प्रधान पर दर्ज हैं 40 केस; तीन करोड़ है 250 वर्ग गज के मकान की कीमतएबीएन सेंट्रल डेस्क। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से प्रयागराज में आरोपियों और उनके करीबियों के मकानों पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की टीम असरौली इलाके में 3 जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लेकर पहुंची है। यहां पर अतीक अहमद के फाइनेंसर माशूक प्रधान उर्फ माशूकउद्दीन के घर को गिराया जा रहा है। जिस मकान को गिराया जा रहा है उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। माशूक सीधे तौर पर उमेश पाल हत्याकांड से नहीं जुड़ा है, लेकिन उसके खिलाफ 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। बिना नक्शा पास कराये बनाया था मकान यह मकान जहां बना है वहां से एयरफोर्स का ट्रांसमीटर एरिया शुरू हो जाता है। इसके निर्माण पर एयरफोर्स ने आपत्ति जतायी थी। नक्शा भी पास नहीं हुआ था इसके बावजूद माशूकउद्दीन ने दबंगई के दम पर यह घर बना लिया था। बुलडोजर चलाने पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क मुरादाबाद के संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने इस कार्रवाई पर कहा कि यह मुसलमानों पर जुल्म है। बुलडोजर की कार्रवाई पर मुरादाबाद के संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने कहा कि यह जुल्म है, एक्शन नहीं। मुसलमानों के साथ जुल्म हो रहा है और एक दिन तुम भी इसी जद में आ जाओगे, जब इस ओहदे पर नहीं रहोगे। सांसद ने कहा कि हिंदुस्तान में जब कानून लागू है, तो फिर सरकार कानून के हिसाब से काम क्यों नहीं कर रही। बर्क ने कहा कि योगी सरकार ने कहा था कि माफिया को मिटा दूंगा। लेकिन, पहले आप माफिया को मिटाने की बजाय सरकार का निजाम ठीक कीजिये। सांसद बर्क ने कहा कि यहां डेमोक्रेसी है, जम्हूरियत है, प्रजातंत्र है फिर बुलडोजर से क्या मतलब है? क्या बुलडोजर से सारी दुनिया को आप मिटा दोगे? अतीक के करीबी सफदर का मकान पहले गिरा दिया गया था इससे पहले गुरुवार को अतीक के करीबी सफदर के मकान पर बुलडोजर चला था। पीडीए ने कहा था कि मकान का नक्शा पास नहीं था। सफदर को कई बार नोटिस भेजा गया। जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है। वहीं सफदर ने कहा- मुस्लिम होने के नाते प्रशासन ने कार्रवाई की। मेरे मकान का नक्शा पास है। गैर-कानूनी तरीके से मकान गिराया गया। पहले खबर आयी थी कि गुड्डू के घर बुलडोजर चलेगा पहले खबर आई थी कि पीडीए बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर बुलडोजर चलायेगा। गुड्डू मुस्लिम वही व्यक्ति है, जो पिछले सप्ताह उमेश पाल की हत्या में शामिल था। सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल पर बेखौफ होकर बम फेंकता दिख रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा कि गुड्डू अपने हाथ में लिये झोले में से एक-एक कर बम निकाल रहा था और फेंके जा रहा था। 3 बुलडोजर ने 5 घंटे में जमींदोज किया 3 करोड़ का मकान बुधवार को अतीक के करीबी जफर अहमद के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर से गिरा दिया था। इस आलीशान मकान की कीमत 3 करोड़ रुपये थी। अतीक अहमद का मकान 2020 में जब ढहाया गया था, तब जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी। शाइस्ता परवीन अपने बेटों को लेकर इसी मकान में रहा करती थीं। उमेश पाल हत्याकांड के दिन शूटरों ने इसी मकान में पनाह ली और बाद में अलग-अलग फरार हो गए। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के एक आरोपी का एनकाउंटर प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। बदमाश का नाम अरबाज है। मुठभेड़ सोमवार दोपहर धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से अरबाज नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। उसने थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या पर गोली चलायी। राजेश के हाथ गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं, घायल थाना प्रभारी राजेश का इलाज चल रहा है। अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर, सुप्रीम कोर्ट में अर्जी यूपी सरकार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार सुबह माफिया अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के प्रयागराज स्थित घर को बुलडोजर से गिराया गया। इसी घर में अतीक का परिवार किराये पर रहता था। जफर के घर से तलवार, पिस्टल और राइफल भी मिली है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में जफर के दो मंजिला मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर लगाकर गिराया। इस घर की मार्केट वैल्यू करीब 3 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। अतीक का मकान जब जब्त किया गया था तो जफर ने ही उसके परिवार को यहां पनाह दी थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अदानी समूह ने अपने विषय में अमेरिका की एक मंदड़िया कंपनी की रिपोर्ट से उठे विवाद की जांच के लिए समिति बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे समयबद्ध तरीके से पूरी बात सामने आ जायेगी और सत्य की जीत होगी।समूह के प्रमुख गौतम अदानी ने न्यायालय के निर्णय पर अपनी संक्षिप्त प्रतिक्रिया में ट्वीट किया- अदानी समूह माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करता है। इस निर्णय से समयबद्ध तरीके पूरी-बात सामने आ जायेगी। श्री अदानी ने ट्वीट में कहा है कि सत्य की जीत होगी। