Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट...
Published / 2023-02-28 19:05:57
मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। डिजिटल बैंकिंग लेनदेन के इस दौर में जरूरी काम को निपटाने के लिए यदि आपका बैंक जाना बेहद जरूरी है, तो आपके लिए यह काम की खबर है। इस साल मार्च के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में मार्च की छुट्टियों की सूची पर एक नजर डाल लें, ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़ें। दरअसल मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है। सालभर के सभी खर्च का पूरा ब्यौरा भी 31 मार्च तक देना होता है। दरअसल एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष शुरू होता है। होली के साथ अन्य त्योहार भी मार्च महीने में है, जिसके चलते सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों में 31 दिन में 12 दिन अवकाश रहने वाला है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया आरबीआई की ओर से जारी सूची के मुताबिक मार्च महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। मार्च में कुल 12 दिन की इन छुट्टयों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार का सप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान आनलाइन बैंकिंग सेवा और एटीएम सर्विस चालू रहेगी। मार्च महीने में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक 03 मार्च : चापचर कुट के मौके पर आइजोल (मिजोरम) में बैंक बंद रहेंगे। 05 मार्च : रविवार को सप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। 07 मार्च : होलिका दहन, धुलंडी और डोल जात्रा के अवसर पर बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद (तेलंगाना), जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, रांची और श्रीनगर क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे। 08 मार्च : होली, धुलेटी और याओसंग पर्व के मौके पर दूसरे दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला में बैंक बंद रहेंग। 09 मार्च : होली को लेकर पटना (बिहार) में बैंक बंद रहेंगे। 11 मार्च : महीने का दूसरा शनिवार के अवसर पर बैंकों में अवकाश रहेगा। 12 मार्च : रविवार को सप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च : महीने का तीसरा रविवार को सप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 22 मार्च : गुड़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, बिहार दिवस, साजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा) और तेलुगु नववर्ष दिवस तथा पहला नवरात्र के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद (तेलंगाना), इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 25 मार्च : महीने का चौथा शनिवार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 26 मार्च : सप्ताह का चौथा रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 30 मार्च : श्री राम नवमी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद (तेलंगाना), जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

राजकुमार मारू बने झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष
Published / 2023-02-27 18:39:01
राजकुमार मारू बने झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिहार प्रादेशिक माहेश्वरी सभा का संयुक्त अधिवेशन  झारखंड राज्य की लौहनगरी जमशेदपुर में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन सह चुनाव कार्यक्रम हुआ। प्रादेशिक सत्र 2022-25 के लिए चयनित रांची के राजकुमार मारू अध्यक्ष एवं रांची के ही शिव शंकर साबू को कोषाध्यक्ष, महामंत्री के पद पर जमशेदपुर के महेश लखोटिया, प्रादेशिक महिला मंडल की अध्यक्षा मुजफ्फरपुर से निर्मला लढा, सचिव संगीता चितलांगिया रांची से एवं राज चांडक मुजफ्फरपुर से कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री संतोष बजाज गुलाब बाग से, छोटा नागपुर अंचल उपाध्यक्ष रांची से अर्चना साबू, मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी रांची, प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक साबू गुमला से इन सबका निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में युवा संगठन द्वारा बॉक्स क्रिकेट, महिला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संयुक्त रूप से संगीतमय अंताक्षरी का कार्यक्रम किया गया। सम्मेलन में समाज के बुजुर्गों के लिए चौपाल कार्यक्रम एवं समाज के सदस्यों के लिए तीर्थाटन कार्यक्रम पर वृहद चर्चा हुई। यह जानकारी रांची से अशोक साबू एवं रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जानें मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
Published / 2023-02-26 13:35:05
जानें मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

देखें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें अपना बैंक का कामएबीएन सोशल डेस्क। मार्च का महीना अब बस आने ही वाला है। आरबीआई ने मार्च में पड़ने वाले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है जिसके मुताबिक, मार्च के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च के महीने में होली, नवरात्र, राम नवमी जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में भी अलग-अलग दिन अवकाश रहते हैं। हालांकि इसका असर पूरे देश में नहीं रहता है। अगर आपको मार्च में बैंकों में कुछ जरूरी काम पड़ने वाला है, तो यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।यह रही लिस्ट, मार्च 2023 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक3 मार्च, 2023 : चापचर कुट05 मार्च, 2023- रविवार अवकाश07 मार्च, 2023- होली, होलिका दहन08 मार्च, 2023- होली, धुलेटी, डोल जात्रा 09 मार्च, 2023- बिहार के पटना में होली मनाने की वजह से बैंक रहेंगे बंद। 11 मार्च, 2023- शनिवार 12 मार्च, 2023- रविवार 19 मार्च, 2023- रविवार 22 मार्च, 2023- गुड़ी पाड़वा, उगाडी, बिहार दिवस, प्रथम नवरात्र/ तेलगु नववर्ष के चलते बंद रहेंगे बैंक।25 मार्च, 2023- शनिवार26 मार्च, 2023- रविवार 30 मार्च, 2023- रामनवमी के चलते देश के प्रमुख शहरों में बैंक रहेंगे बंद। बैंक बंद होने पर यह कर सकते हैंवहीं बैंक बंद होने पर पैसे निकालने के लिए आप एटीएम का रुख कर सकते हैं, इसके साथ ही अन्य लेन-देन के लिए ऑनलाइन पेमेंट पर इस दौरान निर्भर रह सकते हैं। वहीं एटीएम पर भी त्यौहारों के पहले जाए, क्योंकि त्यौहारों के दौरान वहां भीड़ देखी जा सकती है।

देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ
Published / 2023-02-25 19:50:45
देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ

टीम एबीएन, रांची। सुदूर गांव में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और संस्कार को भरने में बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। ये बातें आज बनियाजारा गांव में पांच दिवसीय योग और नैतिक शिक्षा के समापन दिवस पर स्वामी मुक्तरथ बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।  यह कार्यक्रम उषा-मार्टिन कम्पनी और शालिनी हॉस्पिटल के सौजन्य से सत्यानंद योग मिशन आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका है। अन्य सुदूरवर्ती गांव में योग कार्यक्रम कराने हेतु इनलोगों का लगातार रिक्वेस्ट हमें आ रहा है।

देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ
Published / 2023-02-25 19:33:41
देश को शक्तिशाली और संस्कारित बनाने के लिए सुदूरवर्ती ग्रामीण बच्चों को कमल की भांति खिलाना होगा : स्वामी मुक्तरथ

टीम एबीएन, रांची। सुदूर गांव में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और संस्कार को भरने में बुद्धिजीवियों को आगे आने की जरूरत है। ये बातें आज बनियाजारा गांव में पांच दिवसीय योग और नैतिक शिक्षा के समापन दिवस पर स्वामी मुक्तरथ बच्चे, शिक्षक और ग्रामीण को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।  यह कार्यक्रम उषा-मार्टिन कम्पनी और शालिनी हॉस्पिटल के सौजन्य से सत्यानंद योग मिशन आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका है। अन्य सुदूरवर्ती गांव में योग कार्यक्रम कराने हेतु इनलोगों का लगातार रिक्वेस्ट हमें आ रहा है।

तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग करना आवश्यक : स्वामी मुक्तरथ
Published / 2023-02-25 19:16:33
तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग करना आवश्यक : स्वामी मुक्तरथ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस बल के अच्छे सेहत और खुशनुमा जीवन के लिए आज एम-वे चिक्की फाउंडेशन ने जैप-10 पुलिस बटालियन रांची में एक बृहत वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें आरक्षी महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, कमाडेंट धनंजय कुमार सिंह, फाउंडेशन के एस के सिंह, रौशन राहुलेश, मैडम श्रेयम, और स्वामी मुक्तरथ उपस्थित थे। सबने स्वाथ्य रक्षा पर अपने-अपने विचार रखे।  आइजी अखिलेश झा ने पुलिस बल की समस्या से रूबरू होते हुए कहा कि मैं जानता हूं आप की हर परिस्थितियों को लेकिन उन्हीं परिस्थितियों में आपको नियमित योग और मेडिटेशन करना चाहिए, ताकि आप बीमारियों को रोक सकें, आप का मन खुश रहे।  स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि केवल शरीर के व्यायाम से बीमारियों को नहीं रोका जा सकता है, जब तक कि मन को रिलैक्स करने का तकनीक नहीं अपनाया जाये। मन-मस्तिष्क को तरोताजा रखने  के लिये नियमित प्राणायाम और मेडिटेशन को लाइफ में अपनाना होगा। बेहतर जिंदगी के लिए योग के अभ्यास, संगीत व संकीर्तन तथा ध्यान को करना आवश्यक है। योग में ऐसे तकनीक हैं जो शरीर को साफ करने के साथ मन को भी साफ कर देता है। जिससे क्लेश का नाश होता है। सभी पुलिस बल और पुलिस अधिकारियों को मुक्तरथ जी ने शारीरिक सफाई के लिए योगासन और मन के तनाव को समाप्त करने हेतु ध्यान का अभ्यास कराये। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा ने स्वामी मुक्तरथ के प्रति आभार व्यक्त किये और कमांडेंड धनंजय सिंह को बृहत योग सत्र कराने का आदेश भी दिये।

प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य और परामर्श शिविर आयोजित
Published / 2023-02-25 18:49:16
प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्य और परामर्श शिविर आयोजित

