Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
बेमौसम बारिश ने आमों की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान
Published / 2023-03-31 22:00:36
बेमौसम बारिश ने आमों की फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

आईसीएमआर की रिपोर्ट का दावाएबीएन सेंट्रल डेस्क। बेमौसम हुई बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण देश में आम की फसलों को 20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। आम उत्पादकों का कहना है कि ओलावृष्टि और आंधी के कारण उत्तर भारत में भारी नुकसान हुआ है। भारत आम का प्रमुख उत्पादक है, जो विश्व में लगभग 42 फीसदी का योगदान देता है।उत्तर भारत में सबसे अधिक नुकसान पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा ने देश के कुछ हिस्सों में खाद्यान्न और बागवानी फसलों दोनों को प्रभावित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (बागवानी) एके सिंह ने कहा कि पहली बारिश से नुकसान नहीं हुआ, बाद में बारिश और ओलावृष्टि ने आम की फसल को प्रभावित किया है। अनुमान है कि कुल 20 प्रतिशत तक आम की फसल को नुकसान हुआ है। आम की फसलों को उत्तरभारत में अधिक नुकसान हुआ है, जिसमें उत्तरप्रदेश प्रमुख रूप से शामिल है। सिंह ने बताया कि अकेले उत्तर भारत में आम की फसल का अनुमानित नुकसान लगभग 30 प्रतिशत है, जबकि दक्षिण भारत में नुकसान 8 प्रतिशत से कम है।19 मार्च तक फसल काफी अच्छी थीलखनऊ के आम उत्पादक उपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा पांच हेक्टेयर में आम का बाग है। माल-मलिहाबाद में ओलावृष्टि से 75 प्रतिशत तक आमों को नुकसान हुआ। 19 मार्च तक आम की फसल की स्थिति पिछले 30 वर्षों में सबसे अच्छी थी। 20 मार्च से बेमौसम बारिश और ओलों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तफरी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक अतुल कुमार अवस्थी ने कहा कि फल लग गये थे। लेकिन तेज आंधी और तेज हवा के कारण सब गिर गये। फसल को करीब 25 फीसदी नुकसान होने का अनुमान है।मलिहाबाद बेल्ट में 50 फीसदी का नुकसाननमी के कारण कुछ हिस्सों में आम के पेड़ों में कीड़े लग गये हैं। गुणवत्ता वाले आमों की उपलब्धता प्रभावित होगी, जिससे निर्यात में भी परेशानी होगी। आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर के निदेशक टी दामोदरन ने कहा कि मुख्य रूप से आंधी और ओलावृष्टि से सीतापुर जिले की सीमा से लगे माल-मलिहाबाद बेल्ट में 50 फीसदी तक नुकसान हुआ है। लखनऊ, हरदोई, कुशीनगर, गोरखपुर, अलीगढ़, सहारनपुर और बाराबंकी सहित सात प्रमुख आम उत्पादक जिलों में से छह में फसल की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकार के अनुमान के मुताबिक, देश का आम उत्पादन फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) में 210 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल यह 203.86 लाख टन था।

हावड़ा हिंसा : भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग
Published / 2023-03-31 19:31:36
हावड़ा हिंसा : भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग

कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका दायरएबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी पर निकाले गये शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा की जांच को लेकर भाजपा ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में इस मुद्दे को उठाया और एनआईए जांच की मांग की। खंडपीठ ने मुकदमा दायर करने की अनुमति दी है। याचिका पर सोमवार 3 अप्रैल को सुनवाई की संभावना है। इस घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ दल टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने है। लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में बृहस्पतिवार की शाम रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा हो गयी, जिसमें कई वाहनों को आग लगा दी गयी और दुकानों में तोड़फोड़ की गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी और कानून अपना काम करेगा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तब हुई, जब शोभायात्रा काजीपाड़ा इलाके से गुजर रही थी। हिंसा के दौरान कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गयी, जबकि कुछ पुलिस वाहनों सहित कई कार में आग लगा दी गयी। आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाडिय़ों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। हालात के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।मुख्यमंत्री ने हावड़ा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव भड़काने के प्रयास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने शहर में एक प्रदर्शन में अपने 30 घंटे के विस्तारित धरने का समापन करते हुए कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि रामनवमी की किसी भी शोभायात्रा को नहीं रोका जायेगा। मैंने इस संबंध में पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिये थे। जहां एक समुदाय अन्नपूर्णा पूजा मना रहा है, वहीं दूसरा रमजान के दौरान रोजा रख रहा है।बनर्जी ने कहा कि आज की हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मैं दंगाइयों का समर्थन नहीं करती और उन्हें देश का दुश्मन मानती हूं। भाजपा ने हमेशा हावड़ा को निशाने पर रखा है। उनके निशाने पर पार्क सर्कस और इस्लामपुर हैं। सभी को अपने मोहल्लों में सतर्क रहना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडों को बुलाया है। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने (आखिरी समय में) रास्ता क्यों बदला और एक समुदाय को निशाना बनाने और उस पर हमला करने के लिए अनधिकृत रास्ता क्यों अपनाया। यदि वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से राहत प्राप्त करेंगे, तो उन्हें पता होना चाहिए कि जनता एक दिन उन्हें खारिज कर देगी।हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ने कहा कि हिंसा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन जिम्मेदार हैं। आखिरी बार आम चुनाव से एक साल पहले पश्चिम बंगाल मंह रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक दंगे हुए थे। इससे पहले दिन में, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं द्वारा रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली गयीं।विहिप के प्रवक्ता सौरीश मुखोपाध्याय ने कहा कि विहिप ने इस अवसर पर राज्य भर में 1,000 बड़ी और छोटी शोभायात्रा का आयोजन किया। हावड़ा, खड़गपुर, बैरकपुर, भद्रेश्वर, सिलीगुड़ी और आसनसोल में हजारों लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा में भाग लिया।

राहुल गांधी प्रकरण : तीन से 10 अप्रैल तक कांग्रेस करेगी आंदोलन
Published / 2023-03-31 16:07:58
राहुल गांधी प्रकरण : तीन से 10 अप्रैल तक कांग्रेस करेगी आंदोलन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त होने, उद्योग पति गौतम अडाणी और पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी के उठाये सवाल को लेकर झारखंड कांग्रेस ने व्यापक रणनीति तैयार की है। कांग्रेस पार्टी की रणनीति देश में चरम पर पहुंचीं महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ हिंडनबर्ग के खुलासे से उपजे सवालों को जनता के बीच ले जाने की है।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव राकेश सिन्हा कहते हैं कि पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर जो सवाल उनके नेता राहुल गांधी ने उठाये वह आज भी जीवित हैं। क्योंकि सरकार ने न सदन में और न ही सदन के बाहर इसका जवाब दिया है। अडाणी प्रकरण से ध्यान भटकाने के लिए और राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए उनके नेता को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में हम जनता के बीच रहेंगे।

ओडिशा : संबलपुर में कार नहर में गिरी, सात की मौत
Published / 2023-03-31 14:01:09
ओडिशा : संबलपुर में कार नहर में गिरी, सात की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ओडिशा में बड़ा हादसा हुआ है। संबलपुर जिले में आज यानी शुक्रवार को एक कार के नहर में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में दो अन्य घायल हो गये हैं। संबलपुर के उपजिलाधिकारी प्रभास दंसेना ने बताया कि सभी कार सवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कार नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कुल 11 लोग एक कार में सवार हकोर शादी समारोह से लौट रहे थे। सभी लोग झारसुगुड़ा के लखनपुर प्रखंड लौट रही थी। इसी दौरान कार नहर में जा गिरी। जिससे मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने बताया कि यह घटना रात करीब 2 बजे की है।

देश में कोरोना : अब दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं संक्रमित
Published / 2023-03-31 10:14:59
देश में कोरोना : अब दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं संक्रमित

