Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जवाब जरूरी : विहिप
Published / 2025-04-23 20:58:18
भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जवाब जरूरी : विहिप

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र  ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई भीषण आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर घाटी में पुन: सिर उठाने का दुस्साहस करने वाले मजहबी आतंकवाद का समूल नाश हो।  उन्होंने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों का धर्म पूछकर, आईडी चेक कर, जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं है, उनका नरसंहार किया गया, घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।  विहिप नेताओं ने यह भी कहा कि यह कोई सामान्य आतंकवादी घटना नहीं अपितु, पाकिस्तान का भारत के विरुद्ध खुले युद्ध की घोषणा है। इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन दोबारा लौटने ना पाये। कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, वह इस घटना में साफ दिखाई देता है। पूरा देश आक्रोशित है तथा इस नृशंस एवं अमानवीय घटना की निंदा कर रहा है। इस घटना पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता 25 अप्रैल 2025 को पूरे राज्य में जिला केंद्र एवं प्रखंड स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन  तथा घटना में मारे गये निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

वैवाहिक बंधन में बंधे 51 जोड़ेश्परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह
Published / 2025-04-21 22:48:25
वैवाहिक बंधन में बंधे 51 जोड़ेश्परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, फरठिया, गढ़वा के तत्वावधान में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम नि:शुल्क सामूहिक विवाह 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर 51 वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए और अपने नए जीवन की शुरुआत की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार और एसडीओ संजय कुमार आदि ने परमपूज्य अवधूत प्रियदर्शी राम जी बाबा के पूजन, माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर परमपूज्य कीनाराम जी और अवधूत भगवान राम जी की पूजा अर्चना कर नवविवाहित जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की गयी।वर-वधुओं को उपहार स्वरूप साइकिल, पलंग, तोसक, बर्तन सेट, पंखा, वस्त्र आदि जीवनोपयोगी सामग्री प्रदान की गयी। समारोह में उपस्थित लगभग 2500 लोगों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गयी थी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने में सहायक हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक नया रास्ता भी खोलते हैं। उन्होंने बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्णा सिन्हा और प्रमोद सोनी भी मौजूद थे। कुलपति प्रोफेसर डॉ एमके सिंह, ट्रस्टी पवन कुमार, प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज के प्रतिनिधि और कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पीडी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार ने किया। मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रंधीर कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, शंभु राम, मनोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह, अजय सिंह, केशरी कुमार, सुभाष कुमार, पंकज कुमार सिन्हा सहित अन्य कई उपस्थित थे।

इस साल आसान होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे...
Published / 2025-04-20 18:21:27
इस साल आसान होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे...

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरीइस साल यात्रा होगी आसान, मिलेगी खास सुविधाएबीएन सोशल डेस्क। श्री अमरनाथ शुरू होने वाली है जिसके चलते तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रशासन द्वारा श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की गई।इस साल की अमरनाथ यात्रा में क्या है खासइस साल, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा खास होने वाली है। आपको बता दें कि इस बार रेल मार्ग का विकल्प भी उपलब्ध होगा , जिससे यात्रा और भी सरल हो जाएगी। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा जल्द की जाएगी।इसके इलावा यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के लिए बिजली, पानी, सफाई, आपदा न्यूनीकरण, चिकित्सा सुविधाओं आदि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की निर्देश दिए गए हैं, जिसमें मोबाइल शौचालय और स्नानघरों की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का उल्लेख है।यात्रा में सेवाएं देने वालों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है, जिससे पिट्ठू, पालकी और घोड़े वालों को पहले से रजिस्टर किया जा सके। इस प्रकार की तैयारियों से आशा है कि तीर्थयात्रा का अनुभव श्रद्धालुओं के लिए शांत और सुविधाजनक होगा।

श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी सात दिवसीय कार्यक्रम कल से
Published / 2025-04-18 21:38:02
श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी सात दिवसीय कार्यक्रम कल से

