पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं।बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर वे डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ले रहे हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,647 पर पहुंच गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,696 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गयी है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 47 की वृद्धि दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.14 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,34,995 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। देश में अभी तक कुल 4,41,43,483 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.07 खुराक दी जा चुकी हैं।गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।
देशभर में कोरोना से निपटने की तैयारी हुई तेज एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 196 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 3,432 हो गए हैं। इस बीच पड़ोसी देश चीन में कोरोना के कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए कहा है। लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। केंद्र की सलाह के बाद कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने के लिए और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए कई राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में मंगलवार (27 दिसंबर) को एक मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी। यह अभ्यास स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता (सभी जिलों को कवर करते हुए), आइसोलेशन बेड की क्षमता, आॅक्सीजन-समर्थित बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर-समर्थित बेड, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, आयुष डॉक्टरों की इष्टतम उपलब्धता जैसे मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करेगा। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ता की भी जानकारी ली जायेगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल ले जाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नियमित जांच के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती हुईं।अभी कल ही, एफएम सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर दिल्ली में सदैव अटल में पुष्पांजलि अर्पित किया। हाल ही में, तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह के दौरान, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में जेनेरिक दवाओं की 50% मांग, अमेरिका की जेनेरिक दवाओं की 40% और ब्रिटेन की सभी दवाओं की 25% की आपूर्ति करता है।तमिलनाडु के डॉ एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि आवश्यक टीकाकरण योजनाओं के लिए भारत वैश्विक टीकों का लगभग 60% और विश्व स्वास्थ्य संगठन के 70% टीकों का उत्पादन करता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल के कोट्टायम जिले की तीन अलग-अलग पंचायतों में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में 6,000 से अधिक पक्षियों को मार दिया गया है। जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोट्टायम की वेचुर, नीनदूर और अरपुकारा पंचायतों में शनिवार को कुल 6,017 पक्षी मारे गये, जिनमें ज्यादातर बतख शामिल थीं। विज्ञप्ति के मुताबिक, बर्ड फ्लू फैलने की आशंका के चलते वेचुर में लगभग 133 बतख और 156 मुर्गियों, नींदूर में 2,753 बतख और अर्पुकारा में 2,975 बतख को मार दिया गया। बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा, एक अत्यधिक संक्रामक जूनोटिक (पशु-पक्षियों से फैलने वाला) बीमारी है। इस बीच, लक्षद्वीप प्रशासन ने केरल में बर्ड फ्लू के कथित प्रकोप के कारण राज्य से फ्रोजन चिकन के परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सावधान रहें, मास्क पहनें… हाथ धोएं, बढ़ रहा कोरोना : मोदीएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 25 दिसंबर को अपने खास रेडियो प्रोग्राम मन की बात में इस साल का आखिरी संबोधन दिया। पीएम के खास प्रोग्राम का आज 96वां एडिशन था। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने प्रोग्राम को लेकर लोगों से सुझाव भी मांगा था। इससे पहले 27 नवंबर को मन की बात के दौरान, पीएम मोदी ने विक्रम-एस के लॉन्च की सराहना की थी, जो कि प्राइवेट सेक्टर द्वारा फंडेड देश का पहला रॉकेट है – जिसे 18 नवंबर को लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री ने मन की बात में जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में भी बात की। उन्होंने इस मौके को भारत के लिए एक अवसर बताया। प्रधानमंत्री ने साल का आखिरी मन की बात ऐसे समय में की है जब पड़ोसी देश चीन में कोरोना से हाहाकार मची है। इसका खतरा भारत पर भी मंडरा रहा है। 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में कई उपलब्धियों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 खास इसलिए भी रहा क्योंकि इस साल भारत ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 96वें संस्करण में क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेटी को श्रद्धांजिली भी दी।2. देश में कोरोना वायरस संक्रमण का एक बार फिर खतरा मंडरा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने मास्क लगाने और एहतियात बरतने की सलाह दी। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हम देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहने, मास्क पहनने और हाथ धोने की जरूरत है।3. मन की बात के साल के आखिरी एडिशन में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहाली वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा कि भारत रत्न और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि...। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी शिक्षा, विदेश नीति और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गये।4. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी। प्रधीनमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊंचाईयों तक ले जाना है।5. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि साक्ष्य-आधारित मेडिसिन के युग में, योग और आयुर्वेद अब आधुनिक युग की कसौटी पर खरे उतर रहे हैं… टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा किये गये एक गहन शोध से पता चला है कि योग ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों के लिए बहुत प्रभावी हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन में देश के लोगों से आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस है और मुझे इस अवसर पर दिल्ली में साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा। देश का बलिदान, साहिबजादे और माता गुजरी हमेशा याद रहेगी।7. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों पर काबू पाया है। हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों को मिटा दिया है। अब काला अजार रोग भी समाप्त हो जायेगा। यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के चार जिलों में है।8. प्रधानमंत्री ने कहा कि नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है। स्वच्छ भारत मिशन हर भारतीय के दिमाग में मजबूती से स्थापित हो गया है। स्वच्छता की विरासत को अब सभी भारतीय एक साथ आगे बढ़ा रहे हैं।9. साल के अपने आखिरी मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2022 अद्भुत रहा। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किये जबकि अमृत काल शुरू हुआ। भारत ने तेजी से प्रगति की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।10. पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए इस साल के अपने आखिरी संबोधन को खत्म करते हुए कहा कि अगली बार हम साल 2023 में मिलेंगे। मैं आप सभी को साल 2023 की शुभकामनाएं देता हूं। ये साल भी देश के लिए खास हो। पीएम मोदी ने कहा कि देश नई ऊंचाइयों को छूता रहे, हमें मिलकर एक संकल्प लेना है और उसे साकार करना है।
मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर दी श्रद्धांजलिएबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लोकभवन सभागार में अटल जी पर लघु फिल्म और कविता पाठ हुआ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महान सपूत की जयंती पर प्रदेश सरकार और उप्र वासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मालवीय जी को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने कर्मों से प्रेरणा दी है। छह दशक का सार्वजनिक जीवन उनका हम सबको प्रेरणा देता है। वह लेखक, कवि, पत्रकार एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी थे। उन्होंने दिखाया कि राजनिति में स्थिरता कैसे लाई जा सकती है। भारत के बुनियादी ढांचा विकसित करने, परमाणु सक्षम बनाने और भारत की राजनीति को स्थिरता देने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए भारत को स्थिरता की राजनीति दे रहे हैं। कहा कि आज ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से बड़ी भारत की अर्थव्यवस्था हो गयी है। जी-20 का नेतृत्व पीएम मोदी अगले एक साल तक कर रहे हैं। यह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।शासन की व्यवस्था का संवेदनशील होना ही सुशासन है। पहले महामारी आती थी तो लोग मरते रहते थे। कोरोना जैसी महामारी आई तब प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।भारत ने कोविड के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ी। दो-दो वैक्सीन, गरीबों को अनाज, इलाज जैसी सारी व्यवस्था दी गयी। अटल जी के बताए रास्ते पर चलने की वजह से यह संभव हो पाया। अटल जी ने दलहित को छोड़कर देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी का शासन आज भी लोग याद करते हैं। वह कुशल वक्ता थे। उनके भाषण को सुनने के लिए विरोधी दल के कार्यकर्ता भी पहुंच जाते थे। उनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचा। उनके दिखाए रास्ते पर आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश मजबूत हो रहा है।लोकभवन के सभागार में अटल जी की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल जी पर लघु फ़िल्म दिखायी गयी। इसमें अटल जी की कविताओं की प्रस्तुति हुई। दिल्ली से आये गजेंद्र सोलंकी ने कविता पाठ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना गया।
24 घंटे में मिले मात्र 227 नये कोरोना संक्रमितएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नये मामले आये, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है। वहीं, दो और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में वायरस से एक व्यक्ति की जान गई है।मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 27 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायलस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,42,989 हो गयी है, जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.05 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गयी थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।
आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने बताया तरीकाएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत को विकसित देश का दर्जा पाने के लिए दो दशकों से भी अधिक समय तक लगातार आठ-नौ प्रतिशत का मजबूत ग्रोथ रेट बनाए रखना होगा। यह कहना है भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है लेकिन रंगराजन का कहना है कि भारत अगले 20 साल में यह मुकाम हासिल कर सकता है लेकिन इसके लिए लगातार उच्च विकास दर बनाये रखनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने के बाद भी भारत लोअर मिडल इनकम वाला देश ही माना जायेगा। इसकी वजह यह है कि उस स्थिति में भी देश की प्रति व्यक्ति आय 3,472 डॉलर ही होगी।रंगराजन में आज यहां आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार पांच लाख करोड़ डॉलर पर पहुंचाना एक निकट अवधि वाला आकांक्षी लक्ष्य है। इसकी वजह यह है कि उस स्थिति में भी देश की प्रति व्यक्ति आय 3,472 डॉलर ही होगी जिससे इसे एक मध्यम आय वाला देश ही माना जायेगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के बाद भी भारत को एक उच्च मध्य आय वाला देश बनने में दो साल का वक्त और लगेगा।कितनी होनी चाहिए प्रति व्यक्ति आय : उन्होंने कहा कि एक विकसित देश बनने के लिए भारत की प्रति व्यक्ति आय कम-से-कम 13,205 डॉलर होनी चाहिए। उस मुकाम तक पहुंचने के लिए देश को दो दशक से भी अधिक समय तक आठ से लेकर नौ प्रतिशत तक की मजबूत वृद्धि दर रखनी होगी। रंगराजन ने कहा कि कुल उत्पादन के हिसाब से देखें तो भारत इस समय दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कि अपने-आप में एक असरदार उपलब्धि है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की रैंकिंग के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत 197 देशों में से 142वें स्थान पर मौजूद है।आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने नीति-निर्माताओं को अर्थव्यवस्था की वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की उपलब्धि सिर्फ एक निकट अवधि का आकांक्षी लक्ष्य है। हालांकि इस उपलब्धि को भी हासिल करने के लिए कम से कम पांच वर्षों तक नौ प्रतिशत की सतत वृद्धि रखनी होगी। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व प्रमुख रह चुके रंगराजन ने कहा कि यह बहुत साफ है कि हमें एक लंबा सफर तय करना है। इससे यह भी पता चलता है कि हमें तेजी से दौड़ लगानी होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.