Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
कोरोना मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट से सहमे लोग
Published / 2023-04-13 13:03:41
कोरोना मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट से सहमे लोग

अगले 10 से 12 दिनों तक कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन... स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अपडेटएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आयेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि एसबीबी.1.16 की वजह से हो रही है जो कि ओमीक्रोन का एक उपस्वरूप है। एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नये मामले सामने आये जो 223 दिनों में सबसे ज्यादा है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गयी है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, 10 और 11 अप्रैल को अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।अधिकारियों का कहना है कि अभी देश भर में 10 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं। जिनमें से 3 लाख से अधिक ऑक्सीजन सुविधायुक्त हैं, 90,785 आईसीयू वाले बिस्तर हैं, और 54,040 आईसीयू-सह-वेंटिलेटर बिस्तर हैं।

पंजाब : मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार की मौत
Published / 2023-04-12 11:19:49
पंजाब : मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, चार की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब के जिला बठिंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के मिलिट्री स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग से 4 लोगों की मौत हो गयी। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार उक्त घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है। जानकारी के अनुसार तड़के 4 बजकर 35 मिनट के आसपास अचानक गोलीबारी हुई, जिसके बाद तुंरत जवाबी कार्रवाई की गयी। हालांकि किन लोगों ने फायरिंग की है, मरने वाले सैनिक है या बाहरी, इस बारे जांच जारी है। आर्मी द्वारा पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि छावनी  की सभी मोमेंट बंद कर ड्रोन की सहायता से आरोपियों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। बैंक सहित सभी कार्यालय बंद कर दिये गये हैं। किसी को अंदर बाहर आने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि पुलिस को भी नहीं अंदर जाने दिया जा रहा।

केवल सुनायें नहीं, सुनने की भी आदत डालें : निर्मल सीतारमण
Published / 2023-04-11 12:21:43
केवल सुनायें नहीं, सुनने की भी आदत डालें : निर्मल सीतारमण

वित्त मंत्री ने अमेरिका पहुंचकर डब्ल्यूटीओ को दिखाया आईनाएबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अमेरिका में विश्व व्यापार संगठन को लगभग आईना दिखाते हुए कहा है कि भारत चाहता है, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और अधिक प्रगतिशील बने और सभी देशों की बात सुने, केवल सुनाए नहीं।सीतारमण बोलीं- उन देशों की सुनी जानी चाहिए जिनके पास कहने को कुछ हैसीतारमण ने यहां शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित बातचीत के दौरान कहा कि मैं चाहूंगी कि डब्ल्यूटीओ अधिक प्रगतिशील हो, सभी देशों की बात सुने और सभी सदस्यों के प्रति निष्पक्ष रहे। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से मैंने 2014 से 2017 के बीच भारत के वाणिज्य मंत्री के तौर पर डब्ल्यूटीओ के साथ कुछ समय बिताया। सीतारमण ने कहा कि उसे उन देशों की आवाज सुनने के लिए अधिक जगह देनी होगी जिनके पास सुनने के अलावे कहने के लिए भी कुछ अलग है। उन्होंने जोर दिया कि डब्ल्यूटीओ के लिए आज का संदेश अधिक खुलापन होना चाहिए।भारत में हम कोटा मुक्त, टैरिफ मुक्त व्यापार प्रणाली अमल में ला रहे : वित्त मंत्रीउन्होंने कहा कि अब भारत में कोटा मुक्त, टैरिफ मुक्त व्यापार प्रणाली को अमल में ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए कोई भी देश, चाहे वह अफ्रीका का हो या प्रशांत क्षेत्र का, आकांक्षी हो या कम आया वाला देश हो भारत में निर्यात कर सकते हैं। हम जहां तक संभव हो सके बाजार को खोल रहे हैं।वित्त मंत्री बोलीं- भारत का ध्यान कौशल विकास और डिजिटलीकरण परभारत का ध्यान कौशल और डिजिटलीकरण पर होने जा रहा है ताकि जीवन यापन, पारदर्शिता और अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने में अधिक आसानी हो। सीतारमण ने सोमवार को पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक थिंक टैंक में एक बातचीत में कहा कि सरकार का दृष्टिकोण गरीब लोगों को कम से कम बुनियादी सुविधाओं के साथ सशक्त बनाना है।

देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167
Published / 2023-04-09 20:25:20
देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बाघों की जनसंख्या के अहम आंकडे़ जारी किये। पीएम मोदी ने जो आंकड़े जारी किये, उनके मुताबिक भारत में 2022 तक बाघों की आबादी 3167 पहुंच गयी है, जो कि पिछली बार के 2967 के आंकड़े से 200 ज्यादा है।बता दें कि इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा किया। पीएम ने यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किये गये प्रोजेक्ट टाइगर की सालगिरह पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।मोदी ने बीटीआर में 22 किलोमीटर की सफारी के बाद पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के सीमावर्ती चामराजनगर जिले में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) में थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे और ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मुख्य सितारों बोमन-बेली युगल के साथ बातचीत की।कर्नाटक में मैसूरु-ऊटी राजमार्ग पर विशाल पश्चिमी घाटों के सुरम्य परिवेश के बीच स्थित बीटीआर नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके उत्तर पश्चिम में कर्नाटक के राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान (नागराहोल) है।

अपने नये लुक से कहर ढा रहे पीएम नरेंद्र मोदी
Published / 2023-04-09 16:52:42
अपने नये लुक से कहर ढा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी नये लुक में आये नजरएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में है। पीएम मोदी यहां बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे होने के अवसर पर जंगल सफारी का आनंद लेंगे। पीएम मोदी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने ट्विटर पर पीएम मोदी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रधानमंत्री एक बिल्कुल अलग और खास लुक में नजर आ रहे हैं। पीएमओ के ट्विटर से शेयर की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी खाकी रंग की पेंट और प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने काले कलर की टोपी पहनी हुई है और उसी रंग के जूते भी हैं। पीएम ने ऊपर से हाफ जैकेट डाली हुई है। पीएमओ ने बताया कि पीएम बांदीपुर बाघ अभयारण्य में 11 बजे बाघ गणना के आंकड़े जारी करेंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री इस दौरान बाघ संरक्षण के लिए अमृतकाल की विजन भी जारी करने के साथ इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (आईबीसीए) का आगाज भी करेंगे। प्रधानमंत्री यहां बाघ अभयारण्य के एरिया मैनेजरों से बातचीत भी करेंगे।बता दें कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड़ पर रखी गयी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किये हैं और 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज बड़ी बैठक
Published / 2023-04-09 14:10:36
देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज बड़ी बैठक

देशभर के जिलाधिकारी, उपायुक्त और राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठकएबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है तो अन्य राज्यों में भी लगातार नये केस मिल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों अलग अलग राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के साथ वर्चुअल मीटिंग कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये थे।विभाग के विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज शाम 05 बजे से 07 बजे तक एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी देश भर के जिलाधिकारियों और जिला उपायुक्तों, सिविल सर्जनों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल होंगे।झारखंड में 8 अप्रैल को कोरोना का कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। अगर 7 अप्रैल तक की बात करें तो राज्य के 24 में से 8 जिलों में अभी कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक 18 एक्टिव केस रांची में हैं। जमशेदपुर में 11, देवघर में 8, लोहरदगा में 9 कोरोना संक्रमित हैं। राहत की खबर यह है कि अभी जो 58 कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है और किसी की स्थिति अभी तक गंभीर नहीं है।झारखंड में 1 अप्रैल को कोरोना की तैयारियों को लेकर राज्य स्तर पर मॉक ड्रिल हो चुका है। अब 10 और 11 अप्रैल को भी भारत सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जायेगा, जिसकी तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है।

पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें, जीव रक्षा का संकल्प लें : ऊर्जा मंत्री
Published / 2023-04-09 13:56:46
पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगायें, जीव रक्षा का संकल्प लें : ऊर्जा मंत्री

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही जीव रक्षा का संकल्प लेना होगा। ऊर्जा मंत्री ने जंभेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को पर्यावरण पोस्टर के विमोचन अवसर पर यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने नशाखोरी से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि शराब और अन्य नशों से युवा पीढ़ी को आर्थिक, सामाजिक और चारित्रिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि गुरु जंभेश्वर महाराज ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सदियों पूर्व चेतना जगाई। आज के दौर में उनके आदर्श बेहद प्रासंगिक हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिक से अधिक पौधे लगाते हुए, उनकी देखभाल करने से ही इस खतरे को कम किया जा सकता है।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमें प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने पर्यावरणविद खम्मू राम बिश्नोई के कार्यों की सराहना की और कहा कि समन्वित तौर पर ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि अन्न की कद्र करना जरूरी है।आज की युवा पीढ़ी शादियों और अन्य अवसरों में बड़ी मात्रा में झूठन छोड़ देती है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंताजनक होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर समाज को जागरूक करना सराहनीय है।

बच्चों में दिख रहा कोरोना के नये वैरिएंट का संक्रमण
Published / 2023-04-08 10:50:08
बच्चों में दिख रहा कोरोना के नये वैरिएंट का संक्रमण

