Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
भारत-अमेरिका के बीच खटपट शुरू : अमेरिका ने तेल कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
Published / 2022-10-01 10:02:58
भारत-अमेरिका के बीच खटपट शुरू : अमेरिका ने तेल कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का 10 दिनों का मैराथन यूएस दौरा खत्म होते ही अमेरिका ने भारत के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई की है और एक भारतीय तेल कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिका ने मुंबई स्थित फर्म तिबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड पर प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है, क्योंकि इस तेल कंपनी ने शुक्रवार को ईरान के साथ तेल व्यापार करने की बात कही थी। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका ऐसे दंडात्मक कार्रवाइयों में तेजी से इजाफा करेगा, यानि आने वाले दिनों में कई और भारतीय कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान किया जा सकता है। अमेरिका का ये प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किसी भारतीय कंपनी के खिलाफ इस तरह का पहला प्रतिबंध है और यह विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका यात्रा खत्म होने के फौरन बात किया गया है। यानि, बहुत साफ संकेत मिल रहे हैं, कि भारतीय विदेश मंत्री ने अमेरिका को जो आइना दिखाया है, वो उसे पसंद नहीं आया है। भारतीय विदेश मंत्री ने अमेरिका दौरे के दौरान बाइडेन प्रशासन के सामने ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात नहीं करने देने को लेकर शिकायत की थी और जयशंकर ने साफ शब्दों में कहा था कि तेल की भारी कीमत भारत की पीठ तोड़ रही है। बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने साल 2019 में ईरान के खिलाफ सख्त प्रतिबंधों की घोषणा की थी और उसके बाद से ही भारत को ईरान से तेल खरीदारी बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। अमेरिकी प्रतिबंध से पहले भारत, ईरानी तेल का चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार था। आधिकारिक सूत्रों ने द प्रिंट को बताया कि तिबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर लगाये गये प्रतिबंधों को लेकर भारत सरकार सतर्क है और सरकार इस पूरे मामले पर ध्यान दे रही है। बता दें कि, तिबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड एक वाणिज्यिक इकाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी पर सेकेंड्री प्रतिबंध लगाये गये हैं। इस कंपनी की स्थापना 2018 में की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी ने ईरानी ट्रिलियंस पेट्रोकेमिकल कंपनी लिमिटेड से लाखों अमेरिकी डॉलर्स के तेल और पेट्रोकेमिकल्स प्रोडक्ट्स खरीदे हैं। वहीं, यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने भारतीय कंपनी पर लगाए गये प्रतिबंधों के बाद कहा है कि भारत स्थित पेट्रोकेमिकल कंपनी तिबालाजी पेट्रोकेम प्राइवेट लिमिटेड ने ईरानी ट्रिलियंस पेट्रोकेमिकल से लाखों डॉलर के तेल खरीदकर उसे चीन भेज दिया। अमेरिका ने भारतीय कंपनी के अलावा सात और कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाये हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग और चीन की हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है और वो जेसीपीओए का उल्लंघन कर रहा है, लिहाजा हम ईरानी तेल व्यापार पर प्रतिबंधों में और तेजी लायेंगे। वहीं, अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि, अमेरिकी प्रतिबंध चिंताजनक है और प्रतिबंध लगाने की टाइमिंग भी सही नहीं है, क्योंकि भारतीय विदेश मंत्री अभी अपना दौरा खत्म कर अमेरिका से लौटे ही हैं। उन्होंने अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी, जिनमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी शामिल थे। एस जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन और वाणिज्य मंत्री जीएम रेमंडो से भी मुलाकात की थी।

दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी टेलीफोन सेवाएं शुरू कर देगी जियो : मुकेश अंबानी
Published / 2022-10-01 08:07:38
दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी टेलीफोन सेवाएं शुरू कर देगी जियो : मुकेश अंबानी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने 5जी को डिजिटल कामधेनु बताते हुए आज घोषणा कि की रिलायंस जियो दिसंबर 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी सेवा पहुंचा देगी और 5जी के 5 लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ ही यह देश को बदल सकता है। अंबानी ने आज यहां शुरु हुए चार दिवसीय इण्डिया मोबाइल कांग्रेस और देश में 5 जी सेवा की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी सेवा लॉन्च किए जाने से पहले अंबानी ने कहा कि भारत के 5जी युग में तेजी से आगे बढ़ने के लिए उठाए गए कदम प्रधानमंत्री के द्दढ़ संकल्प का परिणाम हैं। यह खुशी की बात है क्योंकि 5जी अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी तकनीक से कहीं बढ़कर है। यह एक मूलभूत तकनीक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स जैसी अन्य परिवर्तनकारी तकनीकों की पूरी क्षमता को अनलॉक करती है। उन्होंने कहा कि भारत में 5जी का रोलआउट भारत के दूरसंचार इतिहास में कोई सामान्य घटना नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को अपने कंधे पर उठाए हुए है। 5जी के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में मजबूत कदम उठायेगा। भारत ने भले ही थोड़ी देर से शुरुआत की हो, लेकिन हम दुनिया की तुलना में उच्च गुणवत्ता वाली और अधिक किफायती 5जी सेवाओं को शुरू करेंगे। अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में 5जी पहुंचाने की जियो की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि जियो की अधिकांश 5जी भारत में विकसित की गई है, इसलिए आत्मनिर्भर भारत की मुहर इस पर लगी है। उन्होंने कहा कि 5जी के 5 लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ ही यह राष्ट्र को बदल सकता है। 5 जी डिजिटल सॉल्युशन्स, आम भारतीयों तक सस्ती और उच्ची गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को पहुंचा सकते हैं। यह युवा भारतीयों को विश्व स्तरीय क्षमताओं और दक्षताओं से लैस करके उनकी पूरी क्षमता को उभारने में मदद करेगा, ताकि वे अधिक कमा सकें और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना सकें।

फेस्टिव सेल : ई- कॉमर्स कंपनियों ने एक मिनट में बेचे 1100 फोन
Published / 2022-10-01 06:31:37
फेस्टिव सेल : ई- कॉमर्स कंपनियों ने एक मिनट में बेचे 1100 फोन

एबीएन बिजनेस डेस्क। इस साल का फेस्टिवल सेल ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काफी लाभदायक रहा। 22 सितंबर को शुरू हुए सेल में कंपनियां पहले चार दिन में ही 24,500 करोड़ रुपये (करीब 3.5 अरब डॉलर) से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस बात की जानकारी मंगलवार को आई वेबसाइट इंडिया टीवी पर छपी रिपोर्ट से मिली। ई-कॉमर्स कंपनियां मालामाल : समाचार के अनुसार सेल के पहले चार दिन में ही 5.5 करोड़ दुकानदारों ने ऑनलाइन खरीदारी की। इसके कारण सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) बढ़कर 5.4 गुणा हो गया। जानकारों के मुताबिक पहले सप्ताह में लगभग 41,000 करोड़ के जीएमवी का अनुमान लगाया गया था और उम्मीद के मुताबिक कंपनियां उस आंकड़े तक पहुचने के करीब है। खूब बिके मोबाइल फोन : फेस्टिव सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा खूब मोबाइल फोन बेचे गए। रिपोर्ट के मुताबिक हर मिनट लगभग 1,100 फोन बेचे गये। पिछले चार दिनों में लगभग 60-70 लाख मोबाइल फोन बिक गए हैं। अगर इसके कुल मूल्य की बात करें तो यह लगभग 11,000 करोड़ हैं।

पार्टी के निर्देश पर ही मैंने लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला : केएन त्रिपाठी
Published / 2022-10-01 05:58:48
पार्टी के निर्देश पर ही मैंने लिया राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला : केएन त्रिपाठी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर केएन त्रिपाठी ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार किसी को भी है और उसी के तहत मैं नामांकन करूंगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर न तो सोनिया गांधी से कोई बात हुई है और न ही राहुल और प्रियंका गांधी से। केएन त्रिपाठी ने कहा कि सोनिया राहुल और प्रियंका हमारे नेता हैं, उनका जो निर्देश होगा उसका पालन भी होगा और चुनाव को लेकर बात भी होगी। त्रिपाठी ने कहा कि उनका (सोनिया-राहुल) निर्देश था कि पार्टी का कोई भी नेता चुनाव लड़ सकता है उसी के तहत मैंने फैसला किया। केएन त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रही है। पार्टी न तो किसी को चुनाव लड़ने को कह रही है और न ही रोक रही है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बयान को लेकर केएन त्रिपाठी ने कहा कि नामांकन के बाद सभी को जानकारी हो जायेगी। पहले इसको लेकर पार्टी हाईकमान से बात होगी फिर अन्य लोगों से भी इस पर चर्चा होगी। केएन त्रिपाठी ने कहा कि सोनिया गांधी की वजह से मुझे विधानसभा में उपनेता और मंत्री बनने का अवसर मिला है। ऐसे में उनका जो भी निर्देश होगा, उसका पालन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार के त्याग और बलिदान को देश जानता है।

