सर्दी से ठिठुरा झारखंड, 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा; बर्फीली हवाओं ने किया बुरा हाल टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति आईएमडी के अनुसार, खूंटी में राज्य का सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद डालटनगंज में 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के ऊपर क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार, जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज (पलामू), लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।
शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड, 8 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूल बंद; अगले 3 दिन रहना होगा सावधान टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नये साल के साथ शुरू हुआ अत्यधिक सर्दी का सितम बरकरार है। ठंड और शीतलहर ने जनजीवन बेहाल कर रखा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गयी है। 8 जनवरी तक राज्य के सभी स्कूल बंद ठंड और शीतलहर के बढ़ते असर को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। विभाग ने 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया है।यह आदेश राज्य में चल रहे सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों पर लागू होगा। कोई स्कूल अगर इसका पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियम उल्लंघन के चलते कार्रवाई की जायेगी। सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी इन दिनों स्कूल आयेंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्य करेंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में किसी स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने स्तर से परीक्षा संचालन को लेकर फैसला ले सकते हैं। ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार झारखंड में भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 5, 6 और 7 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान जारी किया है जिससे आगामी तीन-चार दिनों तक ठंड का असर बढ़ने की पूरी संभावना है। बीते रविवार को राजधानी में दिनभर धूप-छांव की आंख मिचौली देखने को मिली। खिली धूप नहीं रहने से ठंड का असर देखने को मिला। वहीं, जिले के बाहरी क्षेत्रों में अहले सुबह घने कोहरे का असर भी दिखा। ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालांकि, शीतलहर होने के बावजूद लोगों की भीड़ शहर के पार्कों में देखने को मिल रही है।
नया साल आते ही झारखंड में बढ़ी ठंड, सावधान हो जायें लोग... मुश्किल में गुजरने वाला है जनवरी का महीना टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नये साल की शुरुआत के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जायेगी। खासकर मध्य झारखंड के जिले सबसे ज्यादा ठंडे रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा गुमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। राजधानी रांची और हजारीबाग में भी न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में रातें और सर्द हो सकती हैं, जहां पारा 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल रहा है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में सुबह विजिबिलिटी प्रभावित रह सकती है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप खिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 3 और 4 जनवरी को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी झारखंड के जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गयी है।
झारखंड में भयंकर सर्दी का कहर जारी, अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी ठंड टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभ मंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण ठंड बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद अगले दो दिन तक कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, खूंटी और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग और डालटनगंज में यह क्रमश: 5.3 और 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बोकारो में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, राजधानी रांची में सात डिग्री और सिमडेगा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखंड में ठंड ने ढाया सितम! 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, गुमला में 4 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है और राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बोकारो, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। बुलेटिन के मुताबिक, गुमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो राज्य में सबसे कम है। इसके बाद डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग और लोहरदगा में समान रूप से 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। आईएमडी के अनुसार, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं चाईबासा में यह 11.6 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची एयरपोर्ट से जाने वाली कई उड़ानें रद्द मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है। घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। रांची एयरपोर्ट से जाने वाली कई उड़ानों को रद करना पड़ा, जबकि पुणे, मुंबई, हैदराबाद और पटना से आने वाली कई फ्लाइटें तय समय से काफी देर से पहुंचीं। इसके अलावा कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर टीम एबीएन, रांची। झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क है। दिन के वक्त तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। अब सर्दी सताने लगी है। रांची के कांके में न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।इसके अलावा गुमला में 7.6 डिग्री, खूंटी में 7.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 8.1 डिग्री, लातेहार में 8.5 डिग्री, लोहरदगा में 8.5 डिग्री, हजारीबाग में 8.6 डिग्री और सरायकेला में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिम से उत्तरी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से 16 जनवरी 2025 को सुबह 8.30 बजे के रिकॉर्ड के आधार पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 27.2 डिग्री, सरायकेला में 27.0 डिग्री, जमशेदपुर में 26.6 डिग्री, बोकारो में 26.5 डिग्री, देवघर में 26.4 डिग्री और पाकुड़ में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। शेष जिलों का तापमान 25 डिग्री के आसपास या उससे नीचे रहा। जबकि रांची का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयी है। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सुबह के वक्त हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। इस दौरान दिन का तापमान 23 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं सुबह के समय पारा धीरे-धीरे और नीचे जा सकता है। खासकर रांची, गुमला, डाल्टनगंज, लातेहार और ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सर्दी के देखते हुए मौसम केंद्र ने बुजुर्गों और बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दरअसल, ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से ठंड लग सकती है। सर्दी-खांसी और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है।
टाटा जू में खतरनाक संक्रमण से 10 सफेद हिरणों की मौत, जानें कैसे पालतू जानवरों में फैलता है यह रोग टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा जू में संक्रमण सें 10 सफेद हिरण की मौत हो गयी है। घटना को देखते हुए पांच सफेद हिरण को क्वॉरेंटाइन किया गया है। टाटा जू में अन्य पालतू जानवरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। टाटा जू में तीन डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण पालतू जानवरों में काफी तेजी से फैलता है। इस मौसम में पालतू जानवरों की ह्यूमैनिटी कम होने से मौत हुई है। हिरण की मौत के बाद शव को रांची और ओडिशा जू में जांच के लिए भेजा गया है। जानवरों की मौत के बाद टाटा जू हाई अलर्ट मोड पर है। टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि संक्रमण कौवों और चील से फैलता है। टाटा जू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एक से छह दिसंबर के बीच 10 हिरण की मौत हुई है। जू में 18 कृष्ण मृग थे, जिसमें 10 की मौत होने के बाद केवल 8 बचे हैं।
झारखंड में बढ़ रही हाड़ कंपाने वाली कनकनी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3°Cटीम एबीएन, रांची। झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कांके का न्यूनतम पारा पहुंचा 4.7 डिग्री सेल्सियसराजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सात से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ रहेगा। सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, आठ को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, नौ को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और 10 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
अगले 48 घंटे सावधान रहें झारखंडवासीमौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, इस बार चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है सर्दीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड ने फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलटर् दिया है। यानी आने वाले 48 घंटे मौसम में बड़े बदलाव के साथ ठंड में काफी वृद्धि होने वाली है, जो लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।गुमला में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गयामौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी और रामगढ़ में शीतलहर का सबसे ज्यादा खतरा है। यहां तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ी कमी देखी गई है। गुमला जिले में न्यूनतम तापमान मात्र 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी अंतर हो गया है। इस कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी कीउत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के लगातार प्रभाव से लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और अलाव जैसी गर्माहट देने वाली चीजें फिर से निकालने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने झारखंड में सर्दी की दूसरी लहर आने का संकेत दे दिया है। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने, पर्याप्त भोजन करने और यदि सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड से होने वाली किसी भी गंभीर समस्या जैसे बेहोशी या भाषा लड़खड़ाने की स्थिति में शीघ्र चिकित्सीय मदद लेने की सलाह दी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.