Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

देश

View All
मुंबई : परेल में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग,  22वें फ्लोर पर धुएं का गुबार
Published / 2022-12-15 12:35:19
मुंबई : परेल में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 22वें फ्लोर पर धुएं का गुबार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई के परेल में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 64 मंजिला इस इमारत के 22वें फ्लोर पर आग लगी है। वहीं, मध्य मुंबई के करी रोड इलाके में स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में वीरवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वन अविघ्न पार्क बिल्डिंग में पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास आग लगी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।  अधिकारी के मुताबिक,  घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अक्टूबर 2021 में इसी आवासीय इमारत की 19वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई थी, जिसमें लोगों की जान बचाने के दौरान 30 वर्षीय एक सुरक्षागार्ड की मौत हो गई थी।

45% भारतीयों की नजर में गूगल रेटिंग और रिव्यू गलत
Published / 2022-12-15 11:52:44
45% भारतीयों की नजर में गूगल रेटिंग और रिव्यू गलत

मात्र 3 फीसदी भारतीयों को गूगल की रेटिंग पर भरोसाएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय की नजर में दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल की तरफ से दी जाने वाली रेटिंग और समीक्षा भरोसेमंद नहीं है। 45 फीसदी भारतीयों की नजर में गूगल रेटिंग और रिव्यू गलत है। यह दावा लोकल सर्कल्स के हालिया सर्वे में किया गया है। देश के 357 जिलों में 56,000 लोगों के बीच हुआ सर्वे कहता है, मात्र 3 फीसदी भारतीय गूगल की रेटिंग और रिव्यू पर भरोसा करते हैं। जानिए, भारतीय की नजर में गूगल के रिव्यू और रेटिंग की कितनी अहमियत है...जब भारतीयों से पूछा गया कि वो गूगल की रेटिंग पर कितना विश्वास करते हैं तो मात्र 3 फीसदी ने पूरी तरह से भरोसा जताया। 45 फीसदी भारतीयों ने औसत विश्वास जाहिर किया वहीं, 7 फीसदी लोगों ने जीरो रेटिंग दी। गूगल के रिव्यू पर सवाल क्यों उठते हैं, सर्वे में इसे भी समझने की कोशिश की गई है। 37 फीसदी लोगों का कहना है, इसमें पक्षपात किया जाता है। वहीं, 45 फीसदी भारतीयों ने सीधे तौर पर इसे नकारते हुए गलत बताया। 357 जिलो के 56 हजार भारतीयों पर हुए सर्वे में 47 फीसदी लोग टियर-1 शहरों से थे। वहीं 33% टियर-2 और 20 फीसदी टियर-3 शहरों से थे।

केआईएफएफ का उद्घाटन आज, 22 तक चखेगा कार्यक्रम
Published / 2022-12-15 11:39:47
केआईएफएफ का उद्घाटन आज, 22 तक चखेगा कार्यक्रम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व प्रसिद्ध कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 28वें संस्करण का उद्घाटन बृहस्पतिवार को होगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले इस फिल्म महोत्सव में दस स्थानों पर 42 देशों की 52 लघु और डाक्यूमेंट्री सहित करीब 183 फिल्में दिखायी जायेंगी। उद्घाटन समारोह नेताजी इनडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। केआईएफएफ में सबसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन वाली बच्चन की फिल्म अभिमान दिखायी जायेगी।

भारत-चीन तनाव के बीच एयरफोर्स का युद्धाभ्यास शुरू
Published / 2022-12-15 09:49:53
भारत-चीन तनाव के बीच एयरफोर्स का युद्धाभ्यास शुरू

