एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति मुर्मू माउंट आबू (सिरोही) स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि युद्धों और कलह के वातावरण में विश्व समुदाय समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है। अनिश्चितता के इस दौर में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ, भारत विश्व में शांति के अग्रदूत की भूमिका भी निभा रहा है।राष्ट्रपति ने आगे कहा कि अपनी संस्कृति व परंपरा के अनुरूप हमारा देश अध्यात्म व नैतिकता पर आधारित विश्व व्यवस्था के निर्माण हेतु सक्रिय है। भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, आदि शंकराचार्य, गुरू नानक देव, संत कबीर व महात्मा गांधी की शिक्षाओं ने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इससे पहले उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान का लोकार्पण किया।
नोटबंदी के 6 साल बाद आया बड़ा अपडेट, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही ये बातएबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवंबर 2016 में की गई नोटबंदी को सही ठहराने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। सीतारमण ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद अपने कई ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के नोटबंदी पर आए फैसले का स्वागत है। संविधान पीठ ने मामले पर सावधानीपूर्वक गौर करने के बाद 4:1 के बहुमत से दिए अपने फैसले में नोटबंदी को सही ठहराया है। इसके साथ ही इससे जुड़ी कई याचिकाओं को निरस्त कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की अचानक घोषणा कर दी थी। सरकार ने काले धन पर लगाम लगाने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने को इस अप्रत्याशित निर्णय का उद्देश्य बताया था।वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में न्यायालय के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार और रिजर्व बैंक के बीच छह महीने तक परामर्श चला था। इस तरह का कदम उठाने का वाजिब कारण है और यह आनुपातिक परीक्षण पर खरा उतरता है। केंद्र का प्रस्ताव होने भर से निर्णय-निर्माण प्रक्रिया दोषपूर्ण नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि बहुमत के निर्णय से असहमति जताने वाले न्यायाधीश ने भी नोटबंदी के कदम को एक अच्छी नीयत से उठाया गया एक सुविचारित कदम माना है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नये मामले आये जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,582 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,78,956) दर्ज की गयी। संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,30,707 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 88 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,45,667 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.11 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोविड-19 के मामलों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी और 16 सितंबर को 50 लाख के पार हो गयी थी। कोविड-19 के मामलों की संख्या 25 जनवरी 2022 को चार करोड़ के पार चली गयी थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। मंगलवार तड़के 05 बजकर 33 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी और इसका केंद्र सोलन जिला के सिहल में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी के हताहत या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।पिछले 18 दिनों में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच बार भूकंप आया है। तीन दिन पहले यानी 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। इससे पूर्व बीते 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि इन झटकों से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप से प्रदेश के लोग दहशत में हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के मालदा में वंदे भारत ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने की खबर है। पत्थरबाजी से ट्रेन के शीशे टूट गये हैं, हालांकि गनीमत यह रहा कि इसमें किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। कुमारगंज स्टेशन के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी। यह ट्रेन हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी।
आदिवासी समाज के आर्थिक, सामाजिक संवैधानिक हितों के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्धएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस ने नारायणपुर की घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा समाज में जो वैमनस्यता फैलाती है, यह उसी का नतीजा है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ के वनांचलो और आदिवासी समाज के बीच में भाजपा जो विषवमन करने का काम कर रही है उसके कारण लोगों में आपसी सद्दभाव खराब हुआ है और परस्पर विद्वेष पनप रहा है।भारतीय जनता पार्टी जहां पर सत्ता में नहीं रहती है तथा जनसरोकारों से जब दूर हो जाती है तब धर्म का सहारा लेकर राजनीति करती है। जहां पर मुसलमान हाेते हैं, वहां पर हिन्दू मुसलमान के बीच झगड़ा करवाती है। जहां पर इसाई होते हैं, वहां हिन्दू इसाई के बीच दंगे करवाती है। यही काम वह छत्तीसगढ़ में करने में लगी है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने तथा आदिवासी संस्कृति को संवर्धित करने के लिए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार आदिवासी समाज के हित में फैसले लिये गये हैं। आदिवासी समाज के शैक्षणिक और आर्थिक तथा सामाजिक और संवैधानिक हितों की रक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश और उनकी सरकार पूरी तरह सगज है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण विरोधी कानून लागू है। कहीं पर भी यदि धर्मातंरण की शिकायत मिलती है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश ने भी यह घोषणा अनेकों बार किया है कि कहीं भी कोई भी जबरिया धर्मांतरण जैसी गतिविधि में शामिल है तो उसके खिलाफ थानों में शिकायत आने पर कार्रवाई जरूर होगी। लोग कानून हाथ में लेने के बजाय कानून का सहारा लें।