कोरोना ने फिर बदला स्वरूप, नये सब-वैरिएंट के नौ राज्यों में 116 मामले मिलेएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच इसका एक और स्वरूप एक्सबीबी.1.16.1 सामने आया है। देश के नौ राज्यों में इसके 116 मामले सामने आये हैं। गौर करने वाली बात है कि यह संक्रमण बच्चों में भी मिल रहा है।इसका एक नया लक्षण आंखों में लालपन के रूप में सामने आया है। वायरस के स्वरूप में इस बदलाव का जिक्र शुक्रवार को अधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में बताया गया कि ओमिक्रॉन के स्वरूप बदलने के बाद एक्सबीबी उप स्वरूप सामने आया था। एक्सबीबी ने स्वरूप बदला तो एक्सबीबी.1.16 सामने आया। भारत में वर्तमान में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए यही स्वरूप जिम्मेदार है।दिल्ली में भी इससे जुड़े केसगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई है। डॉ स्कारिया ने बताया कि भारत के अलावा अब तक 13 देशों में 80 से ज्यादा सीक्वेंस एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट अपलोड हुए हैं। इससे पता चलता है कि अन्य देशों में भी वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है।स्पाइक प्रोटीन में बदलावनई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विनोद स्कारिया ने बताया कि नया वेरिएंट अभी एक दम ताजा है जिसके बारे में बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिस प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया जीनोम सीक्वेंसिंग का डाटा साझा कर रही है, वहां अभी इस नये एक्सबीबी.1.16.1 उप वेरिएंट के बारे में एक या दो ही सीक्वेंस हैं जिसे भारत से अपलोड किया है। अगर एक्सबीबी.1.16 से इसकी तुलना करें तो अभी सिर्फ एक अहम बदलाव टी 5471 के रूप में पता चला है।सक्रिय मरीज 28,303, संक्रमण दर 3.39 फीसदी : कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी आयी है। देश में 24 घंटे में 6,050 नये कोरोना मरीज मिले हैं। यह 203 दिन बाद एक दिन में नये कोविड संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके चलते देश में कोरोना के सक्रिय केस यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 हो गयी है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.39 फीसदी और साप्ताहिक दर 3.02 फीसदी है।पुडुचेरी में मास्क पहनना अनिवार्यपुडुचेरी प्रशासन ने  सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जिलाधिकारी ई वल्लवन ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश में आने वाले दिनों में संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से कई एहतियाती उपाय लागू किये हैं।एक लाख की आबादी पर 140 सैंपल की हो जांच : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि सही समय पर मरीज की जांच, उपचार और निगरानी बेहद जरूरी है।बैठक की शुरुआत में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने स्वास्थ्य मंत्रियों के समक्ष कोरोना जांच का ब्यौरा रखा। अधिकारियों ने बताया कि एक लाख की आबादी पर कम से कम 140 सैंपल की जांच अनिवार्य होनी चाहिए, लेकिन बीते सात अप्रैल तक के सप्ताह में कई राज्यों में यह आंकड़ा बेहद कम है।

आजादी की लड़ाई लड़नेवालों को घोषित किया अपराधी : मोहन भागवत
Published / 2023-04-07 23:22:38
आजादी की लड़ाई लड़नेवालों को घोषित किया अपराधी : मोहन भागवत

जयपुर जामडोली के केशव विद्यापीठ में गरजे आरएसएस चीफएबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण के प्रांतों में हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं के सेवा कार्य मिशनरियों से कहीं अधिक हैं। वह जयपुर के जामडोली में केशव विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा भारती के सेवा संगम के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भागवत ने कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, उन्हें अपराधी घोषित कर दिया गया और वे इधर-उधर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा कहने के बाद सामान्यतः देश के प्रबुद्धजन मिशनरियों का नाम लेते हैं। दुनिया भर में मिशनरी अनेक स्कूल, अस्पताल चलाते हैं, यह सभी को पता है। लेकिन दक्षिण के प्रांतों में केवल आध्यात्मिक क्षेत्र के हमारे आचार्य मुनि, संन्यासी सब मिलाकर जो सेवा करते हैं वह मिशनरियों की सेवा से कई गुणा ज्यादा है। भागवत ने कहा कि मैं स्पर्धा की बात नहीं कर रहा। उनसे ज्यादा, उनसे कम, यह मेरा पैमाना नहीं है। सेवा का यह पैमाना हो ही नहीं सकता। भागवत ने कहा कि सेवा स्वस्थ समाज को बनाती है लेकिन स्वस्थ समाज को बनाने के लिए पहले वह पहले हमको स्वस्थ करती है। संघ प्रमुख ने कहा कि सेवा मनुष्य के मनुष्यत्व की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम में पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल मुख्य अतिथि थे जबकि संत बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज ने आशीर्वचन दिया। सेवा भारती के इस तीन दिवसीय संगम में देश भर से 800 से अधिक स्वैच्छिक सेवा संगठनों के हजारों प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.