Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
जो मांगोगे मिलेगा अर्जी लगाके देखो...
Published / 2025-08-30 20:03:57
जो मांगोगे मिलेगा अर्जी लगाके देखो...

58वां श्री श्याम महोत्सव का तृतीय दिवस टीम एबीएन, रांची। एक बार सांवरे के दर पे आके देखो पर श्याममय हुई रांची, अवसर था श्री श्याम मंडल, रांची के 58वें श्री श्याम महोत्सव के तृतीय दिवस का। आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को शनिवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में महोत्सव का मुख्य समारोह रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुआ। मौके पर पूरे मंदिर परिसर की अत्यंत चिंताकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का देश विदेश से मंगाये गये विभिन्न प्रकार के गुलाब के फूल, आर्किड, जिप्सी फूल, जरबेरा इत्यादि फूलों से दिव्य शीश का मनोहरी श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं वीर बजरंगबली का इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार की भव्यता अत्यंत ही मनमोहक थी।रात्रि 9 बजे मंडल के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी द्वारा गणेश पूजन किया तत्पश्चात मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने आगंतुक भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल द्वारा प्रकाशित भजन पुस्तिका प्रेम पुष्प का विमोचन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी ने किया। रात्रि 10 बजे मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला ने श्री श्याम प्रभु की अष्ट प्रहर की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की। ज्योत प्रज्ज्वलित होते ही मंदिर में उपस्थित भक्त हर्ष से श्री श्याम प्रभु का जय जयकार कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। मौके पर धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन कृष्ण अग्रवाल ने एक से बढ़ कर एक भजन पर भक्तगण को झूमने और पूरे मंदिर परिसर को श्याम मय बना दिया। कृष्णा अग्रवाल द्वारा गाये हुए भजन मुझे श्याम तेरा सहारा न होता, तो दुनिया मेरा गुजारा न होता, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी, सुनले कन्हैया अर्जी हमारी, तारो या ना तारो ये मर्जी तुम्हारी, भर दे श्याम झोली भर दे, ना बलाओ बातों में, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा... इत्यादि भजनों की लय पर जिससे उपस्थित श्याम प्रेमियों ने खूब भाया साथ ही कोलकाता  से आए श्री श्याम मण्डल (नूतन बाजार) एवं श्री श्याम मंडल (केशव राम कॉटन मिल) ने भी भजनों की संपूर्ण रात्रि अमृत वर्षा की। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशिष्ट रूप से तैयार खीर चूरमा, छप्पन भोग, विभिन्न प्रकार के फल-मेवा एवं रबड़ी तथा केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया तथा संपूर्ण रात्रि भक्तों की मंदिर अपार भीड़ लगी रही। साथ ही संपूर्ण रात्रि भक्तों की बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा संपूर्ण कार्यक्रम श्री श्याम मंडल, रांची के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के मनोज सिंघानिया, गोपी किशन ढांढनीयां, प्रमोद बगड़िया, राकेश सारस्वत, गोविंद सारस्वत, अमित जलान, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश लखोटिया, गौरव शर्मा का सहयोग रहा।  31 अगस्त (रविवार) के कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से सुंदरकांड का पाठ सवामणि भोग  संपूर्ण दिवस प्रसाद वितरण  शिव भक्त मंडल रांची, श्री हनुमान मंडल रांची, श्री श्याम मंडल गुमला एवं चंडीगढ़ से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक गुरप्रीत धारीवाल ने भजनों की अमृत वर्षा की। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री राधा अष्टमी को होगा भव्य आयोजन
Published / 2025-08-30 15:13:41
राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री राधा अष्टमी को होगा भव्य आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री राधा अष्टमी के सुअवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे 31 अगस्त दिन रविवार को अपराह्न- 2 बजे से सायं 6 बजे तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा अष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण की अलौकिक श्रृंगार, श्री राधा- कृष्ण को झूलन में झुलाना, दुर्गा जागरण मंडली एवं ट्रस्ट के कई भजन गायको द्वारा संगीतमय भजन- जागरण, महाप्रसाद मे केसरिया खीर, चूरमा, मालपुआ, रबड़ी, फल एवं कई व्यंजनों का विशेष भोग, सामूहिक पूजा- अर्चना, महाआरती, का आयोजन किया गया है।उन्होंने सभी भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में श्री राधा अष्टमी के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरु हुवा अघोश्वर जयंती पर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम
Published / 2025-08-29 18:00:36
लोलार्क षष्ठी पर्व से शुरु हुवा अघोश्वर जयंती पर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा राँची, औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ मे शुक्रवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम का  लोलार्क षष्ठी पर्व बाल दिवस के रूप मे मनाया गया।इस अवसर पर प्रातः काल साफ सफाई के उपरांत अघोराचार्य बाबा कीनाराम के विशेष पूजन आरती के पश्चात, सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। दीप प्रज्वलन एवं मांगलाचरण कर पूर्व के वर्षों की भांति बाल दिवस के अवसर पर दो आयुवर्ग क्रमशः 0-7 वर्ष एवं 8-12 वर्ष की कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे लगभग 20 बाल बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी कविताएं प्रस्तुत की जिसका उपस्थित श्रद्धांलुओं ने आनंद लिया। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये। निर्णायक मंडली में नयन मंजरी बक्सराय एवं मीरा सहाय ने अंक दिये।प्रतियोगिता का संचालन शांभवी शाहदेव ने किया। उल्लेखनीय है कि भाद्र शुक्ल सप्तमी तदनुसार शनिवार 30 अगस्त 2025 को परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 89वीं जयंती मनाई जाएगी। देश के विभिन्न प्रान्तों मे ये पर्व सोल्लास मनाई जा रही है।

