एबीएन सेंट्रल डेस्क। माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ के शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिये गये। दोनों के शव आज यानी रविवार को ही दफना दिया गया। दोनों के शव उसी कब्रिस्तान में दफनाये गये, जिस कब्रिस्तान (कसारी-मसारी) में अतीक के बेटे असद के शव को दफनाया गया था। वहीं अतीक अहमद और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों हमलावरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कयास लगाये जा रहे थे कि शाइस्ता परवीन पति के जनाजे में शामिल होने आ सकती है। शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उमेश पाल हत्याकांड में शनिवार को पुलिस हिरासत में माफिया-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद इस मामले में अब तक मारे गये अभियुक्तों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद के परिवार के 4 सदस्यों में खुद अतीक, उसके बेटे असद और भाई अशरफ समेत 3 की मौत हो चुकी है जबकि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। इस साल 24 फरवरी को विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने धूमनगंज थाने में अतीक के परिजनों एवं अन्य समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी वीडियो में नजर आए उमेश पाल हत्याकांड में नामजद 7 लोगों में से 4 अभियुक्त मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। इनमें हत्यारों को लाने वाली कार का चालक अरबाज 27 फरवरी को कथित मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान गत 6 मार्च को प्रयागराज में और असद अहमद और गुलाम झांसी में 13 अप्रैल को हुई कथित मुठभेड़ में मारे गये थे, बाकी 3 शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुबई के देइरा जिले में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से चार भारतीयों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।गल्फ न्यूज ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मृतक भारतीय केरल के एक दंपति और इमारत में काम करने वाले दो अन्य व्यक्ति थे।गल्फ न्यूज ने बताया कि मरने वाले भारतीयों की पहचान 38 वर्षीय रिजेश कलंगदान, उनकी 38 वर्षीय पत्नी जेशी कंदमंगलथ, 49 वर्षीय गुडू सलियाकोंडु और 43 वर्षीय इमामकासिम अब्दुल के रूप में हुई है। खलीज टाइम्स ने सूचना दी कि आग शनिवार दोपहर 12.35 बजे इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और जल्द ही अन्य इलाकों में फैल गयी। दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को आग लगने की सूचना दी गयी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर करीब 2.42 बजे आग पर काबू पाया गया।बिल्डिंग को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग इमारत सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुपालन की कमी के कारण लगी थी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी की गोलीकांड अतीक ब्रदर्स के लिए काल बन गयी, जिसमें आखिरकार वे खुद भी समा गये। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच तीन लड़कों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। उमेश पाल मर्डर केस में दोनों भाई मुख्य साजिशकर्ता थे। दोनों की प्लानिंग को अतीक के बेटे असद अहमद ने एग्जीक्यूट किया था, जिसका पुलिस पहले ही एनकाउंटर कर चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक ब्रदर्स समेत अबतक 6 आरोपी मारे जा चुके हैं। उमेश पाल बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या मामले में चश्मदीद थे, जिन्हें असद और उसके साथियों ने प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोलियों से भून दिया था। 24 फरवरी का यह गोलीकांड किसी फिल्म शूटिंग से कम नहीं था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में खौफनाक गोलीबारी और बमबाजी देखी गयी, जहां असद अहमद खुद उमेश पाल पर गोलियां बरसाते देखा गया था। उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षा गार्ड भी मारे गये थे।
क्या कोरोना फिर मचायेगा कोहराम? एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वयारस के नये मामलों में मामूली गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन मौत के आंकड़े चिंता पैदा करने वाले हैं। रविवार को देशभर में कोरोना के 10,093 केस मिले हैं। शनिवार को मिले केसों की तुलना में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। 10 हजार से अधिक नये मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या अब 57542 पहुंच गयी है। कोरोना वायरस से रिकवरी की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 6,248 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ देश में रिकवरी का आंकड़ा अब 4,42,29,459 पहुंच गयी है। वहीं रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। देश में दो दिन पहले यानी शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आये थे, जबकि उससे पहले गुरुवार को 10,158 मरीज मिले थे।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में संक्रमण मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक इसलिए बनी हुई है क्योंकि मौत का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 23 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली समेत कई राज्यों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद हत्याकांड पर दोपहर 3 बजे डीजीपी आरके विश्वकर्मा पीसी करेंगे।सीएम आवास पर आला अफसरअहमद बंधुओं की हत्या के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। इस बीच मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद सीएम आवास पहुंच गये हैं। वह प्रयागराज मामले में सीएम योगी को जानकारी देंगे। सीएम के सलाहकार मृत्युंजय सिंह भी पहुंच गये हैं।
पूरे यूपी में धारा 144, प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद, हर 2 घंटे में रिपोर्ट दें अफसरएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गयी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक और अशरफ की हत्या के बाद आज के लिए तय बैठक टाल दी है। पहले से तय सभी कार्यक्रम रोक दिए हैं। सीएम योगी ने हर दो घंटे में रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों को हर दो घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी की गयी है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अतीक और अशरफ को आज ही दफनाया जायेगा। कसारी मसारी कब्रिस्तान में दोनों को दफनाया जायेगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। डॉन अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गयी है। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि मीडिया के कैमरे के सामने गोली मारी गयी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहांट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, सीएम योगी की ओर से हादसे पर दुख व्यक्त किया गया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा बिरसिंग गांव के पास हुआ, जो तिलहर थाना क्षेत्र में है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आजमपुर गांव में हो रही भागवत कथा के लिए लोग गर्रा नदी से जल लेने आये थे। गांव के लोग दो ट्रालियों में सवार थे। बताया जाता है कि नदी से जल लेने के बाद दोनों ट्रॉलियों में बैठकर गांव लौटने लगे। इस बीच दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों के ड्राइवर ने आपस में रेस लगा दी। आगे निकलने की होड़ में एक ट्रैक्टर ट्रॉली का बैलेंस बिगड़ गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गर्रा नदी में जा गिरी। बताया जाता है कि इस ट्रैक्टर ट्रॉ़ली मे करीब 42 लोग बैठे थे, जिनमें अधिकतर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव का काम शुरू किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में मारे गए लोगों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटीं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,753 नये मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में 21 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इस दौरान 6,628 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना वायरस से 4,42,23,211 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 6.78 प्रतिशत है।टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 खुराक दी गयी हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,58,625 लोगों की जांच की गयी है। अबतक कुल 92.38 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.