श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण, देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम की तैयारी पूरी 19 से 25 अप्रैल 2025 तक होगा यह आयोजन टीम एबीएन, रांची। श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर मोराबादी प्रांगण में 19 अप्रैल (कल) से शुरू होने वाले भव्य श्री यज्ञा बाबा मूर्ति अनावरण, देव प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की  तैयारियों पूरी कर ली गयी है। 19 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक होने वाले महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के  सफलता को लेकर सभी श्रद्धालु पूरी तत्परता से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। पूरा आयोजन यज्ञाचार्य पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी भारद्वाज एंव गया पीठाधीश्वर स्वामी वैंकटेश प्रसन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। वहीं यजमान राकेश शर्मा, प्रिया शर्मा, अमित विक्रम एवं निधि शर्मा है। मंदिर के मुख्य महंत भरत दास जी महाराज ने आज आमंत्रण यात्रा निकालकर लोगों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। जिसमें सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सात दिवसीय महायज्ञ प्रतिदिन आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा और भागवत कथा शाम पांच बजे से नौ बजे तक चलेगा। समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, शिव किशोर शर्मा एवं ऋषिकेश लाल ने सभी रांची वासियों को इस कार्यक्रम में  सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के  लिए आग्रह किया। इस महोत्सव का शुभारंभ 19 अप्रैल को सुबह 07 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। साथ दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने एवं सफल बनाने में मुख्य पुजारी विकास पांडेय, आशुतोष द्विवेदी, शिव किशोर शर्मा, ऋषिकेश लाल, अजीत कुमार, सिंधु बाला, रूपम झा, संगीता उपाध्याय, स्मिता शुक्ला, आरती झा, प्रज्ञा सिंह, रीना सिंह, किरण सिंह, रंजीता कुमारी, रानी सिंह, बबली गुप्ता, हेमलता मिश्रा, पूनम कुमारी, गीतांजलि, शुभांगी, सुनीता देवी, अनीता सिंह, नमिता सिंह, संगीता उपाध्याय आदि शामिल है। उक्त जानकारी शिव किशोर शर्मा (6207862869) ने दी।

सद् गुरु कृपा ने निराश्रितों को कराया भोजन
Published / 2025-04-18 20:12:39
सद् गुरु कृपा ने निराश्रितों को कराया भोजन

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रित को कराया गया भोजन  टीम एबीएन, रांची। परमहंस डॉ संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में विगत 15 माह से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में आज 18 अप्रैल को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 37 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 26 मार्च से 18 अप्रैल तक 23 दिनों मे 3760 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में धीरेंद्र कुवंर, अनिल मुरारका, संजय कुमार, अनीता देवी, रागिनी सिंह, बालकिशन परशुरामपुरिया, अशोक अग्रवाल, धीरज कुमार, सुरेश कुमार, अमित गुप्ता, वर्षा सोमानी, नंदकिशोर चौधरी, पूरणमल सराफ, विष्णु गोयल, बबीता अग्रवाल, नैंसी सिन्हा, राजेश साहू, संजीवनी गोयल, अंजनी अग्रवाल, सुरेश चौधरी, संतोष शर्मा, रोहित रंजन प्रसाद, विद्या देवी भवसिंका के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी संस्था के वरिष्ठ सदस्य पुर्णमल सर्राफ, चिरंजीलाल खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, पवन कुमार पोद्दार, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

सर्वेश्वरी समूह ने दो जगहों पर लगाया प्याऊ
Published / 2025-04-18 19:57:38
सर्वेश्वरी समूह ने दो जगहों पर लगाया प्याऊ

रांची के किशोर गंज चौक और अशोक नगर (अरगोड़ा चौक के निकट) पर नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा - रांची, (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने आज दिनांक 18.04.2025 को किशोरगंज चौक, प्रीति स्वीट्स के बगल में एवं अशोक नगर, आईडीबीआई बैंक (अरगोड़ा शाखा) के बगल में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची ने इन नि:शुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस नि:शुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जायेगा एवं लोगों को निशुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से हेमन्त नाथ शाह देव, आशुतोष कुमार, आलोक देव सिंह, वन्दना देव सिंह, अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, संजीव कुमार सिंह, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, पवन कुमार, सौरभ राज, अमन साहू, विक्की साहू, रौशन गोप, अक्षत नाथ शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 20 लोग शामिल हुए।

परमहंस दयाल की तपोस्थली जोगिया मान : मनोज सिंह
Published / 2025-04-17 21:29:47
परमहंस दयाल की तपोस्थली जोगिया मान : मनोज सिंह

