Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
बस एक बार करें रिचार्ज और पायें सालभर ज्यादा की वैलिडिटी
Published / 2023-02-20 15:35:42
बस एक बार करें रिचार्ज और पायें सालभर ज्यादा की वैलिडिटी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस जियो के पास 1 महीने, 3 महीने, 6 महीने के अलावा सालभर की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं। जिओ के इन प्लान की कीमत 3000 रुपये से कम है और इनमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। जियो के पास 2999 रुपये और 2879 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान हैं जो 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। हम आपको बता रहे हैं मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो के इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से…2,999 रुपये वाला रिलायंस जियो प्लान : रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन + 23 दिन है। यानी जियो का यह एकमात्र प्लान है जो 1 साल से भी ज्यादा वैलिडिटी के साथ आता है। जियो यूजर्स को इस प्लान में 2.5 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। जिसका मतलब है कि ग्राहक कुल 912.5जीबी डेटा का फायदा इस प्लान में ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जबकि 2879 के रिचार्ज में इससे कम डेटा मिलता है।जिओ के इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। यानी ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल कर सकते हैं। जियो का यह रिचार्ज पैक 100 एसएमएस हर दिन ऑफर करता है।

कोरोना ने दो भूटान के बराबर टैक्स देने वाले भारत के करदाताओं को छीन लिया
Published / 2023-02-20 15:17:47
कोरोना ने दो भूटान के बराबर टैक्स देने वाले भारत के करदाताओं को छीन लिया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना ने न  जाने कितने घर बर्बाद कर दिये। इसने देश में भारी तबाही मचायी।कोविड महामारी के कारण हुई आर्थिक तबाही के बाद भारत में आयकरदाताओं की संख्या कम हो गई। करदाताओं की सूची से बाहर होने वाले लोगों की संख्या 20 लाख से अधिक थी जो भूटान की कुल आबादी के मुकाबले 2.6 गुना है।कर निर्धारण वर्ष 2021-22 में 6.3 करोड़ लोग करदाता थे, जबकि 2020 में 6.5 करोड़ लोग आयकर देते थे। विश्व बैंक के 2021 के आंकड़ों के अनुसार भूटान की आबादी 77 लाख है।कर निर्धारण वर्ष मोटे तौर पर पिछले वित्त वर्ष से मेल खाता है। 13 फरवरी को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह आंकड़ा सामने आया था। इसमें कहा गया कि वित्त वर्ष 22 के लिए आंकड़ा संकलन के अधीन था क्योंकि रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 थी।व्यक्तिगत करदाताओं की वृद्धि से एक अस्थिर रुझान का पता चलता है, लेकिन कुछ संकेत कोविड-19 महामारी से पहले भी दिखे थे।निर्धारण वर्ष 2020 में वृद्धि दर घटकर कर 10.7 फीसदी रह गयी, जो कर निर्धारण वर्ष 2019 में 18.7 फीसदी थी। कर निर्धारण वर्ष 2021 के दौरान इसमें 3.7 फीसदी की ऋणात्मक वृद्धि दिखी है। इसके अगले साल 0.6 फीसदी की वृद्धि दिखी थी।आंकड़ों में आयवर्ग का भी उल्लेख था। शून्य से पांच लाख तक के आयवर्ग में करदाताओं की संख्या कर निर्धारण वर्ष 2022 में घटकर 4.12 करोड़ रह गई जो कर निर्धारण वर्ष 2020 में 4.99 करोड़ थी। करदाताओं की संख्या में 87 लाख की इस गिरावट का भरपाई उच्च श्रेणियों में करदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि से हो गयी। पांच से दस लाख के आयवर्ग में करदाताओं की संख्या 1.06 करोड़ से बढ़कर 1.41 करोड़ हो गयी। इस प्रकार इसमें 34 लाख लोगों की बढ़त हुई।इसी अवधि के दौरान दस लाख से अधिक के आयवर्ग में करदाताओं की संख्या 49 लाख से बढ़कर 81 लाख हो गयी। इस प्रकार इसमें 32 लाख की वृद्धि हुई। उच्च आय वाले श्रेणी में वृद्धि निम्नतम-आय वर्ग में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं थी, जो 20 लाख से कम थी।इस गिरावट के बावजूद व्यक्तिगत करों के रूप में एकत्रित धन की मात्रा में वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष के संदर्भ में दिया गया है।वित्त वर्ष 2022 में 6.7 लाख करोड़ रुपये का आयकर संग्रह हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2019 में यह 4.6 लाख करोड़ रुपये ही था। कॉरपोरेट कर की धीमी वृद्धि हुई। इसी अवधि के दौरान यह 6.6 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सत्ता नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था शिवाजी महाराज का संघर्ष : अमित शाह
Published / 2023-02-19 19:53:01
सत्ता नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था शिवाजी महाराज का संघर्ष : अमित शाह

