Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण
Published / 2025-11-23 20:22:05
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाप्रसाद का वितरण

मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 239वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद  का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया। श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात मेवायुक्त केसरिया खीर महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगायी गयी तथा मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के सदस्य विशाल जालान द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आलू चिप्स का पैकेट वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मौके पर अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, पूरणमल सर्राफ सुरेश अग्रवाल, विशाल जालान, सुरेश भगत, संजय सर्राफ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

श्री जैन श्वेतांबर साधुमार्गी संघ के साध्वीयों का रांची में आज मंगल प्रवेश और प्रवचन
Published / 2025-11-23 20:21:19
श्री जैन श्वेतांबर साधुमार्गी संघ के साध्वीयों का रांची में आज मंगल प्रवेश और प्रवचन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर साधुमार्गी संघ रांची के परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. की 4 आज्ञानुवर्ती साध्वियों शासन दीपिका समिया जी म.सा., कामना जी म.सा., सुधृति जी म.सा., इहिता जी म.सा. का विहार के दौरान आज रांची शहर में प्रवेश हुआ। मौके पर रांची ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, उपाध्यक्ष घेवरचंद नाहटा, मूल चंद सुराणा, बलबीर जैन और 100 से ज्यादा श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। टाटानगर और कलकत्ता से भी काफी श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे। आज रांची प्रवास के दौरान सभी साध्वियां श्री शुभकरण जी बच्छावत के आवास पर विराजमान हैं। आज के प्रवचन में शासन दीपिका समिया श्री जी म.सा. ने जीवन रूपी रत्न के महत्व को एक प्रसंग के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया। हम सब भौतिक सुख प्राप्ति के चक्कर में पड़े हुए हैं, असली धन जो हमे मानव जीवन के रूप में मिला हैं वो हम खो दे रहे हैं, हमारे इस जन्म में किये गये कर्मों के आधार पर आगे जन्मों कि गति निर्भर करेगी। साध्वी श्री जी ने नाना गुरुदेव की चिंतामणियों का भी पाठ कराया और उस के द्वारा कैसे अपनी आत्म शुद्धि कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी। साथ ही बारह भावना का भी पाठ कराया। बारह भावना का महत्व जैन धर्म में मनुष्य के मन को शांत करने, बुरे विचारों को दूर करने और वैराग्य भाव उत्पन्न करने में है। इन भावनाओं का निरंतर चिंतन कर्मों के क्षय का कारण बनता है और आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है, जिससे मानव जीवन सफल हो सकता हैं। साध्वियां जी टाटानगर से विहार करके आ रही हैं, रांची में 8-10 दिन के प्रवास के पश्चात आगे पद विहार करते हुए कोरबा छत्तीसगढ़ कि ओर प्रस्थान करेंगे।समता युवा संघ के अध्यक्ष राकेश बच्छावत ने बताया कि साध्वीयां जी के प्रवास के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन है, दोपहर 2 बजे से 4 बजे से तक धर्म चर्चा का समय रखा गया है तथा शाम में 5 बजे प्रतिक्रमण रखा गया है, शाम में सिर्फ महिलाओं कि उपस्थिति रहेगी।

धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार...
Published / 2025-11-22 20:03:17
धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार...

श्री धोली सती दादी जी का महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया एबीएन सोशल डेस्क। अमावस्या के पावन अवसर पर रांची रातू रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत रंगों से सराबोर हो उठा। जब श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा संदीप सर्राफ के आवास में श्री धोली सती दादी जी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि, दीप-प्रकाश की ज्योति और भक्तिमय आस्था की सौंधी सुगंध व्याप्त रही। कार्यक्रम की शुरुआत दादी जी के विशेष श्रृंगार के साथ हुई। पीले-लाल आभूषणों और फूलों से सजे दादी के दिव्य स्वरूप का दर्शन करते ही श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग और भक्ति झलक उठी। इसके बाद सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें  महिलाओं ने पूरी निष्ठा के साथ दादी जी की महिमा का गुणगान किया।समिति की सक्रिय सदस्या सविता सर्राफ, करुणा बागला सहित अन्य महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में कई भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों ने वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह को और भी दैदीप्यमान कर दिया। गाए गए कुछ प्रमुख भजनों में दादी जी के दर पर आए, मन को मिला विश्राम, धोली सती मैया, कर दो सबका बेड़ा पार, आज अमावस री दिन दादी, तुम घर-घर दीप जलाओ... आदि भजनों की सुरीली लहरों के बीच उपस्थित महिलाओं ने दादी जी के श्रीचरणों में आराधना एवं वंदन करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं की सहभागिता अत्यन्त उत्साहपूर्ण रही हर चरण में भक्तिभाव, अनुशासन, सादगी और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन दादी जी की आरती और सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। दादी जी का महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सबों के हृदय में अविस्मरणीय स्मृतियां छोड़ गया। मौके पर सविता सर्राफ, मंजू सर्राफ, करुणा बागला, ममता सर्राफ, मधु सर्राफ, आशा सर्राफ, रितु सर्राफ मनीषा सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, रेणु सर्राफ, बबीता मानपुरिया के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। श्री धोली सती दादी प्रचार समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि धोली सती दादी जी नारी शक्ति, साहस और संरक्षण की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से परिवार में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, पारस्परिक प्रेम और आध्यात्मिकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन और गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बाल संरक्षण पर विशेष कोर्स के लिए मिलाया हाथ
Published / 2025-11-22 18:00:59
इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन और गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने बाल संरक्षण पर विशेष कोर्स के लिए मिलाया हाथ