स्वरूप नगर : 14 वर्षीय नाबालिग समेत पांच कराये गये मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Published / 2025-08-28 21:08:40
स्वरूप नगर : 14 वर्षीय नाबालिग समेत पांच कराये गये मुक्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

स्वरूप नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बचायी गयी पीड़िताओं में एक 5 महीने की गर्भवती नाबालिग भी शामिल एबीएन सोशल डेस्क। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाहरी उत्तरी दिल्ली पुलिस ने स्वरूप नगर स्थित एक फ्लैट में वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं को मुक्त कराया। इनमें एक 14 वर्षीय नाबालिग और एक 6 महीने की गर्भवती नाबालिग भी शामिल हैं। एवीए के सदस्य कई हफ्तों से फर्जी ग्राहक बनकर इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अधेड़ महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक दुव्यार्पार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि पिछले महीने की शुरूआत में एक परिचित ने उसे इस धंधे में फंसाया था। बच्ची ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी के चलते उसने एक महिला से फैक्ट्री में नौकरी ढूंढ़ने में मदद मांगी थी। लेकिन परिचित उसे रंजीता नाम की एक महिला के पास ले गयी जो इसी तरह का सेक्स रैकेट चलाती थी। बच्ची ने कहा कि जब उसने यह काम करने से इनकार किया तो उन्होंने उसे यकीन दिलाया कि इसमें बहुत पैसा है और इससे उसकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। उसे कहा गया कि उसे रोज एक या दो ग्राहकों को खुश करना होगा और बदले में उसे 1000 रुपये मिलेंगे। उसने बताया कि 15 दिन बाद वह स्वरूप नगर आयी, जहां वह फिर से उसी रैकेट में फंस गयी। उसने कहा कि ग्राहकों को खुश करने के एवज में उसे रोजाना केवल 300 रुपये मिलते थे, जबकि बाकी पैसे गिरोह के संचालक अपने पास रख लेते थे। बच्ची ने बताया कि उसके माता-पिता को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। फिलहाल उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया है। आगे उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जायेगा ताकि उसकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इस बीच, दूसरी पीड़िता (जो गर्भवती थी) ने दावा किया कि वह 25 साल की है, लेकिन बचाव दल को वह काफी छोटी लग रही थी। दस्तावेजों के अभाव में मेडिकल जांच से उसकी उम्र की पुष्टि की जायेगी। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा, हमारी टीम को कुछ हफ्ते पहले इस रैकेट की खबर मिली थी। इसके बाद हमारी टीम के ही एक सदस्य ने ग्राहक बनकर बिचौलिये से संपर्क किया। कई दिनों तक विश्वास जीतने के बाद दलाल ने चार नाबालिग लड़कियां भेजने के एवज में 10,000 रुपए की मांग की। पुख्ता जानकारी के बाद हमने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद छापे की कार्रवाई हुई।उन्होंने कहा, यह सराहनीय है कि डीसीपी हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की। इस तरह की कार्रवाइयां और अभियान सुनिश्चित करेंगे कि नाबालिग बच्चों की ट्रैफिकिंग न हो और वे इन गिरोहों के चंगुल में नहीं फंसें। इस मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तत्परता सराहनीय है, लेकिन यह कोई अकेली घटना नहीं है। हमने पहले भी ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हमें आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाना होगा क्योंकि जब तक कानून उन पर शिकंजा नहीं कसेगा तब तक ये गिरोह अपनी गतिविधियां बेखौफ चलाते रहेंगे। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए), जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है, जो देश भर के 434 जिलों में बाल संरक्षण के लिए काम करने वाले 250 से अधिक नागरिक समाज संगठनों का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है।एवीए की सूचना पर पिछले महीने भी पुलिस ने एक वेश्यावृत्ति रैकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए द्वारका में एक 16 वर्षीय बच्ची को मुक्त कराया था। बच्ची ने खुलासा किया था कि उसे लगभग साल भर पहले इस धंधे में धकेला गया था और उसे हर रात 8 से 10 ग्राहकों को खुश करना पड़ता था। बताते चलें कि एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन को बचपन बचाओ आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। इस खबर से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।