पुणे जिले के अम्बे गांव में शिव जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री ने किया शिव सृष्टि का उद्घाटनएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था। शिवाजी महाराज का जीवन सिर्फ एक राजा की जीवनी नहीं है, वह एक विचार भी है।पुणे जिले में स्थित अम्बे गांव में रविवार को शिव जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से शिव सृष्टि का उद्घाटन किया गया। मौके पर अपने संबोधन में शाह ने कहा कि शिव जयंती के पावन अवसर पर शिवशाहीर बाबा साहेब पुरंदरे का अधूरा सपना साकार होने का विशेष हर्ष है। बाबा साहेब पुरंदरे ने छत्रपति के गौरवशाली इतिहास को आम लोगों तक पहुंचाया।आगे उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात में मंत्री था, उस समय पुरंदरे के जाणता राजा महानाट्य का आठ बार मंचन हुआ था। शिव सृष्टि का निर्माण एक ईश्वरीय कार्य है। आप और मैं तो बस एक बहाना हैं। उन्होंने कहा कि शिव राय की जीवनी पूरे देश को प्रेरित करती है और इस इतिहास को पूरे देश में पहुंचाने में पुरंदरे का बहुत बड़ा योगदान है।शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज न होते तो भारत का क्या होता! पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने कहा कि सीमा हमारे घर के सामने होती। अगर मैं ऐसा कुछ कहूंगा तो बहुत प्रतिक्रियाएं आएंगी, इसलिए मैंने यशवंतराव चव्हाण की बात कही।अमित शाह ने यह भी कहा कि उस समय शिवाजी महाराज ने शिव मंदिर को मुगल साम्राज्य से बचाकर नए सिरे से बनवाया था, वही काम हमारी सरकार राम मंदिर बनाकर कर रही है। शिवाजी महाराज ने युद्ध के मैदान में हमेशा सामने से दुश्मन का सामना किया। उनका जीवन एक फिल्म की तरह था। शिवाजी महाराज ने उस समय ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की थी। अपने स्वयं के तट रक्षक बल को खड़ा किया।अमित शाह ने कहा कि शिव सृष्टि के इस प्रोजेक्ट में कुल चार चरण होंगे और इस पर 438 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिसमें से 60 करोड़ के पहले चरण का आज लोकार्पण किया गया है। यह शिव सृष्टि निश्चित रूप से उन लोगों को प्रेरित करती रहेगी, जो शिव चरित्र नहीं पढ़ते हैं।इसी संदर्भ में आगे उन्होंने कहा कि मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि आंबेगांव की यह शिव सृष्टि न केवल देश में, बल्कि एशिया में भी सबसे अच्छा थीम पार्क बनेगी। इसके गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ आधुनिक 3डी तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।

गुरुजी और छत्रपति शिवाजी को जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन
Published / 2023-02-19 11:04:31
गुरुजी और छत्रपति शिवाजी को जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर उपाख्य गुरुजी और छत्रपति शिवाजी की जयंती पर दोनों को नमन किया।उन्होंने ट्वीट किया- राष्ट्रीय स्वयंस्वक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय श्री गुरुजी ने स्वयं को राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर जीवनभर युवाओं में देशसेवा के विचार प्रबल करने का काम किया। उनका त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बनी रहेगी। श्री गुरुजी की जयंती पर उन्हें चरणवंदन।केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने दूसरे ट्वीट में कहा-जीवनभर देश व धर्म के लिए जीने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक अद्वितीय योद्धा के रूप में मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अथक संघर्ष किये। कुशल प्रशासक के रूप में जनकल्याण, सुरक्षा व आधुनिकता के संगम वाले हिंदवी स्वराज की स्थापना कर आदर्श स्थापित किये। शिवजयंती पर उन्हें कोटिशः नमन...।