एबीएन सोशल डेस्क। बाल अधिकारों से जुड़े कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने व बाल संरक्षण रूपरेखा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन के सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियरल चेंज फॉर चिल्ड्रेन (सी-लैब) ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के साथ हाथ मिलाया है।दोनों के बीच हुए इस समझौते के तहत सी-लैब बाल संरक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को जागरूक व प्रशिक्षित करने के लिए एक विशेष सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स की सीरीज शुरू करेगा। सी-लैब बाल सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा व क्षमता निर्माण के लिए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन का प्रमुख संस्थान है। इस समझौते के तहत, सी-लैब और गलगोटिया यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से बाल संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार विज्ञान, फॉरेंसिक इंटरव्यू और अपराध जांच से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित और संचालित करेंगे। इनमें सी-सीम (बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री) और पॉक्सो मामलों की जांच से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी शामिल होंगे। भारत में जहां हर दिन बच्चों के खिलाफ 480 से अधिक अपराध दर्ज होते हैं (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, 2023), ऐसे में यह पाठ्यक्रम देश के बाल संरक्षण तंत्र के स्वरूप को पूरी तरह बदल सकता है। इसका उद्देश्य खास तौर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अफसरों को ध्यान में रखते हुए फोरेंसिक जांच के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है जिसमें उम्र का सत्यापन, पैसे के लेन-देन की छानबीन, ब्लाकचेन विश्लेषण, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलू और आनलाइन अपराधों में कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य जुटाने जैसे कौशलों में प्रशिक्षित करेगा। इस पाठ्यक्रम और साझेदारी की प्रासंगिकता पर बात करते हुए, इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की कार्यकारी निदेशक संपूर्णा बेहुरा ने कहा कि यह सहयोग दो महत्वपूर्ण क्षमताओं को एक साथ लाता है जो एक दूसरे के पूरक हैं। इससे अकादमिक शोध और जमीनी वास्तविकताओं व अनुभवों का समन्वय होगा। हमारे मजबूत कानूनी अनुभव और जमीनी स्तर पर मामलों के संचालन की समझ हमें यह स्पष्ट बताती है कि अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले पेशेवरों को वास्तव में किस तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। बच्चों के खिलाफ अपराध जैसे-जैसे अधिक जटिल होते जा रहे हैं, हम पुराने तरीकों से काम नहीं चला सकते। हमें ऐसे प्रशिक्षित विशेषज्ञ चाहिए जो तकनीक, मनोविज्ञान, कानून और फील्ड की वास्तविकताओं को समझते हों। ये पाठ्यक्रम एक ऐसे बाल संरक्षण तंत्र के निर्माण में मदद करेगा जो हर बच्चे की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ एनके गौड़ और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन के ट्रस्टी रजत कुमार ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस सहयोग के तहत साइकोलॉजिकल फर्स्ट एड, बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों की जांच, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन और डिजिटल सुरक्षा जैसे विशेष पाठ्यक्रमों का विकास किया जायेगा।फोटो संकेत : समझौते पर दस्तखत करते (बायें से) जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ एनके गौर व इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की कार्यकारी निदेशक संपूर्णा बेहुरा, आईसीपी के ट्रस्टी रजत कुमार व जेआरसी की प्रशिक्षण निदेशक संगीता गौड़। इस खबर से संबंधित और जानकारी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।

रांची : असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा आश्रम
Published / 2025-11-20 20:31:48
रांची : असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा आश्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की नि:शुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि एक मंदबुद्धि दिव्यांग व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है। टीओपी थाना पुंदाग रांची के थाना ने इस व्यक्ति को आश्रम को सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि यह मंदबुद्धि व्यक्ति लावारिस अवस्था में घूम रहा था। जिसे पुंदाग थाना पुलिस की टीम ने रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। आश्रम कमेटी ने इसका नाम गिरधर कुमार रखा है। आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितों को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 42 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

