Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
जानें दुनिया के सनसे छोटे कुत्ते के बारे में
Published / 2023-04-10 23:40:52
जानें दुनिया के सनसे छोटे कुत्ते के बारे में

ये दुनिया का सबसे छोटा डॉग, जिसका साइज महज डॉलर के बराबर, पर्स में भी हो जायेगा फिटएबीएन सोशल डेस्क। कुदरत की बनाई ये दुनिया वाकई हैरान कर देने वाली है। यहां कई चीजें हमें ऐसी देखने को मिल जाती है जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे क्योंकि ये सिर्फ तीन इंज का है और इसका आधा किलो। इसकी कद काठी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये आपकी जेब और हैंडबैग में भी आराम से फिट आ सकता है। आपने शायद ही इस तरह का कुत्ता अपने जीवन में कभी देखा होगा। यहां बात हो रही है पर्ल नाम के डॉगी जो चिहुआहुआ प्रजाति का है और इस डॉगी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साल 2020 में पैदा हुए इस कत इस डॉगी की हाइट 9.14 सेंटीमीटर (3.59 इंच) और लंबाई 12.7 सेंटीमीटर (5.0 इंच) है। इसकी लंबाई चौड़ाई की बात अगर की जाये तो यह एक डॉलर नोट के बराबर है। पर्ल की मालिक वैनेसा सेमल अपने इस डॉगी से काफी ज्यादा खुश है। उनका कहना है कि हम बहुत खुश नसीब है कि हमारे पास दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता है। पर्ल के इस रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए एनिमल हॉस्पिटल में अलग-अलग समय में उसकी ऊंचाई और वजन को तीन बार मापा गया। तब जाकर उसे ये रिकॉर्ड मिला। पर्ल सिर्फ अपनी कद-काठी की वजह से खास नहीं बल्कि उसका स्वभाव उसे दुनिया से अलग बनाता है। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि चिहुआहुआ प्रजाति के कुत्ते चंचल और गुस्सैल होते हैं लेकिन पर्ल उनसे बिल्कुल अलग है। पर्ल के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि उसे चिहुआहुआ डॉग मिरेकल मिली की रिश्तेदार है जो इससे पहले दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। पर्ल की मालिकन वैनेसा सेमलर ने हाल ही में एक इतालवी टीवी शो में उसे दुनिया के सामने पेश किया।

वैचारिक संघर्ष का परिणाम  है हिंदू सांस्कृतिक अवधारणाओं पर कुप्रचार : अम्बरीश सिंह
Published / 2023-04-09 23:19:32
वैचारिक संघर्ष का परिणाम है हिंदू सांस्कृतिक अवधारणाओं पर कुप्रचार : अम्बरीश सिंह

