Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

देश

View All
मन की बात : 30 को प्रसारित होगा 100वां एपिसोड
Published / 2023-04-26 08:47:22
मन की बात : 30 को प्रसारित होगा 100वां एपिसोड

मोदी ने कहा- बेसब्री से कर रहा हूं इंतजार एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसका प्रसारण 30 अप्रैल को होना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी। दादरा और नगर हवेली के सिलवासा जिले में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस साल को मिलेट्स वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। श्री अन्न लोगों में लोकप्रिय हो रहा है, चाहे रागी के मीठे व्यंजन हो या इडली हो। यह लोकप्रिय वस्तु के तौर पर बिक रहे हैं और इसकी वजह से किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मैंने मन की बात में श्री अन्न के बारे में कई बार उल्लेख किया है... आप सभी जानते हैं कि रविवार को मन की बात सेंचुरी पूरी करने जा रही है, यह इसकी 100वीं कड़ी होगी। मोदी ने कहा कि मन की बात भारत के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करने और देश की विशिष्टता की प्रशंसा करने का बहुत अच्छा मंच है। उन्होंने कहा कि आप की तरह मैं भी 100वीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

पीएम को किसी ने सुनायी कविता तो किसी ने दिखायी पेंटिंग
Published / 2023-04-25 23:52:40
पीएम को किसी ने सुनायी कविता तो किसी ने दिखायी पेंटिंग

वंदे भारत में बच्चों से मिले पीएम मोदी एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखायी। इसी के साथ केरल को उसकी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल गयी। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कारगोड तक चलेगी और इस दौरान 11 जिलों को कवर करेगी। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद और सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे। यहीं से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी गयी। इससे पहले पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का अंदर से जायजा लिया और वहां मौजूद बच्चों से बात की। स्कूल के बच्चों का एक ग्रुप भी मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस में मौजूद था। पीएम मोदी ने इन बच्चों से बातचीत की। इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी खुद बनायी कई पेंटिंग भी दिखायी। पीएम मोदी ने बच्चों से मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कोई बच्चा गाना गाता तो कोई कविता सुनाता नजर आ रहा है। इस दौरान एक बच्चे ने वंदे भारत के साथ पीएम मोदी की तस्वीर भी दिखायी, जिसके बाद पीएम मोदी बच्चे की पीठ थपथपाते नजर आये। कई परियोजनाओं का शिलान्यास बता दें कि पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा कई और परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें 3200 करोड़ की परियोजनाएं शामिल थी। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुर में रोड शो भी किया। इसके अलावा कोच्चि शहर की वाटर मेट्रो का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के विकास को देश के विकास का सूत्र बताया।

जानें कहां से शुरू और कहां खत्म हुई अमृतपाल की कहानी
Published / 2023-04-23 23:29:09
जानें कहां से शुरू और कहां खत्म हुई अमृतपाल की कहानी