टीम एबीएन, रांची। पंचम प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर पूरे भारतवर्ष में 18 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक हर एक प्रांत में नेचुरोपैथी आरोग्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आगेर्नाइजेशन एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है, यह शिविर झारखंड आइएनओ के उपाध्यक्ष आर्य प्रहलाद भगत ने आयोजित किया। दिनांक 25 फरवरी 2023 को एलपी पब्लिक स्कूल किशोरगंज में प्राकृतिक चिकित्सा आरोग्यम परामर्श शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आज के समय में समाज को प्राकृतिक चिकित्सा की क्यों आवश्यकता है एवं किस तरह प्राकृतिक चिकित्सा से हम रोगों से निदान प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय पर शिविर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा में पुष्प अर्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि : डॉ पंकज कुमार प्राकृतिक चिकित्सा रत्न संयोजक इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आॅगेर्नाइजेशन झारखंड राज्य, जनरल सेक्रेटरी आइएनओ बिहार। विशिष्ट अतिथि : रांची विधायक  सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गी (उप महापौर रांची) अतिथि : संजय सिंह (अध्यक्ष योगासना झारखंड), क्रीड़ा भारती से मुनचुन राय, समाजसेवी निशांत यादव, जितेंद्र पाठक (प्राचार्य एलपी पब्लिक स्कूल) सुनील साहू, रोहित पांडे, सुनील बारणवाल, बिट्टू दिव्य, राहुल रंजन, करुणा भारती, सुमन  कुमारी एवं स्कूल के शिक्षक गण, बच्चे उपस्थित रहे।

तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग जरूरी : स्वामी मुक्तरथ
Published / 2023-02-24 23:36:39
तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए शरीर, मन और आत्मा तीनों का योग जरूरी : स्वामी मुक्तरथ

एबीएन सोशल डेस्क। झारखण्ड पुलिस बल के अच्छे सेहत और खुशनुमा जीवन के लिए आज एम-वे चिक्की फाउंडेशन के द्वारा जैप-10 पुलिस बटालियन रांची में एक बृहद वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें आरक्षी महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, कमाडेंट धनंजय कुमार सिंह, फाउंडेशन के एस के सिंह, रौशन राहुलेश, मैडम श्रेयम, और स्वामी मुक्तरथ उपस्थित थे। सबों ने स्वास्थ्य रक्षा पर अपने-अपने विचार रखे।आईजी अखिलेश झा ने पुलिस बल की समस्या से रूबरू होते हुए कहा कि मैं जानता हूं आप की हर परिस्थितियों को लेकिन उन्हीं परिस्थितियों में आपको नियमित योग औऱ मेडिटेशन करना चाहिए ताकि आप बीमारियों को रोक सकें, आप का मन खुश रहे। स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि केवल शरीर के व्यायाम से बीमारियों को नहीं रोका जा सकता है जब तक कि मन को रिलैक्स करने का तकनीक नहीं अपनाया जाये। मन-मस्तिष्क को तरोताजा रखने  के लिये नियमित प्राणायाम और मेडिटेशन को लाइफ में अपनाना होगा। बेहतर जिन्दगी के लिए योग के अभ्यास, संगीत व संकीर्तन तथा ध्यान को करना आवश्यक है।योग में ऐसे तकनीक हैं जो शरीर को साफ करने के साथ मन को भी साफ कर देता है। जिससे क्लेश का नाश होता है। सभी पुलिस बल और पुलिस अधिकारियों को मुक्तरथ जी ने शारिरिक सफाई के लिए योगासन और मन के तनाव को समाप्त करने हेतु ध्यान का अभ्यास कराये। पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा ने स्वामी मुक्तरथ के प्रति आभार व्यक्त किये और कमांडेंड धनंजय सिंह को बृहद योग सत्र कराने का आदेश भी दिये।

जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर
Published / 2023-02-24 18:54:59
जगप्रीत बनी डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर

डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने कहा, जगप्रीत के आने से अकादमी को मिलेगा बलटीम एबीएन, रांची। रांची की बेटी जगप्रीत कौर डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की को-ऑर्डिनेटर बनायी गयी हैं। इस बात की सूचना डिवाइन योगा अकादमी के डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने दी। डॉ परिणीता ने जगप्रीत का अकादमी में स्वागत किया और अच्छे भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा जगप्रीत के आने से अकादमी को बहुत बल मिलेगा। ज्ञात हो कि डिवाइन योगा अकादमी विगत कई वर्षों से योग की जागरूकता के लिए कार्य कर रही है। डिवाइन योगा अकादमी का प्रयास रहा है कि योग के बारे में सही और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचायें। जगप्रीत ने बताया कि डिवाइन योगा अकादमी से जुड़ना उसके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं डिवाइन योगा अकादमी को ऊंचे मुकाम तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग करूंगी। बताते चलें कि जगप्रीत फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में रहती है। उसे आयुष विभाग द्वारा लेवल वन योगा इंस्ट्रक्टर की मान्यता प्राप्त है। वह लेंस आई नामक न्यूज पोर्टल में यंग आई के रूप में अपनी सेवा दे रही है। इसके साथ ही जगप्रीत मान्यता प्राप्त न्यूट्रिशियन भी है और हेल्थी पिंच नामक खुद की वेबसाइट भी चलाती है इस सबके अलावा जगप्रीत कॉर्पोरेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। विगत दिनों चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली जसलीन कौर सबरवाल को डिवाइन योगा अकादमी पंजाब का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.