Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
प्रेस की स्वतंत्रता पर रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट झूठी और पूर्वाग्रही : एनयूजे (आई)
Published / 2023-05-04 21:01:55
प्रेस की स्वतंत्रता पर रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट झूठी और पूर्वाग्रही : एनयूजे (आई)

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का मानना है कि भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य देशों की तुलना में काफी अच्छी है। इसके बावजूद कुछ विदेशी संस्थाएं भारत को बदनाम करने की मंशा से ऐसी रिपोर्ट तैयार कर रही हैं जो न केवल झूठी है अपितु पूर्वाग्रही भी हैं। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट भी कमोबेश ऐसी ही है। इस रिपोर्ट में भारत को 181 देशों में 161 वे स्थान पर बताकर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। यह ऐसी पहली रिपोर्ट नहीं है जिसमें यह विदेशी संस्थाएं ऐसे प्रयास करती दिखती हों। इससे पहले भी कई रिपोर्ट्स में पूर्वाग्रही मानसिकता से भारत को कमजोर दिखाने का प्रयास हुआ है। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के अध्यक्ष अशोक मलिक और महासचिव सुरेश शर्मा ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट पूर्वाग्रही और भारत के विरुद्ध षड्यंत्र है। इसलिए हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यदि भारतीय पत्रकारिता की वस्तुस्थिति का सही आकलन किया जाता तो रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था को स्थितियां कुछ अलग ही नजर आतीं। भारत में पत्रकारों की एक ऐसी फौज है जो देश की मौजूदा सरकार की तीखी आलोचना करती है। वे लोग सोशल मीडिया पर भी लगातार सरकार की आलोचना करते रहे हैं। कई समाचार चैनल, समाचार पत्र और वेबसाइट ऐसे हैं जो हर छोटे बड़े मुद्दे पर केंद्र की आलोचनाओं से भरे पड़े रहते हैं। इन आलोचनाओं में कोई ठोस बुनियादी आधार भी नजर नहीं आता। केंद्र की सरकार की ओर से इस प्रकार के संस्थान, जो सरकार विरोधी गतिविधियों में संलग्न हैं कभी किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसे में रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की यह रिपोर्ट भारत के संदर्भ में आधारहीन, बेबुनियाद, तथ्यों से परे और पूर्वाग्रही नजर आती है। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (इंडिया) इस रिपोर्ट की भर्त्सना करते हुए भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मांग करती है कि वह इस रिपोर्ट का संज्ञान ले और इसके प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएं। उक्त जानकारी एनयूजे (आई) के महासचिव सुरेश शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

नगर निकाय चुनाव : अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी आदित्यनाथ
Published / 2023-05-04 12:53:17
नगर निकाय चुनाव : अपने बूथ के पहले वोटर बने सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी ने गोरखपुर में किया मतदानएबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर नगर निगम के चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया।श्री योगी आज सुबह वार्ड नम्बर 78 पुराना गोरखपुर स्थित इंग्लिश मीडियम गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 797 पहुंचे और पहले मतदान फिर जलपान... के मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया।मतदान के बाद मतदान श्री योगी ने पत्रकारों से बातचीत में मतदाताओं से मतदान की अपील करते हुये कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया गया लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। नगर निकाय के चुनाव में इस अधिकार का बेहतर उपयोग करते हुए हम नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करनेए स्मार्ट व सेफ सिटी बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं।श्री योगी ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सुव्यवस्थित विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मतदान के अधिकार को कर्तव्य मानकर इसका बेहतर उपयोग करें।मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए तथा इस उत्सव में सबका अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में चार करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता दो चरणों में भाग लेकर नगरीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अच्छी व्यवस्था की है। साथ ही ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम इतना सुहावना हो गया है। चार मई को प्रायः इतना सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है।नगर निगम चुनाव में अपने बूथ के पहले मतदाता बनने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2022 में भी मतदान करने वाले पहले वोटर बने थे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को लेकर वह न केवल सतत लोगों को जागरूक करते हैं बल्कि स्वयं भी इसके लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। लगातार तीन चुनाव में बूथ का वोटर नम्बर वन बनना इसका प्रमाण है।

देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 3,962 नये संक्रमित, 15 की मौत
Published / 2023-05-04 12:40:53
देश में कोरोना : 24 घण्टे में मिले 3,962 नये संक्रमित, 15 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3,962 नये मरीज सामने आये हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं 7,873 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार अबतक 4,43,92,828 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36,244 हो गयी है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत है।टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,363 खुराक दी गयी है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1,82,294 लोगों की जांच की गयी। वहीं अबतक कुल 92.72 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ : शादी में जा रहे परिवार के 11 लोगों की मौत
Published / 2023-05-04 12:31:29
छत्तीसगढ़ : शादी में जा रहे परिवार के 11 लोगों की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। छ्त्तीसगढ़ के बालोद इलाकों से दिल दहलाने की खबर सामने आई है। यहां बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। मृतक परिवार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। मरने वालों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल बताई जा रही है। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार यह हादसा कांकेर नेशनल हाइने पर जगतारा नामक जगह के पास हुआ। धमतरी गांव निवासी यह परिवार बोलेरो कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने मरकाटोला जा रहा था, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गयी है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है।ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में जिन लोगों की जान गयी है, उनकी पहचान केशव साहू (34), डोमेश ध्रुव (19), टोमिन साहू (33), संध्या साहू (24), रमा साहू (20), शैलेंद्र साहू (22), लक्ष्मी साहू (45), धरमराज साहू (55), उषा साहू (52), योग्यांश साहू (3), ईशान साहू डेढ़ साल के रूप में की गयी है।

जानें क्यों सभी मेडल वापस करेंगे विनेश फोगाट
Published / 2023-05-04 12:20:54
जानें क्यों सभी मेडल वापस करेंगे विनेश फोगाट

जंतर-मंतर पर पुलिस से झड़प के बाद विनेश फोगाट ने दी चेतावनीएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बुधवार (3 मई) देर रात पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। वहीं, अब जंतर मंतर पर धरना दे रहीं ओलंपिक चैंपियन विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम सभी मेडल वापस करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने बारिश की वजह से बेड मंगवाये थे। जिसे पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और पहलवानों के बीच धक्कामुक्की हुई। बबीता फोगाट के भाई दुष्यंत फोगाट समेत दो पहलवानों को चोट लगी है। वहीं, देर रात मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हमें मारना चाहते हैं तो मार दो। उन्होंने कहा, क्या हमने यह दिन देखने के लिए देश के लिए पदक जीते? हमने अपना खाना भी नहीं खाया है। क्या पुरुषों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? ये पुलिस वाले बंदूकें पकड़े हुए हैं, वे हमें मार सकते हैं।विनेश ने कहा, कहां हैं महिला पुलिस अधिकारी? पुरुष अधिकारी हमें ऐसे कैसे धकेल सकते हैं। हम अपराधी नहीं हैं। नशे में धुत पुलिस अधिकारी ने मेरे भाई को मारा। वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की गयी। उन्होंने कहा, हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है। महिलाओं को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। इसके अलावा पहलवानों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी लोगों ने शराब पीकर हंगामा किया और बदसलूकी भी की है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 11 पायदान नीचे खिसका
Published / 2023-05-03 23:49:13
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 11 पायदान नीचे खिसका

मीडिया संगठनों ने चिंता जतायीएबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के मीडिया संगठनों ने बुधवार को प्रकाशित विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2023 में भारत के 11 पायदान गिरकर 161वें स्थान पर पहुंचने को लेकर चिंता व्यक्त की है। वैश्विक मीडिया निगरानी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) दुनिया भर के देशों में प्रेस की स्वतंत्रता पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करती है। आरएसएफ ने पिछले साल 180 देशों के एक सर्वेक्षण में भारत को 150वां स्थान दिया था।आरएसएफ की रिपोर्ट में कहा गया है, तीन देशों-ताजिकिस्तान (एक स्थान गिरकर 153वें स्थान पर), भारत (11 स्थान गिरकर 161वें स्थान पर) और तुर्किये (16 स्थान गिरकर 165वें स्थान पर) में स्थिति समस्याग्रस्त से बहुत खराब हो गई है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है, अन्य स्थिति जो सूचना के मुक्त प्रवाह को खतरनाक रूप से प्रतिबंधित करती है, वह नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने वाले कुलीन वर्गों द्वारा मीडिया संस्थानों का अधिग्रहण है।इंडियन वुमन्स प्रेस कोर, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और प्रेस एसोसिएशन ने सूचकांक में देश के स्थान में गिरावट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया। संयुक्त बयान में कहा गया है, आरएसएफ की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत सहित कई देशों में प्रेस स्वतंत्रता के सूचकांक खराब हुए हैं। बयान में कहा गया, ग्लोबल साउथ में विकासशील लोकतंत्रों के लिए जहां असमानता की गहरी खाई मौजूद है, मीडिया की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है।इसी तरह अनुबंध पर बहाली जैसी अस्थिर कामकाजी परिस्थितियां भी प्रेस की स्वतंत्रता के समक्ष चुनौतियां हैं। असुरक्षित कामकाजी परिस्थितियां कभी भी स्वतंत्र प्रेस में योगदान नहीं दे सकतीं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत के स्थान में गिरावट को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने ट्वीट किया, हम सभी के लिए शर्म से सिर झुकने समय : विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में 161वें स्थान पर पहुंचा।

