Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
नकली दवा बना रहीं थीं कई फार्मा कंपनियां
Published / 2023-03-29 11:28:25
नकली दवा बना रहीं थीं कई फार्मा कंपनियां

डीजीसीआई ने 18 का लाइसेंस किया रद्दएबीएन सेंट्रल डेस्क। कई बार शिकायत मिलने के बाद डीजीसीआई के रडार पर दवा कंपनियां थी। डीसीजीआई ने कार्रवाई की। 18 फार्मा कंपनियों का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। देश के 20 राज्यों में कार्रवाई हुई है।बीते कुछ महीने पहले भारतीय कफ सिरप की काफी शिकायतें सुनने में आयी थी। गांबिया में तो 66 बच्चों की मौत का कारण कफ सिरप ही बताया गया था। सीडीसी की रिपोर्ट में जब इसको पुख्ता कर दिया गया तो प्रेशर और ज्यादा बना। इसके बाद डीजीसीआई के रडार पर दवा कंपनियां थी। बाजार में भी नकली दवाओं के होने की जानकारी मिलती रहती है। ऐसी फेक मेडिसिन कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मेडिकल स्टोर पर आप जो दवा लेने जाते हैं तो यही सोचकर घर लाते हैं कि ये ऑरिजनल हैं मगर कई बार नकली दवाएं भी मिल जाती है। आप आसानी से इसको पहचान भी नहीं कर सकते। इसकी पैकिंग बिल्कुल असली की तरह ही होती है। हालांकि जब आप गहनता से इसको देखेंगे तो अंतर दिख जायेगा मगर आमतौर पर लोग चेक नहीं करते। डीजीसीआई ने 20 राज्यों में 76 कंपनियों को रडार में लिया। इनकी जांच की गयी। 16 दवा कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। मेडिकल स्टोर पर आप जो दवा लेने जाते हैं तो यही सोचकर घर लाते हैं कि ये ऑरिजनल हैं मगर कई बार नकली दवाएं भी मिल जाती है। आप आसानी से इसको पहचान भी नहीं कर सकते। इसकी पैकिंग बिल्कुल असली की तरह ही होती है। हालांकि जब आप गहनता से इसको देखेंगे तो अंतर दिख जायेगा मगर आमतौर पर लोग चेक नहीं करते। डीजीसीआई ने 20 राज्यों में 76 कंपनियों को रडार मे लिया। इनकी जांच की गयी। 16 दवा कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
Published / 2023-03-27 20:41:05
देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1805 नए मामले मिले हैं जिसके बाद देश में 134 दिन के बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है।मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10,300 हो गयी है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गयी है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गयी हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है। अबतक 4,41,64,815 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

युवोत्सव 2023 में श्री प्रशांत ने साझा किये आईएएस बनने के अपने अनुभव
Published / 2023-03-27 18:55:58
युवोत्सव 2023 में श्री प्रशांत ने साझा किये आईएएस बनने के अपने अनुभव

एबीएन सेंटल डेस्क। युवोतसव 2023 द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स के विद्यार्थियों के लिए आसनसोल चैप्टर ने राम कृष्ण मिशन ऑडिटोरियम में 26 मार्च को युवोत्सव 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत, आईएएस उपस्थित हुए। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में रांची के मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ स्टाइल कोच श्री अजय दीप वाधवा को बुलाया गया था। श्री प्रशांत ने आईएएस बनने के अपने अनुभव साझा किये, वहीं श्री वाधवा ने बच्चों को जीवन में सफलता के टिप्स दिये। श्री वाधवा ने बच्चों को कई सफल लोगों की कहानियां सुनायी जो इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गयीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।युवोत्सव का मुख्य उद्देश कॉस्ट अकाउंटिंग के विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें भविष्य में सफलता हेतु तैयार करना और साथ ही असफलता की स्थिति में भी स्वयं को तैयार रखने की क्षमता का भी विकास करना था। इस कार्यकर्म को करने में आसनसोल चैप्टर के अध्यक्ष श्री सुब्रतो बनर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महज हफ्ते भर में बढ़ गये कोरोना के 78% मरीज
Published / 2023-03-27 13:33:09
महज हफ्ते भर में बढ़ गये कोरोना के 78% मरीज

