Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
सरकार ने किया विपक्ष से संपर्क, संसद में आज गतिरोध खत्म होने की उम्मीद
Published / 2023-02-07 11:19:45
सरकार ने किया विपक्ष से संपर्क, संसद में आज गतिरोध खत्म होने की उम्मीद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। संसद के दोनों सदनों में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को खत्म हो सकता है तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गये धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो सकती है क्योंकि सरकार ने सोमवार को विपक्ष के साथ संपर्क साधा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों के सदन के नेताओं के साथ बैठक की। जोशी और मेघवाल ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय, द्रमुक नेता टी आर बालू तथा कुछ अन्य नेताओं के साथ बैठक की।सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं की यही राय थी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी चाहिए। विपक्ष से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है।संसद में विपक्ष द्वारा अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग पर जोर दिए जाने के कारण जारी गतिरोध सोमवार को भी कायम रहा और दोनों सदनों की बैठक को एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में गतिरोध बना रहा था। संसद का बजट सत्र गत मंगलवार, 31 जनवरी को शुरू हुआ था और उस रोज दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2023-24 का आम बजट पेश किया था।

विदेश मंत्री जयशंकर को तोहफे में अर्जेंटीना के मंत्री ने दी मेसी की जर्सी
Published / 2023-02-06 22:51:34
विदेश मंत्री जयशंकर को तोहफे में अर्जेंटीना के मंत्री ने दी मेसी की जर्सी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अर्जेंटीना के विज्ञान-तकनीक और नवाचार मंत्री डेनियल फिल्म्स के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अर्जेंटीना के मंत्री ने जयशंकर को फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी की जर्सी तोहफे के रूप में दी। अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनल मेसी ने अपनी अगुआई में अर्जेंटीना को 2022 फीफा विश्व कप जिताया था। मेसी ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया था। वह गोल्डन बूट अवॉर्ड जीतने से चूक गये थे, लेकिन गोल्डन बॉल अवॉर्ड अपने नाम किया था।

भारत में कोरोना : 24 घंटे में मिले 100 से भी कम नये संक्रमित
Published / 2023-02-06 17:38:37
भारत में कोरोना : 24 घंटे में मिले 100 से भी कम नये संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नये मामले आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,83,454 हो गयी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,817 पर स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,30,745 लोगों की मौत हुई है। वहीं संक्रमण की दैनिक दर 0.14 फीसदी, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 फीसदी दर्ज की गयी है।  अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,817 है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है। वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 4,41,50,892 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गये थे।

अब हर माह 20,000 रुपये हो सकेती है वरिष्ठ नागरिकों कमाई, जानें कैसे...
Published / 2023-02-06 10:46:06
अब हर माह 20,000 रुपये हो सकेती है वरिष्ठ नागरिकों कमाई, जानें कैसे...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने 2023-24 के आम बजट में नई कर व्यवस्था के तहत आयकरदाताओं को राहत देने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी बड़ी घोषणा की। इसके तहत वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है।31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी गई है। एक जनवरी, 2023 से पहले इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता था। अधिकतम निवेश सीमा बढ़ाने व 8 फीसदी ब्याज दर के लिहाज से देखें तो वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में हर महीने होने वाली कमाई दोगुनी हो जायेगी। पांच साल की परिपक्वता अवधि के बाद उन्हें 12 लाख रुपये ब्याज के साथ कुल 42 लाख रुपये मिलेंगे।  वरिष्ठ नागरिक बचत योजना देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए है। इसमें बेहतर रिटर्न मिलने के साथ जोखिम भी नहीं रहता है क्योंकि यह योजना सरकार चलाती है। 2004 में शुरू इस योजना का मकसद सेवानिवृत्त व्यक्तियों को वित्तीय मदद देना है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने ब्याज के रूप में एक नियमित आय मिलती है।