भिंडरावाले के गांव से शुरू हुई थी अमृतपाल की कहानी, 36 दिन बाद वहीं हुई खत्मएबीएन सेंट्रल डेस्क। 36 दिनों से चली आ रही कवायद आखिरकार आज खत्म हुई। सुबह 6 बजकर 45 मिनट में अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज शाम डिब्रूगढ़ की जेल भी पहुंच गया। 29 सितंबर 2022 को पहली बार अमृतपाल सिंह का नाम तब आया जब जनरैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव मोगा के रोड गांव में एक कार्यक्रम रखा गया था। दीप सिद्धू ने जिस संगठन (वारिस पंजाब दे) की नींव रखी थी, उसी का चीफ अमृतपाल को बनाया गया। उसको पगड़ी पहनायी गयी। अमृतपाल सिंह खुद को भिंडरावाले पार्ट-2 समझने लगा। युवाओं को अपनी ओर लुभाने लगा। खालिस्तान समर्थन की बातें होने लगी। चूंकि मोबाइल और इंटरनेट आजकल ऑक्सीजन जैसा हो गया। फिर क्या था अमृतपाल के वीडियो वायरल होने लगे। लाल किले में तिरंगा हटाकर एक धर्म विशेष का झंडा लगाने वाला दीप सिद्धू ही था। एक सड़क हादसे में सिद्धू की जान चली गयी तो उसकी कमान संभाली अमृतपाल ने।16 फरवरी को अमृतपाल और उसके समर्थकों ने क्राइम की दुनिया में कदम रख दिया। इस कांड में लवप्रीत सिंह भी शामिल था। इन्होंने चमकौर साहिब में एक शख्स का अपहरण किया और फिर मारपीट की। मामला पंजाब पुलिस की टेबल पर आया तो तुरंत एफआईआर दर्ज की है। अगले ही दिन पंजाब पुलिस ने लवप्रीत सिंह को अरेस्ट कर लिया। अमृतपाल बौखला गया। चूंकि नया-नया वो वारिस पंजाब दे का मुखिया बना था तो उसने जोश में होश खो दिया। तारीख थी 23 फरवरी यानी ठीक अपराध के ठीक एक हफ्ते बाद। अमृतसर सिटी के आउटर इलाके में अजनाला पुलिस थाना पड़ता है। यहां पर अमृतपाल समर्थकों ने हमला बोल दिया। एक तरह से पूरे थाने को हाई जैक कर लिया गया। तलवारें, बंदूकें और नारों से इलाका गूंज रहा था। पुलिस के बैरेकेड्स तोड़े गये। इनकी मांग थी कि लवप्रीत सिंह को रिहा करो। पुलिसकर्मियों ने जब रोका तो उनके ऊपर भीड़ हमलावर हो गयी। 24 फरवरी को बड़े ही अनोखे अंदाज में लवप्रीत सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया। इसके बाद पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। राजनीति भी तेज हो गयी। इसके बाद 15 दिनों तक सब शांत रहा। अमृतपाल बेरोकटोक घूमता रहा। वो अब अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहा था। पंजाब को अशांत करने की पूरी साजिश हो रही थी। इसके लिंक विदेशों तक जुड़े थे। ब्रिटेन में भारतीय दूतावास पर जो हमला किया गया तो एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में भारतीय तिरंगे का अपमान करने की एक शख्स कोशिश कर रहा था। ये था अवतार सिंह खांडा। जिसके बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए। ये शख्स ही दीप सिद्धू का ट्रेनर था और बाद में अमृतपाल का खास बन गया था।अब तारीख आयी 18 मार्च। अमृतपाल को अनुमान नहीं था कि पंजाब पुलिस इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करेगी। पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश को छावनी में तब्दील कर दिया। हर जगह नाकेबंदी की गयी। अमृतपाल का काफिला जालंधर में था। पुलिस ने काफिले को रोका लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तत्काल प्रभाव से पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया। अमृतपाल अपनी गाड़ी छोड़कर किसी दूसरी गाड़ी में फरार हो गया।इसके अगले दिन 21 मार्च को चाचा हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह धालीवाल और गुरिंदर पाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया। जहां से पहले से ही खालिस्तानी समर्थक बंद थे। पंजाब पुलिस हर जगह रेड डाल रही थी। मगर अमृतपाल सिंह पकड़ में नहीं आ रहा था। 22 मार्च को अमृतपाल और उसका राइटहैंड पप्पलप्रीत सिंह की एक फोटो वायरल हुई। ये दोनों एक ठेले में बैठे थे। पुलिस ने तुरंत अपने रडार तेज किये और कई टीमें लोकेशन पर रवाना हो गयीं। मगर तब तक ये फरार हो चुके थे। हर दिन पुलिस बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही थी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमृतपाल और पप्पलप्रीत को एक महिला ने शरण दी। पुलिस को इसकी भी जानकारी हो गयी। पुलिस ने तत्काल उस महिला को अरेस्ट कर लिया। 25 मार्च को एक और ड्राम हुआ। लगा कि आज अमृतपाल सरेंडर कर देगा। क्योंकि अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल से कहा कि वो पुलिस के सामने सरेंडर कर दे। मगर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस इंतजार करती रह गई मगर अमृतपाल का कोई पता नहीं चला।28-29 मार्च को क्या हुआ?28 मार्च को अमृतपाल सिंह की लोकेशन होशियारपुर में मिली। पुलिस ने हर तरफ से घेर लिया। लेकिन यहां से भी वो चकमा देकर फरार हो गया। वो अपनी गाड़ी छोड़कर निकल गया। 29 मार्च को अमृतपाल का एक वीडियो सामने आता है। अब वो हीरो बनने की कोशिश करता है। बैसाखी के मौके पर अमृतपाल ने सरबत खालसा बुलाया।30 मार्च को अमृतपाल का एक और वीडियो क्लिप सामने आता है, जिसमें वो दावा करता है कि जल्द वो सबके सामने आयेगा। 10 अप्रैल को अमृतपाल का सबसे बड़ा गुर्गा पप्पलप्रीत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कहा जाता है कि इसके संपर्क आईएसआई से थे। इसको अमृतसर के कथूनंगल एरिया से अरेस्ट किया गया।

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंस, 15 मिनट होगा रिस्पांस टाइम
Published / 2023-04-23 06:24:42
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंस, 15 मिनट होगा रिस्पांस टाइम

