Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
बेंगलुरु : चाइनीज ठग गैंग का भंडाफोड़, ईडी ने छापा मार जब्त किये 5 करोड़
Published / 2022-10-04 10:52:12
बेंगलुरु : चाइनीज ठग गैंग का भंडाफोड़, ईडी ने छापा मार जब्त किये 5 करोड़

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रवर्तन निदेशायल ने बेंगलुरु में ठगी करने वाले 12 कंपनियों का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन सभी कंपनियों में छापेमारी कर 5 करोड़ से अधिक रुपये भी जब्त किये हैं। खास बात यह है कि इन कंपनियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी करने के लिए कीपशेयर नाम से एक ऐप भी बना रखा था। ईडी का कहना है कि ये कंपनियां वाट्सअप और टेलीग्राम के माध्य से युवाओं के पास मैसेज भेजती थीं। ईडी की मानें तो इस मामले में चीन और ताइवान के छह नागरिकों के साथ- साथ कुल 92 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने कहा कि चीनी नागरिकों ने एक ऐप के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया है। इसके माध्यम से करोड़ों रुपए कमाये, जिसे चीन स्थित क्रिप्टो एक्सचेंजों में ट्रांसफर कर दिया। ईडी ने खुलासा किया है कि चीनी नागरिकों द्वारा संचालित इन फर्मों में स्थानीय लोगों को एचआर, मैनेजर, डायरेक्टर्स और टेलीकॉलर्स के रूप में काम पर रखा गया था। उन्होंने एक ऐप कीपशेयर लॉन्च किया, जो एक अन्य निवेश ऐप से जुड़ा था। यह प्लेस्टोर पर उपलब्ध था। ईडी के मुताबिक, नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को रजिस्ट्रेशन के लिए एक राशि जमा करनी पड़ती थी। उन्हें कथित निवेश के लिए और पैसा जमा करने के लिए भी कहा गया। पीड़ित युवाओं को हस्तियों के वीडियो पसंद करने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का काम सौंपा गया था। उन्हें प्रति वीडियो 20 रुपए का भुगतान किया जाता था। खास बात है कि यह राशि उनके ऐप वॉलेट में जमा कर दी गई थी। ईडी ने कहा कि यह तब तक जारी रहा जब तक प्लेस्टोर से ऐप को हटा नहीं दिया गया। ईडी ने कहा कि आरोपियों ने एकत्र किये गये धन को क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित कर दिया और उन्हें चीन स्थित क्रिप्टो एक्सचेंजों में स्थानांतरित कर दिया। ईडी ने कहा कि सभी लेनदेन फोन और व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से चीनी व्यक्तियों के नियंत्रण में थे। 92 आरोपियों में से छह चीन और ताइवान के नागरिक हैं।

टाटानगर से पटना का सफर सात घण्टे में पूरा करेगा तेजस
Published / 2022-10-04 10:37:07
टाटानगर से पटना का सफर सात घण्टे में पूरा करेगा तेजस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टाटानगर स्टेशन से सेमी हाई स्पीड की तेजस एक्सप्रेस चलेगी। आईआरसीटीसी अभी मुंबई, दिल्ली एवं अन्य मार्गों पर तेजस ट्रेन चला रही है, जिसे लोग स्पीड के कारण पसंद कर रहे हैं, यात्रा में समय कम लगने के साथ विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन तेजस ट्रेन के लिए भीड़ वाला मार्ग खोजने में जुटा है, ताकि साढ़े सात सौ से ज्यादा क्षमता वाली ट्रेन खाली न जाए। जानकार बताते हैं कि टाटानगर से पटना समेत अन्य किसी एक मार्ग पर तेजस दौड़ेगी। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली तेजस ट्रेन से लोग सात से आठ घंटे में पटना पहुंच सकेंगे, जबकि अन्य ट्रेनों में टाटा से पटना जाने में 11 घंटे से ज्यादा समय लगता है। चक्रधरपुर के डीआरएम ने जल्द ही मंडल से वंदे भारत ट्रेन चलने की जानकारी दी हैं। इससे टाटानगर और हावड़ा मुंबई रेलमार्ग सेमी हाई स्पीड ट्रेन मार्ग में शामिल हो जायेगा। तेजस ट्रेन देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो पूरी तरह से वातानुकुलित है। इसमें यात्रियों के मनोरंजन के लिए एलइडी लगी हैं। ऑटोमेटिक दरवाजे हैं। सभी कोच में ऑटोमेटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगे हैं। कोच में ऐसी व्यवस्था है कि आग लगने पर खुद ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा। कोच में बायो-वैक्यूम टॉयलेट हैं।

मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है, सीसीयू से फिर आईसीयू में शिफ्ट
Published / 2022-10-04 10:00:44
मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल है, सीसीयू से फिर आईसीयू में शिफ्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी हो गया है। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ने बताया है कि मुलायम सिंह की हालत अभी भी क्रिटिकल है और उनका इंटेसिव केयर यूनिट में इलाज चल रहा है। इससे पहले वह क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती थे। डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से मुलायम सिंह के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। मुलायम को तबीयत बिगड़ने के बाद दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 82 साल के मुलायम सिंह यादव काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं, लेकिन दो दिन पहले ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। मुलायम का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम के बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव रविवार को अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल परिसर पहुंचे, लेकिन पार्टी ने उन्हें अस्पताल नहीं आने की सलाह दी है। मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। साधना गुप्ता के फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी का साल 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

जम्मू-कश्मीर : आतंकी संगठन टीआरएफ ने की डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या
Published / 2022-10-04 06:54:15
जम्मू-कश्मीर : आतंकी संगठन टीआरएफ ने की डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर हत्या

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर हत्या कर दी गई और पुलिस को उनके नौकर पर शक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि नौकर फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आतंकी संगठन टीआरएफ ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। श्री सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले और जिनका गला रेता गया था। लोहिया को अगस्त में पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अपराध स्थल के प्रथम परीक्षण से पता चलता है कि यह हत्या का संदिग्ध मामला है। उन्होंने कहा, अधिकारी का नौकर फरार है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सिंह ने कहा कि फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकार मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर दुख प्रकट करता है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू पहुंचे हैं। उनके यहां रहने के दौरान ही इतनी बड़ी वारदात हुई है। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी : काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल की सबसे ज्यादा बोली
Published / 2022-10-03 06:34:15
पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी : काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल की सबसे ज्यादा बोली

एबीएन सोशल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के एक मॉडल के लिए कुल 282 बोलियां लगाई गईं। इस मंदिर के मॉडल को लकड़ी से बनाया गया है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में जब काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन हो रहा था, उसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को इसकी रेप्लिका उपहार में दी थी। इन दिनों पीएम को उपहार में दिये गये उपहारों सहित कुल 1200 से ज्यादा कीमती चीज़ों और स्मृति चिह्नों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। बताया जा रहा है कि नीलामी में सबसे ज्यादा 282 बोलियां काशी विश्वनाथ धाम के मॉडल के लिए लगी हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर की रेप्लिका के लिए शुरुआती बोली 16,200 रुपये की लगी थी। हालांकि अब तक इसकी सबसे ऊंची बोली 49.61 लाख रुपये की रही है। वहीं, ब्राजील में डिफलिम्पिक्स (2022) में 65 सदस्यीय भारतीय टीम द्वारा ऑटोग्राफ की गई एक टी-शर्ट ऐसी दूसरी चीज रही, जिसकी सबसे ज्यादा बोलियां लगीं। इस टी-शर्ट के लिए 222 बोलियां लगाई गईं और सबसे ज्यादा कीमत 47.69 लाख रुपये रही। थॉमस कप के गोल्ड मेडलिस्ट के श्रीकांत द्वारा ऑटोग्राफ की गई एक बैडमिंटन रैकेट को 212 बोलियां मिलीं, जिसकी सबसे ज्यादा कीमत 48.2 लाख रुपये रही। इन दोनों चीज़ों का बेस प्राइस 5 लाख रुपये है। खेल से जुड़ी चीजों की भी लगीं ज्यादा बोलियां : स्पोर्ट्स से जुड़ी चीजों की भी बंपर बोलियां लगीं। 25 खेल से संबंधित चीजों की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये रही। हालांकि इनके लिए 10 लाख रुपये से लेकर 47 लाख रुपये के बीच तक बोलियां लगाई गईं। कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष और महिला मुक्केबाजी टीम द्वारा साइन किए हुए रेड बॉक्सिंग ग्लव्स की एक जोड़ी के लिए 181 बोलियां लगीं। इसकी सबसे ज्यादा बोली 44.13 लाख रुपये रही। इसके अलावा, पंजाब के स्वर्ण मंदिर के लिए 100 बोलियां लगीं। इसकी अधिकतम बोली 19.70 लाख रुपये रही। पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी 2 अक्टूबर शाम 5 बजे तक होनी थी। हालांकि इसे 10 दिनों की अवधि के लिए और बढ़ा दिया गया है।