बेरोजगारी के मुख्य कारणों में से एक श्रम के प्रति सम्मान की भावना नहीं होना भी  : भागवत
Published / 2023-02-06 10:32:42
बेरोजगारी के मुख्य कारणों में से एक श्रम के प्रति सम्मान की भावना नहीं होना भी : भागवत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि श्रम के प्रति सम्मान की भावना नहीं होना देश में बेरोजगारी के मुख्य कारणों में से एक है। भागवत ने लोगों से सभी तरह के काम का सम्मान करने का आग्रह करते हुए उनसे नौकरियों के पीछे भागना बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी समाज 30 फीसदी से ज्यादा रोजगार सृजित नहीं कर सकता।उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि लोग चाहें किसी भी तरह का काम करें, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। श्रम के लिए सम्मान की कमी समाज में बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में से एक है। काम के लिए चाहे शारीरिक श्रम की आवश्यकता हो या बुद्धि की, चाहे इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता हो या सॉफ्ट कौशल की सभी का सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि हर कोई नौकरी के पीछे भागता है। सरकारी नौकरियां केवल 10 प्रतिशत के आसपास हैं, जबकि अन्य नौकरियां लगभग 20 प्रतिशत हैं। दुनिया का कोई भी समाज 30 प्रतिशत से अधिक नौकरियां उत्पन्न नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि जिस कार्य में श्रम की जरूरत होती है, उसका अभी भी सम्मान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे बहुत से किसान हैं जो खेती से बहुत अच्छी आय अर्जित करने के बावजूद विवाह करने के लिए संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में स्थिति देश के विश्वगुरु बनने के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि देश में कौशल की कोई कमी नहीं है, लेकिन हम दुनिया में प्रमुखता हासिल करने के बाद अन्य देशों की तरह नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त अस्पृश्यता का संतों और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जैसे जानेमान लोगों ने विरोध किया। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि अस्पृश्यता से परेशान होकर, डॉ आंबेडकर ने हिंदू धर्म छोड़ दिया लेकिन उन्होंने किसी अन्य धर्म को नहीं अपनाया और गौतम बुद्ध द्वारा दिखाये गये मार्ग को चुना। उनकी शिक्षाएं भारत की सोच में भी बहुत गहराई तक समाई हुई हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिक्किम में प्रभावित नहीं होगी नागरिकता की स्थिति : किरण रिजिजू
Published / 2023-02-06 08:35:15
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिक्किम में प्रभावित नहीं होगी नागरिकता की स्थिति : किरण रिजिजू

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्द्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सिक्किम के लोगों को आश्वासन दिया है कि हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का वहां की नागरिकता की स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वास्तविक भारतीय की संवैधानिक स्थिति को महत्व देती है और किसी भी कीमत पर उसकी रक्षा की जायेगी।केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यह बात राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कही। रविवार को मुलाकात की जानकारी देने के साथ उन्होंने कहा कि भारत के सॉलिसिटर जनरल के माध्यम से सिक्किम सरकार का समर्थन करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक समीक्षा याचिका दायर की जा रही है। भारत सरकार सिक्किम के लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि मैं सिक्किम के सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 371एफ से संबंधित नहीं है या इसे कमजोर नहीं करता है। इसका किसी की नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है। हम प्रत्येक वास्तविक भारतीय की संवैधानिक स्थिति को महत्व देते हैं और किसी भी कीमत पर इसकी रक्षा की जायेगी।उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में संविधान के अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए सिक्किम के पुराने बसने वालों को सिक्किमी की परिभाषा के दायरे में शामिल कर आयकर में छूट दी थी। संविधान का अनुच्छेद 14 कानून के समक्ष समानता की गारंटी देता है।इससे पहले सिक्किम के मुख्यमंत्री ने दो फरवरी को कहा था कि सिक्किम सरकार ने 13 जनवरी 2023 को सुनाए गए फैसले में कुछ टिप्पणियों के संबंध में सिक्किम के लोगों की शिकायतों और भावनाओं को उपयुक्त रूप से संबोधित करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष समीक्षा याचिका दायर की है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में अपनी दिल्ली यात्रा की जानकारी भी दी थी।