रांची : सद्गुरु सेवा आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा और कराया गया भोजन
Published / 2025-11-18 20:41:52
रांची : सद्गुरु सेवा आश्रम में मंदबुद्धि निराश्रितों की सेवा और कराया गया भोजन

आश्रम मे समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए : संजय सर्राफ एबीएन सेंट्रल डेस्क। परमहंस डॉ संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित विगत 22 माह से चल रहे पीड़ित मानव सेवा के पावन तीर्थ स्थल मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग के प्रांगण में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) रांची में आज के भोजन बबली कुमारी के सौजन्य से आश्रम में रह रहे 42 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रहकर उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों के बीच विभिन्न व्यंजनों के साथ अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसादी का विधिवत आश्रम के किचन में भोजन बनवाकर भोजन खिलाया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 2 से 18 नवंबर तक 17 दिनों में 3420 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम सदगुरू कृपा अपना घर (सत्य-प्रेम सभागार) में अनिष्क नारायण, गोपी किशन छापड़िया, ताराचंद्र काबरा, दीपिका कुमारी, सुरेंद्र सिंह, डॉ निरंजन वाराणसी, विजय सिंह राणा, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश काबरा, स्व. आकाश बाजोरिया, सौरभ कुमार, सुशीला देवी, बंसी प्रसाद, छवि जालान, विकास अग्रवाल, नवीन मोदी के सौजन्य से सभी निराश्रित प्रभुजी को भोजन प्रसादी खिलाकर सेवा की गयी।सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इसके अलावे कई लोगों द्वारा आश्रम में रह रहे  निराश्रितो, मंदबुद्धि, दीनबंधुओं के लिए खाद्य सामग्री एवं जरूरत के समान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।अन्नपूर्णा सेवा के पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,नन्द किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

गायत्री परिवार ने चलाया चलें गांव की ओर ग्राम तीर्थ योजना का 21वां क्रम
Published / 2025-11-17 20:26:46
गायत्री परिवार ने चलाया चलें गांव की ओर ग्राम तीर्थ योजना का 21वां क्रम

एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार के 25 से अधिक सक्रिय भाई बहनों ने मिलकर रांची एयरपोर्ट के पास हुंडरू गांव में घर-घर जाकर संपर्क किया। शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश विचार क्रांति अभियान, मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण का संदेश बताते हुए गुरुदेव रचित साहित्य अखंड ज्योति पत्रिका, हारिए न हिम्मत, गायत्री चालीसा, सनबोर्ड का देव स्थापना का फोटो प्रत्येक घर में इन सब साहित्य का महत्व बताते हुए प्रदान किया गया। बुढ़मू ब्लॉक के गांव सोसइ उमेडंडा, छोटका मुरू, अकतन अनातू और कांके ब्लॉक के पतराटोली,बूटी बस्ती, बूटी महावीर नगर, बोड़िया, होचर, चटकपुर, जयप्रकाश नगर बरियातू, रेलाडीह, भोरांगडीह, बहाडीह, चंदाघासी, टाटीसिल्वे, रातु  ब्लाक, हजाम (दसमाईल) क्षेत्रीय गांव सहित 250 घरों में  संपर्क किया गया गया। गांव में 125 सार्वजनिक जगहों पर सद्ववाय स्टीकर भी लगाया गया। दीपक दयाल प्रसाद ने बताया कि इन क्षेत्र के ग्राम तीर्थ योजना  के अंतर्गत अब तक 64 लोग अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना के पाठक बन चुके हैं।उन्होंने बताया कि शांतिकुञ्ज तत्वावधान में गायत्री परिवार की गांव-गांव की यह तीर्थ  योजना कार्यक्रम का क्रम आगे तेजी से  जारी रहेगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के दीपक दयाल प्रसाद और जय नारायण प्रसाद ने दी।

बाल दिवस बाल-संस्कारशाला में कलात्मक प्रदर्शन हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Published / 2025-11-17 20:25:54
बाल दिवस बाल-संस्कारशाला में कलात्मक प्रदर्शन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