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये कोविड जांच बढ़ाने के निर्देशएबीएन सेंट्रल डेस्क। राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा मार्गों पर कुल 200 एम्बुलेंस तैनात की हैं। इनमें ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यात्रा मार्गों पर तैनात आपातकालीन सेवा 108 के रिस्पांस टाइम को घटाकर 15 मिनट कर दिया गया है।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को समीक्षा बैठक की। डॉ रावत आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लौटते ही सीधे विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा के संबंध में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।मंत्री डॉ रावत ने कहा कि विशेष कर केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये बनाये गये एमआरपी (मेडिकल रिस्पांस प्वाइंट) पर तैनात मेडिकल स्टॉफ को आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें। इसके साथ ही उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ यात्रा मार्गाें पर स्थित स्थाई और अस्थाई चिकित्सा इकाइयों में पर्याप्त दवाइयों के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती पर विशेष ध्यान देने को कहा। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिये बेस कैम्प बनाया गया है, जहां पर कार्डिक यूनिट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।इसी प्रकार गंगोत्री, यमुनोत्री आने वाले यात्रियों के लिये एम्स ऋषिकेश को बेस कैम्प बनाया गया है ताकि आपातकाल स्थिति में किसी भी यात्री को निश्चित समय के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है, फिर भी सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में अधिक से अधिक संख्या में कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण अभियान संचालित करने के निर्देश दिये साथ ही आम जनमानस को कोरोना के प्रति जागरूक करने को भी कहा।बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमरदीप कौर, अपर सचिव अरुणेन्द्र सिंह चौहान, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ भारती राणा, अपर निदेशक डॉ मीतू शाह, संयुक्त निदेशक डॉ सुनीता चुफाल, कुलसचिव उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉ एमके पंत, डॉ अनिल मोहन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सतत विकास को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत : मोदी
Published / 2023-04-22 21:08:09
सतत विकास को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत : मोदी

पृथ्वी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर कहा कि भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की अपनी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने ट्वीट किया कि पृथ्वी दिवस पर, मैं हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे सभी लोगों की प्रशंसा करता हूं। भारत प्रकृति के साथ सद्भावपूर्वक रहने की हमारी संस्कृति के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

अब लीजिये... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
Published / 2023-04-22 21:02:35
अब लीजिये... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

पीएम को धमकी के बाद खुफिया एजेंसियों ने की जांच तेज एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में एक पत्र भाजपा प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए केरल पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। भाजपा प्रदेश कमेटी कार्यालय में पहुंचे पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के केरल दौरे के दौरान आत्मघाती हमला करेंगे। पीएम मोदी का विभिन्न सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 24 अप्रैल तक केरल पहुंचने का कार्यक्रम है। धमकी भरा पत्र एनार्कुलम के मूल निवासी जोसेफ जॉन नाडुमुथमिल के नाम से आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भाजपा राज्य समिति कार्यालय में पत्र प्राप्त हुआ था और नेतृत्व ने इसे केरल पुलिस प्रमुख को सौंप दिया था। मामला आज सुबह प्रकाश में आया। जल्द ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र द्वारा केरल को आवंटित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई अन्य कार्यक्रमों के लिए केरल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को शाम 5 बजे कोच्चि नेवल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।वह वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश से यहां आ रहे हैं। साढ़े पांच बजे तक वह बीजेपी के रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वह थेवारा सेक्रेड हार्ट कॉलेज मैदान में भाजपा के नेतृत्व वाले युवा संगठनों द्वारा आयोजित एक सम्मेलन युवम का उद्घाटन करेंगे। फिर वह शाम 7.45 बजे ताज मालाबार होटल जाएंगे और वहीं ठहरेंगे। अगले दिन सुबह वह सुबह 9.25 बजे कोच्चि से रवाना होंगे और सुबह 10.15 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे। 20 मिनट के इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे सेंट्रल स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह रेलवे की 4 परियोजनाओं, टेक्नो सिटी का शिलान्यास और कोच्चि वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। जनसभा के बाद दोपहर 12.40 बजे सूरत के लिए रवाना होंगे।

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 12,193 नये संक्रमित, 32 की मौत
Published / 2023-04-22 20:59:46
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 12,193 नये संक्रमित, 32 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 12,193 नये मरीज सामने आये हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 10,765 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 4,42,83,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गयी है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,602 खुराक दी गयी हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,97,477 लोगों की जांच की गयी। जबकि अबतक कुल 92.52 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

देश में कोरोना : 28 और मरीजों की मौत, एक्टिव केस 66 हजार के पार
Published / 2023-04-21 18:55:15
देश में कोरोना : 28 और मरीजों की मौत, एक्टिव केस 66 हजार के पार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,692 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,69,684 हो गयी। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 66,170 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की शुक्रवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गयी। इनमें 9 वे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 66,170 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,42,72,256 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,31,979 खुराक लगायी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गये थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गये थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गयी थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गये थे।

अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज...
Published / 2023-04-21 18:51:05
अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज...

माफिया अतीक और अशरफ के करीबियों के 800 मोबाइल फोन बंद एबीएन सेंट्रल डेस्क। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सर्विलांस में लगे लगभग तीन हजार मोबाइल फोन में से 800 बंद हो गए हैं। इनका डेटा खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में छापामारी तेज कर दी है। पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ के के करीबियों की जानकारी जुटाने के लिए लगभग 3000 मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाए थे। पुलिस का कहना है कि अतीक व अशरफ की हत्या के बाद लगभग 800 मोबाइल फोन अचानक बंद कर दिये गये। इस बीच 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में छापामारी तेज कर दी है। दो दिन उसकी कौशाम्बी जनपद में तलाश की गयी। ड्रोन की भी मदद ली गयी, लेकिन वह नहीं मिली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.