प्रगति मैदान पहुंच पीएम मोदी ने किया IMC के छठे संस्करण का उद्घाटन
Published / 2022-10-01 05:50:14
प्रगति मैदान पहुंच पीएम मोदी ने किया IMC के छठे संस्करण का उद्घाटन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए देश के 3 प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर प्रधानमंत्री के सामने एक-एक यूज केस का प्रदर्शन करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो मुंबई के एक स्कूल के शिक्षक को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों के छात्रों से जोड़ेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह प्रदर्शित करेगा कि कैसे 5G शिक्षकों को छात्रों के करीब लाकर, उनके बीच की शारीरिक दूरी को मिटाकर शिक्षा की सुविधा प्रदान करेगा। आज नये युग में प्रवेश करेगा भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 अक्टूबर को देश में पहली 5जी सेवा का शुभारंभ और इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नयी दिल्ली में प्रगति मैदान में अब से थोड़ी देर बाद भारतीय मोबाइल सम्मेलन (आईएमसी) के चार दिनों के कार्यक्रमों का उद्धाटन करेंगे और देश में 5जी मोबाइल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। आईएमसी का यह छठा संस्करण है इसका विषय है नया डिजीटल संसार। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 5जी दूरसंचार नेटवर्क से मोबाइल डाटा का प्रवाह कई गुना तेज होगा और लोगों को विश्वस्तरीय विश्वसनीय संचार सुविधाएं मिलेगी। 5जी प्रौद्योगिकी से ऊर्जा दक्षता और स्पेक्ट्रम तथा नेटवर्क का उपयोग बेहतर होगा। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कुछ देर पहले कहा, थोड़ी देर बाद इंडियन मोबाइल कांग्रेस शुरु होने जा रही है जहां भारत में 5जी क्रांति की शुरुआत करने की तैयारी है। उन्होंने प्रौद्योगिकी जगत के लोगों, युवा मित्रों और स्टाटर्अप इकाइयों के प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में जोड़ने का आह्वान किया। 5 जी तकनीकी के जरिए बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान एक से चार अक्टूबर तक 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित की गई थी और 1,50,173 करोड़ रूपये के सकल राजस्व के साथ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था। यह भारत के लिए खास पल होगा और देश टेक्नोलॉजी के एक नए युग में प्रवेश कर जाएगा। यह सम्मेलन प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, इनोवेटर्स और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाते हुए डिजिटल टेक्नोलॉजी को तेजी से अपनाने, इसके प्रसार से होने वाले अद्वितीय अवसरों पर विचार-विमर्श करने और विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा। बता दें कि 4G की तुलना में 5G नेटवर्क कई गुना तेज गति देता है और बाधा रहित संपर्क मुहैया कराता है, साथ ही अरबों जुड़े डिवाइसों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्ट में दावा : इंडियन आईटी इंडस्ट्री में बरकरार रहेगी 25% नौकरी छोड़ने की दर
Published / 2022-09-30 11:06:31
रिपोर्ट में दावा : इंडियन आईटी इंडस्ट्री में बरकरार रहेगी 25% नौकरी छोड़ने की दर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय आईटी उद्योग में वित्त वर्ष-2022 में नौकरी छोड़ने की दर 25.2 फीसदी रही। अन्य उद्योगों की तुलना में यह तेजी से अपनी प्रतिभाओं को खो रहा हैं, जिससे इस उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह जानकारी टीमलीज की एक रिपोर्ट में दी गई है। आईटी सेक्टर की नौकरियों से प्रतिभाओं के पलायन से निपटने पर आई रिपोर्ट ब्रेन-ड्रेन के अनुसार 2022 की तुलना में 2023 में इसमें और बढ़ोतरी होगी। वित्त वर्ष-2022 में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की