Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
78 वर्ष की उम्र में वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का निधन
Published / 2023-03-14 15:33:03
78 वर्ष की उम्र में वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का निधन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार डॉ वेदप्रताप वैदिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह करीब 78 साल के थे। बताया गया है कि मंगलवार सुबह वे नहाने गये थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आये। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तब वे अंदर बेसुध मिले। इसके बाद उन्हें घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन काफी देर पहले ही हो चुका है।डॉ वैदिक पत्रकारिता ने राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। डॉक्टर वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को इंदौर में हुआ था। अंतरराष्ट्रीय मामलों में जानकार होने के साथ ही उनकी रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर पकड़ रही। डॉ वैदिक नेे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।वे भारत के ऐसे पहले विद्वान हैं, जिन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोध-ग्रंथ हिंदी में लिखा। उन्होंने अपनी पीएचडी के शोधकार्य के दौरान न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी, मॉस्को के इंस्तीतूते नरोदोव आजी, लंदन के स्कूल ऑफ ओरिंयटल एंड अफ्रीकन स्टडीज और अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में अध्ययन और शोध किया।वेदप्रताप वैदिक ने करीब 10 वर्षों तक पीटीआई-भाषा (हिन्दी समाचार समिति) के संस्थापक-संपादक के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वे नवभारत टाइम्स के संपादक (विचारक) रहे। बीते कुछ समय में उनके लेख अलग-अलग समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहे हैं।

भारी हिमपात : सिक्किम में फंसे 900 सैलानियों के लिए बचाव अभियान जारी
Published / 2023-03-12 15:35:49
भारी हिमपात : सिक्किम में फंसे 900 सैलानियों के लिए बचाव अभियान जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सिक्किम में भारी हिमपात के चलते लगभग 900 सैलानी रास्ते में फंस गए हैं। ये सभी 89 वाहनों से शनिवार शाम नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 15 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। सैलानी गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है और सैलानियों को निकाला जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कुछ सैलानियों को पास के सेना के शिविरों में रखा जा सकता है। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही नाथुला और त्सोमगो झील के लिए पासी जारी करना बंद कर दिया था।ट्रांसजेंडरों को रोजगार : गुवाहाटी स्टेशन पर खोला ट्रांस टी स्टॉलउधर, भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल के तहत गुवाहाटी स्टेशन पर अपनी तरह का पहला ट्रांस टी स्टॉल शुरू किया है, जिसे पूरी तरह से ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य संचालित करेंगे। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता सब्यसाची डे ने कहा कि ट्रांस टी स्टॉल खोलने का फैसला समुदाय को सशक्त बनाने के लिए किया गया। एनईएफआर ने इस पहल के लिए ऑल असम ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के साथ सहयोग किया है। गुवाहाटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रांस टी स्टॉल का उद्घाटन एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने किया।

आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मोदी सरकार की नीति,  अब बर्दाश्त नहीं करेंगे... : अमित शाह
Published / 2023-03-12 14:23:06
आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी मोदी सरकार की नीति, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे... : अमित शाह

सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री ने किया संबोधितएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी। उन्होंने यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 54वीं स्थापना दिवस परेड में कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जायेगा। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पिछले नौ साल में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा काफी कम हुई है, जबकि पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ प्रभावित इलाकों में उग्रवाद भी कम हुआ है तथा लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है और कई लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।सीआईएसएफ पहली बार दिल्ली-एनसीआर के बाहर अपना वार्षिक स्थापना दिवस मना रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन यहां हकीमपेट में सीआईएसएफ राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में किया गया है।