लगातार दूसरे दिन 3000 ज्यादा मामले; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15,000 पारएबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गयी है। देश में शुक्रवार के कोरोना के 3,095 संक्रमितों की पहचान की गयी। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आये नये मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे।मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किये गये थे। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को कोरोना के 3,375 केस सामने आये थे। इसके अलावा कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए थे। एक दिन पहले सक्रिय मामले 13,509 थे, जो अब बढ़कर 15,208 हो गये हैं।अब नेपाल जाने के लिए मास्क अनिवार्यरैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाये जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जायेगा।टीवी अभिनेत्री माही विज कोरोना संक्रमितटीवी की मशहूर अभिनेत्री माही विज कोरोना संक्रमित हो गयी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी। माही ने कहा कि मुझे कोविड हो गया है। पहले मुझे बुखार और जुकाम हुआ फिर सब मुझे बोल रहे थे कि टेस्ट मत करवाओ लेकिन मैंने टेस्ट करवाया और अब मैं संक्रमित हूं।गर्भावस्था के दौरान कोरोना से संक्रमित हुईमां के बच्चे में मोटापे का खतरा अधिकगर्भावस्था के दौरान कोविड से संक्रमित माताओं के बच्चों में मोटापे की समस्या अधिक होने की आशंका है। बोस्टन स्थित मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में किए गए अध्ययन में यह दावा किया गया है। हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक लिंडसे टी फोरमैन ने बताया कि अमेरिका में 2019 के बाद से कोविड-19 के 10 करोड़ से अधिक मामले सामने आये। स्वास्थ्य पर इस संक्रमण के दीर्घकालिक असरों को जानने के लिए यह अध्ययन किया गया। 2019 से 2022 तक चले अध्ययन में सामने आया कि गर्भ में ही कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले बच्चों में मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधी रोगों का खतरा सामान्य बच्चों की तुलना में ज्यादा है। फोरमैन ने बताया कि अध्ययन में 150 नवजात शिशुओं को शामिल किया गया, जिनकी माताएं गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 से संक्रमित थीं। तुलनात्मक अध्ययन में उन 130 बच्चों को भी शामिल किया गया, जो गर्भ में संक्रमण के संपर्क में नहीं आये थे। गर्भ में संक्रमण के संपर्क में आये शिशुओं में जन्म के समय अपेक्षाकृत वजन कम था। यह अध्ययन एंडोक्राइन सोसाइटीज जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रायनोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।

इंदौर : बावड़ी हादसे में अब तक 35 की मौत, 20 से ज्यादा निकाले गये
Published / 2023-03-31 10:01:40
इंदौर : बावड़ी हादसे में अब तक 35 की मौत, 20 से ज्यादा निकाले गये

एबीएन सेंट्रल डेस्क। शहर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर के बावड़ी हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को बावड़ी से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अभी एक व्यक्ति और लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।गुरुवार को यहां रामनवमी पर पूजा की जा रही थी। सुबह 11ः30 बजे हवन शुरू हुआ था। मंदिर परिसर के अंदर बावड़ी की गर्डर फर्शी से बनी छत पर 60 से ज्यादा लोग बैठे थे। तभी स्लैब भर-भराकर गिर गया और सभी लोग गहरी बावड़ी में जा गिरे। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया।गुरुवार देर रात बावड़ी से कुल 30 लोगों को निकाला गया था, जिनमें 14 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद बावड़ी का पानी खाली कराने के बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। देर रात 12 से 1ः30 बजे के बीच 16 शव और निकाले गये। इसके बाद सुबह कुछ लोगों के शव बरामद हुए। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन की भी कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हैं।इंदौर के संभागीय कमिश्नर डॉ पवन शर्मा ने बताया कि इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। राहत कार्य अब भी जारी है। अब तक 18 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठायेगी।

हावड़ा : रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद कई वाहनों में आगजनी
Published / 2023-03-30 23:05:45
हावड़ा : रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद कई वाहनों में आगजनी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में गुरुवार को रामनवमी मनायी जा रही है। इस मौके पर हिंदू समुदाय के लोग शोभायात्रा और जुलूस निकालते हैं। देश के कई राज्यों में रामनवमी पर हंगामा और पथराव देखने को मिला है। आंध्र प्रदेश और गुजरात के बाद अब पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर जमकर हंगामा हुआ है। इस दौरान लोगों ने कई वाहन भी जला दिये हैं। घटनास्थल पर काफी तनाव का माहौल है। हावड़ा के शिवपुर इलाके में राजनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक से जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर फेंके गये। घटना के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी और फिर से उसे आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। हंगामे के दौरान भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गये हैं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समुदाय के लोग आमने-सामने आ गये हैं।हालांकि, पथराव और आगजनी की वजह से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि आज ही इससे पहले गुजरात के वड़ोदरा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ था। स्थानीय पुलिस ने पत्थरबाजी कर रहे असामाजिक तत्वों को भगाया। कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी। यह घटना फतेपुरा के कुंभारवाडा इलाके की है। वीएचपी (विहिप) द्वारा आयोजित शोभायात्रा में हंगामा और पथराव हुआ था।

देश में कोरोना : एक दिन में मिले 3016 नये संक्रमित
Published / 2023-03-30 21:11:20
देश में कोरोना : एक दिन में मिले 3016 नये संक्रमित

6 महीने में सबसे ज्यादा, दिल्ली ने बुलायी बैठक एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 3,016 नये मामले आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,12,692 हो गयी है। पिछले छह महीने में सामने आये ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,509 पर पहुंच गयी है। इससे पहले, पिछले साल दो अक्टूबर को 3,375 दैनिक मामले सामने आये थे। उधर, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली सरकार बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा बुलाई गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशक और अन्य हितधारक शामिल होंगे। दिल्ली में पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार संक्रमण के नये मामले 300 तक पहुंचने के एक दिन बाद यह बैठक बुलायी गयी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में संक्रमण से तीन, दिल्ली में दो और हिमाचल प्रदेश में एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,862 हो गई। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में आठ नाम और जोड़े हैं। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 2.73 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.71 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 13,509 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,68,321 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगायी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गये थे।

पश्चिम बंगाल : केंद्र सरकार के खिलाफ रात भर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
Published / 2023-03-30 18:07:09
पश्चिम बंगाल : केंद्र सरकार के खिलाफ रात भर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शहर के बीचों-बीच स्थित रेड रोड पर डॉ बी आर आंबेडकर की प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को रातभर धरने पर बैठी रहीं। मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के प्रति केंद्र के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में कोलकाता में बुधवार से दो दिवसीय धरने पर बैठी हैं। उन्होंने बुधवार को अपने रुख में बदलाव करते हुए सभी राजनीतिक दलों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा से लड़ने का आग्रह किया था। इससे पहले, ममता ने कांग्रेस एवं भाजपा दोनों से समान दूरी बनाये रखने का फैसला किया था, लेकिन बुधवार का उनका बयान उनके पुराने रुख से अलग है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के साथ फरहाद हकीम और अरूप बिस्वास सहित पार्टी के कई नेता धरने में शामिल हुए। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाई-प्रोफाइल नेताओं की मौजूदगी और उन्हें खतरा हो सकने की आशंका को ध्यान में रखते हुए धरना स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।  मुख्यमंत्री ने राज्य को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और आवासीय एवं सड़क विभाग की योजनाओं के तहत केंद्र द्वारा कथित रूप से निधि जारी नहीं किए जाने के खिलाफ धरना शुरू किया। यह धरना बृहस्पतिवार शाम तक जारी रहेगा। शहर में पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गयी है।  कलकत्ता  हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से मंगलवार को इनकार करते हुए कहा था कि 2023 के स्थानीय निकाय चुनावों में सीट आरक्षण मानदंड को लेकर याचिकाकर्ता शुभेंदु अधिकारी की दलील में दम है। अदालत के इस फैसले के साथ पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिल गई। ममता के धरने के अलावा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी एवं भाजपा के शुभेंदु अधिकारी की रैलियों और वाम-कांग्रेस गठबंधन के मार्च के कारण राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.