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अडानी समूह पर अमेरिकी शोध संस्थान हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट से भारत के शेयर बाजार से जुड़े विवाद की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में छह सदस्यों की एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने का फैसला किया। समिति को रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिया गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गयी। देश की मौसम, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी बीएमकेजी ने यह जानकारी दी। मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार आज सुबह छह बजकर पांच मिनट पर महसूस किए गए। जिसका केंद्र पेसिसिर सेलाटन (दक्षिण तट) जिले से 36 किमी दक्षिण पूर्व में और जमीनी सतह से 82 किमी की गहराई मंद स्थित था। एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटकों में सुनामी आने की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। भूकंप के झटके नजदीकी प्रांत जंबी में भी महसूस किये गये।
पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। तीनों पूर्वोत्तर राज्य (नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय) में चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी घोषणा के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम बड़े नेताओं खुशी का माहौल है। वहीं दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया। अब पीएम मोदी थोड़ी देर में कार्यकतार्ओं को संबोधित करने वाले हैं। त्रिपुरा-नगालैंड में पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद जताया है और कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। ये स्थिरता और विकास के लिए वोट है। त्रिपुरा में बीजेपी विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है। नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर ली है, जबकी मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला पाया है। ऐसे में कोनार्ड संगमा ने बीजेपी को गठबंधन सरकार बनाने का आफर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है। शर्मा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय इकाई को राज्य में सरकार के गठन में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा। असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा जी ने भाजपा की मेघालय इकाई को राज्य में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने की सलाह दी है।
पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। तीनों पूर्वोत्तर राज्य (नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय) में चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही पूरी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी घोषणा के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर तमाम बड़े नेताओं खुशी का माहौल है। वहीं दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया। अब पीएम मोदी थोड़ी देर में कार्यकतार्ओं को संबोधित करने वाले हैं। त्रिपुरा-नगालैंड में पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद ट्वीट कर लोगों का धन्यावाद जताया है और कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का दिल से शुक्रिया। ये स्थिरता और विकास के लिए वोट है। त्रिपुरा में बीजेपी विकास के लिए आगे भी काम करती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है। नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर ली है, जबकी मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला पाया है। ऐसे में कोनार्ड संगमा ने बीजेपी को गठबंधन सरकार बनाने का आफर दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने पर्वतीय राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आशीर्वाद मांगा है। शर्मा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय इकाई को राज्य में सरकार के गठन में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए उनका समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा। असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा जी ने भाजपा की मेघालय इकाई को राज्य में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने की सलाह दी है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में गुरुवार को विपक्ष ने विधानभवन की सीढ़ियों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।बजट सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में बैनर-पोस्टर लेकर महाविकास आघाड़ी के विधायकों ने सरकार के प्रति विरोध जताया। विपक्ष के विधायकों ने होली रे होली, सरकार ने सेंकी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की रोटी... चुनाव की कवायद खत्म, गैस की कीमतों में बढ़ोतरी भड़की... रद्द करो... रद्द करो... गैस दर वृद्धि रद्द करो... जैसे नारे लगाये। अजीत पवार ने कहा कि खोके सरकार आयी आमजनों का बजट गड़बड़ा गया है। महंगाई आसमान छू रही है। पुणे में कोका नहीं चला इसलिए बकरे उदास हो गये हैं। गरीबों के घर में भोजन नहीं है। किसानों की बिजली आपूर्ति काटी जा रही है। अब किसान ही सरकार को सबक सिखायेंगे। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की तस्वीर वाला पोस्टर भी लहराया।
