Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
बंगाल : सितरंग तूफान से कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश
Published / 2022-10-25 09:55:25
बंगाल : सितरंग तूफान से कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर बंगाल की खाड़ी में उठे सितरंग तूफान के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने और सोमवार को सागर द्वीप से 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में टकराने के बाद मौसम विभाग ने तटीय बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके परिणामस्वरूप दीपावली और काली पूजा के उत्सव में खलल पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। कोलकाता में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार शाम को कोलकाता की अधिकांश सड़कों पर एक सुनसान नजारा था, जो आम तौर पर इस दौरान देवी काली की मूर्तियों के साथ बाजारों में जाने वाले हजारों लोगों से भरा रहता है। रोशनी से जगमग शहर की सड़कों का नजारा भी इस बार तूफान के कारण फीका रहा। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा ने राज्य के तटीय जिलों को प्रभावित किया, जबकि कोलकाता में भी हल्की वर्षा के साथ बादल छाये रहे। उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा सितरंग तूफान अपराह्न ढाई बजे सागर द्वीप के दक्षिण-पूर्व में 260 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के ऊपर से गुजरा और इसके बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तूफान के कारण 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने जबकि सोमवार रात तक हवा की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे में तब्दील होने की आशंका है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि इसके मंगलवार तड़के तिनकोना द्वीप और बारिसल के पास सैंडविप के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के परिणामस्वरूप सोमवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पुरबा मेदिनीपुर और दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में भी मंगलवार को बारिश होगी। मौसम विभाग ने दक्षिण असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश जबकि उत्तरी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। खराब मौसम के कारण दक्षिण बंगाल में दीपावली और काली पूजा समारोह आंशिक रूप से प्रभावित हुए। हालांकि, खराब मौसम के बावजूद कोलकाता में कालीघाट, दक्षिणेश्वर, थंथानिया और झील कालीबाड़ी जैसे लोकप्रिय काली मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। काली पूजा राज्य में विशेष रूप से उत्तर 24 परगना जिले में मनाई जाती है, जहां इसे कई मंदिरों के साथ-साथ कई घरों में सामुदायिक पूजा आयोजकों द्वारा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात से मुख्य रूप से प्रभावित क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय क्षेत्रों के सुंदरबन और बांग्लादेश में कुछ तटीय इलाके होंगे। इन इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और उच्च ज्वार की लहरों से कच्चे तटबंधों और सड़कों को नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति और संचार में भी व्यवधान होने की आशंका है।

बड़े सौभाग्य से मिलता है श्रीराम के राज्याभिषेक का मौका : मोदी
Published / 2022-10-23 21:12:55
बड़े सौभाग्य से मिलता है श्रीराम के राज्याभिषेक का मौका : मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर रामजन्मभूमि अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब श्री राम का अभिषेक होता तब हमारे भीतर राम के आदर्श दृढ़ हो जाते हैं। ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है। अयोध्या के कण-कण में श्री राम का दर्शन समाहित है। आज अयोध्या की रामलीलाओं, सरयू आरती, दीपोत्सव और रामायण पर शोध और अनुसंधान के माध्यम से यह दर्शन पूरे विश्व में प्रसारित हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीराम ने अपने शासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वह सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस किसी भी भूमिका में रहे, उन्होंने कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। मोदी ने कहा कि राम भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयंसिद्ध हो जाते हैं। यही हमारे संविधान का भी संदेश है। मोदी ने कहा कि एक समय था, जब देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाये जाते थे। परिणाम यह हुआ कि हमारे प्राचीन नगर, धार्मिक स्थल बदहाल हो गये। उन्होंने कहा कि बीते आठ साल में हमने अपनी अस्मिता के प्रतीक चिन्हों का पुनरुद्धार कर देश ने हीन भावना की बेड़ियों को तोड़ा है। पीएम मोदी ने अयोध्या की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब अयोध्या आने वालों की संख्या कई गुना बढ़ जायेगी, जैसे श्रीराम ने सभी को अपनाया वैसे ही अयोध्यावासी यहां आने वाले हर व्यक्ति को अपनायें। उन्होंने कहा कि अयोध्या की पहचान कर्तव्यनगरी के रूप में होनी चाहिये। पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की आकांक्षा लिए आगे बढ़ रहे हिंदुस्तानियों के लिए श्री राम के आदर्श उस प्रकाश स्तंभ की तरह हैं जो हमें कठिन से कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला देंगे।

इटावा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में चार की मौत, 42 घायल
Published / 2022-10-23 12:50:05
इटावा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में चार की मौत, 42 घायल

