Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

वन और पर्यावरण

View All
टाटा : खतरनाक संक्रमण से जू में 10 सफेद हिरणों की मौत
Published / 2025-12-08 20:20:47
टाटा : खतरनाक संक्रमण से जू में 10 सफेद हिरणों की मौत

टाटा जू में खतरनाक संक्रमण से 10 सफेद हिरणों की मौत, जानें कैसे पालतू जानवरों में फैलता है यह रोग टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा जू में संक्रमण सें 10 सफेद हिरण की मौत हो गयी है। घटना को देखते हुए पांच सफेद हिरण को क्वॉरेंटाइन किया गया है। टाटा जू में अन्य पालतू जानवरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। टाटा जू में तीन डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण पालतू जानवरों में काफी तेजी से फैलता है। इस मौसम में पालतू जानवरों की ह्यूमैनिटी कम होने से मौत हुई है। हिरण की मौत के बाद शव को रांची और ओडिशा जू में जांच के लिए भेजा गया है। जानवरों की मौत के बाद टाटा जू हाई अलर्ट मोड पर है। टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि संक्रमण कौवों और चील से फैलता है। टाटा जू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एक से छह दिसंबर के बीच 10 हिरण की मौत हुई है। जू में 18 कृष्ण मृग थे, जिसमें 10 की मौत होने के बाद केवल 8 बचे हैं।

झारखंड का न्यूनतम तापमान 3°c पहुंचा
Published / 2025-12-06 22:58:29
झारखंड का न्यूनतम तापमान 3°c पहुंचा

झारखंड में बढ़ रही हाड़ कंपाने वाली कनकनी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3°Cटीम एबीएन, रांची। झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कांके का न्यूनतम पारा पहुंचा 4.7 डिग्री सेल्सियसराजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सात से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, आठ को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, नौ को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और 10 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

झारखंड : अगले दो दिन सर्दी के सितम का अलर्ट
Published / 2025-12-05 19:48:29
झारखंड : अगले दो दिन सर्दी के सितम का अलर्ट

अगले 48 घंटे सावधान रहें झारखंडवासीमौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, इस बार चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है सर्दीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड ने फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलटर् दिया है। यानी आने वाले 48 घंटे मौसम में बड़े बदलाव के साथ ठंड में काफी वृद्धि होने वाली है, जो लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।गुमला में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयामौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ में शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा है। यहां तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ी कमी देखी गई है। गुमला जिले में न्यूनतम तापमान मात्र 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी अंतर हो गया है। इस कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी कीउत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के लगातार प्रभाव से लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और अलाव जैसी गर्माहट देने वाली चीजें फिर से निकालने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने झारखंड में सर्दी की दूसरी लहर आने का संकेत दे दिया है। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने, पर्याप्त भोजन करने और यदि सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड से होने वाली किसी भी गंभीर समस्या जैसे बेहोशी या भाषा लड़खड़ाने की स्थिति में शीघ्र चिकित्सीय मदद लेने की सलाह दी गई है।

दिसंबर में ठंड से कांप उठेगा पूरा झारखंड
Published / 2025-11-29 18:41:39
दिसंबर में ठंड से कांप उठेगा पूरा झारखंड

दिसंबर में ठंड से कांपेगा पूरा झारखंड! चलेगी शीतलहर; हर तरफ छाया रहेगा कोहरा; गिरता तापमान बनेगा मुसीबतटीम एबीएन, रांची। रांची सहित राज्य के कई जिलों में लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते तापमान अब 7-8 डिग्री से बढ़कर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।दिसंबर की बात करें तो राज्य में दो दिसंबर से हवा का रुख बदलने वाला है। इस दौरान पारा लुढ़केगा और सर्दी कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन दो दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आएगी।मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। चार दिसंबर से सुबह में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। फिर आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।

अब ठंड के बीच भारी बारिश का कहर सहने को रहें तैयार
Published / 2025-11-24 18:46:30
अब ठंड के बीच भारी बारिश का कहर सहने को रहें तैयार

लोगों को सतर्क रहने की सलाह, आईएमडी ने 6 राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर भारत में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों का मौसम बेहद अहम बताया है। 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में इन राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है— तमिलनाडु केरल आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल ओडिशा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह समुद्री इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी गयी है। बारिश के बाद इन राज्यों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर का मौसम : पारा और गिरेगा दिल्ली में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। न्यूनतम तापमान: करीब 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान: लगभग 25 डिग्री सेल्सियस सुबह के समय 20 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की धुंध और सुबह की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश : पछुआ हवाएं बढ़ायेंगी कंपकंपी यूपी में ठंड लगातार तेज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रखेंगी। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की और कमी संभव पश्चिमी यूपी में घना कोहरा पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। 25-27 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह की धुंध और कोहरा बना रहेगा। बिहार: हवा की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान घटेगा बिहार में भी ठंड का असर बढ़ने वाला है। सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट सुबह 15-20 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह-सुबह बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।

हिमालय में बर्फबारी से ठिठुर रहा झारखंड
Published / 2025-11-17 17:57:34
हिमालय में बर्फबारी से ठिठुर रहा झारखंड

