Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
सत्यार्थी खेल मेला सीजन 2 में खूब लगे चौके-छक्के, मेले का भव्य समापन
Published / 2023-02-24 20:35:38
सत्यार्थी खेल मेला सीजन 2 में खूब लगे चौके-छक्के, मेले का भव्य समापन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने किया था एक हफ्ते के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजनएबीएन सेंट्रल डेस्क। बालश्रम, बाल विवाह और बाल दुर्व्यापार जैसी बुराइयों को सामाजिक जागरूकता, शिक्षा व खेल के माध्यम से बच्चों में सजग नेतृत्व क्षमता पैदाकर और उन्हें सशक्त बनाकर खत्म किया जा सकता है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित सत्यार्थी खेल मेला सीजन 2 यही साबित कर रहा है। अभ्रक क्षेत्र में यह खेल मेला 17 फरवरी से शुरू होकर गिरिडीह के गावां प्रखंड में 24 फरवरी को संपन्न हो गया। हफ्ते भर चले इस खेल मेले के फाइनल मुकाबले में बच्चों का जोश देखते ही बनता था।सत्यार्थी खेल मेला सीजन 2  में 1,920 बच्चों ने 128 टीमें बनाकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला। आखिरी दिन फाइनल मुकाबला गागिंदी और सलादिह की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें गागिंदी की टीम ने जीत हासिल की। ये सभी बच्चे कोडरमा व गिरिडीह जिले के बाल मित्र ग्राम के हैं। कभी ये बच्चे अभ्रक खदानों में बाल मजदूरी करते थे लेकिन अब सभी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।  बाल मित्र ग्राम, कैलाश सत्यार्थी का एक अभिनव प्रयोग है। इसका लक्ष्य है कि इन गांवों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल शोषण और ट्रैफिकिंग से पूरी तरह मुक्त किया जाये। सभी बच्चों का दाखिला स्कूलों में हो और उनमें नेतृत्व गुण विकसित करने के लिए बाल पंचायत का गठन किया जाये। फाइनल मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल, एस्टी लाउडर के डेविड हिरकोक, मैड हैटर क्रिएटिव की प्रमुख जेन मार्सडेन और स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट डोमेनिको पुगलीसे मौजूद थे। सभी ने बच्चों के खेल का आनंद लिया और उनका हौसला बढ़ाया।   इस मौके पर गावां के खंड विकास अधिकारी महेंद्र रविदास, बीस सूत्री के अध्यक्ष अजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, गावां प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार, गुलशन आरा, अन्नू कुमारी और मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि डेविड हिरकोक और गावां के बीडीओ महेंद्र रविदास ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।  प्रखंड विकास अधिकारी महेंद्र रविदास ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से अपनी पहचान बनायी है, वैसे ही इन बच्चों को भी आगे बढ़ना है। इन बच्चों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए जिला प्रशासन, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के साथ मिलकर कार्य करेगा। खेल मेला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक ओम प्रकाश पाल ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा, बच्चों के बुनियादी अधिकार हैं। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन, सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों में संचालित बाल मित्र ग्रामों के माध्यम से लगातार प्रयासरत है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सशक्तीकरण हो सके। आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से हाशिये के बच्चों को भी मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर उपलब्ध हो सके। बाल मित्र ग्राम और खेल महोत्सव कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव अब अभरक क्षेत्र में दिख रहा है। बाल मित्र ग्राम के बच्चे, बच्चों के मुद्दों को विभिन्न मंचों पर मजबूती के साथ उठा रहे हैं।  पूरा खेल मेला बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम के झारखंड में समन्वयक श्री गोविंद खनाल की देखरेख में संपन्न हुआ। खेल मेला के सफल संचालन के लिए श्री गोविंद खनाल ने बाल पंचायत के बच्चों, नागरिकों और ग्राम पंचायतों को आभार जताया।  इस मौके पर जिला समन्वयक कोडरमा मनोज कुमार, जिला समन्वयक गिरिडीह सुरेंद्र पंडित और उदय राय व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि सत्यार्थी खेल मेला सीजन 1 में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संचालित 521 बाल मित्र ग्राम की 3,600 लड़कियों ने फुटबॉल, कबड्डी जैसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। दिसंबर-जनवरी माह में यह आयोजन सुरक्षित बचपन मंथ के तहत किया गया था। अधिक जानकारी के लिए जीतेंद्र परमार ने मोबाइल नंबर 8595950825 पर संपर्क करने की अपील की है।