आज राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के लिए बैठक करेंगे स्वास्थ्य सचिवएबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना से हालात एक बार फिर से बिगड़ने लगे हैं। आलम ये है कि पिछले सात दिनों के अंदर संक्रमण के मामलों में 78% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। पिछले हफ्ते यानी 19 से 25 मार्च के बीच 8781 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इसके पहले 12 से 18 मार्च के बीच देश में 4929 संक्रमित पाये गये थे।कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10-11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला लिया है। इस मॉक ड्रिल में कोरोना के कहर से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया जायेगा। इसको लेकर आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक करेंगे। बैठक में मॉकड्रिल की जानकारी भी दी जायेगी।मॉकड्रिल में शामिल हों सभी जिलों की स्वास्थ्य इकाइयां : इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल की 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में कोविड-19 की टेस्टिंग में गिरावट आयी है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह : इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श के मुताबिक लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गयी है।

आपस में टकराने से बचे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, हादसा टला
Published / 2023-03-27 11:33:14
आपस में टकराने से बचे एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान, हादसा टला

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया।अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन ) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सीएएएन  के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने बताया कि  शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी। निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि जब रडार पर दिखा कि दो विमान आसपास हैं, तो नेपाल एयरलाइंस का विमान नीचे उतरकर सात हजार फुट की ऊंचाई पर आ गया। नागर विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। सीएएएन ने घटना के समय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रहे दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इस घटना पर एअर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

कोरोना मामलों में तेजी को लेकर 10-11 को देश भर में मॉक ड्रिल
Published / 2023-03-26 16:16:38
कोरोना मामलों में तेजी को लेकर 10-11 को देश भर में मॉक ड्रिल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोविड-19  मामलों से निपटने के क्रम में आपातकालीन प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जायेगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार  ने कोविड-19 संक्रमण के नये समूहों के सामने आने के बाद शनिवार को कोरोना संक्रमण  की पुष्टि और पहचान करने के लिए हरसंभव परीक्षण दर बनाये रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्र सरकार का यह निर्देश कोविड-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि के बीच आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किये गये आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 9,433 हो गये। देश में पिछले साल 28 अक्टूबर को एक दिन में 2,208 मामले दर्ज किये गये थे।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल द्वारा संयुक्त रूप से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जारी  एडवाइजरी में कहा गया है कि देश में सक्रिय कोविड-19 के अधिकांश मामले बड़े पैमाने पर केरल (26 फीसद), महाराष्ट्र (22 फीसद), गुजरात (14 फीसद), कर्नाटक (9 फीसद) और तमिलनाडु (6 फीसद) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किये जा रहे हैं। एडवाइजरी में कहा गया है। सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकाकरण के संदर्भ में प्राप्त महत्वपूर्ण कवरेज के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर कम बनी हुई है, लेकिन मामलों में इस क्रमिक वृद्धि को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल की तैयारियों, मानव संसाधनों की क्षमता निर्माण और टीकाकरण कवरेज का जायजा लेने के लिए आवश्यक मॉक ड्रिल के विवरण पर चर्चा करने के लिए सोमवार को राज्यों के साथ एक डिजीटल बैठक होगी।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.41 करोड़ हो गयी, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गयी है। सात मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है, जबकि 24 घंटे की अवधि में महाराष्ट्र और गुजरात ने दो मौतों की सूचना दी थी।

ओलावृष्टि से कर्ज लेकर खेती करनेवाले किसानों को भारी नुकसान
Published / 2023-03-26 09:54:39
ओलावृष्टि से कर्ज लेकर खेती करनेवाले किसानों को भारी नुकसान