झारखंड तक पहुंचा हिमालय में बर्फबारी का असर, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट टीम एबीएन, रांची। हिमालयी राज्यों में जारी बफबार्री का सीधा असर अब झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है। इस बार दिसंबर में महसूस होने वाली कड़ाके की ठंड नवंबर की शुरुआत से ही दस्तक दे चुकी है। झारखंड के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मैक्लुस्कीगंज में बीते रविवार को पारा गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी सुबह-शाम ठिठुरन काफी बढ़ गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों-गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटों तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। घने कोहरे और तेज ठंडी हवा का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सुबह-शाम बाहर रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक तापमान गिरने से सर्दी, खांसी, सांस की दिक्कत और ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। सदर अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गयी है। रिम्स में रोज छह से सात मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 18 नवंबर से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हल्की राहत मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हिमालय में जारी बफबार्री आगे भी झारखंड के मौसम को प्रभावित करेगी। अगले 3-4 दिनों तक हल्की राहत के बाद तापमान फिर से गिर सकता है। लोगों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गयी है।

अब झारखंड में सताने लगी सर्दी
Published / 2025-11-10 18:58:54
अब झारखंड में सताने लगी सर्दी

न्यूनतम पारा लुढ़का, कई जिलों में शीतलहर की चेतावनीटीम एबीएन, रांची। 10 नवंबर की तारीख आते-आते सर्दी ने सितम का रूप लेना शुरु कर दिया है। कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम केंद्र ने राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों के साथ-साथ उत्तरी छत्तीसगढ़ से लगे इलाकों में कहीं-कहीं शीतलहर की चेतावनी जारी की है।पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला वासियों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा देखने को मिलेगा। फिर मौसम साफ हो जाएगा।पिछले 24 घंटों में लातेहार का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दूसरे स्थान पर खूंटी जिला है। यहां का तापमान 10.4 डिग्री रहा है। डाल्टनगंज में 11.3 और बोकारो थर्मल में 13.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के उत्तर की ओर रुख करने की वजह से तापमान में गिरावट आई है।मौसम केंद्र के मुताबिक 11 नवंबर से 14 नवंबर के बीच कई जिलों में कनकनी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, गुमला और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। रांची का भी न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दौरान ज्यादातर जिलों के अधिकतम तामपान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।ठंड का प्रभाव और बचाव के उपाय मौसम केंद्र के मुताबिक ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड लगने से फ्लू हो सकता है। नाक से पानी आ सकता है। नाक से खून भी आ सकता है। ब्लड प्रेशर भी बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में कंपकंपी को नजरअंदाज नहीं करना है। यह शरीर में गर्मी कम होने का पहला संकेत होता है।ठंड का असर त्वचा पर पड़ता है जो पीली, कठोर या सुन्न हो जाती है। लिहाजा, सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के इस्तेमाल के अलावा त्वचा को तेल या क्रीम से मॉइस्चराइज करना है। विटामिन सी से भरपूर हरी सब्जी और फलों का सेवन करना है। हीटर का इस्तेमाल करते समय वेंटिलेशन सुनिश्चित करना है।

रांची : खूंटी का तापमान 12 डिग्री से नीचे
Published / 2025-11-06 22:16:01
रांची : खूंटी का तापमान 12 डिग्री से नीचे

झारखंड में ठंड का कहर, कई जिलों में छाया घना कोहरा! टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड ने अब अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा का 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रांची समेत खूंटी व लोहरदगा का 15 डिग्री के आसपास रहा। रांची मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में इस आंकड़े में और 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ला नीना का इफेक्ट दिखना शुरू हो चुका है। झारखंड में आज खासतौर पर राज्य के मध्य जिलों रांची, खूंटी, कोडरमा, गुमला, लातेहार इन  में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने की चेतावनी जारी की गयी है। हालांकि सुबह में इन जिलों में काफी घने कोहरे छाये रहेंगे। हालांकि अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

सावधान : झारखंड में जल्द ही बढ़ने वाली है ठंड
Published / 2025-11-04 16:46:48
सावधान : झारखंड में जल्द ही बढ़ने वाली है ठंड

जरा संभल के झारखंडवासियों! इस तारीख से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीटीम एबीएन रांची। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। झारखंड में ठंड ने बढ़ना शुरू कर दिया है। गुलाबी ठंड (सुबह की ठंडी हवा) के साथ-साथ शाम के समय कंपकंपी लाने वाली ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया है।राजधानी रांची में जैसे-जैसे शाम ढलती है, लोग स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद शाम की ठंडी हवा ठंड का एहसास कराती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है।9 नवंबर से बढ़ेगी ठंड रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन यानी 8 नवंबर तक गर्मी और ठंड में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद 9 नवंबर से ठंड में और भी वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य का तापमान गिरावट की ओर रहेगा, जिसमें रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे तक दर्ज हो सकता है। यह ठंड सभी जिलों में महसूस की जाएगी।        आने वाले दिनों में विजिबिलिटी में आएगी कमीमौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में सुबह सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जिससे वाहनों की आवाजाही थोड़ी मुश्किल हो सकती है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क और साफ रहेगा और आकाश में बादल नहीं होंगे। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा का रुख अब उत्तर की ओर हो गया है, जो झारखंड में ठंड आने का प्रारंभिक संकेत माना जाता है। पिछले 24 घंटों में झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई है। यहां मौसम साफ और शुष्क बना रहा। सर्वाधिक तापमान सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं सबसे ठंडा स्थान लातेहार रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में मौसम विभाग ने झारखंड के लोग आगामी दिनों में ठंड के लिए तैयार रहने और स्वयं का विशेष ख्याल रखने के के लिए चेतावनी दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,806