पाकिस्तान का मूल उद्योग ही आतंकवाद है : एस जयशंकर
Published / 2023-02-23 23:30:15
पाकिस्तान का मूल उद्योग ही आतंकवाद है : एस जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर बोला सीधा हमलाएबीएन सेंट्रल डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी देश अपनी समस्याओं से बाहर नहीं निकल सकता और समृद्ध नहीं हो सकता अगर उसका बुनियादी उद्योग आतंकवाद है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत मुसीबतों का सामना कर रहे अपने पड़ोसी देश की मदद करेगा, जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद भारत-पाकिस्तान संबंधों का मूलभूत मुद्दा है, जिससे कोई बच नहीं सकता है और हम मूलभूत समस्याओं से इनकार नहीं कर सकते हैं।विदेश मंत्रालय द्वारा यहां आयोजित एशिया आर्थिक संवाद में उन्होंने कहा कि कोई भी देश कभी भी मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता और एक समृद्ध शक्ति नहीं बन सकता, अगर उसका मूल उद्योग आतंकवाद है। उन्होंने आगे कहा कि ...अगर मुझे कोई बड़ा फैसला लेना है, तो मैं यह भी देखूंगा कि जनता की भावना क्या है। मैं सबसे पहले नब्ज टटोलूंगा कि मेरे लोग इसके बारे में क्या महसूस करते हैं। और मुझे लगता है कि आपको इसका जवाब पता है।

दो से चार मार्च तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला
Published / 2023-02-23 20:02:50
दो से चार मार्च तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला दो से चार मार्च के बीच नयी दिल्ली के पूसा में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए के सिंह ने गुुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस वर्ष मेला का विषय श्री अन्न द्वारा पोषण खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में किसानों के मेले में हिस्सा लेने की संभावना है। इस दौरान किसानों को कुछ किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

दो से चार मार्च तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला
Published / 2023-02-23 20:02:50
दो से चार मार्च तक लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस बार पूसा कृषि विज्ञान मेला दो से चार मार्च के बीच नयी दिल्ली के पूसा में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक ए के सिंह ने गुुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस वर्ष मेला का विषय श्री अन्न द्वारा पोषण खाद्यान्न एवं पर्यावरण सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में किसानों के मेले में हिस्सा लेने की संभावना है। इस दौरान किसानों को कुछ किस्म के बीज भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

विपक्ष को ये पता होना चाहिए कि  किसे पीएम नहीं बनने देना है : शत्रुघ्न सिन्हा
Published / 2023-02-23 13:13:24
विपक्ष को ये पता होना चाहिए कि किसे पीएम नहीं बनने देना है : शत्रुघ्न सिन्हा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की कोशिशों में जुटी हैं। हालांकि अभी तक बात नहीं बन पा रही है। अब इसे लेकर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से ये बातें सुन रहे हैं कि कौन अगला नेता होगा। जब नेहरू प्रधानमंत्री थे, तब भी लोग ऐसे ही सवाल करते थे लेकिन ये सब बेबुनियाद बातें हैं। अहम बात ये है कि किसे प्रधानमंत्री बनने से रोकना है, इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी टीएमसी की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की और उन्हें जांची परखी नेता बताया। श्री सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होंगी। भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन खत्म हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वन मैन शो और टू मैन आर्मी हो गयी है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय तक भाजपा के साथ जुड़े रहे और केंद्र में मंत्री भी रहे लेकिन चार साल पहले उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। श्री सिन्हा दो बार बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे लेकिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने के बाद तीसरी बार पटना साहिब लोकसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बाद में वह कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में चले गये थे। जहां वह फिलहाल आसनसोल सीट से लोकसभा सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा राहुल गांधी को काबिल नेता मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि विपक्ष का नेतृत्व कौन नेता करेगा, इस पर चर्चा होनी चाहिए। टीएमसी सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तारीफ की लेकिन कहा कि वह खुद ही प्रधानमंत्री पद की रेस से अलग हो चुके हैं। सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बिहार का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो बेचारे तेजस्वी को क्या दिक्कत हो सकती है? जो भी लोकप्रिय है, वह राजनीति में आगे बढ़ सकता है। शिवसेना विवाद पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी खेल शुरू हुआ है और सुप्रीम कोर्ट ही इस मामले में न्याय करेगा।

