एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के सात राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में "लंपी त्वचा रोग" के कारण अबतक 7300 से अधिक मवेशियों की मौत हो गयी है और इसके साथ ही संक्रमण पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। लंपी त्वचा रोग (एलएसडी) मेवशियों में होने वाला एक संक्रामक विषाणु रोग है। यह बीमारी मक्खियों एवं मच्छरों की विशेष प्रजातियों से फैलती है। इससे संक्रमित होने पर मवेशियों में ज्वर एवं त्वचा पर गांठ हो जाती है और उनकी मृत्यु भी हो सकती है। अधिकारी के अनुसार, भारत के पूर्वी राज्यों, खासकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 2019 में एलएसडी के मामले सामने आये थे, लेकिन इस साल पश्चिमी एवं उत्तरी राज्यों एवं अंडमान निकोबार में भी यह बीमारी सामने आई। उन्होंने कहा, (इस साल) पहले गुजरात में एलएसडी का पता चला था और अब यह बीमारी सात राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में फैल गयी है। जुलाई से अबतक 1.85 लाख मवेशी इससे संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 7300 से अधिक मवेशियों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में करीब 74,325 मवेशी, गुजरात में 58,546, राजस्थान में 43,962 , जम्मू-कश्मीर में 6,385, उत्तराखंड में 1300, हिमाचल प्रदेश में 532 तथा अंडमान निकोबार में 260 मवेशी एलएसडी की चपेट में आये हैं, जबकि मध्यप्रदेश के आंकड़े का इंतजार है। मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, अबतक 7300 से अधिक मवेशियों की जान गयी है जिनमें से 3359 पंजाब, 2111 राजस्थान, 1679 गुजरात, 62 जम्मू कश्मीर, 38 हिमाचल प्रदेश, 36 उत्तराखंड और 29 अंडमान निकोबार के थे। हरियाणा में भी एलएसडी संक्रमण फैलने की खबर है। अधिकारी का कहना है कि संक्रमण से मृत्युदर एक से दो प्रतिशत है और यह इंसान को संक्रमित नहीं करता है। उनके अनुसार, फिलहाल टीकाकरण चल रहा है एवं 17.92 लाख मवेशियों को टीके लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि एलएसडी का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल पंजाब और गुजरात भेजे गये हैं तथा राज्यों को परामर्श एवं जैव सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करने, संक्रमित जानवरों को इधर-उधर आने जाने से रोकने, अवारा मवेशियों की निगरानी करने तथा मृत मवेशियों का सुरक्षित निस्तारण करने को कहा गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। साथ ही, पार्टी के चुनाव प्राधिकरण ने कहा है कि वह 20 सितंबर तक नया प्रमुख चुने जाने के कार्यक्रम पर अडिग रहेगा। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति पर निर्भर है, जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कोई भी दिन हो सकता है। सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि 16 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक प्रखंड समितियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के एक-एक सदस्य के लिए चुनाव हुए। जिला समिति के अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच, पीसीसी प्रमुखों तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच हुआ और एआईसीसी के अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। मिस्त्री ने कहा, हम कार्यक्रम पर अडिग रहेंगे। हम पहले ही पार्टी नेतृत्व को चुनाव कार्यक्रम भेज चुके हैं और सीडब्ल्यूसी की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जो कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख तय करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रखंड, जिला और प्रदेश कांग्रेस समितियों के स्तर पर संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो गए हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, मिस्त्री ने कहा कि चुनाव प्राधिकरण एआईसीसी प्रतिनिधियों के चयन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। ये प्रतिनिधि पार्टी के शीर्ष पद के लिए होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव में मतदान करेंगे। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देगी। सोनिया गांधी और पार्टी का कहना है कि 20 सितंबर तक कांग्रेस को अपना नया अध्यक्ष मिल जायेगा। इस बीच, माना जा रहा है कि जी-23 समूह के नेता चुनाव प्रक्रिया और इसकी पारदर्शिता पर नजर रखे हुए हैं। