Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
एनडीटीवी के लिए खुली पेशकश को लेकर प्रतिबद्ध : अडाणी
Published / 2022-10-19 22:39:04
एनडीटीवी के लिए खुली पेशकश को लेकर प्रतिबद्ध : अडाणी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अडाणी समूह ने बुधवार को कहा कि वह एनडीटीवी के लिए खुली पेशकश करने को लेकर प्रतिबद्ध है। समूह इससे पहले एनडीटीवी में अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश करने से चूक गया था। अडाणी समूह ने कहा कि उसने अपनी खुली पेशकश के मसौदे पर बाजार नियामक सेबी से टिप्पणी मांगी है। भारत के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अडाणी के समूह ने अगस्त में एक कम चर्चित कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) का अधिग्रहण किया। इस कंपनी ने एक दशक से भी अधिक समय पहले एनडीटीवी के संस्थापकों को वारंट के बदले में 400 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया था। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में एनडीटीवी के संस्थापकों ने कंपनी को मीडिया समूह में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की इजाजत दी थी। अडाणी समूह द्वारा अधिग्रहण के बाद वीसीपीएल ने घोषणा की कि वह 17 अक्टूबर को एनडीटीवी के अल्पसंख्यक शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक खुली पेशकश शुरू करेगी। अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजारों के बताया कि वीसीपीएल ने सेबी से सेबी (एसएएसटी) विनियमों के अनुसार खुली पेशकश के संबंध में दाखिल मसौदे पर अपनी टिप्पणी देने का आग्रह किया है। वीसीपीएल ने एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ 294 रुपये प्रति शेयर की पेशकश कीमत पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत या 1.67 करोड़ इक्विटी शेयर हासिल करने का प्रस्ताव रखा था। एनडीटीवी का शेयर बुधवार को बीएसई में 332.90 रुपये पर बंद हुआ, जो 294 रुपये प्रति शेयर की खुली पेशकश के मुकाबले 13 फीसदी अधिक है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, आरआरपीआर (एनडीटीवी के प्रवर्तक) द्वारा अपनाए गए रुख के कारण यह सौदा खत्म नहीं हुआ है। वीसीपीएल अपने रुख को लेकर प्रतिबद्ध है और सेबी (शेयरों के पर्याप्त अधिग्रहण) विनियमन, 2011 के प्रावधानों के अनुसार खुली पेशकश के साथ आगे बढ़ने का इरादा रखती है। इसके तहत यह जरूरी है कि खुली पेशकश को पूरा किया जाए, भले ही अंतर्निहित लेनदेन खत्म हो गया हो। पेशकश का प्रबंधन करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इससे पहले बताया था कि खुली पेशकश अस्थाई रूप से एक नवंबर को बंद होगी।