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत के विशेष संपर्क विभाग की प्रांतीय बैठक आज दिनांक 9 अप्रैल 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे कोडरमा स्थित शिव वाटिका सभागार में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क विभाग केंद्रीय सहप्रमुख माननीय अम्बरीश सिंह जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, विशेष संपर्क विभाग प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, जिला कार्याध्यक्ष राजे वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं श्रीराम दरबार में पुष्प अर्पण करके किये।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा आज देश में दो प्रकार की संघर्ष चल रही है। एक वैचारिक संघर्ष तो वही दूसरा प्रत्यक्ष दृष्टा संघर्ष। हम हिंदू नहीं हैं ऐसा कुप्रचार करना आज का वैचारिक संघर्ष का परिणाम है। इस प्रकार की कुप्रचार के कारण जहां एक ओर समाज के सामाजिक बंधन में दरार करने वहीं दूसरी ओर मतान्तरण की गतिविधि को बल मिल रहा है।कभी आर्य और द्रविड़ की बातें करके तो कभी मूलनिवासी व आदिवासी शब्दों का प्रयोग करके तो कभी हम हिंदू नहीं है जैसे विमर्श को बढ़ाकर सनातन सांस्कृतिक परंपरा को नष्ट करने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा सनातन धर्मालंबियों को अपने आराध्य देवों पर अश्रद्धा निर्माण कराना ही ऐसे तत्वों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा आज ईरान में आग की पूजा, मिस्र के पिरामिड को मानने वाले आज शेष नहीं बचे हैं, परंतु भारतीय संस्कार एवं अपने आराध्य देवों पर श्रद्धा व भारतीय परिवार के संस्कार के कारण ही हमारा पुण्य भूमि भारतवर्ष में हिंदू संस्कृति को कोई नष्ट नहीं कर सका है। आज के समाज को इस संस्कृति दृढ़ीकरण पर समाज के सभी विशिष्टजनों को आगे आना पड़ेगा। अपने नए पीढ़ी को वेद, संस्कृति, संस्कृत, गाय, संत, अर्चक, पुरोहित जैसे हिंदू प्रतीकों को सम्मान देने का पाठ पढ़ाना पड़ेगा। हमारे संत, महंत, अर्चक, पुरोहित ही समाज के भारतीय संस्कृति के वाहक रहे हैं, इनका समाज में जो स्थान प्राप्त थी उसकी दृढ़ीकरण भी आवश्यक है।प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा विश्व हिंदू परिषद का विशेष संपर्क विभाग के माध्यम से समाज के प्रमुख जनों से संपर्क करते हुए विश्व हिंदू परिषद के गतिविधि से अवगत कराना एवं विचारधारा से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। विभाग के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के द्वारा राजनीतिज्ञओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, प्रशासनिकों, अधिकारियों, न्यायिकों अधिकारियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि के प्रमुख से संपर्क स्थापित कर समाज को समन्वय बनाने का कार्य करना है।प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा आज समाज में अनेक सम्मानित व्यक्ति संगठन की ओर इनके कार्यों की प्रशंसा तो कर रहे हैं, परंतु ऐसे प्रशंसकों से संपर्क एवं संबंध स्थापित कर संगठन की योजना में लगाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।बैठक में विशेष रूप से प्रांत  सहमंत्री रामनरेश सिंह, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत प्रमुख दीपक ठाकुर, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, किशुन झा, संजय वर्मा, विभाग संयोजक सोनू सिंह, रांची विभाग सहमंत्री विकास सिंह, रांची विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय, विभाग गोरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, विभाग संयोजिका संध्या आंचल, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख पंकज तिवारी, जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला विशेष संपर्क प्रमुख अभिनव पाठक,  मातृशक्ति प्रांत सहप्रमुख सुषमा सुमन, धर्म प्रसार प्रांत परावर्तन सह प्रमुख अनूप यादव, सहमंत्री संजय तरवे, उपाध्यक्ष कृष्णा मोदी, भूपेंद्र सिंह, मनोज राणा, सत्येंद्र सिन्हा, कृति सुमन, महेश पांडे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के विशेष संपर्क विभाग के प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

स्वागत बैंक्विट हॉल में हुआ 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान
Published / 2023-04-08 21:09:35
स्वागत बैंक्विट हॉल में हुआ 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वागत बैंक्विट हॉल में एक समारोह के दौरान वर्ष 2022 का विश्वंभर मैथिली साहित्य सम्मान, मैथिली के प्रख्याय साहित्यकार श्रीमान शिवशंकर श्रीनिवास को दिया गया। विशंभर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने श्री श्रीनिवास को 1,11,000 की राशि सहित, प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र आदि प्रदान की। इसी कड़ी में फाउंडेशन द्वारा झारखंड के मूर्धन्य साहित्यकार प्रो महादेव टोप्पो को विशंभर स्मृति झारखंड साहित्य सम्मान 2023 दिया गया।इसके तहत फाउंडेशन ने प्रोफेसर टोप्पो को 51,000 रुपये की राशि सहित प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान किया। फाउंडेशन ने 2023 का विजयलक्ष्मी युवा साहित्य सम्मान सुश्री रूपम झा को प्रदान किया है। इसके तहत सुश्री झा को 51,000 की राशि सहित प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र नवाजा गया। फाउंडेशन के कार्यक्रम के मंच पर माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक रौशन के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख श्री अनिल ठाकुर, रेडा के अध्यक्ष श्री आरके चौधरी, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमान संजय सेठ, राज्यसभा सांसद एवं साहित्यकार डॉ महुआ माजी, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्रीमान सीपी सिंह, रांची दूरदर्शन के पूर्व केंद्र निदेशक श्रीमान प्रमोद झा एवं विद्वान प्राध्यापक प्रोफेसर नागेंद्र झा उपस्थित उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन लहरि मीडिया के प्रबंधक किशोर झा ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का प्रबंधक फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा कर रहे थे।  साहित्य सम्मान समारोह का संचालन साहित्यकार डा कृष्ण मोहन झा ने किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सह सचिव राजेश कुमार झा, अमरनाथ झा, अवध किशोर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सेवक संघ के अनिल ठाकुर जी, मनीष अरविंद जी, सिया राम झा सरस गंगा प्रसाद यादव, विवेकानंद झा, बिनोदानंद झा, वीरेंद्र कुमार झा, प्रदीप चौधरी , आनंद झा, लेखा नंद झा आदि संग कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