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनीष तिवारी सहित जी-23 में शामिल नेता सीडब्ल्यूसी से लेकर ब्लॉक स्तर तक सही तरीके से चुनाव कराये जाने पर जोर दे रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जल्द ही सिंगापुर जायेंगे। राजद के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। लालू परिवार ने डॉक्टरों से उनकी किडनी प्रत्यारोपण के लिए सलाह ली है। दरअसल, लालू यादव कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उनकी किडनी और फेफड़े में गंभीर संक्रमण है। साथ ही उन्हें मधुमेह और रक्तचाप भी है। उनकी दोनों किडनी 75 प्रतिशत से ज्यादा डैमेज हो चुकी है। लालू परिवार में अपने अभिभावक लालू यादव को सिंगापुर भेजने को लेकर चर्चा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक लालू को सिंगापुर भेजने को लेकर डॉक्टरों से सलाह ली गई है। बता दें कि पिछले दिनों पटना में अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास की सीढ़ियों से गिरने के कारण लालू यादव के कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स ले जाया गया था। उपचार के बाद लालू दिल्ली में ही अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर रह कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लालू यादव इसी हफ्ते पटना लौटे हैं। उन्होंने अपना किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में करवाया था। इस बारे में लालू ने काफी विस्तार से चर्चा की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर में जितने लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जाती है उसका सक्सेस रेशियो काफी अच्छा है। अगर जीवित डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट की जाती है तो उसकी सफलता दर 98.11 प्रतिशत है। जबकि मृत डोनर से किडनी ट्रांसप्लांट की सफलता दर 94.88 प्रतिशत है। वहीं, भारत में किडनी ट्रांसप्लांट का सक्सेस रेशियो 90 फीसदी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी करने के लिए नाम तय करने की कवायद रविवार से तेज हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति के एक नेता ने बताया कि 20 सितंबर तक नया अध्यक्ष चुन लिया जायेगा। इस नेता ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में इस बात पर सहमति बनी थी कि इसी साल 21अगस्त से 20 सितंबर के बीच नए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर दी जायेगी लेकिन मुश्किल यह है कि अब तक तय नहीं है कि नया अध्यक्ष कौन होगा? नेता ने बताया कि पार्टी का एक बड़ा धड़ा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाना चाहता है, लेकिन राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के आम चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी नेताओं की जबरदस्त मांग के बावजूद वह दोबारा अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अध्यक्ष पद छोड़ते समय भी उनपर इस्तीफा नहीं देने का दबाव था, लेकिन राहुल गांधी ने जब अध्यक्ष पद पर बने रहना स्वीकार नहीं किया तो सोनिया गांधी को नये अध्यक्ष के चुनाव तक पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस के इस नेता का कहना है कि पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि साल 2024 में कांग्रेस की मजबूती के लिए उसे अन्तरिम नहीं बल्कि एक पूर्णकालिक अध्यक्ष चाहिए इसलिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति में निर्णय लिया गया कि 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पार्टी अध्यक्ष के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत को दुनिया के लिए आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज को एकजुट करने और उसकी भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श समाज बन सके। RSS प्रमुख ने कहा कि समाज जब एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। समाज यानी सहयोग से इकट्ठा हुए लोग नहीं है बल्कि समाज वो है जिसके सामने एक सम्मान उद्देश्य है। सरसंघचालक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों ने बलिदान दिया। अनेक विभूतियों ने योगदान और बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली। हम समाज के रूप में सोचते हैं। हमारे लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हमें इस भाव को और आगे ले जाना होगा। यही हम भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है। भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक कभी भी व्यक्तिगत हितों पर ध्यान नहीं देते। वे हमेशा सम्पूर्ण समाज के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमें समाज के लिए काम करते हुए "मैं और मेरा" के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है। इससे हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी। दरअसल, भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयंसेवकों की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर बात की।