यह बजट भारत को वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में स्थापित करेगा : पीएम मोदी
Published / 2023-02-23 13:07:02
यह बजट भारत को वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में स्थापित करेगा : पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक अंश धारक को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि अमृत काल का बजट भारत को वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगा। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को हरित विकास पर बजट के बाद के पहले वेबिनार को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2014 के बाद के बजटों ने न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान किया है, बल्कि नये युग के सुधारों को भी आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से भारत में जितने भी आम बजट आए हैं, उनमें एक पैटर्न रहा है।पैटर्न यह है कि हमारी सरकार का हर बजट वर्तमान चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ नये युग के सुधार को आगे बढ़ाता रहा है।उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में भी इंडस्ट्री के लिए ग्रीन क्रेडिट है, तो किसानों के लिए पीएम-प्रणाम योजना भी है। इसमें गांवों के लिए गोवर्धन योजना है, तो शहरी क्षेत्रों के लिए वाहन स्क्रैपिंग नीति भी है। इसमें ग्रीन हाईड्रोजन पर बल है, तो आर्द्रभूमि संरक्षण पर भी फोकस है।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक हरित ऊर्जा बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभायेगा। मैं आज एनर्जी वर्ल्ड से जुड़े हर स्टॉक धारक को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करता हूं। ग्रीन ग्रोथ को लेकर इस साल के बजट में जो प्रावधान किये गये हैं, वो एक तरह से हमारी भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का शिलान्यास है।उन्होंने कहा कि हरित विकास और ऊर्जा परिवर्तन के लिए भारत ने तीन स्तंभ स्थापित किये हैं, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना, जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करना और गैस आधारित अर्थव्यवस्था की तरफ लेकर जाना शामिल है।मोदी ने कहा कि भारत हरित ऊर्जा से जुड़ी टेक्नोलॉजी को लेकर दुनिया में लीड ले सकता है। यह भारत में ग्रीन जॉब को बढ़ाने के साथ ही ग्लोबल गुड में भी बहुत मदद करेगा। भारत नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन में जितना कमांडिंग पोजिशन में होगा, उतना ही बड़ा बदलाव वह विश्व में ला सकता है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को बैटरी भंडारण क्षमता को बढ़ाकर 125 गीगावाट घंटा करना होगा। भारत हर साल 5 मिलियन टन हरित हाइड्रोजन के उत्पादन का लक्ष्य रखता है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के लिए 19,000 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन प्रदान किया गया। गैर-जीवाश्म ईंधन से 40 प्रतिशत बिजली क्षमता, पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण लक्ष्य तिथि से पहले हासिल किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 15 साल से पुराने लगभग 3 लाख सरकारी वाहनों को कबाड़ में डाला जायेगा।

अमेरिका से भारत आ रहे एयर इंडिया के विमान की स्वीडन में आपात लैंडिंग
Published / 2023-02-22 13:16:17
अमेरिका से भारत आ रहे एयर इंडिया के विमान की स्वीडन में आपात लैंडिंग