कोरोना वैक्सीन लेकर चार लाख लोग गायब
Published / 2023-05-02 19:18:40
कोरोना वैक्सीन लेकर चार लाख लोग गायब

पहला डोज लेकर आखिर कहां चले गये लोग, देखें रिपोर्ट... टीम एबीएन, पलामू। जिला में कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच पलामू से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि जिला के विभिन्न इलाके में करीब चार लोगों ने कोविड 19 वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया है। यह पलामू की आबादी का करीब 20 से 25 फीसदी हिस्सा है। पिछले महीने से पलामू में कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। पलामू स्वास्थ विभाग ने वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा है। पलामू में 14 लाख 11 हजार 937 लोगों ने कोरोना का वैक्सीन लिया है। जिसमें से 10 लाख 7 हजार 571 लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया है। वहीं मात्र 66 हजार 880 लोगों ने ही कोविड 19 का प्रिकॉशन डोज लिया है। फिलहाल पलामू स्वास्थ्य के पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार का कहना है कि कई ऐसे लोग हैं जो पलामू के अलावा बाहर के भी लोगों से जिला से वैक्सीन लिया है। कई लोगों ने अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन ली है, जिसकी वजह से आंकड़े जमा करने में परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि पलामू में वैक्सीन का सेकंड डोज लेने वालों का डाटा उनके पास कम है। पलामू स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले में पहल करते हुए सेकंड डोज नहीं लेने वालों का डाटा तैयार कर रही है। 2020 के बाद से पलामू में कोविड 19 के 14 हजार 361 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 111 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पलामू में कोविड 19 से रिकवरी रेट 99.44 है। पलामू स्वास्थ विभाग ने एक वर्ष पहले अभियान चलाकर कोविड 19 का वैक्सीन लेने का आग्रह किया था। पूरे मामले में विभाग ने पहल करते हुए कॉल सेंटर के लिए स्थापना किया था और सेकंड डोज नहीं लेने वालों को मॉनिटर किया जा रहा था। पूरे मामले में सरकारी स्तर पर कई सख्ती भी बरती गयी थी, इसके बावजूद चार लाख लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लिया है।

