टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10 अप्रैल 25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है और 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है। समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगों को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया, बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा और अमरचंद बैंगानी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची ने अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 7 से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया। आज के भोग के मुख्य यजमान प्रभाष गोयल ने अपने पूरे परिवार के साथ नीलम गोयल, रोहित गोयल, हेमलता गोयल, अंकित गोयल, आंचल गोयल, रेयांश गोयल ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं गोयल परिवार ने गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मन्दिर परिसर हारे के सहारे की जय - लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा।द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आये हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 450 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, विकाश पाडिया का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 08 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मौके पर प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुभुदार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया। वरदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यन्त भाव विभोर हो रहे थे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरूवात की गयी। कार्यक्रम के दौरान हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, भरोसा है तेरा खाटू वाले, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है, देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ... आदि भजनों की लय पर भक्तगण झूम रहे थे। इस अवसर पर श्री प्रभु को मिल्क केक, बादाम बर्फी, केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन, रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, प्रियांश पोद्दार, मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा ग्रीन होराइजन होटल स्टेशन रोड रांची में प्रेस वार्ता की गयी। इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता मिलिंद परांडे अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री विहिप ने कहां कि झारखण्ड में ईसाई मिशनरियों के माध्यम से धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है, मुस्लिम समुदाय द्वारा लव जेहाद हर दिन देखने को मिल रहा है।झारखण्ड के सीमा पर म्यांमार और बांग्लादेश मुस्लिम घुसपैठ तथा हिन्दुओं की जनसंख्या में कमी देश की हिंदू जनसंख्या के असंतुलन के चार बड़े कारण हैं, इन चार बातों हमें विशेष कार्य करने की जरूरत है। श्री परांडे ने घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने में मुस्लिम घुसपैठ हुए हैं। इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में ईसाई मिशनरियों ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण का कार्य किया है। गौ तस्करी, लव जेहाद, घुसपैठ आदि चिंता के विषय हैं। इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढ़ने का कार्य विहिप कर रही है। श्री परांडे ने यह भी कहा कि विदेशियों और विधर्मियों द्वारा झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का षडयंत्र भी रचने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों व अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विहिप हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने के राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखी है, इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था।इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्य सरकारों, वहां के विधायकों, सांसदों आदि से मिलकर इस बाबत कानून लाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत व मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने भी हिस्सा लिया। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद्, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।
स्वयं सहायता समूहों को 2019 से अब तक 13659 करोड़ क्रेडिट लिंकेज की सहायता, 53293 से अधिक समूह बने टीम एबीएन, रांची। ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक स्वावलंबन के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा समूह के क्रेडिट लिंकेज कार्य को गति दी गई है। अब तक 2.91 लाख समूहों का गठन हो चुका है, जिसमें वर्ष 2019 से अब तक 53,293 से ज्यादा समूह बने हैं एवं क्रेडिट लिंकेज में 14,204 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जो वर्ष 2019 दिसंबर से पूर्व 545.30 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास को गति देने के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बैंकों के साथ क्रेडिट लिंकेज सुनिश्चित कराने की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक हो रही है। इसके तहत एसएचजी सदस्यों को सरल शर्तों पर ऋण सुविधाएं प्रदान की गयीं और उनकी आजीविका गतिविधियों को मजबूती मिली।प्रेमलता देवी जीवन ज्योति आजीविका सखी मंडल से जुड़कर आज अपने परिवार का भविष्य संवार रही है। पति के असमय मृत्यु से प्रेमलता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। पति के जाने के दुख के साथ ही परिवार और बच्चो की जिम्मेदारी भी उन पर आ गई। ऐसे मुश्किल समय में समूह का साथ मिला। प्रेमलता ने पचास हजार रुपये क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) के तहत ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीद सिलाई का कार्य शुरू किया। मेहनत और अच्छे काम से प्रेमलता की आमदनी बढ़ने लगी और उन्होंने पुराने ऋण चुकाने के बाद सिलाई केंद्र खोलने के लिए ग्राम संगठन से तीस हजार रुपये ऋण लिया और काम को आगे बढाया। प्रेमलता कहती हैं, परिवार के भरण पोषण के बारे में सोचकर काफी चिंतित रहती थी, लेकिन समूह की महिलाओं के हौसले से मुझे हिम्मत मिली और आज सिलाई कार्य से प्रति माह करीब दस हजार आमदनी कर परिवार चला रही हूं। राज्य में बैंकिग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, पशु सखी, कृषि सखी, वनोपज मित्र, आजीविका रेशम मित्र, सीआरपी समेत, करीब 85,000 सामुदायिक कैडर को प्रशिक्षित कर परियोजना के क्रियान्वयन एवं विस्तारण में लगाया है। आधुनिक संचार तकनीक से इन महिलाओं को लैस किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 03.04.2025 को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के सहयोग से पति-पत्नी के आपसी विवाद में समझौता कराया गया। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सहयोग से आज दिनांक 03.04.2025 को एक पारिवारिक मामले को मध्यस्थता में निष्पादित किया गया। आवेदक चन्द्र किशोर महतो ने एक आवेदन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को दिनांक 17.03.2025 को दिया गया था। तमाड़ निवासी चन्द्र किशोर महतो कि शादी कसमार, बोकारो निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। संगठन के माध्यम से सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची को आवेदक चन्द्र किशोर महतो ने एक आवेदन 18.03.2025 को दिलाया। जिसमें दोनों पक्षों को 03.04.2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के कार्यालय में मध्यस्थता के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों के बातों को सुनने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थ अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के आधार पर मामले का निपटारा किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने अहम भूमिका निभायी। रितेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा किये जाने से समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है एवं दोनों परिवारों का मान सम्मान भी कायम रहता है तथा परिवार भी बिखरने से बचता है। रितेश कुमार ने सचिव, कमलेश बेहरा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची को इस मध्यस्थता को करवाने में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने दी।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 425 लोगों ने किया भोजन टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 215 लोगों ने भोजन प्राप्त किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्व चंद्रकला देवी मित्तल के चौथे पुण्य स्मृति मे उनके पुत्र राजकुमार मित्तल पत्नी संगीता मित्तल एवं मित्तल परिवार के द्वारा प्रायोजित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 210 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 425 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा की माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत 3 वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका, संजय सर्राफ, राजकुमार मित्तल, सुनील केडिया, विजया केडिया, संगीता मित्तल, अविनव मित्तल, अभिषेक केडिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी देते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।
किसी भी पैथी के साथ जब योग जुड़ जाता है तो शरीर से रोगों का बाहर निकलने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और शरीर का आॅभरवायलिंग हो जाता है : डॉ वार्ष्णेय शरीर रोग का घर है यह आयुर्वेद कहता है इसे हमेशा साफ करते रहना चाहिए : स्वामी मुक्तरथ एबीएन सोशल डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आयाम आरोग्य भारती है। आज कांके रोड स्थित सरोवर एनक्लेव, बसंत बिहार कॉलोनी में सत्यानंद योग मिशन केंद्र में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय प्रमुख एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय का व्याख्यान स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य की चुनौतियां के ऊपर हुआ, जिसमें रांची महानगर के गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। डॉक्टर, वकील, शिक्षक, व्यवसायी वर्ग, कार्पोरेट्स, विद्यार्थी, योग शिक्षकों का समूह सभी लोग उपस्थित हुए। योग केंद्र में मुख्य अतिथि डॉ अशोक वार्ष्णेय का स्वागत स्वामी मुक्तरथ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट विनोद गढ़ियान पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट करते हुए किये। श्रुति कीर्ति ने मुख्य अतिथि को तिलक एवं पुष्प से सम्मानित किया। डॉ वार्ष्णेय अपने उद्बोधन के पूर्व लोगों की जीवनचर्या से संबंधित कुछ बातों की जानकारी लेना चाहे कि कितने लोग प्रात: सूर्योदय से पूर्व जागते हैं, कितने लोग बच्चों को तैयार करने हेतू एक घंटे पूर्व उठ जाते हैं, कितने लोग रात्रि को सोने के दो घंटे पूर्व भोजन कर लेते हैं, कितने लोग योग और ध्यान करते हैं और कितने लोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करते हैं। ये जीवन की बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं क्योंकि शरीर के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले सबसे बड़े कारक यही सब हैं। शरीर अस्वस्थ होने का मुख्य कारण तनाव, चिंता, और अनियमित जीवनशैली है इसे ठीक किये बगैर स्वस्स्थ होने की कामना निराधार है। आयुर्वेद कहता है शरीर रोग का घर है इसे हर दिन साफ करने की जरूरत है, शरीर की सफाई और मानसिक सफाई। ऋतु और मौसम के अनुसार धरती जो पैदा करती है वही ग्रहण करना चाहिए और वायुमंडल के मुताबिक पृथ्वी औषधीय पौधों को भी जन्म देती है जो जिस प्रांत में हैं वहां वैसी वनौषधियां विद्यमान हैं मनुष्य को उसके तरफ कदम बढ़ाने की जरूरत है। स्वामी मुक्तरथ जी ने कहा कि हमारे इस योग केंद्र में आध्यात्मिक स्वास्थ्य को दृष्टिकोण में रखकर साधकों/ विद्यार्थियों को योग साधना की शिक्षा दी जाती है। यहां ध्यान, षट्कर्म, योगासन और मंत्र साधना इन सभी क्रियायों को बताया जाता है।
टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी समाज ने 1981 से मारवाड़ी समाज के खास पर्व गणगौर की राजस्थानी परंपरा की पुरानी विरासत को संजोये हुए गणगौर पूजा की सार्वजनिक व्यवस्था गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ, अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुरू की। गणगौर पूजा मारवाड़ी समाज का प्रमुख लोक पर्व है, जो होलिका दहन के दूसरे दिन से 16 दिनों तक चलने वाला यह पर्व मूलत: कुंवारी लड़कियों व सुहागन महिलाओं का त्योहार है। आज 1 अप्रैल 2025, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सुबह 6 बजे से शुरू हुई गणगौर पूजा अपराह्न 2 बजे तक अनवरत चलती रही। गणगौर मिलान एवं विसर्जन के लिए अपराह्न 3 बजे से मारवाड़ी समाज की महिलाओं के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ वो संध्या 6 बजे तक जारी रहा। मंदिर परिसर में गणगौर मिलान एवं बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन (श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठन) के सहयोग से सुचारू रूप से चला। माहेश्वरी भवन में लगायें गए गणगौर मेला में गणगौर विसर्जन करने आयी महिलाओं ने रात्रि 8 बजे तक मेला में बने लजीज व्यंजन का आनंद लिया। इस महोत्सव को सफल बनाने में निवर्त्तमान अध्यक्ष मुख्य संयोजक शिव शंकर साबू, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जी मारू रांची सभा अध्यक्ष किशन जी साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया उपाध्यक्ष गोवर्धन जी भाला, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, सचिव विमला फलोर, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत चितलांगिया, कुमुद लखोटिया, शारदा लड्डा, लक्ष्मी चितलांगिया, अर्चना साबू, बसंत लाखोटिया, श्याम सुंदर पेड़ीवाल, मनोज काबरा (दामा), अशोक सोढाणी, राजेश सोमानी, दीपक मारू, मनीष मारू प्रकाश काबरा, ओमप्रकाश बोड़ा एवं समाज के तीनों संगठन के सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.