खेल महाकुंभ जैसे आयोजन बना रहे खिलाड़ियों को सशक्त : पीएम
Published / 2023-02-06 08:32:45
खेल महाकुंभ जैसे आयोजन बना रहे खिलाड़ियों को सशक्त : पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अब देश में खेल और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले देश के नौजवानों में खेल का जज्बा होता था, लेकिन संसाधनों की कमी और सरकारी सहयोग का अभाव आड़े आ जाता था। अब हमारे खिलाड़ियों की इस चुनौती का समाधान हो रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित किया। जयपुर महाखेल का आयोजन, जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा 2017 से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने देश को कई खेल प्रतिभाएं दी हैं और कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस वीर भूमि के बच्चे अपने शौर्य से युद्ध के मैदान को खेल के मैदान में बदल देते हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की सुरक्षा का सवाल उठता है, तो राजस्थान के युवा किसी से पीछे नहीं रहते हैं। नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से श्री अन्न यानी मोटे अनाज का ब्रांड एम्बेसडर बनने की अपील की है। उनसे इसके लाभ के बारे में स्कूल कॉलेजों में चर्चा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मना रहा है और राजस्थान बाजरा की एक बहुत ही समृद्ध परंपरा का घर है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कार्यक्रम में 125 से अधिक लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।प्रधानमंत्री मोदी ने खेल महाकुंभ को खेलों के क्षेत्र में बड़े बदलाव का सूचक बताया। उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बजट राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय को दिया गया है। इससे खेल प्रबंधन और खेल प्रौद्योगिकी जैसे सभी संबंधित विषयों में युवाओं को कई अवसर प्राप्त होंगे।प्रधानमंत्री ने खेल को एक विशाल उद्योग बताया, जिसमें विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र में कई रोजगार सृजित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित पीएम कौशल सम्मान से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सभी खेल उपकरण छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों द्वारा निर्मित किये जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करने में मदद करेगी।जयपुर महाखेल में भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकारों में खिलाड़ी और खेलों की दुर्दशा रही, लेकिन अब सरकार खिलाड़ियों को सुविधा और सम्मान प्रदान कर रही है।उल्लेखनीय है कि महाखेल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन शुरू हुआ था। इस आयोजन में 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के 6,400 से अधिक युवाओं व खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गयी।

2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ
Published / 2023-02-05 23:57:47
2024 में 375 से भी अधिक सीटें जीतेगी भाजपा : संजय सेठ

रांची के भाजपा सांसद ने की भविष्यवाणीटीम एबीएन, सरायकेला- खरसावां/ रांची। सरायकेला के चांडिल में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को चांडिल स्थित बाबू बागान में आयोजित हुई, जिसमें रांची लोकसभा से सांसद संजय सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। आयोजित इस कार्यसमिति की बैठक सांसद संजय सेठ ने आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूंकने का काम कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने सरायकेला, खरसावां और ईचागढ़ के सभी विधानसभा और लोकसभा सीट पर भाजपा को मजबूत करते हुए जिताने का आह्वान किया। संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास पथ पर अग्रसर है। आज केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ देश भर के नागरिकों को मिल रहा है। इस गति को आगे और बढ़ाना है, सांसद संजय सिंह ने कहा कि 375 से भी अधिक सीटों पर भाजपा लोकसभा चुनाव में विजयी होगी।इसके अलावा एनडीए गठबंधन को 415 से भी अधिक सीटें प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा अमृत काल का बजट इस साल पेश किया गया है जो देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है। बैठक में प्रमुख रूप से सरायकेला जिला प्रभारी पूर्व आईएएस जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रदेश महामंत्री सुबोध सिंह, एसटी मोर्चा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजपा नेत्री और पूर्व विधायक स्वर्गीय साधु चरणो महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव समेत सभी मंडल के अध्यक्ष समेत जिला के पदाधिकारी शामिल हुए।

जयंती पर पीएम मोदी ने किया संत रविदास को नमन
Published / 2023-02-05 18:04:36
जयंती पर पीएम मोदी ने किया संत रविदास को नमन

बोले-हम उनके दिखाये मार्ग पर चल कर रहे गरीबों की सेवाएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध रहस्यवादी कवि एवं सुधारक संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने संत रविदास की दृष्टि के अनुरूप एक न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के संकल्प को दोहराया। संत रविदास के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, खासकर दलितों के एक वर्ग के बीच।पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर हम उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिये गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.