जहां नौकरी छोड़ने की दर 49 फीसदी थी। वहीं वित्त वर्ष -2023 में इसके 50 फीसदी रहने का अनुमान है। टीमलीज डिजिटल के सीईओ सुनील चेम्मनकोटिल ने कहा कि गैर तकनीकी कंपनियों की तरफ से ऐसे कर्मचारियों की मांग बढी है। गैर तकनीकी कंपनियों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं जैसे वेतन, काम का लचीलापन आईटी कर्मचारियों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। आने वाले सालों में पारंपरिक कंपनियों में तकनीकी कर्मचारियों की मांग तीन गुना बढ़ेगी। इन पारंपरिक कंपनियों में 2025 तक 10 लाख नई टेक जॉब आने की संभावना है। इस प्रकार आगे भविष्य में भी आईटी से अन्य उद्योगों में कर्मचारियों का पलायन होता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि आईटी उद्योग में ग्रोथ हो रही है लेकिन यह अपनी प्रतिभाओं को रोकने में असफल है। इसी सर्वे के अनुसार 57 फीसदी आईटी कर्मचारी एक बार नौकरी छोड़ने के बाद दोबारा इस सेक्टर की जॉब में वापसी नहीं करते है। कर्मचारियों के द्वारा नौकरी बदलने के लिए अधिक वेतन का आकर्षण एक अहम कारक होता है। हम कर्मचारियों में बड़ा बदलाव देख रहे हैं। उनके काम करने और जीवन जीने के दृष्टिकोण में बदलाव आया हैं। आईटी उद्योग में अगले 5 वर्षों में 50 लाख से बढ़कर 1 करोड़ कर्मचारी होने की उम्मीद है। जिसके कारण नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छे अवसर होंगे। कर्मचारी जब किसी कंपनी में काम करना चाहता है तो उसमे वह देखता है कि कंपनी क्या-क्या सुविधाएं देती है। इसलिए अच्छे वेतन के अलावा कंपनी को एक अच्छे वर्क कल्चर, बेहतरीन लीडरशिप और अपने कर्मचारियों की जीवन की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। अगले कुछ वर्षों में आईटी उद्योग के दो गुना बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन इसके साथ ही इसमें कर्मचारियों का पलायन जारी रहेगा। आईटी उद्योग बिना किसी ठोस उपाय के अपने कर्मचारियों को रोकने में असफल रहेगा। कर्मचारियों के बीच किए गए एक सर्वे के अनुसार- 60 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि कार्यस्थल का लचीलापन उन्हें एक कंपनी के साथ अधिक दिनों तक बनाए रख सकता है। 50 फीसदी ने कहा कि कंपनियों को कैरियर के ग्रोथ का अवसर देना चाहिए। वहीं 27 फीसदी कर्मचारी एक कंपनी में अधिक दिनों तक काम करने के लिए कंपनी की कार्य संस्कृति को जिम्मेदार मानते है। उनका मानना है कि कंपनियों को अपनी कार्य संस्कृति पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अगस्त 2023 तक 10,000 से भी कम में सबसे सस्ता 5G फोन लायेगी जियो
Published / 2022-09-30 07:22:33
अगस्त 2023 तक 10,000 से भी कम में सबसे सस्ता 5G फोन लायेगी जियो

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस जियो बहुत जल्द बाजार में सस्ता 5जी फोन लांच करने वाली है। कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर सस्ता 5जी स्मार्टफोन उतारने का ऐलान किया है। फोन की शुरुआती कीमत 8000 रुपये से 12000 रुपये के बीच रह सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि जियो स्मार्टफोन अगस्त 2023 तक बाजार में आ सकता है। सबसे सस्ता 5जी फोन : जियो ने इससे पहले एक कार्यक्रम में दावा किया था कि कंपनी भारत में सबसे सस्ते 5जी फोन लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा था कि इसकी शुरुआती कीमत 5 हजार रुपये के आस पास रहेगी। बाद में इसके कीमत में और भी कमी की जा सकती है। हालांकि अभी जियो 5 जी फोन के वास्तविक कीमत के लिए इंतजार करना पड़ेगा। कम दाम में बेहतरीन फीचर : जियो अपने 5जी फोन में कई नए फीचर लाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी शुरुआत में 4GB RAM और 32GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही फोन में 1,600 x 720 pixel रिजॉल्यूशन के साथ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 480 5G का प्रोसेसर मिलेगा जबकि फोटोग्राफी के लिए 13MP और 2 MP का डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी रहेगी जो 18W के चार्जर को सपोर्ट करेगा। गुगल के साथ समझौता : जियो सस्ते 5जी फोन के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रही है। आकाश अंबानी के जियो चेयरमैन पद पर जाने के बाद ही गूगल और जियो के बीच कई अरब डॉलर का समझौता हुआ था। इस समझौते के अनुसार गूगल 5जी फोन के निर्माण और 5 जी के विस्तार में जियो की मदद करेगी।