विद्या विभूति सबके लिए है, इसका लाभ सबको मिले : सुलोचना शाहदेवटीम एबीएन, रांची। रांची जिलांतर्गत नवगठित प्रखंड समन्वय समिति समन्वय के तहत गायत्री परिवार कांके प्रखंड गायत्री प्रज्ञा केंद्र में संचालित 60 वें सप्ताह में बच्चों की संख्या  45 हो गई है। इसकी संचालिका सुलोचना शाहदेव, कृति शाहदेव, सुरुचि रंजन सहित टीम सदस्यों ने बाल दिवस खूबसूरत ढंग से मनाया। बाल दिवस अवसर पर बहुत से कार्यक्रम हुए जिसमें संगीत, नृत्य, खेल, प्रज्ञा योग जैसे कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया और उनके प्रोत्साहन के लिए उन्हें पुरस्कार और उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। मौके पर अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर गुरुसत्ता, मातृ सत्ता का ध्यान, गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ व वंदना सहित बच्चों में सुसंस्कारिता संवर्धन प्रकरण पर प्रकाश डाला गया। सुलोचना शाहदेव ने बताया कि कुसंस्कारों का हटाकर नये संस्कार स्थापित करना दूने परिश्रम के बराबर है। युग परिवर्तन की इस पवित्र बेला में यह अति आवश्यक हो गया है कि हमारी नयी पीढ़ी सुसंस्कारवान बने। बताया गया कि सही संस्कार व परामर्श सही समय पर मिले तो उसका परिणाम  श्रेष्ठ निकलता है। इसके लिए यह संजीवनी विद्यायुक्त संस्कार विभूति सबके लिए है। इसका लाभ सबको मिले, यही हमारे  बाल संस्कार का लक्ष्य है। समाज में अनगढ़ लोग बहुत रहते हैं और सुयोग्यों की कमी पाई जाती है।विचार क्रांति अभियान अंतर्गत  शिशु, बालक, माता-पिता, कुल परिवार तथा समाज के लिए विडंबना न बने, बल्कि सौभाग्य व गौरव का कारण बने। आज उनके  शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक तथा  भावनात्मक नव-निर्माण व विकास के लिए शिशुओं में संस्कार प्रकरण व संस्कारवान बनना आवश्यक है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।

श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के सान्निध्य में चल रहा अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ
Published / 2025-11-16 22:59:32
श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम के सान्निध्य में चल रहा अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ

लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में श्रीराम कथा सुनने को उमड़े श्रद्धालु टीम एबीएन, रांची। लालपुर पीस रोड स्थित गुजराती पटेल भवन में गुरुवार से शुरू हुआ अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ  रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रातःकालीन आरती के मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल, उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल के साथ ही अमित खीरवाल और रवि भल्ला ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया।इसके बाद दिन भर श्रीहनुमान चालीसा पाठ  के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्गों तक में पाठ करने को लेकर उत्साह बना रहा। पाठ के बाद आयोजन स्थल के पहले तल्ले पर भंडारा सह प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। पाठ करने के बाद श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।चौथे दिन के भंडारे के लिए सारी व्यवस्था ललिता बजाज, राजेश केजरीवाल, ओम प्रकाश जालान  और सुशील अग्रवाल ने की। वही बालाजी महाराज के सवामनी भोग प्रसाद की व्यवस्था झारग्राम से आये राजेश अग्रवाल की ओर से की गयी। श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम रांची शाखा के अनिल अग्रवाल, राजेश लड़या, पवन अग्रवाल, संदीप गोयल, अंकित अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय आयोजन को सफल में दिन-रात जुटे हैं।इसके अलावा बालाजी धाम रांची शाखा के अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन, धन से जुटे हैं. दिन भर श्रद्धालु श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम, बर्नपुर आसनसोल से पधारे संतोष भाई जी आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ रोजी-रोजगार सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त कर श्रद्धालुओं का कहना है कि संतोष भाई जी के मार्गदर्शन से उनमें उत्साह व नयी ऊर्जा का संचार होता है। संतोष भाई जी सभी को ज्यादा से ज्यादा से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने को प्रेरित करते हैं। उनका कहना है कि हनुमान जी कृपा से सभी काम श्री रामकथा सुन कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु अनिल अग्रवाल और उनकी पत्नी शोभा अग्रवाल ने शनिवार को सुबह और शाम पूजन और आरती कराई। श्री हनुमान चालीसा पाठ स्थल गुजराती पटेल भवन में दूसरे दिन भी शाम 4 से 6 बजे तक अयोध्याधाम से पधारे गुरुवर दिलीप दास त्यागी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा सुनायी। कथा 20 नवंबर तक हर दिन जारी रहेगी। गुरुवार लीप दास ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का गुणगान किया, बल्कि उनके जीवन आदर्शों पर अत्यंत दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन दिया, जिसे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मनोयोग से सुना। कथा सुन कर  श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवर दिलीप महाराज को सम्मानित किया श्रीराम कथा वाचक गुरुवर दिलीप जी महाराज का श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगर मल अग्रवाल, राजेंदर अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, निर्मल जलान, पूरणमल सर्राफ,   सुरेश अग्रवाल ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। साथ ही गुरूजी संतोष भाई  को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। श्रीराम कथा के यजमान  अशोक धानुका ने विधि-विधान से पूजा पाठ कर कथावाचक गुरुवर दिलीप जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding