एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के मालदा में वंदे भारत ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने की खबर है। पत्थरबाजी से ट्रेन के शीशे टूट गये हैं, हालांकि गनीमत यह रहा कि इसमें किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। कुमारगंज स्टेशन के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायी थी। यह ट्रेन हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ेगी।
आदिवासी समाज के आर्थिक, सामाजिक संवैधानिक हितों के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्धएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस ने नारायणपुर की घटना को दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा समाज में जो वैमनस्यता फैलाती है, यह उसी का नतीजा है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ के वनांचलो और आदिवासी समाज के बीच में भाजपा जो विषवमन करने का काम कर रही है उसके कारण लोगों में आपसी सद्दभाव खराब हुआ है और परस्पर विद्वेष पनप रहा है।भारतीय जनता पार्टी जहां पर सत्ता में नहीं रहती है तथा जनसरोकारों से जब दूर हो जाती है तब धर्म का सहारा लेकर राजनीति करती है। जहां पर मुसलमान हाेते हैं, वहां पर हिन्दू मुसलमान के बीच झगड़ा करवाती है। जहां पर इसाई होते हैं, वहां हिन्दू इसाई के बीच दंगे करवाती है। यही काम वह छत्तीसगढ़ में करने में लगी है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करने तथा आदिवासी संस्कृति को संवर्धित करने के लिए कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार आदिवासी समाज के हित में फैसले लिये गये हैं। आदिवासी समाज के शैक्षणिक और आर्थिक तथा सामाजिक और संवैधानिक हितों की रक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश और उनकी सरकार पूरी तरह सगज है।सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मातंरण विरोधी कानून लागू है। कहीं पर भी यदि धर्मातंरण की शिकायत मिलती है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश ने भी यह घोषणा अनेकों बार किया है कि कहीं भी कोई भी जबरिया धर्मांतरण जैसी गतिविधि में शामिल है तो उसके खिलाफ थानों में शिकायत आने पर कार्रवाई जरूर होगी। लोग कानून हाथ में लेने के बजाय कानून का सहारा लें।
पीएम मोदी ने की एनएमएमएल सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षताएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नेहरु मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसायटी की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मोदी ने देश के इतिहास के बारे में लोगों के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करने के लिए आधुनिक भारतीय इतिहास पर शोध के दायरे को व्यापक बनाने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने संस्थानों से आह्वान किया कि अच्छी तरह से समीक्षा की गई है और शोध परक स्मृतियां तैयार करें जिससे वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को लाभ हो सके।प्रधानमंत्री संग्रहालय के डिजाइन और सामग्री पर संतोष व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि यह संग्रहालय वस्तुनिष्ठ और राष्ट्र-केंद्रित है, व्यक्ति-केंद्रित नहीं है। यह न तो अनुचित प्रभाव से और न ही किसी आवश्यक तथ्यों के अनुचित अभाव से ग्रस्त है। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों और योगदान को उजागर करने वाले संग्रहालय के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस संबंध में प्रतियोगिताओं का आयोजन करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि निकट भविष्य में संग्रहालय देश और दुनिया से दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र बनकर उभरेगा। सन 1875 में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की साल 2024 में मनाई जाने वाली 200वीं जयंती का उल्लेख करते हुए नरेंद्र मोदी ने देश भर के शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों इनके जीवन के बारे में शोध पत्र तैयार करने का आह्वान किया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 173 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,822 हो गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,707 हो गई है। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 36 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,45,445 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