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुरुग्राम पुलिस ने पाकिस्तान व दुबई से धमकी देकर रंगदारी वसूलने के चौंकाने वाले मामला का खुलासा किया है। पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं की मदद से हरियाणा और कई अन्य हिस्सों में आरोपी लोगों को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी पीड़ित को वीडियो कॉल कर फायरिंग की फुटेज दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोहना के एक प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस शातिर गिरोह का पर्दाफांश किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे कई बार व्हाट्सएप वीडियो और आॅडियो कॉल आई थी। फोन करने वाले ने एक गैंगस्टर का नाम लेकर धमकी दी और 5 लाख रुपये देने के लिए कहा, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने वीडियो कॉल की और उसमें एक आदमी जंगल जैसी जगह पर फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। गुरुग्राम की पुलिस टीम ने धमकी देने वाले व उनके साथियों की पहचान की। पुलिस, जुटाई हुई जानकारियों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रितिक (19 वर्ष), गुलशन (20 वर्ष), बंटी कुमार (24 वर्ष) व संदीप उर्फ सैन्डी (20 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर 6 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से कुल 99 एटीएम कार्ड, 62 सिमकार्ड, 23 मोबाईल फोन व 01 बैंक पासबुक बरामद हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला कि एटीएम कार्ड व रकट कार्ड इनके द्वारा खरीदे गए हैं। शिकायतकर्ता को जिस बैंक खाते में रुपए डालने के लिए कहा था वह, बैंक अकाउंट भी इन्होंने बिहार के एक व्यक्ति को 25 हजार रुपए देकर खरीदा था। आरोपियों ने मोबाइल फोन इंटरनेट बैंकिंग के लिए खरीदे थे। इनके साथी पाकिस्तान व दुबई में बैठकर किसी बिजनेसमैन और आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्तियों को अपने अन्य साथियों के माध्यम से टारगेट करते थे। पाकिस्तान के फोन नंबर से उन्हें धमकी देकर बैंक में रुपए ट्रांसफर करवा लेते थे। आरोपियों द्वारा ट्रांसफर रकम दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचती थी। आरोपी इन वारदातों को पिछले तीन महीने से अंजाम दे रहे थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना के मामलों में आज कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11539 नए केस सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख से नीचे चली गई है। अब देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 99879 हो गई है। देश में अभी तक कोरोना के 4.43 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन सक्रिय मामलों की कुल संख्या सिर्फ 0.23 फीसदी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मानसून के दूसरे दौर की बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। देश के पांच राज्यों से तबाही की खबर सामने आ रही है जहां 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 17 लापता हैं। हिमाचल में 22 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई। वहीं, उत्तराखंड में चार ने जान गंवाईं। इसके अलावा ओडिशा में चार, जम्मू-कश्मीर में दो और झारखंड में एक की मौत हुई। इस बीच कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इन जिलों में बक्सर, पटना, भोजपुर ,सारण शामिल हैं। इसके अलावा सहरसा, कटिहार, खगड़िया में भी बाढ़ का पानी निचले इलाके में प्रवेश कर गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बक्सर के नियाजीपुर पंचायत के श्रीकांत राय के डेरा पूरी तरह से बाढ़ के पानी के जद में आ गया है। पौंग बांध का जलस्तर 1374.78 फुट पहुंच गया है। हिमाचल के कांगड़ा व पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, मुकेरियां, दसूहा, जवाली, इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, जवाली, तलवाड़ा, हाजीपुर और इंदौरा के लिए अलर्ट जारी किया है। शाह नहर बैरेज व ब्यास से पानी छोड़ा जा सकता है। ओडिशा के 10 जिलों बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई जिलों की नदियां उफान पर हैं। साथ ही प्रदेश के निचले स्तर में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूपी के बरेली में पति- पत्नी के आपसी विवाद में कलयुगी बहु ने अपने ही ससुर की लाठी डंडों से मारकर निर्मम हत्या कर दी और विरोध करने पर अपने पति को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का भाई फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुट गई है। दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव तिलमास में फूला देवी का अपने पति कुवरसेन से लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके बाद वो अपने भाई और चाचा के साथ अपनी ससुराल आ धमकी और अपने पति पर जानलेवा हमला बोल दिया। पत्नी ने अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर लाठी डंडों से पति कुवरसेन पर हमला कर दिया। कुवरसेन चीख पुकार सुनकर लड़के के 75 साल का पिता मूलचंद उसे बचाने आए तो उन लोगो ने उन्हें भी नही बक्शा और बहु ने अपने बुजुर्ग ससुर को लाठी डंडों से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.