Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
कोरोना से राहत जल्द... 24 घंटे में मिले 500 से भी कम नये संक्रमित
Published / 2022-11-15 18:15:16
कोरोना से राहत जल्द... 24 घंटे में मिले 500 से भी कम नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,398 हो गई। छह अप्रैल 2020 के बाद सामने आये ये सबसे कम दैनिक मामले हैं, तब 354 दैनिक मामले सामने आये थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,533 हो गये।  भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,918 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गयी है। देश में अभी तक कुल 4,41,27,724 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.81 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।  गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे। 

पंजाब : अब अमृतसर में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता के साथ हिली धरती
Published / 2022-11-14 13:27:34
पंजाब : अब अमृतसर में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता के साथ हिली धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के अमृतसर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक अमृतसर में सोमवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 3.42 बजे आया जिसका केंद्र अमृतसर से 145 किलोमीटर दूर था। एनसीएस के मुताबिक यह भूकंप जमीन के नीचे 120 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले शनिवार रात उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को आये भूकंप के तेज झटके में चंडीगढ़ में एक आर्ट कॉलेज की दीवार गिर गयी थी। गनीमत रही कि इसमें कोई हादसा नहीं हुआ।रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 8 बजे के आसपास भूकंप आया था, लेकिन सरकारी आर्ट कॉलेज की दीवार रात 10 बजे ढह गयी थी। पिछले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।पिछले दो दिनों में कई भूकंप के झटके : शनिवार रात आए भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली तक में महसूस किये गये थे। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी थी। हालांकि इसका केंद्र नेपाल में बताया गया था। नेपाल के भूकंप पर निगरानी रखने वाली संस्था के मुताबिक भूकंप का केंद्र बजहांग में था। इतना ही नहीं उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। शनिवार को राज्य के पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में शाम करीब 4.25 बजे 3.4 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया था।

नई दिल्ली में बैठक के बहाने भाजपा ने शुरू की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी
Published / 2022-11-13 21:13:54
नई दिल्ली में बैठक के बहाने भाजपा ने शुरू की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आगामी 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पार्टी ने देश भर में चल रहे सभी कार्यक्रमों की प्रगति के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सूत्रों ने आगे कहा कि पार्टी ने उन विभिन्न पहलों की भी समीक्षा की जिन्हें अगले आम चुनावों से पहले करने की जरूरत है। भाजपा आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।इसके अलावा, वर्ष 2023 भी एक चुनावी वर्ष है। जिसमें त्रिपुरा, मेघालय, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 2014 से केंद्र में सत्ता में है और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही है। 2019 के चुनावों में 300 से अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के साथ 2019 में भी भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था। पार्टी को भरोसा है कि मोदी के नेतृत्व में वे 2024 के आम चुनाव में जीत दर्ज कर सकते हैं। बिखरा हुआ विपक्ष अभी भी एक ऐसे नेता की तलाश कर रहा है जो इन सबको एक सूत्र में बांध सके। इससे पहले शरद पवार, ममता बनर्जी और तेलंगाना राष्ट्र समिति (बदला हुआ भारत राष्ट्र समिति) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव जैसे नेताओं ने विपक्षी एकता का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

