उड़ रहीं हैं।

भारत ने 2000 मीट्रिक टन गेहूं भेजी अफगानिस्तान
Published / 2022-05-18 09:41:44
भारत ने 2000 मीट्रिक टन गेहूं भेजी अफगानिस्तान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत सरकार से मानवीय सहायता के रूप में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की एक और खेप सोमवार को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से अफगानिस्तान के लिए भेजी। सीमा शुल्क आयुक्त, राहुल नांगरे ने खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गेहूं से लदे ट्रकों पर भारत के लोगों से अफगानिस्तान के लोगों को उपहार संदेश लिखा हुआ था। आयुक्त राहुल नांगरे ने कहा, भारत सरकार ने अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराने का वादा किया है, जिसमें हम पहले ही 10,000 मीट्रिक टन गेहूं भेज चुके हैं। शेष 40,000 मीट्रिक टन में से आज हम 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप भेज रहे हैं। इससे पहले, भारत ने घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा। भारत से 2,500 टन गेहूं की मानवीय सहायता की पहली खेप 26 फरवरी को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान के जलालाबाद पहुंची थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि 2,000 मीट्रिक टन गेहूं लेकर भारत की मानवीय सहायता का दूसरा काफिला 3 मार्च को अटारी, अमृतसर से जलालाबाद, अफगानिस्तान के लिए रवाना हुआ था। इसके अलावा, भारत ने 8 मार्च को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से 40 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप अफगानिस्तान भेजी। 15 मार्च को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अफगानिस्तान के लिए 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की चौथी खेप भेजी गई थी। नवंबर 2021 में पाकिस्तान सरकार ने अफगान लोगों के लिए एक विशेष संकेत के रूप में, मानवीय उद्देश्यों के लिए असाधारण आधार पर वाघा सीमा के माध्यम से भारत से अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के रूप में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाओं के परिवहन को मंजूरी दी थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार मानवीय सहायता के परिवहन के लिए दी गई समयावधि 21 मार्च 2022 को समाप्त हो गई थी। लेकिन भारत सरकार की परिवहन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय अवधि में विस्तार का अनुरोध करने के बाद गेहूं परिवहन के लिए दो महीने का विस्तार कर दिया गया है।

गुजरात : नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे
Published / 2022-05-18 09:31:02
गुजरात : नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में कई और लोगों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि कम से कम 30 मजदूर मलबे में अभी दबे हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घटना आज सुबह की है। जिले के हलवाड़ जीआईडीसी में सागर सॉल्ट फैक्ट्री में ये हादसा हुआ। फंसे हुए लोगों को जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए 12 मजदूरों के मरने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग, और भी ताकतवर हुई भारतीय नौसेना
Published / 2022-05-17 17:54:53
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की दो स्वदेशी युद्धपोतों की लॉन्चिंग, और भी ताकतवर हुई भारतीय नौसेना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए गए। इसी के साथ अब भारतीय नौसेना पहले से और अधिक ताकतवर हो गई है। भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस सूरत (यार्ड 12707) और आईएनएस उदयगिरी (यार्ड 12652) के जरिए पूरी दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखाई गई। दोनों ही युद्धपोतों की डिजाइन नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई में भारतीय युद्धपोतों के शुभारंभ के दौरान कहा कि आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस सूरत के सफल प्रक्षेपण के बाद, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी जहाज निर्माण करेंगे। हम न केवल मेक इन इंडिया बल्कि मेक-फॉर-वर्ल्ड के लिए भी लक्ष्य रखेंगे। सिंह ने कहा कि कोविड-19 और रूस और यूक्रेन के बीच चल रही उथल-पुथल के बीच इन विध्वंसकों का शुभारंभ करना हमारी समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता की एक मिसाल है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 50 से अधिक जहाज और पनडुब्बियां बन रही हैं, और भारतीय नौसेना में लगभग 150 जहाज और पनडुब्बियां पहले से ही शामिल हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट 15बी श्रेणी के जहाज भारतीय नौसेना की अगली पीढ़ी के स्टेल्थ (रडार को चकमा देने में सक्षम) निर्देशित मिसाइल विध्वंसक हैं जिन्हें मुंबई में मझगांव डॉक्स लिमिटेड (एमडीएल) में बनाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि सूरत प्रोजेक्ट 15बी विध्वंसक का चौथा जहाज है, जो पी15ए (कोलकाता श्रेणी) विध्वंसक के एक महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत करता है। अधिकारी ने कहा कि सूरत जहाज को ब्लॉक निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है जिसमें दो अलग-अलग भौगोलिक स्थानों पर ढांचों का निर्माण शामिल है और इसे एमडीएल में एक साथ जोड़ा गया है। युद्धपोत उदयगिरी (फ्रिगेट), जिसका नाम आंध्र प्रदेश में पर्वत श्रृंखलाओं के नाम पर रखा गया है, प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स के तहत तीसरा जहाज है। यह उन्नत हथियारों, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम से लैस है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.