ब्रह्म विद्यालय आश्रम के भक्तगण पहुंचे एबीएन सोशल डेस्क। ब्रह्म विद्यालय आश्रम छोटका राजपुर बक्सर बिहार के वर्तमान पादशाही 108 स्वामी सत्यानंदजी परमहंस के आदेश पर आश्रम के भक्त गण रोहतास जिले के अकबरपुर के पास स्थित परमहंस दयाल के तपोभूमि का दर्शन और पूजन किया। इसके कुछ पूर्व स्वामी जी स्वयं इस स्थान का दौरा किया। इस गुफा की चर्चा करते हुए ब्रह्म विद्यालय सह आश्रम के वर्तमान स्वामी सत्यानंद जी परमहंस ने बताया कि छपरा में ज्ञान प्राप्त होने के बाद स्वामी अद्धैतानंद जी महाराज ने गृह त्याग कर घूमते हुए इसी गुफा तक पहुंचें जहां उन्होंने तपस्या की। इसके बाद उन्होंने विश्व के कल्याण के लिए पश्चिम दिशा में भ्रमण करते हुए जयपुर के रास्ते टेरी पहुंचे। छपरा के ज्ञान को उन्होंने टेरी में जाकर आश्रम बनाकर वहां महात्माओं मंत्र दीक्षा  दी और स्थापित किया। यह गुफा स्वामी अद्वैतांनदजी महाराज के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक स्थल है। आज भी इसका स्वरुप नहीं बिगड़ा है। उन दिनों जंगल ज्यादा होगा लेकिन अब जंगल कम हो गया है। रामनवमी के शुभ अवसर पर रोहतास गढ़ पहाड़ी जंगल में स्थित ऐतिहासिक गुफा जो जोगिया मान गुफा के नाम से प्रसिद्ध है की पवित्र तपस्थली पर भक्तों ने परमहंस दयाल स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई और पाठ आरती पूजन अर्चन किया।  यों तो परमहंस दयाल जी की जयंती रामनवमी को देश विदेश में मनाई ही जाती है किंतु इस पवित्र गुफा पर यह प्रथम उत्सव है, जो सौभाग्यपूर्ण, आनंददायी और ऐतिहासिक है।यह अत्यंत ही दुर्गम मार्ग, सघन विवर और भीषण पहाड़ी वाला स्थान है। यह कार्यक्रम ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम छोटका राजपुर के स्वामी जी महाराज की आज्ञा व कृपा से ही संभव हुआ है। इस प्रोग्राम में अवधविहारी मितवा, सुनील कुमार सिंह, मनोज वर्मा, गप्पू स्वर्णकार, मोहन प्रसाद, शुभम सिंह निवासी बलिया, उ.प्र. तथा ओमप्रकाश, मनोज कुमार निवासी लिलारी रोहतास बिहार एवं अवधेश यादव, श्रवण कुमार, पृथ्वी उरांव आदि स्थानीय भक्तगण शामिल हुए।

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...
Published / 2025-04-12 21:30:25
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...

अंजनी को लाल निरालो रे श्री राम नाम मतवाला, है लाल लंगोटे वाला  दुनियां चले न श्री राम के बिना, हनुमान जी चले न श्री राम के बिना अंजनी मां के हुयो लाल, बधाई सारा भक्तां न  टीम एबीएन, रांची। भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 12 अप्रैल  2025 हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। हनुमान जयंती का उल्लास लिए भक्तगण प्रात: काल से ही वीर हनुमान  के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रातकाल में हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहनाकर आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गैंदा व  से मनभावन श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवम श्री श्याम प्रभु का भी इस अवसर पर विषश श्रृंगार किया गया।  रात्रि 8:30 बजे श्री वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण कतारब्रध होकर वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की गयी।  इस अवसर पर वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग अर्पित किया गया।  रात्रि 11:30 बजे महाआरती व प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, नितेश लखोटिया, अजय साबू, अरुण धानुका, प्रियांश पोद्दार एवम राजेश सारस्वत का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मण्डल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

रांची : धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
Published / 2025-04-12 21:26:20
रांची : धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

टीम एबीएन, रांची। आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में स्थित भगवान श्री सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सनातनी परंपरा के साथ श्री सालासर हनुमान मंडल ने मनाया। श्री सालासर हनुमान मंडल रांची के अध्यक्ष धरम चंद शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सालासर जी की पुष्प सुसज्जित नैना विराम झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया एवं संपूर्ण मंदिर प्रांगण को सुसज्जित किया गया।  प्रात: 9:00 बजे गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मंडल के सचिव कमल शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम आचार्य पंडित श्री जनार्दन शर्मा के सानिध्य में 151 महिलाओं द्वारा भव्य सुंदर पाठ कांड का पाठ किया गया। संध्या 5:00 बजे से भक्तों के द्वारा स्वर संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं सम्मिलित हुई संध्या 7:00 बजे से कोमल छाया, पवन शर्मा, मदन सोनी, दिनेश शर्मा कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने श्री हनुमान जी का भजन अत्यंत मधुर एवं भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया, जिसने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक सवामणी भोग लगाने का तांता लगा रहा। रात्रि 10 बजे श्री हनुमान जी की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ हुआ ।कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा के देखे रेख मे सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मौके पर अशोक पुरोहित, कृष्णा लाल शर्मा, गुलाब शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अमित शर्मा,महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित सारस्वत, नथमल शर्मा, मनोज बजाज,चेतन शर्मा, रविशंकर शर्मा टोली, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा,गौतम शर्मा, गुड्डू व्यास, मनीष सारस्वत, अंकित शर्मा, साक्षी शर्मा, पिंकी शर्मा एवं वंशिका शर्मा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.