अरुणाचल में सुखोई से लेकर राफेल तक भरेंगे उड़ानएबीएन सेंट्रल डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पिछले हफ्ते के सैन्य गतिरोध के बाद भारत-चीन के मध्य ताजा तनाव के बीच भारतीय वायुसेना पूर्वोत्तर में आज से दो दिवसीय अभ्यास करेगी, जिसमें इसके अग्रिम पंक्ति के करीब सभी युद्धक विमान और इस क्षेत्र में तैनात अन्य संसाधन शामिल किये जायेंगे। सूत्रों ने कहा कि अभ्यास का मकसद भारतीय वायुसेना की समग्र युद्धक क्षमता और इस क्षेत्र में सैन्य तैयारियों को परखना है। हालांकि, भारत और चीन की सेनाओं के बीच ताजा गतिरोध के बहुत पहले इस अभ्यास की योजना बनायी गयी थी और इसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सुखोई- 30 एमकेआई और राफेल जेट समेत अग्रिम पंक्ति के विमान इसमें शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में वायुसेना के सभी अग्रिम अड्डे और कुछ एडवांस लैंडिंग ग्राउंड्स (एएलजी) को भी अभ्यास में शामिल किया जाना है। सेना और वायुसेना अरुणाचल और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पूर्वी लद्दाख विवाद के बाद से पिछले दो सालों से उच्च स्तरीय संचालनात्मक तैयारियों को बरकरार रखती आयी हैं। भारतीय वायुसेना ने पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय हिस्से में चीन की बढ़ती हवाई गतिविधियों के बाद अपने लड़ाकू विमानों को उड़ाया था।

चीनी सेना की हरकत गली के गुंडों जैसी : नरवणे
Published / 2022-12-14 23:46:37
चीनी सेना की हरकत गली के गुंडों जैसी : नरवणे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने चीन पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा है कि चीन हर साल 2-3 हरकतें इसी तरह की करता ही है। उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भी पीएलए गली के गुंडों की तरह बर्ताव करता है।पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि चीन हर साल इस तरह की दो-तीन कोशिशें करता है और हर बार उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी एक तरफ तो 21वीं सदी की आधुनिक सेना होने का दावा करती है लेकिन दूसरी तरफ वह हुड़दंग के स्तर तक गिर चुकी है। ये हास्यास्पद है। नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना चीन की किसी भी हिमाकत के लिए हमेशा तैयार है।

मालदा : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस
Published / 2022-12-14 23:33:26
मालदा : दुर्घटनाग्रस्त होने से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार में पूर्व रेलवे के मालदह मंडल के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर बुधवार को सुल्तानगंज स्टेशन के समीप 13409 मालदह-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी। मालदह से किऊल जा रही 13409 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के बुधवार को सुल्तानगंज स्टेशन से खुलने के बाद कुछ दूरी पर किसी डिब्बे के सीवीसी कप्लिंग के अचानक खुल जाने से ट्रेन के पीछे से चार डिब्बे अलग हो गए और ट्रेन दो भागों में विभक्त हो गई।सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रेन के दो भागों में विभक्त होने के बाद ट्रेन के गार्ड की सूचना पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन को रोका। इस हादसे के बाद ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।सूत्रों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज और भागलपुर से रेल अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन से अलग हुए चार डिब्बे को दुरुस्त करने के बाद करीब एक घंटे के विलंब से ट्रेन को रवाना करवाया। इस बीच मालदह के मंडल रेल प्रबंधक विकास चौबे ने इस हादसे की जांच के लिए एक टीम गठित करने का निर्देश दिया है।

सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में उठायी आवाज, कहा- अंधविश्वास बढ़ाने वाली चंगाई सभाओं पर लगायी जाये रोक
Published / 2022-12-14 12:33:52
सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में उठायी आवाज, कहा- अंधविश्वास बढ़ाने वाली चंगाई सभाओं पर लगायी जाये रोक

टीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नियम 377 के तहत अंधविश्वास बढ़ाने वाली चंगाई सभाओं पर रोक लगाने की मांग की। सांसद ने कहा कि झारखंड में डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास के कारण प्रत्येक वर्ष आधा दर्जन से अधिक लोग मौत का शिकार होते हैं। एक तरफ इस परिस्थिति से झारखंड जूझ रहा है तो दूसरी तरफ बीते कुछ वर्षों में झारखंड में चंगाई सभा के नाम पर अंधविश्वास का खेल भी बढ़ा है। प्रार्थना महोत्सव के नाम पर में मूल रूप से लोगों को स्वस्थ करने का झांसा दिया जाता है। इसके बड़े-बड़े होर्डिंग पोस्टर छपते हैं, जिसमें गंभीर बीमारियों सहित शारीरिक दिव्यांगता को ठीक करने का दावा किया जाता है। अंधविश्वास बढ़ाने वाली इन सभाओं में मुर्दों के जी उठने की भी बात कही जाती है।वहीं संजय सेठ ने सदन में कहा कि यह कार्य झारखंड से बाहर के धर्म प्रचारकों व पादरियों द्वारा किया जाता है। इस वजह से चंगाई सभाओं में भयंकर भीड़ बढ़ी है और इसकी आड़ में धर्मांतरण का भी कार्य हो रहा है। सांसद ने सदन के माध्यम से आग्रह किया कि इस तरह की सभाओं पर रोक लगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाये जायें  क्योंकि यह सिर्फ झारखंड की समस्या नहीं है। आदिवासी बहुल जितने भी क्षेत्र हैं उन सभी की समस्या है। इस तरह के अंधविश्वास बढ़ाने वाली सभाओं पर तत्काल रोक लगाना चाहिए।

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 152 नये संक्रमित
Published / 2022-12-14 12:27:32
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 152 नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 152 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,75,247 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,846 पर पहुंच गयी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 5,30,658 पर स्थिर है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,846 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक मामले की वृद्धि दर्ज की गयी। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,40,743 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.98 खुराक दी जा चुकी हैं।गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।

देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल होगा राजकीय दंत चिकित्सा कॉलेज हॉस्पिटल : नीतीश कुमार
Published / 2022-12-13 15:06:35
देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल होगा राजकीय दंत चिकित्सा कॉलेज हॉस्पिटल : नीतीश कुमार

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नालंदा जिले का पैठन-भगन बिगहा का राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल देश का एक सर्वश्रेष्ठ अस्पताल होगा। नीतीश कुमार ने सोमवार को नालंदा जिले के रहुई प्रखंड स्थित राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पैठना-भागनबिगहा उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह बिहार ही नहीं देश का एक खास अस्पताल है, जहां इलाज के साथ-साथ पढ़ने की भी काफी अच्छी सुविधा है। दांतों के इलाज के अलावा अन्य प्रकार की चिकित्सा के लिए भी यहां सौ बेड का इंतजाम रहेगा। यहां चिकित्सकों के रहने की भी व्यवस्था रहेगी।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मई 2023 तक इस राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का काम पूरे करने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया है। अपना दांत दिखाने के लिए अब वह भी यहीं आएंगे। अब तक दिल्ली एम्स जाते रहे हैं। यहां जितनी अच्छी व्यवस्था है उतना दिल्ली एम्स में भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से आह्वान करते हुए कहा कि यहां दंत चिकित्सा के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। काफी बेहतर ढंग से उनका इलाज करें। महिला चिकित्सक भी यहां पदस्थापित हैं। महिलाओं को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। नालंदा जिला में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज भी बनवाया गया है और अब दंत चिकित्सा के लिए भी इस अस्पताल का निर्माण करवाया गया है। जो लोग इलाज के लिए यहां आएं उन्हें कोई असुविधा न हो इसके लिए मेंटेनेंस के साथ-साथ साफ-सफाई का भी पुख्ता प्रबंध रखें। हर प्रकार से काम करवाया जा रहा है। उनकी सरकार पूरे बिहार में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बनवा रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के दौर में भी काफी अच्छे ढंग से जांच और इलाज की व्यवस्था पूरे बिहार में की गई थी। अभी भी प्रतिदिन कोरोना का जांच की जा रही है, इसकी रिपोर्ट उन्हें हर रोज मिलती है। पूरे देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना जांच की संख्या औसतन 6 लाख 50 हजार थी जबकि यह बिहार में 8 लाख से भी ज्यादा है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना मृतक के आश्रितों को मात्र 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान किया गया जबकि उनकी सरकार शुरू से ही 4 लाख रुपये दे रही है। अभी भी जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कोरोना मृतक के मुआवजा की शिकायतें मिलती हैं, उन्हें भुगतान करने की दिशा में कार्रवाई की जाती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.