गुड न्यूज... अब इन शहरों के कूड़े से बनेगी सीएनजी
Published / 2022-10-19 22:30:17
गुड न्यूज... अब इन शहरों के कूड़े से बनेगी सीएनजी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के सबसे स्मार्ट शहर इंदौर की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश के भी लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और गोरखपुर में कूड़े से सीएनजी बनेगी। लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में गीले कूड़े से सीएनजी बनाने के लिए कंपनी का चयन हो गया है जबकि जल्दी ही गोरखपुर में भी परियोजना पर काम शुरू होगा। सीएनजी प्लांट से जैविक खाद भी बनेगी जिसका इस्तेमाल गंगा व यमुना के किनारे की जमीन पर खेती में किया जायेगा। सीएनजी प्लांट निजी सार्वजिनक सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर लगाये जायेंगे। इन सभी शहरों में गीले कूड़े से सीएनजी बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी शहरों में कूड़े से हर रोज 34000 किलो सीएनजी बनायी जायेगी जो कि नगर निकायों को बाजार भाव से कम कीमत पर मिलेगी। सीएनजी बनाने में रोजाना 1000 टन कचरा इस्तेमाल किया जाएगा। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज नगर निगम इस कचरे को सीएनजी बनाने वाली कंपनी को उपलब्ध करायेंगे। नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कूड़े से सीएनजी बनने वाले प्लांट के लग जाने के बाद निस्तारण प्लांट पर लोड कम होगा। हर साल इन शहरो मे करीब 3.65 लाख टन कूड़ निस्तारण प्लांट में जाने से बचेगा। सीएनजी बनाने के लिए नगर निगम घरों से एकत्र होने वाले गीले कचरे को देगा। कूड़े से सीएनजी बनाने के लिए नगर निगम संबंधित कंपनी को जमीन उपलब्ध करायेगी। लखनऊ व गाजियाबाद में एवर इनवायरो रिसोर्स मैनेजमेंट को तो प्रायगराज में इंडो इनवायरों इंटीग्रेटेड सोल्यूशन को चयनित किया गया है। इन कंपनियों को संबंधित नगर निगमों ने एक रुपये सालाना के सांकेतिक शुल्क पर लीज पर जमीन उपलब्ध करायेगी। प्लांट लगाने का खर्च चयनित कंपनी उठाएगी जबकि गाजियाबाद व लखनऊ नगर निगम इसके लिए 12-12 एकड़ जमीन शहर के बाहरी हिस्से में देंगे। प्रयागराज व गोरखपुर में सीएनजी प्लांट लगाने के लिए 10-10 एकड़ जमीन दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि सीएनजी बनाने वाली कंपनी नगर निगमों को रायल्टी भी देगी। यह रायल्टी सीएनजी को बाजार में बेंचने के एवज में दी जायेगी। लखनऊ व गाजियाबाद नगर निगम को चयनित कंपनी 74 लाख रुपये प्रत्येक के हिसाब से रायल्टी देगी जबकि प्रयागराज नगर निगम को 56 लाख रुपये सालाना मिलेंगे। सबसे ज्यादा लखनऊ व गाजियाबाद 300 टन प्रतिदिन गीला कचरा सीएनजी बनाने के लिए उपलब्ध कराएंगे जबकि प्रयागराज नगर निगम 200 टन कचरा देगा। इन सीएनजी प्लांटों के जरिए से 3000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। सीएनजी प्लांट से जैविक खाद भी बनेगी जिसका इस्तेमाल गंगा व अन्य नदियों के किनारे खेती के लिए किया जायेगा।

मल्लिकार्जुन खडगे बने कांग्रेस के नये अध्यक्ष
Published / 2022-10-19 17:17:12
मल्लिकार्जुन खडगे बने कांग्रेस के नये अध्यक्ष

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे को निर्वाचित घोषित किया गया है और उन्होंने पूवार्नुमानों के अनुरूप ही अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को भारी अंतर से पराजित किया है। कांग्रेस के चुनाव विभाग के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को चुनाव नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि श्री खडगे ने 6825 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुए मतदान में कुल 9385 वोट पड़े थे। श्री खडगे को 7897 तथा श्री थरूर को 1072 मत मिले हैं। मतदान में 416 मत अवैध घोषित किये गये हैं। उन्होंने चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत को खारिज करते हुए कहा कि मतगणना सभी मतों को मिलाकर की गई है और इससे यह भी अनुमान भी नहीं लगाया जा सकता है कि किस प्रत्याशी को किस क्षेत्र से ज्यादा या कम वोट मिले हैं। इससे यह संभावना भी समाप्त होती है कि किस डेलीगेट्स को उसके वोट के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। श्री खडगे की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी और उन्हें पूरे देश कांग्रेस नेतृत्व के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था। उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर ने बीच में शिकायत भी की थी वह जिस भी राज्य में प्रचार के लिए जा रहे थे वहां के प्रदेश अध्यक्ष तक उनको मिलने नहीं आ रहे थे। उन्होंने कहा ह्लकांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 18 डी के तहत मैं चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री घोषित करता हूं कि इस चुनाव में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ और आज दोनों उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंटों के समक्ष वोटों की गिनती की गई। कांगेस अध्यक्ष के चुनाव मे दो प्रत्याीशी श्री खडगे और थरूर चुनाव मैदान में थे।ह्व श्री मिस्त्री ने संवाददाताओं के सवाल पर कहा कि पार्टी नये अध्यक्ष का स्वागत करेगी और जिस तरह से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पार्टी अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया था उसी तरह का कार्यक्रम श्री खडगे की भी ताजपोशी को लेकर भी करने का विचार है। श्री खडगे, श्री सीताराम केसरी के बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से पहले व्यक्ति हैं जो कांग्रेस के अध्यक्ष बन रहे हैं। करीब ढाई दशक बाद पार्टी में गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व करने जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि कर्नाटक के पुराने नेता श्री खडगे कांग्रेस के प्रथम परिवार के विश्वास पात्र हैं और वह उनके साथ तालमेल बिठाकर ही पार्टी को आगे बढाएंगे। उनके सामने पहली अग्नि परीक्षा हिमाचल और गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधान चुनाव हैं। डॉ थरूर ने एक ट्वीट कर श्री खडगे को उनकी जीत पर बधाई दी है।