शोपियां-बारामूला में सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा
Published / 2022-09-30 07:13:03
शोपियां-बारामूला में सुरक्षा बलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा दक्षिण कश्मीर के शोपियां के चित्रगाम इलाके और उत्तरी कश्मीर के बारामूला के येदिपुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

आज देश को पीएम मोदी सौंपेंगे आधुनिक तकनीकों से लैस तीसरी वंदे भारत ट्रेन
Published / 2022-09-30 07:04:39
आज देश को पीएम मोदी सौंपेंगे आधुनिक तकनीकों से लैस तीसरी वंदे भारत ट्रेन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी उपस्थित रहेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चली थी। वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन पहले की वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी। इस नई ट्रेन में यात्री सुविधाओं को देखते हुए कई तरह के परिवर्तन किये गये हैं। नई ट्रेन में कोविड को लेकर भी खास इंतजाम किये गये हैं। कवच तकनीक से लैस है वंदे भारत ट्रेन : गुजरात में चलने वाली इस वंदे भारत ट्रेन में पहली बार कवच तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है। इस तकनीक की मदद से दो ट्रेनों की आमने-सामने से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। इस तकनीक को देश में ही विकसित किया गया है जिसके कारण इसकी लागत काफी कम है। केन्द्र सरकार द्वारा 2022 के बजट में 2,000 किलोमीटर तक के रेल नेटवर्क को कवच के तहत लाने की योजना के बारे में एलान किया गया था। खास है वंदे भारत ट्रेन : स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड के नाम से प्रसिद्ध यह ट्रेन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति मात्र 52 सेकंड में प्राप्त कर लेती है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्लाइडिंग फुटस्टेप्स के साथ-साथ टच फ्री स्लाइडिंग डोर के साथ स्वचालित प्लग दरवाजे भी लगे हुए हैं। एसी की मॉनिटरिंग के लिए कोच कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम, और कंट्रोल सेन्टर व मेन्टेनेन्स स्टाफ के साथ कम्युनिकेशन एवं फीडबैक के लिए जीएसएम/जीपीआरएस जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय और सामान्य यात्रियों के लिए टच-फ्री एमिनिटीस वाले बायो वैक्यूम टॉयलेट्स की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार, दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए सीटों में ब्रेल लिपि के साथ सीट संख्या उकेरी गई है ताकि ऐसे यात्री अपनी सीटों तक आसानी से पहुंच सकें। इतना ही नहीं, आधुनिक तकनीक की बात करें तो इस ट्रेन में बेहतर ट्रेन नियंत्रण प्रबंधन के लिए लेवल-II सेफ्टी इंटीग्रेशन सर्टिफिकेशन, कोच के बाहर रियर व्यू कैमरों सहित चार प्लेटफार्म साइड कैमरे, सभी कोचों में एस्पिरेशन आधारित फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम और इलेक्ट्रिकल क्यूबिकल्स और शौचालयों में एरोसोल आधारित फायर डिटेक्शन एंड सप्रेस सिस्टम जैसे बेहतर अग्निशमन सुरक्षा उपाय किए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ने भारत में यात्रा के एक नए युग की शुरुआत की है। मात्र 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह ट्रेन समान सुविधा वाली आयातित ट्रेन से लगभग आधी लागत में बनकर तैयार हो जाती है। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, ट्रेन की प्रमुख प्रणालियों को भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है। नई वंदे भारत ट्रेनों में हवा से आने वाले कीटाणु, बैक्टीरिया और अन्य वायरस को दूर रखने के लिए कैटेलिटिक अल्ट्रावॉयलेट एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम नए डिजाइन में वायु शुद्धिकरण के लिए रूफ माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) के तौर पर मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन सीएसआईओ, चंडीगढ़ की सिफारिश पर इस सिस्टम को आरएमपीयू के दोनों सिरों में स्थापित किया गया है। जिससे ताजी हवा और वापस आ रही हवा के माध्यम से आने वाले कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस युक्त हवा को फिल्टर और साफ किया जा सके। जिससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्वस्थ माहौल में यात्रा कर सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.