कूनो में 12 चीतों को छोड़ने की सारी तैयारियां पूरी
Published / 2023-02-18 10:01:14
कूनो में 12 चीतों को छोड़ने की सारी तैयारियां पूरी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका से लाये जा रहे 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं। चीतों की देखभाल के लिए 10 क्वारंटीन बाड़े तैयार किये गये हैं। इसके अलावा दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किये गये हैं।देश आज एक बार फिर चीतों के स्वागत का इंतजार कर रहा है। आज दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में 12 चीते और लाए जायेंगे, जिसके बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़कर 20 हो जायेगी। आज आने वाले 12 चीतों के जत्थे में 7 नर और 5 मादा चीते हैं। पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से लाये गये 8 चीतों में 3 नर और 5 मादा चीते थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लीवर घुमाकर लकड़ी के पिंजड़े खोलकर इन चीतों को पार्क में छोड़ा था।इन चीतों को भारत में चीतों की आबादी को पुनर्जीवित करने की परियोजना के तहत लाया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचने के 30 मिनट बाद इन चीतों को वहां से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से करीब 165 किलोमीटर दूर कूनो नेशनल पार्क ले जाया जायेगा।

असम : जोरहाट बाजार में भीषण अगलगी से 150 दुकानें खाक
Published / 2023-02-17 11:23:22
असम : जोरहाट बाजार में भीषण अगलगी से 150 दुकानें खाक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम में जोरहाट जिले के एक बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गयी, जिसमें कम से कम 150 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जोरहाट शहर में स्थित चौक बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगी हुई हैं। पुलिस के अनुसार दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे। उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल या मौत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम नुकसान के आंकड़े के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह 3.6 की तीव्रता से कांपी धरती
Published / 2023-02-17 08:41:04
जम्मू-कश्मीर घाटी में सुबह-सुबह 3.6 की तीव्रता से कांपी धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पूर्वी कटरा से 97 किलोमीटर दूरी पर आया। भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया। करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। कठुआ में भूकंप जैसी आपदा के दौरान तैयारियों पर चर्चा की गई।  वीरवार को डीसी राहुल पांडेय ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा तैयारियों पर टेबल टॉप अभ्यास के दौरान कहा कि भूकंप और बाढ़ जैसे हालात में जिले की आपदा प्रबंधन की स्थिति के दौरान बचाव दल को अपने संचार तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।बैठक में उच्च तीव्रता वाले भूकंपों और अन्य आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान और नुकसान को कम करने के लिए बचाव और पुनर्वास तैयारी योजना और रणनीति पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान डीसी ने भूकंप या बाढ़ जैसी बड़ी आपदा के दौरान विभागों के बीच समन्वित और निर्बाध संचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भूकंप या बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एक मजबूत संचार योजना पर काम करने की आवश्यकता है।

मेघालय : 3.9 तीव्रता के भूकंप से थरथरायी खासा हिल्स की धरती
Published / 2023-02-16 12:33:22
मेघालय : 3.9 तीव्रता के भूकंप से थरथरायी खासा हिल्स की धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स क्षेत्र में आज सुबह करीब 9.26 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक ट्वीट में कहा कि ये 3.9 तीव्रता का भूकंप 16-02-2023 को आया। 09:26:29 IST, अक्षांश : 25.30 और लंबा : 91.71, गहराई : 46 किमी, स्थान : पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय, भारत। बता दें कि तीन दिन पहले असम के होजई में सुबह करीब 11 बजकर 57 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

मुंबई : रिहायशी बिल्डिंग में अगलगी से बुजुर्ग महिला की मौत
Published / 2023-02-15 11:58:06
मुंबई : रिहायशी बिल्डिंग में अगलगी से बुजुर्ग महिला की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर है। घटना मुंबई के कुर्ला इलाके की है, जहां कि 13 मंजिला एक इमारत में बुधवार को आग लग गयी। कुर्ला की कोहिनूर सिटी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग में आग लगने से कई मंजिलों पर धुआं भर गया, जिससे लोग बिल्डिंग में ही फंस गये। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को छत पर ले जाकर इकट्ठा किया और वहां से उनका रेस्क्यू किया गया। बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से लेकर 10वें फ्लोर तक आग लगी थी। बिल्डिंग में आग लगने का कारण अभी पता नहीं  चल सका है। एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हुई है। महिला की पहचान शकुंतला रमानी के रूप में हुई है। महिला को रेस्क्यू टीम ने नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग में आग सुबह करीब सात बजे लगी। आग की सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें चार फायर इंजन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.