पीएम बोले- हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं...
Published / 2022-11-13 10:42:28
पीएम बोले- हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की उम्मीदों का केन्द्र बिन्दु बन गया है क्योंकि हम विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे में, जब कई देश संघर्ष कर रहे हैं, दुनिया बहुत उत्सुकता से हमारी ओर देख रही है। कुछ देश आवश्यक वस्तुओं की कमी का, तो कुछ देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। लगभग हर देश अपनी अस्थिर अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित है।आंध्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान से बुनियादी ढांचा विकास की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत करने के बाद मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में निराशा के माहौल के बीच भारत प्रत्येक क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए संभव हुआ है कि भारत अपने नागरिकों की उम्मीदों और जरूरतों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए काम कर रहा है। हमारी प्रत्येक नीति, प्रत्येक फैसले का लक्ष्य आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाना है। मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें आम आदमी के जीवन की जरूरतें भी जुड़ी हुई हैं तथा बेहतर और आधुनिक बुनियादी ढांचा का निर्माण भी शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि बहुत से लोग उनसे पूछते हैं कि वह कैसे थकते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मै थकता नहीं हूं क्योंकि हर दिन मैं 2-2.5 किलो गालियां खाता हूं... भगवान ने मुझे ऐसा आशीर्वाद दिया है कि यह मेरे अंदर पोषण में परिवर्तित हो जाता है। इस दौरान पीएम ने ये भी कहा कि मुझे गाली दो, बीजेपी को गाली दो, लेकिन अगर तुम तेलंगाना के लोगों को गाली दोगे तो तुम्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र की विकास योजनाओं को जानबूझकर बाधित करने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे पर अलग-अलग विचारों के चलते देश को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने समन्वित विचार को महत्व देने का नया रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि समन्वित विचार के साथ बुनियादी ढांचे का विकास पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय कार्य योजना के जरिये संभव हुआ है। इसने न केवल विकास को गति दी है, बल्कि परियोजनाओं की लागत भी घटा दी है। मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे को लेकर हम कभी इन सवालों में नहीं उलझे कि हमें रेलवे का विकास करना है या सड़क परिवहन का, बंदरगाह का विकास करना है या राजमार्ग का। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के इस एकाकी दृष्टिकोण से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा, इससे आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा और माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया। उन्होंने कहा कि हमने विकास के समावेशी दृष्टिकोण को महत्व दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के करोड़ों गरीबों को पिछले ढाई साल से मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, पिछले साढ़े तीन साल से पीएम किसान योजना के जरिए किसानों के बैंक खाते में हर वर्ष सीधे 6,000 रुपये भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह, सनराइज सेक्टर (नये उद्योगों) से जुड़ी हमारी नीति से युवाओं के लिए नये अवसर सृजित हो रहे हैं। ड्रोन से लेकर गेमिंग तक, अंतरिक्ष से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र को हमारी नीतियों की वजह से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य सप्ष्ट होते हैं तो आकाश की ऊचाइयां हों, या समुद्र की गहराइयां, हम अवसर तलाश लेते हैं और उसे तराश भी लेते हैं। आज आंध्र प्रदेश में आधुनिक तकनीक के जरिए समुद्री ऊर्जा का दोहन करने की शुरूआत इसका एक बड़ा उदाहरण है। मोदी ने कहा कि आज देश नीली अर्थव्यवस्था (समुद्री अर्थव्यवस्था) से जुड़ी अनंत संभावनाओं को साकार करने के लिए भी बड़े स्तर पर प्रयास कर रहा है। नीली अर्थव्यवस्था पहली बार देश की इतनी बड़ी प्राथमिकता बनी है।प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों के हितों को हमेशा प्राथमिकता देने के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरीचंदन, मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