300 यात्री हैं सवारएबीएन सेंट्रल डेस्क। लगभग 300 यात्रियों के साथ एयर इंडिया नेवार्क (यूएस)-दिल्ली उड़ान (AI106) में तकनीकी खराबी आने के बाद स्वीडन के स्टॉकहोम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गयी। सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद हवाईअड्डे पर बड़ी संख्या में दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था।इंजन से तेल रिसाव के कारण की गयी आपात लैंडिंग : डीजीसीएइस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि विमान के इंजन से तेल रिसाव के कारण एयर इंडिया यूएस-दिल्ली फ्लाइट को स्वीडन के स्टॉकहोम के लिए डायवर्ट किया गया।

एडिनोवायरस बरपा रहा कहर, बंगाल में दो बच्चों की मौत
Published / 2023-02-20 23:33:13
एडिनोवायरस बरपा रहा कहर, बंगाल में दो बच्चों की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में बच्चों के बीच एडिनोवायरस के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। राज्य में आईसीएमआर-नाइस्ड द्वारा बच्चों में श्वसन संक्रमण के कम से कम 32% सैंपल्स में वायरस पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य भर के सरकारी और निजी अस्पतालों में बाल चिकित्सा वॉर्ड सांस की बीमारियों से पीड़ित बच्चों के चलते तेजी से भर रहे हैं, जिनमें से कई एडिनोवायरस से संक्रमित माने जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिनोवायरस से संबंधित श्वसन संक्रमण से जूझने के बाद रविवार को छह महीने के बच्चे और ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी।क्या है एडिनोवायरस : क्लीवलैंड क्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडिनोवायरस एक तरह का वायरस है जो आपके शरीर को हल्के से लेकर गंभीर तक कई तरह से संक्रमित कर सकता है। एडिनोवायरस संक्रमण ज्यादातर श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है।इस बीमारी में नियमित सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। अधिकांश वायरल संक्रमण हल्के होते हैं और इनमें केवल लक्षणों के कम होने की जरूरत होती है।एडिनोवायरस जिन लोगों को संक्रमित कर सकता है रिसर्चर्स ने उनकी पहचान की है। एडिनोवायरस संक्रमण पूरे साल होता है, लेकिन आमतौर पर सर्दियों और शुरुआती वसंत में ये चरम पर होता है। संक्रमण के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं, लेकिन इसमें ज्यादा बीमार होना असामान्य है।

नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नयी सदी के लिए करेगी तैयार : पीएम
Published / 2023-02-20 18:22:48
नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को नयी सदी के लिए करेगी तैयार : पीएम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के युवाओं को नयी सदी के लिए तैयार करती है। श्री मोदी ने आज यहां वीडियो संदेश के जरिए उत्तराखंड रोजगार मेला को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उन लोगों के लिए एक नयी शुरुआत का प्रतीक है, जिन्हें उनका नियुक्ति पत्र मिला है और यह केवल जीवन बदलने वाला अवसर नहीं है, बल्कि समग्र परिवर्तन का माध्यम भी है। उन्होंने केंद्र और उत्तराखंड सरकार के निरंतर प्रयासों का उल्लेख करत हुए कहा कि प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने के लिए सही माध्यम तक पहुंच को हासिल करते अपनी रुचि के आधार पर नये अवसर मिले। सरकारी सेवाओं में भर्ती अभियान भी इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। उन्होंने कहा कि तरह के भर्ती अभियान पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। देश में लाखों युवाओं को पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार से नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज उत्तराखंड इसका हिस्सा बन रहा है। केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि यहां के युवा अपने गांव लौटें। प्रधानमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में सृजित हो रहे नये रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी सड़कें और रेल लाइनें बिछाने से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ रही है बल्कि रोजगार के कई अवसर भी पैदा हो रहे हैं। सड़क, रेल और इंटरनेट से जुड़े दूरदराज के क्षेत्रों के परिणामस्वरूप उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार हो रहा है और नये पर्यटन स्थल पर्यटन मानचित्र पर आ रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के युवाओं को अब बड़े शहरों की यात्रा करने के बजाय अपने घरों के पास ही रोजगार के समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि मुद्रा योजना पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश भर में अब तक 38 करोड़ मुद्रा ऋण दिये गये हैं तथा करीब आठ करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित महिलाओं और युवाओं की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.