पीएम मोदी ने की एनएमएमएल सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षताएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नेहरु मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मोदी ने देश के इतिहास के बारे में लोगों के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करने के लिए आधुनिक भारतीय इतिहास पर शोध के दायरे को व्यापक बनाने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने संस्थानों से आह्वान किया कि अच्छी तरह से समीक्षा की गई है और शोध परक स्मृतियां तैयार करें जिससे वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को लाभ हो सके।प्रधानमंत्री संग्रहालय के डिजाइन और सामग्री पर संतोष व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि यह संग्रहालय वस्तुनिष्ठ और राष्ट्र-केंद्रित है, व्यक्ति-केंद्रित नहीं है। यह न तो अनुचित प्रभाव से और न ही किसी आवश्यक तथ्यों के अनुचित अभाव से ग्रस्त है। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों और योगदान को उजागर करने वाले संग्रहालय के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस संबंध में प्रतियोगिताओं का आयोजन करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में संग्रहालय देश और दुनिया से दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरेगा। सन 1875 में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की साल 2024 में मनाई जाने वाली 200वीं जयंती का उल्लेख करते हुए नरेंद्र मोदी ने देश भर के शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों इनके जीवन के बारे में शोध पत्र तैयार करने का आह्वान किया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,822 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,707 हो गई है। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,45,445 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
इक्विटी, कर्ज के रास्ते धन जुटाने की गतिविधियां 2022 में घटींएबीएन सेंट्रल डेस्क। कंपनियों की इक्विटी या ऋण मार्ग के जरिये कोष जुटाने की कवायद 2022 में करीब 20 प्रतिशत घटकर 11 लाख करोड़ रुपये रह गई। कर्ज महंगा होने और बाजारों में अस्थिरता की वजह से भी उत्साह ठंडा पड़ा है। ऐसे में 2023 की पहली छमाही चुनौती पूर्ण रह सकती है। कोष जुटाने के लिहाज से 2021 एक शानदार वर्ष था जबकि 2022 में दुनियाभर में आसमान छूती मुद्रास्फीति और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से आयी अस्थिरता के कारण इसमें कमी आयी।ट्रस्टप्लूटस वेल्थ (भारत) प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध साझेदार (उत्पाद) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी विशाल चांदीरमानी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे घटनाक्रमों की वजह से 2023 की पहली छमाही चुनौती पूर्ण रह सकती है। अमेरिका में मंदी का प्रभाव यदि मामूली रहता है तो हम अगले वर्ष की दूसरी छमाही में वैश्विक बाजारों में तेजी की उम्मीद कर सकते हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि बाजारों में तेजी आ भी जाये तब भी पहले की तुलना में अगले कुछ वर्षों में कोष जुटाना मुश्किल भरा हो सकता है। गुजरते वर्ष में ऋण बाजार के जरिये जुटाये गये वित्त में कुछ वृद्धि हुई है जबकि इक्विटी के जरिये जुटाया नया वित्त बहुत तेजी कम हुआ है। दरअसल, भू-राजनीतिक तनाव की वजह से 2022 में आईपीओ के जरिये वित्त जुटाने की कवायद घटकर आधी रह गई। इस वर्ष वित्त जुटाने की कुल गतिविधियों में सर्वाधिक हिस्सेदारी ऋण बाजार से वित्त जुटाने की रही है।विश्लेषण करने वाली कंपनी प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष दिसंबर महीने के मध्य तक कुल 11 लाख करोड़ रुपये का कोष जुटाया गया जिसमें से 6.92 लाख करोड़ रुपये कर्ज बाजार से, 1.62 करोड़ रुपये इक्विटी बाजार से और 2.52 लाख करोड़ विदेशी मार्गों से आये।वर्ष 2021 में कंपनियों ने 13.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे जिसमें 6.8 लाख करोड़ रुपये कर्ज के जरिये, 2.85 लाख करोड़ रुपये इक्विटी से जिसमें से रिकॉर्ड 1.2 लाख करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाये थे। ये आंकड़े दिखाते हैं कि कोष जुटाने की गतिविधियों के लिए 2021 में माहौल बहुत ही आकर्षक था जबकि 2022 में यह बिलकुल अलग है।फिस्डम में अनुसंधान प्रमुख नीरव कारकेरा ने कहा कि वर्ष 2021 कम लागत पर ऋण पुनर्वित्त करने, अत्यधिक अनुकूलित लागत पर ऋण के माध्यम से नई पूंजी जुटाने के साथ-साथ सकारात्मक भावनाओं के बीच अच्छे मूल्यांकन का लाभ उठाने के लिहाज से बढ़िया साल रहा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रोत्साहन नहीं मिला, मौद्रिक नीतियां सख्त हो गईं, दुनियाभर में मुद्रास्फीतिक चिंताएं बढ़ीं और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान समेत कई चुनौतियां आईं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.