भारत जोड़ो यात्रा : शीतकालीन सत्र में नहीं आयेंगे राहुल गांधी
Published / 2022-11-13 00:11:46
भारत जोड़ो यात्रा : शीतकालीन सत्र में नहीं आयेंगे राहुल गांधी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार शीत सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की वजह से विंटर सेशन यानि शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी संसद के शीत सत्र के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं छोड़ सकते। कांग्रेस नेता ने जाति जनगणना और आरक्षण पर भी पार्टी का रुख साफ किया। संसद का शीत सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने वाली है जो 29 दिसंबर तक चलेगी। कांग्रेस नेता ने जाति जनणना और आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना के मसले पर 2014 से अपने स्टैंड पर कायम है। कांग्रेस शिक्षा और रोजगार में ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण का समर्थन करती है, और वो भी तब जब एससी/एसटी/ओबीसी को मिले आरक्षणों में कोई बदलाव न किया जाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार जाति जनगणना जल्द से जल्द करे। कांग्रेस नेता ने कहा कि जाति जनगणना के आधार पर ही आरक्षणों को सही तरीके से लागू किया जा सकता है। आरक्षण लागू करने का आधार ही जाति जनगणना है और ऐसे में इसके आंकड़े को अपटू-डेट रखना चाहिए। 6 दिनों से महाराष्ट्र में राहुल की यात्रा : राहुल की अगुवाई में कांग्रेस की पदयात्रा पिछले 6 दिनों से महाराष्ट्र में है और इसके बाद उनकी यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 66वां दिन है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शरू हुई कांग्रेस की यात्रा अपने 150वें दिन जम्मू कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने छठे दिन शनिवार सुबह हिंगोली जिले के शेवला गांव से फिर शुरू हुई है। 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा : कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पदयात्रा आरती गांव, पारडी मोड़ बस स्टैंड और कलामनुरी जिला परिषद हाई स्कूल मैदान से होकर गुजरेगी और कलामनुरी के शंकरराव सातव आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में रातभर रुकेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों से होकर गुजरी है। लगभग 150 दिन की इस यात्रा के दौरान 3,570 किमी की दूरी तय की जायेगी। जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। पदयात्रा के दौरान महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस : भारत के बर्डमैन डॉ सालिम अली को दी गयी श्रद्धांजलि
Published / 2022-11-13 00:08:26
राष्ट्रीय पक्षी दिवस : भारत के बर्डमैन डॉ सालिम अली को दी गयी श्रद्धांजलि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के बर्ड मैन एवं बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ सालिम अली का जन्मदिन शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्म, ए ट्रीब्यूट टू डॉ सालिम अली ए बर्ड मैन आफ इंडिया एवं वेटलैंड एण्ड सारस क्रेन फिल्म का प्रदर्शन किया गया। हेरिटेज फाउंडेशन एवं शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान के संयुक्त तत्वावधान में फिल्म प्रदर्शन एवं विचार गोष्ठी में काफी संख्या में पक्षी एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। डॉ सालिम अली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्राणी उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पक्षी दिवस प्रत्येक वर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 12 नवंबर 1896 डॉ सालिम अली का जन्म हुआ। डॉ सालिम अली विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ थे, जिन्हें भारत में पक्षी मानव के नाम से भी जाना जाता है। डॉ सालिम अली के जन्मदिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस घोषित किया है। डॉ सालिम अली ने पक्षियों पर अनेक पुस्तकें लिखी थी। उनकी बर्ड्स आफ इंडिया सबसे लोकप्रिय पुस्तक है। उनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी है। साल 1958 में डॉ सालिम अली को पद्यभूषण एवं 1976 में पद्मविभूषण भी मिला था। हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे ने पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्मों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ सालिम अली को श्रद्धांजलि अर्पित करती उनकी फिल्म बर्ड मैन आफ इंडिया, सालिम अली के योगदान को रेखांकित करती है। वेटलैंड और सारस क्रेन के जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपक्षी सारस क्रेन के संरक्षण के लिए वेटलैंड के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया है। कार्यक्रम में हेरिटेज फाउंडेशन से इम्तियाज खान, रेंजर राजेश पाण्डेय, रेंजर चंद्रभूषण पासवान, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर धीरज कुमार सिंह, पशु कल्याण कार्यकर्ता शिवेंद्र यादव, मल्लिका मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, धीरेंद्र कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

परिवारवादी राजनीति को लेकर टीआरएस पर मोदी ने निशाना साधा
Published / 2022-11-12 22:36:38
परिवारवादी राजनीति को लेकर टीआरएस पर मोदी ने निशाना साधा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस पर परिवारवादी राजनीति को लेकर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि राज्य को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो सभी परिवारों के वास्ते काम करे, न कि केवल एक परिवार के लिए। विरोधियों द्वारा की जाने वाली उनकी आलोचना पर मोदी ने कहा कि उन्हें हर रोज मिलने वाली 2.5-3 किलोग्राम गालियां लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं, क्योंकि ऐसे शब्द उनके लिए न्यूट्रीशन (पोषाहार) की तरह हैं, जो तीखी टिप्पणियों को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देते हैं। मोदी ने यहां एक जनसभा में कहा, राजनीति में एजेंडा सेवा-उन्मुख होना चाहिए। लेकिन तेलंगाना में जनादेश पाने वालों का पूरा ध्यान मोदी को गाली देने में है। कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं, मोदी जी, क्या आप थकते नहीं हैं? कल मैं सुबह में दिल्ली में था, फिर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अब तेलंगाना में। लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं थकता नहीं हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, तब मैं उनसे कहता हूं कि मैं रोज 2.5-3 किलोग्राम गाली खाता हूं। परमात्मा ने मुझे इस तरह से बनाया है कि ये सारी गालियां मेरे अंदर प्रोसेस होकर न्यूट्रीशन (पोषाहार) में बदल जाती हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा बन जाती है, जिससे लोगों की सेवा करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निराशा और हताशा के कारण, सुबह-शाम उन्हें गालियां देते हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे इस तरह की अपमानजनक भाषा से चिंतित न हों, क्योंकि प्रतिद्वंद्वियों के पास ऐसे शब्दों के अलावा और कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा, इसकी चिंता मत करो। पिछले 22 सालों से मुझे तरह-तरह के अपशब्दों का सामना करना पड़ रहा है। इन गालियों को लेकर हंसी मजाक कीजिये। शाम को एक बढ़िया चाय पीजिये। अगले दिन सुबह कमल खिलने वाला है, इसी खुशी में आगे बढ़ते रहिये। मोदी ने कहा, आप मोदी को कितनी भी गालियां दीजिए हम हजम कर जायेंगे। आप भाजपा को गाली दीजिए, हमें कोई समस्या नहीं है। हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे। लेकिन अगर तेलंगाना के लोगों को गाली दी, तो लेने के देने पड़ जायेंगे। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी पर लोगों को सबसे अधिक भरोसा है, उसने उनके साथ कथित तौर पर विश्वासघात किया है। राज्य के दौरे पर आने के तुरंत बाद यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, तेलंगाना के नाम पर जो लोग फले-फूले, आगे बढ़े, सत्ता पायी, वे खुद तो आगे बढ़ गये, लेकिन तेलंगाना को पीछे धकेल दिया।

