जब नेशनल चैंपियन के साथ किरण रिजिजू ने खेला टेबल टेनिस, यूजर्स ने कुछ यूं किया रिएक्ट...एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू हमेशा अपने बयानों और सोशल मीडिया के पोस्ट के लिए चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार को उन्होंने नेशनल चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खेल को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि लंबे समय के बाद मैं भारतीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन श्रीजा अकुला के साथ टेबल टेनिस के शॉट खेलने में कामयाब रहा। असमिया भोजन की तस्वीर भी शेयर की : कुछ दिनों पहले किरण रिजिजू ने मोरीगांव में उन्हें परोसे गये स्वादिष्ट असमिया व्यंजन का लुत्फ लेते हुए भी एक फोटो शेयर की थी। रिजिजू ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह असली भारत है.. हमने मोरीगांव, असम में पारंपरिक तिवा भोजन का लुत्फ उठाया। कई व्यस्त कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हमारे असम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन खाने की अपार संतुष्टि है।अब श्रीजा अकुला को भी जान लीजिये : श्रीजा अकुला, राष्ट्रीय महिला टेबल टेनिस चैंपियन हैं। वह हैदराबाद की मूल निवासी हैं। उन्होंने शिलॉन्ग में पिछले साल अप्रैल में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद बर्मिंघम में मिक्स्ड युगल में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले शनिवार को दर्ज किये गये। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 843 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र में संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गयी है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है। वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है।मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गयी है। वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गयी है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने दुश्मन देशों को चेताया एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत एक ऐसा देश है जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि आज भारत की स्थिति बहुत मजबूत है, दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। अमित शाह ने अपने भाषण से दुश्मन देशों को चेताया है। अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत के पास रक्षा नीति नहीं थी लेकिन आज है। अमित शाह ने कहा, आजादी के बाद आज भारत आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मामले में सबसे ज्यादा सुरक्षित है, क्योंकि हमारी नीतियां स्पष्ट हैं। दुनिया में कोई भी आज भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी नहीं कर सकता है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले कोई रक्षा नीति ही नहीं थी। अमित शाह ने कहा, भारत के स्ट्राइक के बाद दुनिया को यह पता चल गया कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जिससे कोई पंगा लेने की हिम्मत नहीं कर सकता। अमित शाह ने आगे कहा कि भारत मौजूदा समय में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से सबसे सुरक्षित देश है। उन्होंने कहा, दुनिया में कोई भी भारतीय सेना और भारतीय सीमाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता है। हम हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं, लेकिन साथ ही हम किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कारगिल और लद्दाख में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता बतायी जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक, कारगिल और लद्दाख में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। इन इलाकों में शुक्रवार देर रात 11 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किये जायेंगे, जो वस्त्र क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक अवसंरचना प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ये पार्क करोड़ों का निवेश आकर्षित करेंगे और लाखों नौकरियों का सृजन करेंगे।मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क 5 एफ (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फैशन टू फॉरेन) विजन के अनुरूप वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। कहा कि यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी और यूपी में स्थापित किये जायेंगे।करोड़ों का निवेश आकर्षित करेंगे और लाखों नौकरियों का सृजनएक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क वस्त्र क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक अवसंरचना प्रदान सृजन करेंगे। करोडों का निवेश आकर्षित करेंगे और लाखों नौकरियों का सृजन करेंगे। यह मेक इन करेंगे, इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड में एक बेहतरीन उदाहरण होगा।कपड़ा उद्योग को बुलंदियों पर ले जायेगा मेगा पार्क : योगीउत्तर प्रदेश में मेगा टेक्सटाइल पार्क को केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क प्रदेश के कपड़ा उद्योग को बुलंदियों पर ले जायेगा। मेगा टेक्सटाइल पार्क के मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों में पीएम मित्र पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके बाद लखनऊ में 1200 करोड़ की लागत से 1000 एकड़ में बनने जा रहे मेगा टेक्सटाइल पार्क का रास्ता साफ हो गया है। इसके जरिए वस्त्रोद्योग से जुड़े सारे कार्य व सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। सरकार को इस मेगा टेक्स्टाइल पार्क के जरिए 10 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद है।
रांची लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करायासांसद खेल महोत्सव, बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता, टॉय बैंक और बुक बैंक की पीएम ने की तारीफसांसद सांस्कृतिक महोत्सव के लिए दी अपनी शुभकामनाएंटीम एबीएन, रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में सांसद ने उन्हें हाल की अपनी गतिविधियों से अवगत कराया। सांसद ने परीक्षा पे चर्चा से पूर्व बच्चों के लिए हुए ड्राइंग प्रतियोगिता से अवगत कराते हुए पुरस्कृत पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री के अवलोकन हेतु समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने बच्चों की पेंटिंग की खूब सराहना की। इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री ने सांसद को साधुवाद दिया। सांसद ने हाल में ही खेलगांव में संपन्न हुए सांसद खेल महोत्सव की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी और इससे संबंधित बुकलेट उन्हें भेंट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस खेल महोत्सव में 5000 से अधिक खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री ने सांसद खेल महोत्सव के सफलतम आयोजन के लिए सांसद को बधाई और साधुवाद दिया।