रिश्ते कहानी संग्रह का लोकार्पण सह परिचर्चा
Published / 2023-04-08 20:56:53
रिश्ते कहानी संग्रह का लोकार्पण सह परिचर्चा

साहित्यकार कविता रानी सिंह की मनोभावों का घरौंदा रिश्ते का विमोचन टीम एबीएन, रांची। आज शब्दकार मंच के तत्वावधान में रांची के लालपुर चौक स्थित होऔटल सिटी पैलेस में लेखिका कविता रानी सिंह की प्रथम कहानी संग्रह रिश्ते का लोकार्पण संपन्न हुआ। विमोचन समारोह में अध्यक्ष के रूप में डॉ अशोक प्रियदर्शी ने नए कहानीकारों के संदर्भ में बहुत ही शिक्षाप्रद बातें कहते हुए तरह-तरह के प्रसंगों का वर्णन किया एवं उन्हें दिशा दिखायी। विशिष्ट अतिथि एवं देश के प्रसिद्ध कथाकार पंकज मित्र ने भी उपरोक्त कथा संग्रह के बहाने कथा/ कहानी के व्यापक फलक का सांगोपांग वर्णन करते हुए विविध कथानकों पर व्यापक चर्चा की और पूरे संग्रह की बहुत ही अच्छी व सारगर्भित समीक्षा की। सबने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कथाकारों का कुनबा बढ़ रहा है और स्त्री कथाकार जिस भांति अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही है और उसकी संवेदनशीलता से रचना संसार अत्यन्त समृद्ध हो रहा है। प्रसिद्ध कथाकार अनीता रश्मि ने उक्त संग्रह पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कथा संग्रह की सारी कहानियां प्रेम से  पगी हुई कहानियां है और यह की हम चाहते तो प्रेम हैं, लेकिन हम प्रेम से प्रेम नहीं करते, नफरत से प्रेम करते हैं। उन्होंने लफंगे कहानी को एक बड़ी कहानी बतायी और बेला वाटिका को लोककथा का रूप लेती हुई एक अच्छी कहानी की संज्ञा दी। इसे उन्होंने अविश्वसनीय स्थिति के बावजूद एक अच्छे स्तर की प्रेम कथा बताया।  डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने इन्हें नारी विमर्श की कहानी, नारी के जूझने की कहानी और उन्होंने बताया कि नारी किसी परिस्थिति में जल्दी हारती नहीं है। वह परिस्थितियों से जूझती है, संघर्ष करती है, लड़ती है और अंत में जीतती भी है और ऐसी ही नारी शक्ति की कहानियां कविता रानी सिंह की हैं। सारिका भूषण ने बताया कि किस प्रकार समाज में भागी हुई लड़की को भागी हुई कहा जाता है। लेकिन इस समाज में कभी भी भागे हुए लड़के की संज्ञा किसी को देखने को नहीं मिलती। उन्होंने भी कहानी संग्रह पर सारगर्भित वक्तव्य रखा।  वीना श्रीवास्तव ने भी उपरोक्त संग्रह के विभिन्न पक्षों पर बात करते हुए कथा के व्यापक स्वरूप की चर्चा करते हुए संग्रह के कुछ हिस्सों का पाठ किया और उस पर बातें की।  कविता रानी ने अपनी कहानियों के विभिन्न पहलुओं को दशार्ते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने कथा रचना की शुरूआत की और उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी वरिष्ठ कथाकारों का योगदान उनके लिए अनमोल है और किस प्रकार वे अपने वरिष्ठ लोगों को दिशा देती हैं। राजीव थेपड़ा ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। स्वागत भाषण संगीता कुजारा टॉक ने किया। शब्दकार के अन्य सदस्यों में नंदा पांडे एवं रश्मि शर्मा ने अतिथियों का स्वागत और अपनी अन्य भूमिकाओं का निर्वाह किया। कार्यक्रम में  राकेश रमन, विजय राजगढ़िया, कामेश्वर कामेश, रश्मि सिंह, अनुराधा अनु, ऋतुराज वर्षा,रजनी शर्मा चंदा, विभा शर्मा, खुशबू बरनवाल सीपी, बिंदु रिद्धिमा,संध्या चौधरी, रेखा जैन, अर्पणा सिंह, संगीता अनुभूति, रंगोली सिन्हा, रेणुबाला धार, प्रतिभा सिंह, मीना बंधन, शालिनी नायक, सुनीता अग्रवाल, सुमिता सिन्हा, सूरज श्रीवास्तव,रेणु झा रेणुका, मीरा, विम्मी, डॉ साक्षी शर्मा,नीरज वर्मा, मंजू सिंह इत्यादि के अलावा शहर के अन्य बहुत सारे गणमान्य साहित्यकार लेखक उपस्थित थे।