24 साल बाद कांग्रेस को आज मिलेगा नया गैर गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Published / 2022-10-19 11:04:27
24 साल बाद कांग्रेस को आज मिलेगा नया गैर गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े। वोटों की गिनती जारी है। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार (17 अक्तूबर) को मतदान किया था। जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वह सोनिया गांधी की जगह लेगा, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। मल्लिकार्जुन खरगे को चुनाव जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1,946 नये संक्रमित,10 की मौत
Published / 2022-10-19 11:01:56
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 1,946 नये संक्रमित,10 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,946 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,34,376 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,968 रह गई है। धनतेर और दिवाली से पहले देश में कोरोना के नये मामले में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। मंगलवार के मुकाबले देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। हालांकि इसके बाद देश में आज कोरोना के करीब 2,000 के कम नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,923 पर पहुंच गई है। इन 10 मामलों में वे छह लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,968 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 481 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.75 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,40,79,485 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविडरोधी टीकों की 219.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी।

72 मिनट का रहेगा खंडग्रास सूर्यग्रहण
Published / 2022-10-19 09:29:34
72 मिनट का रहेगा खंडग्रास सूर्यग्रहण

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संवत् 2079 कार्तिक अमावस्या 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को खंडग्रास ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। दीपावली के अगले दिन हो रहा यह सूर्यग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में होगा। ग्रहण कालगणना के केंद्र उज्जैन के समयानुसार सायं 4 बजकर 41 मिनट पर प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल सायं 5 बजकर 38 मिनट रहेगा तथा ग्रहण का पूर्ण मोक्ष सायं 6 बजकर 29 मिनट पर होगा। किंतु चूंकियह ग्रस्तास्त ग्रहण है अर्थात् सूर्यास्त के बाद भी चलेगा। इसलिए इसकी कुल अवधि सूर्यास्त तक अर्थात् सायं 5 बजकर 53 मिनट तक ही मानी जायेगी। इस प्रकार 5.53 पर सूर्यास्त तक ही ग्रहण का पर्वकाल रहेगा जो 1 घंटा 12 मिनट रहेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले अर्थात् सूर्योदय पूर्व प्रात: 4 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हो जायेगा। इस बार अमावस्या का मेल दो दिन होने के कारण दीपावली एक दिन पूर्व अर्थात् 24 अक्टूबर को ही मना ली जायेगी, इसलिए दीपावली पूजन में ग्रहण बाधक नहीं बनेगा। इससे पूर्व 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्यग्रहण आया था।

बीएसएनएल को पछाड़ 7.3 मिलियन ग्राहकों के साथ सबसे बड़ी वायरलाइन कंपनी बनी रिलायंस जियो
Published / 2022-10-19 09:16:29
बीएसएनएल को पछाड़ 7.3 मिलियन ग्राहकों के साथ सबसे बड़ी वायरलाइन कंपनी बनी रिलायंस जियो