मन की बात मेरे लिए जनता का प्रसाद : पीएम मोदी
Published / 2023-04-30 13:25:00
मन की बात मेरे लिए जनता का प्रसाद : पीएम मोदी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 100वीं बार देश से मन की बात करे रहे हैं। इसमें वह लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोगों की चिट्ठियां मिली हैं जिससे उन्हें काफी खुशी मिली है। आज मन की बात का 100वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने मन की बात को अनोखा पर्व बताया और कहा कि ये उत्सव हर महीने आता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 से शुरू की थी। हर एपिसोड अपने आप में खास रहा। हर आयु वर्ग के लोग मन की बात सुनते हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में लोगों से बात करते हुए कहा, साथियों 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमी का पर्व था। उसी दिन ये यात्रा शुरू हुई थी। आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद। मन की बात मेरे लिए पूजा और आस्था पीएम मोदी के मुताबिक कभी-कभी यकीन नहीं होता कि कैसे इतने महीने और इतने साल गुजर गये। हर बार मन की बात एपिसोड रहा। देश के कोने-कोने से लोग जुड़ते चले गये। आजादी का अमृत महोत्सव हो या फिर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हो मन की बात में सभी का जिक्र हुआ। आप लोगों ने इसको खास बना दिया। सेल्फी विद डॉटर चलाने वाले सुनील जगलान का काफी प्रभाव पीएम मोदी ने बताया कि मन की बात का कार्यक्रम उनके लिए सिर्फ कार्यक्रम नहीं है बल्कि पूजा, आस्था और व्रत है। ये उनके लिए जनता के प्रसाद की तरह है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हरियाणा के सुनील जगरान का उनपर काफी प्रभाव पड़ा। सुनील जगलान ने सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम चलाया था। आज हरियाणा के जेंडर रेशियों में बदलाव आया है। उन्होंने मन की बात में जिक्र किये गये लोगों को हीरो बताया। पीएम मोदी ने बताया कि वह कई बार भावुक हो जाते थे कि आकाशवाणी के साथियों को कई बार रिकॉर्ड करना पड़ता था। मन की बात में शा मैंने भी बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ आंदोलन हरियाणा से शुरू किया। हरियाणा के जेंडर रेशियों में सुधार आया है। जम्मू-कश्मीर में पेंसिल और सिलेट का कारोबार करने वाले मंजूर अहमद ने क्या कहा? पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पेंसिल और सिलेट का कारोबार करने वाले मंजूर अहमद से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के पेंसिल सिलेट का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है। आपने जबसे अपने कार्यक्रम में इसका जिक्र किया है तब से पेंसिल का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है। अभी 200 लोग काम करते हैं मेरे यहां। आगे 200 और लोगों को मैं अपने यहां नौकरी पर रखूंगा। मणिपुर की कमल के रेशों से कपड़ा बनाने वाली शांति देवी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने इस दौरान तमिलनाडु का जिक्र भी किया और कहा कि यहां महिलां ने नदी को पुनर्जीवित किया। इस दौरान कमल के रेशों से कपड़ा बनाने वाली मणिपुर की विजय शांति देवी ने भी बात की। पीएम मोदी ने मणिपुर में इनका जिक्र किया था। विजय शांति देवी ने बताया कि उनके साथ 30 महिलाएं कर रही हैं। 100 महिलाओं को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं। आपने जब से मन की बात में इसका जिक्र किया सर तब से लोग इसकी बात कर रहे हैं। इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। इसके बारे में इससे पहले कोई नहीं जानता था। पहाड़ों को कचरा मुक्त करने में जुटे प्रदीप सांगवान ने क्या कहा? हिलिंग हिमालयन अभियान चलाने वाले प्रदीप सांगवान ने बताया कि उनका कैंपेन बहुत अच्छा चल रहा है। पहले वह काफी डर रहे थे लेकिन बाद में उनको समर्थन मिला, 2020 में मन की बात में जिक्र करने से पहले काफी समस्या थी। लेकिन इसके बाद लोगों का समर्थन मिला और लोग जुड़ते चले गये। अब जो काम एक साल में होता था वो एक दिन में हो रहा है। प्रदीप सांगवान पहाड़ों को कचरा मुक्त करने में जुटे हुए हैं। पर्यटन के विकास पर क्या बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने पर्यटन पर बात करते हुए कहा कि आज देश में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हमारे प्राकृतिक संसाधन हों, नदियां हो, पहाड़, तालाब या फिर तीर्थ स्थल हों, उन्हें साफ रखना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी के मुताबिक पर्यटन में स्वच्छता के साथ-साथ हमने इनक्रेडिबल इंडिया मूवमेंट की भी कई बार चर्चा की है। इस अभियान से लोगों को पहली बार ऐसे कितनी ही जगहों के बारे में पता चला जो उनके आस-पास ही थी। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधा संवाद करते हैं और अपने लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं ताकी लोग उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें। पीएम मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी की है। संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में भी इसका लाइव प्रसारण सुना जा रहा है। इसके अलावा देश में 4 लाख जगहों पर भी पीएम मोदी की मन की बात सुनी जा रही है। नमो ऐप पर तस्वीर अपलोड कर सकते हैं लोग पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही लोगों से मन की बात कर रहे हैं और हर बार देश के अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। जानकारी के मुताबिक मन की बात के 100वे एपिसोड को सुनने के दौरान लोग नमो ऐप अपनी तस्वीर भी अपलोड कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि नमो ऐप पर तस्वीर अपलोड करके लोग रिकॉर्ड ब्रेकिंग मन की बात के 100वे एपिसोड के गवाह बन सकते हैं।

लुधियाना : गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत
Published / 2023-04-30 11:50:02
लुधियाना : गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने निकासी शुरू की एबीएन सेंट्रल डेस्क। पंजाब में लुधियाना जिले के गियासपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आयी है। पुलिस ने पुष्टि की है कि कम से कम 11 लोगों की मौत होने की सूचना है। पांच से छह लोग बेहोश हैं। उन्हें एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया है। क्षेत्र में एक बचाव दल तैनात किया गया है और एंबुलेंस के साथ चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम को घटना स्थल पर बुलाया गया है। लुधियाना वेस्ट की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट स्वाति ने पुष्टि की है कि यह घटना वास्तव में गैस रिसाव का मामला है। उनके बयान के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम प्रभावित लोगों को निकालने और आवश्यक बचाव अभियान चलाने में मदद करने के लिए वर्तमान में घटना स्थल पर मौजूद है। उसने आगे कहा कि इस घटना में 11 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है, जबकि ग्यारह अन्य बीमार पड़ गये हैं। मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सूत्रों के अनुसार गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस गैस रिसाव के चलते लोग इलाके से पलायन कर रहे हैं। पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। समाजसेवी संस्थाओं के एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं। बेहोश हुए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि घटना में और भी लोग हताहत हो सकते हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.