जी-20 : विदेश मंत्रियों की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधितएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक का संबोधन करते हुए भारत पहुंचे जी20 देशों के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह बैठक एकता, एक उद्देश्य और कार्रवाई की एकता की जरूरतों को बल देता है। मुझे उम्मीद है कि आज की आपकी बैठक आम और ठोस उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने की भावना को दर्शायेगी।जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत ग्लोबल साउथ की आवाज है। जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक की शुरुआत करने से पहले तुर्की और सीरिया में हाल ही में आए भूकंपों में जान गंवाने वाले लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।बता दें कि जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। बैठक से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालीना बाएबॉक की आगवानी की। वे बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचीं हैं। गुरुवार (दो मार्च) को बैठक में शामिल होने के लिए साऊदी अरब, चीन, इंडोनेशिया, स्पेन और क्रोएशिया के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं।हम सभी को स्वीकार करना चाहिए कि बहुपक्षवाद आज संकट में : प्रधानमंत्रीजी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी को यह स्वीकार करना चाहिए कि बहुपक्षवाद आज संकट में है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनायी गयी वैश्विक शासन की वास्तुकला दो कार्यों को पूरा करने के लिए थी। उनमें पहला- प्रतिस्पर्धी हितों को संतुलित करके भविष्य के युद्धों को रोकना था जबकि जबकि दूसरा सामान्य हित के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। पीएम ने कहा वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्धों के पिछले कुछ वर्षों के अनुभव से स्पष्ट है कि वैश्विक शासन अपने दोनों जनादेशों में विफल रहा है।पीएम बोले- प्रभावित लोगों की सुने बिना कोई भी समूह वैश्विक नेतृत्व का दावा नहीं कर सकताबैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोई भी समूह अपने निर्णयों से सर्वाधिक प्रभावित लोगों की बात सुने बिना वैश्विक नेतृत्व का दावा नहीं कर सकता। यह बैठक गहरे वैश्विक विभाजन के समय में हो रही है। विदेश मंत्रियों के रूप में ये स्वाभाविक है कि आपकी चर्चा भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित होगी। पीएम बोले- दुनिया विकास, आर्थिक लचीलापन, आपदा लचीलापन, वित्तीय स्थिरता, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, विकास की चुनौतियां को कम करने के लिए जी-20 की ओर देख रही है। इन सभी में जी-20 में आम सहमति बनाने और ठोस परिणाम देने की क्षमता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को 60 सीटों के लिए चुनाव कराये गये थे, जबकि मेघालय और नगालैंड में 59-59 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव हुए थे। अभी तक के चुनावी रुझानों के अनुसार, पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में फिर से सरकारें सत्ता में लौटती दिखाई दे रही हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, तो वहीं मेघालय में एनपीपी 25 सीटों पर आगे है। भाजपा को यहां पांच सीटों पर बढ़त मिल रही है। सत्ता में आने के लिए एक बार फिर से यहां भाजपा को एनपीपी का दामन थामना होगा।त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में शुरुआती रुझानत्रिपुरा : 60/60पार्टी सीटेंभाजपा 33टिपरा मोथा 11वाम-कांग्रेस गठबंधन 15अन्य 01मेघालय : 59/60पार्टी सीटेंनेशनल पीपुल्स पार्टी 27भाजपा 05कांग्रेस 05टीएमसी 05अन्य 17
राहुल गांधी ने दाढ़ी करवायी ट्रिम, सूट-टाई में आये नजरएबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय ब्रिटेन की यात्रा पर है, जहां वह नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करवा लिया है और कोट-टाई में दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही उनकी नई तस्वीर सामने आई वैसे ही वह वायरल हो गयी है क्योंकि उन्होंने 5 महीने से अधिक समय बाद अपनी दाढ़ी ट्रिम करवायी है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान से राहुल की दाढ़ी चर्चा का विषय रही है। जब से यात्रा खत्म हुई है तब से लगातार यह पूछा जा रहा था कि वे अपनी दाढ़ी कब कटवायेंगे? राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे हैं। वे यहां कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित करेंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल (कैम्ब्रिज जेबीएस) में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर व्याख्यान देंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया- हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। वह आज 21वीं सदी में सुनना सीखना विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बोलेंगे। 52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने आखिरी बार पिछले साल मई में यूके की यात्रा के दौरान कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में इंडिया एट 75 शीर्षक से आयोजित एक कार्यक्रम में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को संबोधित किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.