क्या गुल खिलायेगा धोनी और गृहमंत्री अमित शाह का मिलन
Published / 2022-11-12 22:33:40
क्या गुल खिलायेगा धोनी और गृहमंत्री अमित शाह का मिलन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व कप्तान व चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की फोटो शनिवार शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। धोनी और अमित शाह के साथ खड़े होकर हाथ मिलाने पर लोग उनके भाजपा में शामिल होने का कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें भाजपा में शामिल होने की बधाई दे रहें हैं तो कुछ लोग उनसे अगला प्लान पूछ रहे हैं। दरअसल, अचानक सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ अमित शाह और धोनी का यह फोटो चेन्नई स्थित आयोजन का है । यह आयोजन बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों से लेकर देश के गृहमंत्री अ?मित शाह समेत कई भाजपा नेताओं को आमांत्रित किया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि धोनी और शाह एक साथ शामिल हुए, इस दौरान उनकी मुलाकात हुई एक दूसरे का हाथ मिलाकर हालचाल जाना। शनिवार को अचानक यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धोनी के फैंस इस फोटों को देखकर राजनीति में कदम से लेकर भाजपा में शामिल होने का प्लान पूछने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें बधाई भी दी। वहीं इस पार्टी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

लंदन जाने की तैयारी में है राजीव हत्याकांड की दोषी नलिनी
Published / 2022-11-12 22:32:55
लंदन जाने की तैयारी में है राजीव हत्याकांड की दोषी नलिनी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी ठहराए गए भारतीय और श्रीलंकाई नागरिकों को जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रतियां मिल गई हैं, जिसमें उनकी समय से पहले रिहाई तय की गई थी। आरोपी करीब 30 साल से जेल में बंद थे। उन्हें रिहा करने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। राजीव गांधी की हत्या में शामिल नलिनी श्रीहरन भी जेल से रिहा हो गई है। लंदन जा सकती है नलिनी श्रीहरन : रिपोर्ट्स के मुताबिक वजह या तो चेन्नई में रह सकती है या लंदन में रहने वाली अपनी बेटी के पास जा सकती है। बातचीत में उसके वकील पी पुगाझेंडी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस पर फैसला लेगी। ऐसे शुरू हुई थी दोषियों की रिहाई का प्रक्रिया : सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश की प्रति मिलने के बाद जेल अधिकारियों ने चार श्रीलंकाई नागरिकों सहित सभी छह दोषियों को रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एक अन्य दोषी एजी पेरारिवलन को रिहा करने के लिए पहले दिया गया उसका आदेश इन दोषियों पर भी समान रूप से लागू होता है। कब दिया था सुप्रीम कोर्ट ने आदेश : सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में करीब तीन दशक से उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन और पांच अन्य शेष दोषियों को समय से पहले रिहा करने का शुक्रवार को निर्देश दिया था। कैसे हुई थी राजीव गांधी की हत्या : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। नलिनी के अलावा उसके पति वी श्रीहरन उर्फ मुरुगन, आरपी रविचंद्रन, संतन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार को रिहा किया जाना है। नलिनी की रिहाई पर क्या बोले वकील : श्रीहरन, संतन, रॉबर्ट और जयकुमार श्रीलंकाई नागरिक हैं जबकि नलिनी और रविचंद्रन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। नलिनी के वकील पी पुगाजहेंदी ने कहा, नलिनी श्रीहरन आज शाम जेल से रिहा होगी। वह अब अपने भविष्य के बारे में खुद फैसला करेगी। कहां जायेगा नलिनी का पति : रिहा होने के बाद नलिनी चेन्नई में रहेगी या अपनी बेटी के पासं लंदन जायेगी, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। नलिनी के पति और श्रीलंकाई नागरिक मुरुगन के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ वकील ने कहा कि राज्य सरकार इस पर फैसला करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.