2019-22 के बीच भारतीयों में 50% बढ़ा मोटापा
Published / 2023-04-08 18:33:40
2019-22 के बीच भारतीयों में 50% बढ़ा मोटापा

एबीएन सोशल डेस्क। वर्ष 2019 से 2022 के बीच भारतीय लोगों में मोटापा की व्यापकता में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है तथा 45 वर्ष के कम आयु के लोगों में मोटापा के निदान में 43 प्रतिशत की और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों में 60 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। अपोलो की वार्षिक रिपोर्ट - हेल्थ आफ द नेशन 2023 में कहा गया है कि भारत में असंचारी रोगों (एनसीडी) की व्यापकता बढ़ रही है। इसके कारण डिस्लिपिडीमिया या कोलेस्ट्रॉल की असामान्यता, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप में भी बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार स्थायी तनाव और चिंता के कारण उच्च रक्तचाप होने का खतरा डेढ़ गुणा और डायबिटीज का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। स्थायी तनाव ग्रस्त पुरुषों को महिलाओं की अपेक्षा डायबिटीज होने का खतरा दोगुना ज्यादा होता है। असंचारी रोगों में मानसिक स्वास्थ्य और नींद का प्रमुख योगदान जिसका पता नहीं चलता है। अपोलो अस्पताल समूह के प्रमुख डॉ प्रताप रेड्डी ने शनिवार को यहां यह रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि निवारक स्वास्थ्य देखभाल को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया जाना जरूरी है। पिछले तीन दशकों में असंचारी रोग मृत्यु और पीड़ा के प्रमुख कारण बन गये हैं और भारत में 65 प्रतिशत मौतों के लिए ऐसे रोग जिम्मेदार है। एनसीडी से न केवल स्वास्थ्य, बल्कि उत्पादकता और आर्थिक वृद्धि भी प्रभावित होती हैं। वर्ष 2030 तक इन रोगों के कारण भारत पर लगभग 4.8 अरब डालर का आर्थिक बोझ पड़ने का अनुमान है। रिपोर्ट में 20,000 लोगों पर किये गये एक अध्ययन के अनुसार 47 प्रतिशत लोगों को नींद की समस्या और 52 प्रतिशत लोगों को उनके मानसिक स्वास्थ्य की दुर्बलता है तथा तीन में से एक व्यक्ति को दोनों समस्याएं हैं। तीन में से दो लोग रात के भोजन और बिस्तर पर सोने जाने के बीच उचित अंतर नहीं रखते।

साइबर फ्रॉड के दो बड़े हथियार हैं फ्री वाईफाई और लालच : भूषण
Published / 2023-04-08 18:31:51
साइबर फ्रॉड के दो बड़े हथियार हैं फ्री वाईफाई और लालच : भूषण