वहीं श्री अन्न होली मिलन समारोह में हुए कार्यक्रम से भी सांसद ने अवगत कराया और प्रधानमंत्री को बताया कि इस होली मिलन समारोह में सिर्फ श्री अन्न यानि मोटे अनाज से बने पकवान बनाये गये ताकि स्थानीय और छोटे किसानों और उनकी उपज के प्रति लोगों का रुझान बढ़े। श्री अन्न के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़े।मई के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव से भी सांसद ने प्रधानमंत्री को रूबरू कराया और बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के कलाकारों के प्रमोशन और मोटिवेशन के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के कलाकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जायेगा। आगे भी कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए काम किया जायेगा।श्री सेठ ने प्रधानमंत्री को रांची में चल रहे बुक बैंक से अवगत कराया और बताया कि अभी तक बुक बैंक से 3 लाख 20 हजार से अधिक पुस्तकें विद्यार्थियों के बीच वितरित की जा चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री के सुझाव पर आरंभ किये गये टॉय बैंक की प्रगति की जानकारी भी सांसद ने प्रधानमंत्री को दी और बताया कि अब तक बैंक के माध्यम से 47 हजार से अधिक खिलौने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र और बच्चों के बीच वितरित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सांसद संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रांची लोकसभा क्षेत्र में चल रही सामाजिक गतिविधियों की तारीफ की है और लोकसभा क्षेत्र के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। सांसद ने बताया कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज अपनी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ। समाज हित में मेरी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी, इसके लिए प्रधानमंत्री से आशीर्वाद भी मिला। उनसे मुलाकात के बाद नयी ऊर्जा और उत्साह भी मिला है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग हटकर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज जहां कोलकाता में तृणमूल सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। वहीं, बनर्जी आगामी 21 मार्च को ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलेंगी।तृणमूल सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए जा रही हैं। यहां 21 मार्च को वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। दो दिवसीय दौरे पर वह ओडिशा जा रही हैं जहां अपने समकक्ष से बैठक में वह लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेंगी।दिलचस्प बात यह है कि पटनायक ने खुद ही मुख्यमंत्री को इसके लिए आमंत्रित किया था।पार्टी सूत्रों ने बताया कि 21 मार्च को ओडीशा दौरे के अपने पहले दिन ममता भुवनेश्वर में रहेंगी।यहीं नवीन पटनायक से मुलाकात होगी। उसके बाद 22 मार्च को वह पुरी के जगन्नाथ मंदिर में जायेंगी और पूजा-अर्चना के बाद वापस कोलकाता लौट आयेंगी।हालांकि इस मुलाकात की पुष्टि अभी तक नहीं की गयी है। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक भी ममता से मिलने के लिए सहमति दे चुके हैं जिसे लेकर एक बार फिर तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद को बल मिल रहा है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने से ममता बनर्जी ने पहले ही साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कह दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
11 को अबतक बचाया जा सका, अभी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशनएबीएन सेंट्रल डेस्क। संभल जिले में गुरुवार को हुए कोल्ड स्टोर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 08 हो गयी है। वहीं, प्रशासन ने अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। तो वहीं, एनडीआरएफ अपने खोजी कुत्तों की मदद से भी मलबे में फंसे हुए मजदूरों को ढूंढ रही हैं। रेस्क्यू किये गये 11 मजदूरों में पांच मजदूरों का टीएमयू मुरादाबाद में इलाज चल रहा है, जबकि 6 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। यह हादसा संभल जिले के चंदौसा थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोर में गुरुवार 16 मार्च को हुआ था।प्राप्त समाचार के मुताबिक, एआर कोल्ड स्टोर में गुरुवार 16 मार्च को आलू भरा जा रहा था। इस दौरान क्षमता से अधिक आलू का भराव कर दिया गया, जिससे रैक ओवरलोड हो गयी और गिर पड़ी। उसके साथ कोल्ड स्टोर की 90 फीट लंबी छत भी अचानक से भरभराकर ढह गयी थी।छत के मलबे के नीचे काम करे करीब 20 से 25 मजदूरों के दबने की आशंका जतायी गयी थी। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ नडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गयी थी।समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने के हादसे में 08 मजदूरों की मृत्यु हो गयी है और 11 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं और खोजी कुत्तों की मदद से फंसे लोगों को ढूंढ रहे हैं।डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने बताया कि मलबे के नीचे फंसे शेष मजदूरों को निकालने के लिए टीमें लगी हुई हैं। अभी तो जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक भवन नया बना हुआ था और इसमें पहली बार आलू का भंडारण किया जा रहा था। कोल्ड स्टोर मालिक की तरफ से प्रशासन जरूरी अनुमति नहीं ली गयी थी। बताया कि स्टोर को मानक से अधिक से भरा गया था, जिसके दवाब के कारण भवन गिर गया।
मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत के तहत होगी खरीदएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने स्वदेश में विकसित 70,584 करोड़ रुपये के सैन्य साजो-सामान की खरीद को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी, जिससे घरेलू रक्षा विनिर्माण को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ लगभग तीन साल से जारी गतिरोध के बीच नये खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दी गयी है।डीएसी ने सैन्य साजो-सामान की खरीद के लिए 70,584 करोड़ रुपये की एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी (एओएन) को स्वीकृति दी, जिसके तहत सभी खरीद स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित श्रेणी के तहत की जायेगी। राजनाथ सिंह के कार्यालय ने ट्वीट किया- इतनी मात्रा में स्वदेशी खरीद न केवल भारतीय उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित करेगी, बल्कि विदेशी विक्रेताओं पर भारत की निर्भरता को भी काफी हद तक कम करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.