लालू का एक ही नारा था- तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा... : अनुराग ठाकुर
Published / 2023-03-11 18:56:10
लालू का एक ही नारा था- तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा... : अनुराग ठाकुर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। ठाकुर ने कहा, उनका (लालू प्रसाद यादव का) एक ही नारा था- तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। हर किसी ने भ्रष्टाचार का अपना मॉडल बनाया है, आज जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है, तो वे सभी एकजुट हो गये हैं।बीआरएस एमएलसी पर भी साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बीआरएस एमएलसी के कविता पर भी साधा निशाना और कहा कि नौ साल के शासन में क्या केवल एक ही महिला सशक्त हुई? जब भ्रष्टाचार और घोटाले के गंभीर आरोपों में उलझते हैं, तब आपको महिला सशक्तिकरण का मुद्दा याद आता है। क्या आप तेलंगाना में लूट को कम करने में कामयाब रहे जो आपने दिल्ली पहुंचने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना को बताया इंफोडेमिक ठाकुर ने कोरोना महामारी के दौरान गलत सूचना और झूठ के प्रसार को इंफोडेमिक बताया और कहा कि दुनियाभर में इसके कारण हजारों लोगों की जान चली गयी। ठाकुर पुणे शहर के एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ-20 (वाई20) परामर्श बैठक में बोल रहे थे।  इंफोडेमिक से गयी हजारों लोगों की जान वाई-20 सभी जी-20 सदस्य देशों के युवाओं को एक-दूसरे से बातचीत को सक्षम बनाने के लिए एक आधिकारिक परामर्श मंच है। मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि यह एक महामारी से ज्यादा झूठ और गलत सूचना के प्रसार के कारण इंफोडेमिक था। इससे दुनियाभर में हजारों लोगों की जान चली गयी। दुनिया में बदली भारत की तस्वीर इंफोडेमिक दो शब्दों का मिश्रण है- सूचना के साथ महामारी या वैश्विक महामारी। सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री ने कहा कि कई बार हमें यह देखना पड़ता है कि प्रौद्योगिकी एक सक्षम है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भारत की स्थिति सकारात्मक रूप से बदली है। आंखों में आंखें डालकर ताकत के साथ बात करता है भारत उन्होंने कहा कि आज भारत अपने राष्ट्रीय हित तय करता है। यह आंखों में आखें डालकर बोलता है और ताकत के साथ बात करता है। भारत अब किसी भी वार्ता के दौरान आंख से आंख मिलाकर संपर्क सुनिश्चित करता है, चाहे बातचीत में कोई भी देश शामिल हो। नया भारत बेहतर से और बेहतर हो रहा है।

कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे जहरीले धुएं पर विपक्ष हमलावर
Published / 2023-03-08 22:52:24
कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे जहरीले धुएं पर विपक्ष हमलावर

विपक्ष ने कहा- स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकारएबीएन सेंट्रल डेस्क। कोच्चि में कचरे की आग को लेकर अब विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को राज्य सरकार से कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया।उन्होंने दावा किया कि कचरे के टीले की आग से जहरीले धुएं ने लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं, उसके आसपास के लिए लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है।मीडिया पर बात करते हुए सतीशन ने कहा कि क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए और वहां वायु प्रदूषण के स्तर का परीक्षण करने के बाद पर्याप्त उपचार उपाय किए जाने चाहिए।  कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता सतीशन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आयी है, जिससे लोग जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर हैं।सतीसन ने दावा किया कि जहरीले धुएं के कारण लोगों की तबियत खराब हो रही है। आगे कहा कि केवल कोच्चि शहर में बल्कि आसपास के जिलों में भी धुआं फैल रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ब्रह्मपुरम में अपशिष्ट उपचार अनुबंध के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। सतीशन ने सरकार के विभिन्न विभागों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि आग अभी भी नहीं बुझी है और कचरे को पेट्रोल से जला दिया गया है।

कोइनाधारा गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने किया पौधारोपण
Published / 2023-03-08 15:43:45
कोइनाधारा गेस्ट हाउस में पीएम मोदी ने किया पौधारोपण

दो दिवसीय दौरे पर अगरतला रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार) दूसरे दिन गुवाहाटी से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे रवाना हो गये।अगरतला रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी के कोइनाधरा हिल्स स्थित गेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि डॉ मानिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री के अलावा मंगलवार की शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा अगरतला पहुंच गये थे। इसके अलावा इस आयोजन में पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