क्षमा याचना कार्यक्रम के साथ जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण पर्व संपन्न
Published / 2025-08-28 21:06:35
क्षमा याचना कार्यक्रम के साथ जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण पर्व संपन्न

टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ ने पर्युषण पर्व के उपलक्ष्य में आज दिगंबर जैन भवन में क्षमापना कार्यक्रम आयोजित किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य सभा सांसद महुआ मांझी थी। जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ ने श्री दिगंबर जैन भवन, हरमू में आज क्षमापना कार्यक्रम सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। आज का कार्यक्रम नमस्कार महामंत्र के मंगलोच्चार मंत्र से शुरुआत हुई तथा सभी लोगों ने क्षमा याचना दिवस के उपलक्ष्य में आपस में एक दूसरे से क्षमा याचना की। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद महुआ मांझी थी। तेरापंथ संघ के अध्यक्ष विमल दस्सानी मंत्री घेवर चंद नाहटा, अमर चंद बैंगानी एवं विनोद बेगवानी ने उनका अभिनंदन एवं उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपसिकाद्वय संतोष श्रीमाल एवं सीमा डूंगरवाल को संघ ने अभिनंदन एवं बहुमान किया गया। उपसिका ने कहा कि क्षमा का कोई मोल नहीं होता। हमें हमेशा अपनी गलतियों के लिए हृदय से पाश्चाताप करते हुए सामने वालों से क्षमा मांगनी चाहिए तथा मन में बिना कोई बैर रखे अन्य को क्षमा भी कर देना चाहिए। भगवान महावीर ने कहा कि क्षमा वीरस्यं भूषणं अर्थात क्षमा ही वीर पुरुष का आभूषण होता है। नि:स्वार्थ भाव से क्षमा करता है वही वीर है वही उत्तम मानव है। जैन धर्म में क्षमापना का विशेष महत्व है आज के दिन जैन अनुयायी सभी मनुष्य, जीव-जंतु, पशु-पक्षी, वनस्पति, थलचर, जलचर, नभचर आदि सभी से क्षमा याचना करते हैं।राज्य सभा सांसद महुआ मांझी जी ने कहा कि जैन धर्म के समाज के लोग हमेशा ही अध्यात्म, धार्मिक के क्षेत्र में अग्रणी रहता है। आज क्षमा याचना के अवसर पर मुझे मौका मिला है यहां के तपस्या करने वाले कठोर तपस्वीयों को सम्मान करने का, बहुत ही गर्व हुआ! जैन समाज के युवा हमेशा आगे रहते है समाजिक कार्यों में, युवाओं से अपील है कि आपलोग आगे बढ़-चढ़ कर सेवा भाव से समाज के हित में कार्य करते रहे यही मेरी कामना हैं। माननीय सांसद महोदया के द्वारा समाज के पचहतर वर्ष के ऊपर के गणमान्य लोगों को एवं तपस्या करने वालों को सम्मानित किया गया।