पीएम मोदी के तोहफों की इन दो चीजों की बोली लगायेंगी कंगना रनौत
Published / 2022-10-03 04:36:39
पीएम मोदी के तोहफों की इन दो चीजों की बोली लगायेंगी कंगना रनौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर देश-दुनिया से मिले ढेरों तोहफों की ई-नीलामी चल रही है। बता दें कि इस नीलामी की तारीख बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दी गई है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस नीलामी में हिस्सा लिया, और 2 तोहफों पर बोली लगायी। पीएम नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों पर बोली लगाने की जानकारी कंगना रनौत ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी और बताया कि उन्होंने राम जन्मभूमि की मिट्टी के अलावा राम मंदिर डिजाइन पर बोली लगाई। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की, जिसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को सैल्यूट करते नजर आ रही है। वहीं, दूसरी फोटो में वह राम मंदिर डिजाइन के पास नजर आ रही हैं। कंगना ने लोगों से की बोली लगाने की अपील : कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, आज मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यादगार उपहारों और स्मृतियों की नीलामी के कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो उन्हें विशेष अवसरों पर भेंट किये गये थे। मैंने राम जन्मभूमि मिट्टी और राम मंदिर डिजाइन के लिए बोली लगाई, आपने किसकी बोली लगाई? इससे आने वाले पैसों का इस्तेमाल नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए किया जायेगा, चलिये आप भी हिस्सा लीजिये, जय हिंद...।

गांधी-शास्त्री जयंती पर आज एक खादी उत्सव मनायेगी भाजपा
Published / 2022-10-02 06:32:09
गांधी-शास्त्री जयंती पर आज एक खादी उत्सव मनायेगी भाजपा

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कल 2 अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची मोरहाबादी मैदान एवं तिरिल आश्रम में गांधी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन करेंगे। प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज बताया कि श्रद्धांजलि के साथ पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता खादी उत्सव मनायेंगे। श्री साहू ने बताया कि पूरे प्रदेश में खादी वस्त्र को बढ़ावा देने केलिए प्रधानमंत्री जी की भावनाओं एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में खादी स्टॉल एवम दुकानों पर खादी वस्त्र को खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जन से भी आग्रह करती है कि गांधी एवम शास्त्री जयंती पर खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए, ग्रामीण कारीगरों कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अवश्य खरीदें।

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 4777 नये संक्रमित
Published / 2022-10-02 06:17:13
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 4777 नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,777 नये मामले सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,68,114 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 43,994 हो गई। वहीं, कोरोना से 5,196 लोग ठीक हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 23 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,28,510 पहुंच गई है। पिछले 24 घण्टे में हुई 23 में से अकेले 11 मौत केरल राज्य में हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की दर बढ़कर 98.72 प्रतिशत हो गयी है। भारत में कोविड -19 टैली 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर 2021 को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया। देश में 4 मई को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था, जबकि इस साल 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ का आंकड़ा पार किया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हो रही हैं। रविवार को देश में देश में कोविड-19 के कुल 4,777 नये मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार यानी 24 सितंबर को कोरोना के 4,912 मामले दर्ज किए गये थे। 24 सितंबर को एक्टिव मरीजों की संख्या 44,436 थी। वहीं, 20.20 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब तक प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है। कोविन एप पर मिली जानकारी के मुताबिक, 24 घंटे में 15,63,151 लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं।

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 3805 नये संक्रमित, 26 की मौत
Published / 2022-10-01 10:11:53
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 3805 नये संक्रमित, 26 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटे में देश में 3805 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 26 और मौतें दर्ज की गईं। इनमें केरल में पूर्व में हुई 11 मौतें शामिल हैं, जिन्हें अब जोड़ा गया है। केरल के मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नए संक्रमितों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,91,112 हो गई है। वहीं, सक्रिय केस घटकर 38,293 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। कोरोना से मौतों के आंकड़े में 26 का इजाफ हुआ है। इसके साथ ही कुल मौतें बढ़कर 5,28,655 हो गई है। इन 26 मौतों में केरल की 13 मौतें शामिल हैं। बचे 13 लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा है। इनमें 13 में से पांच महाराष्ट्र में और दो केरल में हुईं। सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल केस के 0.09 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट 98.73 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1290 की कमी आई। देश में दैनिक कोरेाना संक्रमण दर 1.29 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 फीसदी है। देश में अब तक 4,40,24,164 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 218.68 खुराक दी जा चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.