टीम एबीएन, रांची/ पटना। 21 मार्च को बिहार में हुए ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर उन्होंने खेती की थी लेकिन ओला गिरने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गयी है। जिस कारण अब सभी किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान इतना हुआ कि आकलन लगाना भी मुश्किल है। अब तो हमारे खाने के भी लाने पड़ गये हैं, लेकिन उन्हें सरकार से उम्मीद है कि मुआवजा दिया जायेगा। जिससे उनका नुकसान काम हो सकें और उनकी भरपाई हो जायेगी।किसानों को हुआ बड़ा नुकसान : कृषि प्रधान जिला रोहतास के किसान इन दिनों अपने फसल के नुकसान का आकलन करते ही परेशान हो जा रहे हैं। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम प्रखंड के करपुरवा के किसानों का कहना है कि इतने बड़े बड़े ओलावृष्टि से खेतों में लगे फूल-बांधा गोभी, सरसों, गेंहू आदि का नुकसान हो गया है। जिसके आंकलन के साथ किसान परेशान होकर अपनी छाती पीट रहे हैं। करपुरवा सासाराम के किसान नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर काफी बड़े आकार के ओलावृष्टि पहली बार जिले में देखा गया है। जिसने 21 मार्च को सब्जी के फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।कर्ज लेकर की थी खेती : वहीं, महिला किसान ने कहा कि कृषि से ही घर परिवार का खर्च चलाता है। कर्ज लेकर हमने खेती की थी, लेकिन ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह चौपट हो गया। फिर भी आशा है कि सरकार किसानों की इस समस्या का निदान करेगी। रोहतास जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिला में 319 हेक्टेयर में ओलावृष्टि से नुकसान का आंकलन किया गया है और सरकार के पास आंकलन रिपोर्ट भेजा गया है।निर्देश मिलने के बाद सहायता राशि की जायेगी वितरण : उन्होंने कहा कि 13 हजार 5 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र तथा 6 हजार 8 सौ रुपये अंसिचित क्षेत्र के लिए अनुदान देने का प्रावधान है। सरकार के निर्देश पर किसानों का आवेदन लेकर सहायता राशि वितरण किया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि 21 मार्च को जिले में हुए भारी ओलावृष्टि से किसानों का रवि दलहन, तेलहन फसल के अलावा सब्जी की फसल का भी नुकसान हुआ है।

अरुणाचल के आधा घंटा बाद राजस्थान के बीकानेर में भी आया भूकंप
Published / 2023-03-26 09:49:33
अरुणाचल के आधा घंटा बाद राजस्थान के बीकानेर में भी आया भूकंप

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के बीकानेर में रविवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 8 किमी नीचे थी। एनसीएस ने ट्वीट किया- राजस्थान के बीकानेर में रविवार तड़के भारतीय समयानुसार 2 बजकर 16 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई पर 28.40 लैटिट्यूड औरम 68.06 लांगीट्यूड पर आया। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी शनिवार-रविवार रात को रिक्टर पैमाने पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।बीकानेर से 516 किमी दूर था भूकंप का केंद्रबीकानेर से 516 किमी दूर रहे केंद्र के बावजूद भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। अपने-अपने घरों में सोये हुए लोग झटका महसूस करते ही घरों के बाहर निकल आये। एनसीएस के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में शनिवार-रविवार रात एक बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। अरुणाचल प्रदेश के आये भूकंप के लगभग आधा घंटा बाद राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि भूकंप की दोनों ही घटनाओं में किसी भी तरह के जान-माल के फौरी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विपक्ष के हाथ में बड़ा हथियार है मुझपर कार्रवाई : राहुल गांधी
Published / 2023-03-25 19:43:41
विपक्ष के हाथ में बड़ा हथियार है मुझपर कार्रवाई : राहुल गांधी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा की अपनी सदस्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई पर समर्थन के लिए विपक्षी दलों का आभार व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि इस कार्रवाई ने विपक्ष को एक बड़ा हथियार पकड़ा दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ विपक्ष के साथ काम करने की इच्छा जताई है। श्री गांधी ने लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने की अधिसूचना के एक दिन बाद, यहां पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों से उन्हें मिल रहे व्यापक समर्थन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों का आभार व्यक्त करता हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे। श्री गांधी ने कहा कि इस एक्शन (मुझे सदस्यता से अयोग्य किए जाने की कार्रवाई) ने विपक्ष को एक बड़ा हथियार पकड़ा दिया है, क्योंकि जनता जानती है कि अडानी जी भ्रष्ट व्यक्ति हैं। जनता खुद सवाल उठा रही है कि इस भ्रष्ट व्यक्ति को प्रधानमंत्री क्यों बचा रहे हैं? श्री गांधी के अनुसार, भाजपा के लोग कह रहे हैं कि अडानी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है, तो क्या देश अडानी है और अडानी देश हैं। गौरतलब है कि श्री गांधी को 2019 के पिछले आम चुनाव कर्नाटक की एक चुनावी सभा में दिए गए उनके बयान के खिलाफ भाजपा के गुजरात की एक विधायक द्वारा दायर मानहानि के मामले में स्थानीय अदालत ने दोषी करार देते हुए उन्हें गुरुवार को दो साल की सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गयी है। लोकसभा सचिवालय ने वायनाड (केरल) से निर्वाचित श्री गांधी की सदस्यता समाप्त होने की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की। श्री गांधी को अयोग्य करार दिए जाने के मुद्दे पर उनके समर्थन या सरकार के खिलाफ वक्तव्य देने वाले दलों में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी हैं, जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले कहा था कि श्री गांधी के नेतृत्व में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.