एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,74,439 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,228 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,653 हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में छह नाम और जोड़े।अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,228 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,39,558 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.96 खुराक दी जा चुकी हैं।गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई है। भाजपा ने 155 से ज्यादा सीटों के साथ बढ़त हासिल की है। गुजरात में भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह इस समारोह में शामिल होंगे। भाजपा 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारी है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भाजपा बहुमत बनाये हुए हैं।हार्दिक पटेल, पुर्णेश मोदी और कई अन्य चर्चित चेहरे भी आगे हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खम्भालिया विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। आप सोमनाथ, व्यारा, जामनगर (उत्तर) और कुछ अन्य सीटों पर आगे है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में गुरुवार 8 बजे सुबह शुरू हुई।गुजरात में बहुमत के लिए कुल 182 सीट में से किसी भी पार्टी को 92 का आंकड़ा छूना होगा। चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में भाजपा के आसान जीत दर्ज करने और लगातार सातवीं बार राज्य में सरकार बनाने का पूर्वानुमान लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के लिए तुरुप का इक्का थे और सत्तारूढ़ दल ने सत्ता विरोधी लहर के मुकाबले के लिए ब्रांड मोदी पर भरोसा किया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले घटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.95 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 11 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 4,244 रह गयी है और इसी अवधि में कोरोना के संक्रमण से 243 लोगों के मुक्त होने से कुल संख्या बढ़कर 4,41,39,299 हो गयी है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। इसी दौरान, में कोरोना महामारी के संक्रमण से तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,647 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के छह सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,466 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 हो गयी है।कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,629 हो गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,29,535 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 40,306 तक पहुंच गयी है। केरल में 19 सक्रिय मामलों के घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,501 रह गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,53,851 हो गई है और मतृकों की संख्या 71,514 है। राहत की बात है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, झारखंड, लद्दाख, नागालैंड और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। इसके अलावा पांच राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना का कोई नया सक्रिय मामला सामने नहीं आया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है। तोमर ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में गुजरात में हो रहे मतगणना के शुरूआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। तोमर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। यह सिद्धांत लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 153 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 06 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 और भाजपा 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल किया गय है। बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाईका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। सीतारमण इस बार 36वें स्थान पर रहीं हैं और उन्होंने लगातार चौथी बार इस सूची में जगह बनाई है। इससे पहले 2021 में वह 37वें स्थान पर रहीं थीं। वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं बताते चलें कि फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नाइका की संस्थापक फाल्गुनी नायर को जगह मिली है। इस सालाना लिस्ट में कुल छह भारतीय महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।किरण मजूमदार-शॉ 89वें नंबर पर मौजूद फोर्ब्स द्वारा मंगलवार को जारी इस सूची के मुताबिक, इस साल मजूमदार-शॉ 72वें स्थान पर हैं, जबकि नायर 89वें स्थान पर हैं। लिस्ट में शामिल दूसरे भारतीयों में नाईका टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (53वां स्थान), सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आॅफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच (54वां स्थान) और स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (67वां स्थान) शामिल हैं। मल्होत्रा, मजूमदार-शॉ और नायर ने पिछले साल भी इस सूची में क्रमश: 52वां, 72वां और 88वां स्थान हासिल किया था। लिस्ट में 39 सीईओ और 10 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 11 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर है। फोर्ब्स लिस्ट में नायर के बारे में कहा गया है कि इस 59 साल की व्यवसायी ने दो दशकों तक एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया, आईपीओ लाईं और अन्य उद्यमियों को उनके सपने हासिल करने में मदद की। फोर्ब्स वेबसाइट के मुताबिक, 41 साल के मल्होत्रा ऌउछ टेक के सभी रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं। इस तरह बुच सेबी की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन मेकर बनने की राह पर चल पड़ा है। अमेरिकी स्मार्टफोन दिग्गज एप्पल चीन के बाहर प्रोडक्शन यूनिट्स में विविधता लाने का विचार कर रहा है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक स्थानीय रूप से निर्मित आईफोन निर्माण में भारत की हिस्सेदार सबसे ज्यादा होने की संभावना है। सरकार की 41,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी पीएलआई स्किम का लाभ फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन को मिल रहा है, जिसकी वजह से भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ना तय है।चीन और अमेरिका की जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच एप्पल धीरे-धीरे आईफोन निर्माण के एक बड़े पार्ट को भारत में ट्रांसफर कर रहा रहा है। जानकारों के अनुसार चीन में कोविड लॉकडाउन के कारण प्रोडक्शन में काफी दिक्कतें हुई हैं, जिसकी वजह से कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग को शिफ्ट करने की अपनी योजना को तेज कर दिया है। 150 फीसदी का होगा इजाफाझेंग्झौ, चीन में फॉक्सकॉन का प्लांट दुनिया में आईफोन के लिए सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। पिछले महीने, प्रसिद्ध एप्पल विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने एक ट्वीट में कहा था कि फॉक्सकॉन अपने भारत प्लांट की कैपेसिटी का विस्तार करेगी, जिसकी वजह से भारत में फॉक्सकॉन द्वारा बनाये गये आईफोन 2023 में कम से कम 150 फीसदी की दर से बढ़ेंगे और कुछ ही सालों में भारत से 40-45 फीसदी आईफोन (वर्तमान 2-4 फीसदी की तुलना में) को शिप करना है। जेपी मॉर्गन (21 सितंबर, 2022) की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस में विविधता लाने के लिए 2025 तक अपने आईफोन प्रोडक्शन का 25 फीसदी भारत में ट्रांसफर करने की योजना बनाई है, जो वर्तमान में चीन पर बहुत अधिक निर्भर है। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के अध्यक्ष पंकज महेंद्रू ने कहा कि एप्पल सिर्फ जियो पॉलिटिकल की वजह से ही नहीं बल्कि भारत सरकार की पीएलआई स्कीम भी बड़ा कारण है।एप्पल ने सितंबर 2022 को समाप्त अपने वित्तीय वर्ष में 205 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का प्रोडक्शन किया था। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, मेन लैंड चीन का योगदान 2022 में ग्लोबल शिपमेंट का लगभग 91.2-93.5 फीसदी, 2021 में 95.8 फीसदी और 2020 में 98.2 फीसदी से धीरे-धीरे कम हो रहा है। आईफोन के लिए चीन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है।कुछ साल पहले जब अमेरिका-चीन के बीच तनाव अपने चरम पर था और ऐपल सहित कंपनियां चीन का विकल्प तलाश रही थीं, तब भारत ने अपनी पीएलआई योजना शुरू की थी। तीन बड़े एप्पल अनुबंध निर्माताओं ने इस योजना के तहत प्रोत्साहन के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया। उसके बाद से ही भारत एप्पल के सामान का निर्माण कर रहा है। तमिलनाडु में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री ने ग्लोबल लॉन्च के दस दिनों के भीतर आईफोन 14 का निर्माण शुरू कर दिया। पेगाट्रोन भी तमिलनाडु में अपने प्लांट में लेटेस्ट डिवाइस बना रही है। मौजूदा समय में एप्पल भारत में आईफोन एसई, आईफोन 12, आईफोन 13 और आईफोन 14 (बेसिक) मॉडल बना रहा है। हालांकि, देश में बिकने वाले सभी प्रो मॉडल इम्पोर्टेड होते हैं। आईडीसी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट नवकेंदर सिंह ने कहा कि अब इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि ऐप्पल भारत में प्रो मॉडल को असेंबल करना शुरू कर देगा, जिनमें से 85 फीसदी वर्तमान में चीन में बनाये जा रहे हैं। एप्पल ऐसा नहीं कर रहा था इसका कारण यह था कि पिछले आईफोन रेंज में प्रो मॉडल के लिए स्थानीय स्तर पर ज्यादा मांग नहीं थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में मतदान किया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानीप में स्थित निशान पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने आम जनता की तरह लाइन में लगकर अपना वोट डाला है। वोट डालने के लिए पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर गुजरात वासियों और देश की अलग-अलग जगहों पर हो रहे उपचुनाव में वोट डालने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों, खासकर से युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अपील करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज दूसरे चरण में अहमदाबाद में अपना वोट डालेंगे उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे और अंतिम चरण में आज गुजरात में वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता वोट देने के योग्य हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वह कल गुजरात के दूसरे चरण में अपना मतदान करेंगे। पीएम मोदी रविवार शाम को गांधीनगर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां हीराबा से मुलाकात की। बता दें कि गुजरात में दूसरे चरण के लिए कल वोटिंग होगी। 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।इससे पहले यूपी फतेह के बाद पीएम मोदी गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। तब उन्होंने दो साल बाद अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाने के बाद नरेंद्र मोदी मां से मिले थे। लेकिन उसके बाद से पीएम अपने कार्यक्रमों में व्यस्त हो गये और उनकी अपनी मां से मुलाकात नहीं हो पायी। ऐसे में अब जब वे दो दिन के गुजरात दौरे पर आये, तो उन्होंने अपनी मां हीराबेन से मिलने का भी वक्त निकाला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.