एबीएन सेंट्रल डेस्क। निजी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पछाड़कर फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदान करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी। देश में दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत के बाद पहली बार किसी निजी कंपनी ने वायरलाइन इंटरनेट श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तरफ से मंगलवार को जारी ग्राहक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में जियो के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 73.52 लाख पर पहुंच गयी जबकि बीएसएनएल का ग्राहक आधार 71.32 लाख रहा। बीएसएनएल देश में पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सेवाएं दे रही है, जबकि जियो ने तीन साल पहले ही अपनी वायरलाइन सेवा की पेशकश शुरू की थी। इसी के साथ अगस्त में देश में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.59 करोड़ हो गई, जो जुलाई में 2.56 करोड़ थी। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, वायरलाइन सेवाएं इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में हुई इस वृद्धि में निजी क्षेत्र का योगदान रहा। इस अवधि में जियो ने 2.62 लाख नये ग्राहक जोड़े, भारती एयरटेल ने 1.19 लाख जबकि वोडाफोन आइडिया (वीआई) और टाटा टेलीसर्विसेज ने क्रमश: 4,202 और 3,769 नये ग्राहकों को जोड़ा। इसके उलट सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों- बीएसएनएल और एमटीएनएल ने अगस्त के महीने में क्रमश: 15,734 और 13,395 वायरलाइन ग्राहकों को गंवा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल दूरसंचार ग्राहक आधार अगस्त में मामूली रूप से बढ़कर 117.5 करोड़ हो गया, जिसमें जियो ने ज्यादतर नए ग्राहकों को जोड़ा। साथ ही शहरी केंद्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च दर से वृद्धि हुई। अगस्त 2022 के लिए ट्राई की ग्राहक रिपोर्ट में कहा गया, भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या जुलाई 2022 के अंत में 117.36 करोड़ से बढ़कर अगस्त 2022 के अंत में 117.50 करोड़ हो गयी। इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा केवल रिलायंस जियो (32.81 लाख) और भारती एयरटेल (3.26 लाख) ने इस साल अगस्त में नये मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि कर्ज में डूबी निजी कंपनी वीआई ने इस महीने में 19.58 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए। इस दौरान बीएसएनएल ने 5.67 लाख, एमटीएनएल ने 470 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 32 ग्राहकों को गंवा दिया।

केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सात की मौत
Published / 2022-10-18 13:48:21
केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सात की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तराखंड में मंगलवार को फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे के पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का बताया जा रहा है जो तीर्थयात्रियों के लेकर जा रहा था। क्रैश की सूचना के बाद प्रशासन की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची लेकिन हेलीकॉप्टर बुरी तरह आग की चपेट में था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह हो सकता है। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से उड़ान भरी थी। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में यह क्रैश हो गया है।

कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन : कभी ली थी 150 की जान, फिर मिनटों में हो गया था ढेर...
Published / 2022-10-18 11:11:22
कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन : कभी ली थी 150 की जान, फिर मिनटों में हो गया था ढेर...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक समय कूज मुनिस्वामी वीरप्पन का जबरदस्त खौफ था। घनी मूछों वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। हाथी दांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान लेने वाले और करोड़ों रुपये के चंदन की तस्करी करने वाले वीरप्पन ने तस्करी के अपने अभियानों को अंजाम देने के दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की जान ली और उनमें से आधे से ज्यादा पुलिसकर्मी थे। आज का दिन देश के कई राज्यों की पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए बड़ी राहत लेकर आया। 18 अक्टूबर 2004 को सुरक्षा बलों ने दस्यु सरगना और कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन को एक मुठभेड़ में मौत के घाट उतार दिया। 18 जनवरी 1952 को वीरप्पन का जन्म हुआ था। उसके बारे में कहा जाता है कि उसने 17 साल की उम्र से ही शिकार करने लगा था, वो भी किसी और जानवरों का नहीं बल्कि हाथियों का। उसके बारे में कहा तो ये भी जाता है कि वह हाथियों के माथे के बीच में गोलियां मारता था। वीरप्पन यूं ही नहीं सुरक्षाबलों के चंगुल में आया। उसे मारने के लिए पुलिस, सुरक्षाबलों को दशकों तक मशक्कत करनी पड़ी। वीरप्पन ने दशकों तक चंदन लकड़ी और हाथी दांत की तस्करी की। उसके कारनामे के चर्च देश में ही बल्कि विदेश में भी हुआ करते थे। कई राज्यों की पुलिस उसे 20 साल तक ढूंढती रही। उसे पकड़ने में करोड़ों रुपये खर्च हुए। वीरप्पन को मौत के घाट उतारने वाले अधिकारी का नाम के। विजय कुमार है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें आदेश मिला था कि वीरप्पन को जिंदा या मुर्दा पकड़ना है। जब वीरप्पन की आंख के इलाज के लिए जंगल से बाहर निकलने वाला था, तभी उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। ये साल था 2004 और दिन 18 अक्टूबर।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.