एबीएन सेमत्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा से छोटी दिवाली के दिन एक बेहद बुरी खबर आई है। इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस का एक्सीडेंट होने से चार लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 42 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सैफई के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ये बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इटावा के एडीएम ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि चार मौतों के अलावा 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सैफई के पीजीआई हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। मृतक यात्रियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 2,000 से अधिक नये संक्रमित मरीज
Published / 2022-10-22 14:12:45
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 2,000 से अधिक नये संक्रमित मरीज

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,957 पर पहुंच गई है। इन चार लोगों में केरल में संक्रमण से जान गंवाने वाले वे तीन लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम मृतकों के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 994 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,037 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गयी थी।

मध्य प्रदेश : रीवा में बस-ट्रक की टक्कर में 15 की मौत, 35 गंभीर
Published / 2022-10-22 10:12:38
मध्य प्रदेश : रीवा में बस-ट्रक की टक्कर में 15 की मौत, 35 गंभीर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया, और घर लौट रहे लोगों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रीवा में देर रात भीषण सड़क हादसे में बस और ट्रक आपस में टकरा गये, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बस और ट्रक की यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 11लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि 35 लोगों का गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ से नीचे आते समय बस आगे जा रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। रीवा पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।

अरुणाचल : सियांग में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश
Published / 2022-10-21 18:02:54
अरुणाचल : सियांग में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिंगिंग गांव के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर है। हेलीकॉप्टर में कितने लोग थे, अभी इसकी जानकारी नहीं है। गुवाहाटी डिफेंस ढफड के मुताबिक, आर्मी का हेलिकॉप्टर टूटिंग से 25 किमी दूर सिंगिंग गांव के पास क्रैश हो गया, जहां ये हादसा हुआ, वो सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है। हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सेना का हेलिकॉप्टर रूद्र कै्रश हुआ है। सर्च आॅपरेशन जारी है। रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है, इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय सेना के लिए बनाया है।

पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ के गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना
Published / 2022-10-21 09:58:31
पीएम मोदी ने बाबा केदारनाथ के गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ के द्वार पहुंचे थे। जहां वे विशेष पहनावे में दिख रहे थे। इस दौरान केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आये लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा की। • पीएम मोदी केदरानाथ बाबा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने केदारनाथ दौरे पर जो ड्रेस पहन रखी है, उसको चोला डोरा कहते हैं। यह हिमाचल प्रदेश के हथकरघा उद्योग में निर्मित है। • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदरानाथ धाम पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के साथ राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। पीएम थोड़ी देर में बाबा के दर्शन और पूजा करेंगे। • दोपहर 12 बजे वह रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। • दोपहर 12:30 बजे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। • इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अराइवल यानी आगमन प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। • रात को बद्रीनाथ में ही रहेंगे। कल सुबह 7.15 बजे होटल से हेलीपैड के लिए निकलेंगे और फिर देहरादून के लिए रवाना होंगे। अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

रिकॉर्ड छठी बार... बाबा केदार के द्वार खास पहनावे के साथ पहुंचे पीएम मोदी
Published / 2022-10-21 09:46:40
रिकॉर्ड छठी बार... बाबा केदार के द्वार खास पहनावे के साथ पहुंचे पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं। वह यहां ढाई घंटे रहेंगे। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी अपने खास पहनावे में नजर आये। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाहर आकर उन्होंने जनता का अभिभावदन स्वीकार किया। उनके पहनावे ने हर किसी का ध्यान खींचा। हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा पहकर पीएम मोदी इस पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत परंपरागत ढंग से बाबा केदार की पूजा अर्चना कर मंदिर गर्भ गृह से बाहर आ गये हैं। उन्होंने राष्ट्र कल्याण के लिए बाबा केदार का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी (ऑल टेरिल व्हीकल) अब पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

अब विकास में योगदान दे रहे पत्थरबाज युवा : अमित शाह
Published / 2022-10-21 09:36:50
अब विकास में योगदान दे रहे पत्थरबाज युवा : अमित शाह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनल पुलिस मेमोरियल के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो युवा पत्थरबाजी में शामिल होते थे, वे अब विकास के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं। देश की आतंरिक सुरक्षा में एक पॉजिटिव बदलाव आया है। पहले नॉर्थ ईस्ट, कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ी घटनाएं होती रहती थीं। पहले सिर्फ सुरक्षा बलों को स्पेशल पावर दी गई थी, अब युवाओं के पास विकास के लिए विशेष शक्ति है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.