तत्पश्चात तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विमल दस्सानी, सचिव घेवर चंद नाहटा, साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष अशोक सुराणा, सचिव उत्तम चोरड़िया, दिगम्बर जैन भवन के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश कुमार पांड्या, सचिव अमित कुमार रारा एवं तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अमित बैंगानी, महिला मंडल के अध्यक्ष सरिता दस्सानी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी तपस्वीयों का बहुमान तेरापंथ सभा एवं साधुमार्गी जैन संघ के द्वारा किया गया, तेरापंथ सभा ने समाज के सभी पचहतर वर्ष के ऊपर के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। साथ ही समाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु विशेष रूप से अमर चंद बैंगानी, बलबीर बोथरा को एवं सहयोग के लिए तेरापंथ युवक परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया गया।मंच का संचालन कमलेश संचेती एवं खुशबु दस्सानी ने संयुक्त रूप से किया। सभा के अध्यक्ष एवं सचिव ने क्षमा याचना एवं आज के कार्यक्रम के ऊपर अपने अपने विचार रखे एवं सांसद को अपने व्यस्त कार्यक्रम में से आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। पर्युषण पर्व कि तपस्या निरंतर जारी है जिसमे आज विशाल दस्सानी के 29 उपवास गतिमान है उनका 31 उपवास का पारणा युगप्रधान संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में अहमदाबाद गुजरात में होगा। रश्मि सिंघी के 9 उपवास गतिमान हैं।तपस्या कि कड़ी में विकास नाहटा के 8, रूबी बांठिया के 7 उपवास, दिशा बैगानी एवं विशाल सिंघी के 4 एवं अन्य सभी तीन उपवास करने वालों का दुपट्टा ओढाकर एवं मोमेंटो देकर बहुमान किया गया एवं ज्ञानशाला में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विमल दस्सानी, सचिव घेवर चंद नाहटा ने जैन समाज के सकल सभी संस्थाओं एवं श्रावकों को आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में श्रीचंद बोथरा, अमरचंद बैंगानी, विनोद बेगवानी, छोटे लाल चोरड़िया, श्रीलाल सेठिया, प्रकाश चंद नाहटा, गुलाब चंद बोथरा, हुक्मी चंद बोहरा, कमलेश संचेती, राजेश पिंचा, सुमन बरमेचा, करुणा देवी, मीना नाहटा, दिशा बैंगानी, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, अरिहंत सिंघवी, विवेक बैंगानी, अमन सेठिया, आकाश बैंगानी आदि के अलावा आज भारी संख्या मे श्रावक एवं श्राविकाएं उपस्थित थे।दोपहर 3 बजे से डोरंडा कन्या पाठशाला विद्यालय में उपासिकाद्वय श्रीमती संतोष जी श्रीमाल एवं श्रीमती सीमा जी डूंगरवाल जी का प्रवचन हुआ। जिसमें उन्होंने विद्यालय के सभी छात्राओं को शिक्षा, नैतिकता, शाकाहार, नशा मुक्ति एवं  अणुव्रत आदि के बारे में बताया। विद्यालय के सचिव घेवर चंद नाहटा, अमर चंद बैंगानी, अनिल कोठारी, अजय कोठारी  के अलावा सभी शिक्षक उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

100 गरीब आदिवासी परिवारों में बांटा गया सब्जी किट पैकेट
Published / 2025-08-27 21:20:22
100 गरीब आदिवासी परिवारों में बांटा गया सब्जी किट पैकेट