गुजरात : 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली कच्छ की धरती, कोई हताहत नहीं
Published / 2023-03-08 13:54:50
गुजरात : 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली कच्छ की धरती, कोई हताहत नहीं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गयी। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। गांधीनगर स्थित आईएसआर के मुताबिक, कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में भूकंप का केंद्र था। भूकंप तड़के 3:42 बजे दर्ज किया गया। जिला अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति या जीवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पिछली बार 27 फरवरी को 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।कच्छ, जो अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर है, एक बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गये थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे। भूकंप ने जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने की कोशिश : नरेंद्र मोदी
Published / 2023-03-06 15:51:18
स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने की कोशिश : नरेंद्र मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश में सभी के लिए इलाज को अफोर्डेबल बनाना सरकार की प्राथमिकता है। भारत लगातार स्वास्थ्य देखभाल में विदेशी देशों पर न्यूनतम निर्भरता सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारे उद्यमियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत को किसी भी तकनीक का आयात करने की जरूरत नहीं रहे।प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की बजट प्राथमिकताएं भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि भारत की विदेशों पर निर्भरता कम से कम हो। भारत में इलाज को अफोर्डेबल बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने के पीछे यही सोच है। आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज से देश के करोड़ों मरीजों के लगभग 80 हज़ार करोड़ रुपये बीमारी में उपचार के लिए खर्च होने वाले थे वो बचे हैं। हमारे यहां करीब 9 हजार जन औषधि केंद्र हैं और यहां बाजार भाव से बहुत सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। इससे भी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि देश में अच्छे और आधुनिक हेल्थ इंफ़्रा का होना बहुत जरूरी है। आज देश में डेढ़ लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तैयार हो रहे हैं। इन सेंटरों में डायबिटीज, कैंसर और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की सुविधा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड ने पूरी दुनिया को एक सबक सिखाया है कि जब भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो यह विकसित और समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं की नींव को हिलाता है और नष्ट कर देता है। दुनिया का ध्यान पहले से कहीं ज्यादा अब स्वास्थ्य देखभाल पर आया है, लेकिन भारत की अप्रोच सिर्फ स्वास्थ्य देखभाल तक ही सीमित नहीं बल्कि हम एक कदम आगे बढ़कर कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अन्य बातों के अलावा, कोरोना काल ने हमें आपूर्ति शृंखला का महत्व सिखाया है। इसके अलावा, हाल के बजट ने ऐसे सभी पहलुओं को समग्र तरीके से संबोधित किया है। हम अन्य देशों पर भारत की सबसे कम निर्भरता सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक पृथ्वी- एक स्वास्थ्य, यानि जीव मात्र के लिए, चाहे वो इंसान हों, जानवर हों, पौधे हों, सबके लिए एक समग्र स्वास्थ्य सेवा की बात कही है। हमने स्वास्थ्य देखभाल को सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि पूरी सरकार अप्रोच पर बल दिया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत क्रिटिकल हेल्थ इंफ्रा को छोटे शहरों और कस्बों तक ले जाया जा रहा है। इससे छोटे शहरों में नये अस्पताल तो बन ही रहे हैं, हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक पूरा इको सिस्टम विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में 260 से अधिक मेडिकल कॉलेज खोले गये हैं। मेडिकल सीटों की संख्या 2014 के बाद आज दोगुनी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के पास ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलना, मेडिकल ह्यूमन रिसोर्स के लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल हेल्थ आईडी के माध्यम से हम देशवासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवा की सुविधा देना चाहते हैं। ई-संजीवनी जैसे टेली कंसल्टेशन के प्रयासों से घर बैठे ही 10 करोड़ लोग डॉक्टरों से ऑनलाइन कंसल्टेशन का लाभ चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी की वजह से दवाओं की डिलीवरी और टेस्टिंग से जुड़े लॉजिस्टिक में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आता दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे उद्यमी यह सुनिश्चित करें कि हमें कोई भी तकनीक को आयात करने से बचना चाहिए, आत्मनिर्भर अब बनना ही है। उन्होंने कहा कि सर्वोत्तम परिणाम लाने के लिए उद्योग, शिक्षाविदों और सरकार के बीच उचित समन्वय और तालमेल होना चाहिए। देश में उत्कृष्टता केंद्रों के माध्यम से फार्मा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को मजबूत करने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के आयुर्वेदिक उत्पादों के लिए दुनिया भर में मांग बढ़ी है। यह केवल इस क्षेत्र में भारत के महान प्रयासों के कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक केंद्र हमारे देश में स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं स्वास्थ्य क्षेत्र के सभी हितधारकों से, विशेष रूप से आयुर्वेद के, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान को मजबूत करने के लिए आग्रह करता हूं। न केवल परिणामों के बारे में चर्चा, बल्कि परिणाम स्वयं भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पर्यटन देश में एक बड़े क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार भी बढ़ाया है। हमें इसे और अधिक मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

हमारे किसान भाइयों का जीवन आसान बनायेगी नैनो डीएपी : मोदी
Published / 2023-03-06 10:05:26
हमारे किसान भाइयों का जीवन आसान बनायेगी नैनो डीएपी : मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नैनो लिक्विड डीएपी उर्वरक को सरकार की मंजूरी के बाद रविवार को सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यह बात रविवार को केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के एक ट्वीट के जवाब में दी। मांडविया ने ट्वीट के माध्यम से नैनो लिक्विड डीएपी उर्वरक की शुरुआत के लिए सरकार की मंजूरी की घोषणा की थी। केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा था कि सरकार ने किसानों के लाभ और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनो लिक्विड डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) उर्वरक लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा मंज़ूरी पर मंडाविया के ट्वीट को टैग करते हुए पीएम मोदी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि हमारे किसान भाइयों और बहनों के लिए जीवन आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.