इक्विटी, कर्ज के रास्ते धन जुटाने की गतिविधियां 2022 में घटींएबीएन सेंट्रल डेस्क। कंपनियों की इक्विटी या ऋण मार्ग के जरिये कोष जुटाने की कवायद 2022 में करीब 20 प्रतिशत घटकर 11 लाख करोड़ रुपये रह गई। कर्ज महंगा होने और बाजारों में अस्थिरता की वजह से भी उत्साह ठंडा पड़ा है। ऐसे में 2023 की पहली छमाही चुनौती पूर्ण रह सकती है। कोष जुटाने के लिहाज से 2021 एक शानदार वर्ष था जबकि 2022 में दुनियाभर में आसमान छूती मुद्रास्फीति और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से आयी अस्थिरता के कारण इसमें कमी आयी।ट्रस्टप्लूटस वेल्थ (भारत) प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध साझेदार (उत्पाद) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी विशाल चांदीरमानी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे घटनाक्रमों की वजह से 2023 की पहली छमाही चुनौती पूर्ण रह सकती है। अमेरिका में मंदी का प्रभाव यदि मामूली रहता है तो हम अगले वर्ष की दूसरी छमाही में वैश्विक बाजारों में तेजी की उम्मीद कर सकते हैं।हालांकि, उन्होंने कहा कि बाजारों में तेजी आ भी जाये तब भी पहले की तुलना में अगले कुछ वर्षों में कोष जुटाना मुश्किल भरा हो सकता है। गुजरते वर्ष में ऋण बाजार के जरिये जुटाये गये वित्त में कुछ वृद्धि हुई है जबकि इक्विटी के जरिये जुटाया नया वित्त बहुत तेजी कम हुआ है। दरअसल, भू-राजनीतिक तनाव की वजह से 2022 में आईपीओ के जरिये वित्त जुटाने की कवायद घटकर आधी रह गई। इस वर्ष वित्त जुटाने की कुल गतिविधियों में सर्वाधिक हिस्सेदारी ऋण बाजार से वित्त जुटाने की रही है।विश्लेषण करने वाली कंपनी प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष दिसंबर महीने के मध्य तक कुल 11 लाख करोड़ रुपये का कोष जुटाया गया जिसमें से 6.92 लाख करोड़ रुपये कर्ज बाजार से, 1.62 करोड़ रुपये इक्विटी बाजार से और 2.52 लाख करोड़ विदेशी मार्गों से आये।वर्ष 2021 में कंपनियों ने 13.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे जिसमें 6.8 लाख करोड़ रुपये कर्ज के जरिये, 2.85 लाख करोड़ रुपये इक्विटी से जिसमें से रिकॉर्ड 1.2 लाख करोड़ रुपये आईपीओ से जुटाये थे। ये आंकड़े दिखाते हैं कि कोष जुटाने की गतिविधियों के लिए 2021 में माहौल बहुत ही आकर्षक था जबकि 2022 में यह बिलकुल अलग है।फिस्डम में अनुसंधान प्रमुख नीरव कारकेरा ने कहा कि वर्ष 2021 कम लागत पर ऋण पुनर्वित्त करने, अत्यधिक अनुकूलित लागत पर ऋण के माध्यम से नई पूंजी जुटाने के साथ-साथ सकारात्मक भावनाओं के बीच अच्छे मूल्यांकन का लाभ उठाने के लिहाज से बढ़िया साल रहा। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रोत्साहन नहीं मिला, मौद्रिक नीतियां सख्त हो गईं, दुनियाभर में मुद्रास्फीतिक चिंताएं बढ़ीं और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान समेत कई चुनौतियां आईं।
राहुल के बयान ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस को किया उत्साहितएबीएन सेंट्रल डेस्क। राहुल गांधी ने नए वर्ष के मौके पर रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी। इसके साथ ही उन्होंने नये साल पर लोगों को हार्दिक बधाई दी।राहुल गांधी ने अभी तक अपने भारत जोड़ो यात्रा में हर जगह यह संदेश दिया है कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं।आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर है। यात्रा 3 जनवरी से दिल्ली से पुन: आरंभ होकर यूपी में प्रवेश करेगी।अभी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिन जिन राज्यों से होकर गुजरी, वहां राहुल गांधी अपने भाषण में यह कहते जरूर दिखाई दिये कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। इसी क्रम में आज नव वर्ष के मौके पर भी अपने एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव हर, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी।
उप्र में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा नल से जल, एक दिन में मिला 42 हज़ार कनेक्शनमंत्री ने विभाग की पूरी टीम को दी बधाई, उपलब्धि को बताया टीम भावना का परिणामएबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने की बड़ी उपलब्धि पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। जल शक्ति मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव से लेकर निचले स्तर तक के कर्मियों ने एक टीम भावना के रूप में काम किया है, जो लगातार सकारात्मक परिणाम के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये जाने की कार्ययोजना भी विभाग से तैयार करने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल जीवन मिशन को यूपी में शानदार सफलता मिल रही है। मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 25 फीसदी नल कनेक्शन देने के साथ है 31 दिसंबर 2022 को एक दिन में देश भर में सर्वाधिक 42218 नल कनेक्शन दिये हैं।
फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे जैन समुदाय के लोगटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने और गुजरात के पलिताना में उनके मंदिर में तोड़फोड़ के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय के सदस्यों ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी, 2023 से आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी। सरकार द्वारा एयरलाइन को जारी निर्देश के मुताबिक, वे एक जनवरी, 2023 से इन पांच देशों से यात्रा करने वाले केवल उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सवार होने की अनुमति देने संबंधी संशोधन करें, जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा किये हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित कोविड दिशा-निर्देश जारी किये हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए। प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों के दो प्रतिशत रैंडम जांच भी जारी रहेगी। ये निर्णय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.