ग्रामीण आदिवासी गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को दिया गया सब्जी किट  टीम एबीएन, रांची/ हजारीबाग। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, झारखंड, गौरिया कर्मा, बरही, हजारीबाग के द्वारा पसंद फाउंडेशन, रांची के सहयोग से 100 गरीब आदिवासी परिवारों को अनुसूचित जनजातिय उपयोजना अंतर्गत पोषण वाटिका के लिए सब्जी किट का पैकेट दिया गया।  पसंद फाउंडेशन रांची के कीर्तिमान नाथ ने बतलाया की इस मौसम में खूंटी के कर्रा प्रखंड, गुमला के सिसई प्रखंड तथा सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के कुल 330 गरीब आदिवासी किसान परिवारों को इस परियोजना से लाभ मिलेगा। आने वाले मौसम में भी उन जरूरतमंद किसान परिवारों को एनएससी के उन्नत सब्जी बीज किट दिये जायेंगे। इस बीज किट मे कुल सात प्रकार के विभिन्न सब्जी के बीज दिये गये हैं, जिसमे भिंडी, नेनुवा, झींगी, मुनगा, करेला, मिर्चा और लौकी के बीज हैं जिसे पा कर किसान उत्साहित नजर आये। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबी रेखा से निचे के जनजातिय परिवार कुपोषण से बचेंगे साथ ही उनका आय भी बढेगा।

विवाहित ही नहीं, अविवाहित कन्याएं भी कर सकती हैं हरतालिका तीज का त्योहार
Published / 2025-08-25 23:30:35
विवाहित ही नहीं, अविवाहित कन्याएं भी कर सकती हैं हरतालिका तीज का त्योहार

राजकुमारी पाण्डेयएबीएन सोशल डेस्क। हरतालिका तीज व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को है। हरतालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हरतालिका तीज व्रत को विशेषकर सुहागिन महिलाएं करती हैं। इस व्रत के प्रभाव से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने भी ये व्रत किया था। जिन कन्याओं के विवाह में अड़चन आ रही हैं वो भी हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस व्रत को करने से पति, पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। विवाह योग्य कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। विवाहिता पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य लाभ के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत पर कई शुभ योगइस बार तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति की सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती हैं। साध्य योग सूर्योदय से लेकर दोपहर 12: 39 तक रहेगा। शुभ योग दोपहर 12:39 से लेकर 27 अगस्त की दोपहर तक होगा। रवि योग पूरे दिन मान्य होगा। साथ ही इस दिन गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में रहने वाले हैं, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है।इस विधि से करें पूजासुबह स्नान कर शिव-पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में शिव-पार्वती को लाल गुलाब अर्पित करें। भगवान शिव और नंदीगण को शहद चढ़ाएं। माता पार्वती को चुनरी और नथ अपने हाथों से पहनाएं। 11 नव विवाहिताओं को 16 शृंगार की सुहाग की पिटारी भेंट करें। 5 बुजुर्ग सुहागन को साड़ी और बिछिया भेंट करें। गुड़ के 11 लड्डू मां पार्वती को चढ़ाएं और अगले दिन श्री गणेश चतुर्थी पर गणेश स्थापना के बाद खाएं। चावल की खीर बनाकर मां पार्वती को भोग लगाएं।

दिगंबर जैन भवन में आठ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत छठा दिन संपन्न
Published / 2025-08-25 21:24:02
दिगंबर जैन भवन में आठ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत छठा दिन संपन्न

पर्युषण पर्व का आज छठा दिन जप दिवस के रूप में मनाया गया,जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण महापर्व प्रगति पर है टीम एबीएन, रांची। दिगंबर जैन भवन में आज इस आठ दिवसीय पर्व का छठा दिन जप दिवस के रूप में मनाया गया। पर्युषण में आज के आयोजित कार्यक्रम में उपासिका संतोष श्रीमाल एवं सीमा डुंगरवाल के सानिध्य में दिगंबर जैन भवन में प्रवचन हुआ। मौके पर जप के महत्व के बारे में उपासिका जी ने विस्तार से उपस्थित श्रावक समाज को जानकारी दी। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि पवित्र मंत्र के जाप से मन सबल बनता है। इससे विघ्न बाधाएं दूर होती है। मंत्र जाप की विधि बताते हुए श्रीमती डुंगरवाल ने बताया कि मंत्र जाप में उच्चारण की शुद्धि का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नियमितता,एक ही स्थान का चयन हो तो इसका विशेष महत्व है। उन्होंने जप के महत्व को बताते हर कहा कि नमस्कार महामंत्र और ओम भिक्षु का जाप मनोबल का विकास करता है।आचार्य महाप्रज्ञ जी की पुस्तक मंत्र एक समाधान सबके लिए पठनीय है। जिसमें जैन दर्शन के कर्मवाद की चर्चा की गई, कर्मवाद को ठीक से समझ लेने पर आचरण नैतिक बन जाता हैं। जप करते समय मुख पूर्व या उत्तर दिशा की और होना चाहिए। एक जप का एक निश्चित आसन तथा स्थान होना चाहिए। इस तरह मंत्रो का जप करने से उसका प्रभाव अत्यधिक होता हैं। एक छोटी सी कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार देवताओं और असुरों के बीच संग्राम चल रहा था। तब देवताओं ने युद्ध जितने के लिए ध्यान तथा मन्त्रों का उच्चारण कर रहे थे, असुर भी ध्यान एवं मंत्र का उच्चारण करने लगे। देवताओं ने सही क्रिया विधि से और शुद्ध रूप से सात्विक मंत्र से ध्यान किया परन्तु असुरों ने मंत्रो का अशुद्ध उच्चारण तथा सही क्रिया विधि से ध्यान नहीं कर सके सो उसका फल देवताओं को मिला और वे संग्राम जीत गए।अर्थात जप, ध्यान, मंन्त्रों का उच्चारण करते हुए हमें सात्विक मन से सही क्रिया विधि से तथा अक्षरों को शुद्ध पढ़ना चाहिये ताकि उसका प्रभाव व्यर्थ न जाये। आज 24 घंटे का नमस्कार महामंत्र का जप लगातार चल रहा हैं जो कि आज सुबह 6 बजे से कल 6 बजे तक चलेगा। आज के व्याख्यान में अध्यक्ष विमल दस्सानी, लालचंद बोथरा, दिलीप बोहरा, अशोक सुराणा, धर्मेंद्र बोहरा, हुकमी चंद चौरडिया, भावना बेगानी, नेहा बेगानी, ज्योति दुग्गड के अलावा काफी संख्या में श्रावक उपस्थित थे।

विप्र फाउंडेशन के नव निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर का सेवाप्रण छह को : प्रदीप शर्मा
Published / 2025-08-25 13:57:44
विप्र फाउंडेशन के नव निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर का सेवाप्रण छह को : प्रदीप शर्मा

टीम एबीएन, रांची। रामगढ़, विप्र फाउंडेशन की सोलह वर्षीय यात्रा का सबसे बेहतर प्रकल्प सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च निर्माण का स्वप्न साकार हुआ है l दिन शनिवार 6 सितंबर 2025 को अपराह्न 3 बजे का वह अभिनव क्षण सन्निकट है, जब इस युगांतकारी संस्थान श्री परशुराम ज्ञानपीठ, जयपुर का सेवाप्रण होगा l श्री परशुराम ज्ञान पीठ का लोकार्पण राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी के करकमलों से होना है।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा जी के मार्गदर्शन व वृहद प्रयासो से बेहद समाज हित में 60 हजार वर्गफुट में बने 6 मंजिला इमारत इस सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च भवन में समाज के युवाओं को शिक्षित, संस्कारित और राष्ट्रीयभक्त बनाना है।शिक्षा, अनुसंधान और समाज कल्याण के साथ - साथ कोचिंग क्लासेज, प्रतियोगिता परीक्षा  मार्गदर्शन, वैदिक रिसर्च, कर्मकांड- यज्ञ प्रशिक्षण, रोजगारोंमुख कौशल विकास, कन्या छात्रावास, लर्निंग सेंटर, ई-लाइब्रेरी, सभागार, अतिथि गृह आदि की सुलभ सुविधाए उपलब्ध रहेगी। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा जी ने इस वृहद पुनीत कार्य बने सहयोगी व सहभागी सभी का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है l आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी जी,राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा जी सहित हज़ारों विप्र बंधु मौजूद रहेंगे एवं झारखंड से भी दर्ज़नों प्रदेश एवं अन्य पदाधिकारियों की आने की संभावना है। इसकी सूचना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा एवं झारखंड प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.