टीम एबीएन, रांची। साइबर सिक्योरिटी एंड आॅनलाइन सेफ्टी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन झारखण्ड राय यूनिवर्सिटी एवं  इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम  की शुरुआत डॉ पीयूष रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  कार्यक्रम के प्रथम वक्ता कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट, बीआइटी मेसरा के एसोसिएट प्रोफेसर एवं स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ भास्कर कर्ण ने छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कम्युनिकेशन सिस्टम को समझाते हुए छात्रों को इनफॉरमेशन सिक्योरिटी से अवगत करवाया। डॉ कर्ण ने कहा कि जागरूकता से ही हम समाज को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं। कार्यक्रम के दूसरे वक्ता इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इनफॉरमेशन साइंटिस्ट भारत भूषण ने कहा कि साइबर फ्रॉड लोगों को लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसका एक उदाहरण है आॅनलाइन शॉपिंग में आफर देकर कस्टमर से उनका बैंक डिटेल प्राप्त करना। दूसरा वैसे लोग साइबर फ्रॉड के चक्कर में आ जाते हैं जो की अक्सर फ्री वाईफाई यूज करते हैं। लालच और मुफ्त साइबर फ्रॉड के ऐसे दो हथियार हैं जिसका उपयोग कर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए किया जाता है।  झारखंड राय यूनिवर्सिटी, सीएस आईटी विभाग के प्रो. कुमार अमरेंद्र ने भी विश्वविद्यालय में किये जाने वाले कार्यों और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को साइबर सुरक्षा विषय से जुड़े कानूनों के बारे में भी ज्यादा जानकारी रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के लोगों का मुख्य योगदान रहा।

कुड़मी आंदोलन : आज रद्द रहीं 72 ट्रेनें
Published / 2023-04-08 17:40:02
कुड़मी आंदोलन : आज रद्द रहीं 72 ट्रेनें

रांची से गुजरने वाली ट्रेनों की जानें स्थिति टीम एबीएन, रांची। कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार पांच अप्रैल, 2023 से शुरू हुआ आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग खड़गपुर मंडल के खेमाशुलि स्टेशन और आद्रा मंडल के कुसतौर स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठे हुए हैं। इस कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे (दपूरे) को अब तक 244 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इससे रेलवे को करोड़ों का नुकसान हुआ है। अकेले खड़गपुर मंडल को 25 करोड़ रुपये नुकसान होने की खबर है। इस दौरान हजारों यात्री अपने गंतव्य स्टेशनों पर जा नहीं पा रहे हैं। लोग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। शुक्रवार को दपूरे की 71 ट्रेनों को रद्द कर देना पड़ा। आठ अप्रैल (शनिवार) को 72 ट्रेनों को रद्द करने की सूची जरी की गयी है। इनमें लंबी दूरी के साथ कई लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। चक्का जाम के दूसरे दिन गुरुवार को दपूरे की 88 मेल, एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया था। दपूरे के अधिकारियों का कहना है कि लिंक ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर फंसे होने के कारण हावड़ा, खड़गपुर और सांतरागाछी स्टेशनों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। स्थिति काफी चिंताजनक है। खड़गपुर मंडल की ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कई दौर की बैठकों के बाद भी प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हैं। कुड़मी आंदोलन की वजह से चौथे दिन भी रांची रेल मंडल से चलनेवाली 14 ट्रेनें शनिवार को रद्द रहेंगी।इधर, शुक्रवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की वजह से रांची रेलवे स्टेशन यात्री घंटों फंसे रहे। सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि आंदोलन के कारण 22 ट्रेनें शुक्रवार को प्रभावित रहीं।

दिशोम बाहा को बरकरार रखने की जरूरत : अग्नेशिया सांडी पूर्ति
Published / 2023-04-07 19:12:36
दिशोम बाहा को बरकरार रखने की जरूरत : अग्नेशिया सांडी पूर्ति

दिशोम बाहा आदिवासियों की धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है दिशोम बाहा महोत्सव में 27 टीमों के कलाकारों ने लिया भाग, कलाकारों को किया गया सम्मानित एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही (हजारीबाग)। चुरचू पंचायत के ग्राम बगजोबरा में दिशोम बाहा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति व विशिष्ट अतिथि चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, आंगो मुखिया सीतामुनी देवी व दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू थे। आदिवासी युवा-युवतियों ने ढोल-मांदर से पारंपरिक नृत्य व संगीत से अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर बाहा महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि दिशोम बाहा आदिवासियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जो प्रकृति प्रेमी, जंगलों, पहाड़ों, नदी-नालों को ईश्वरीय देन मानकर पूरे प्रकृति को सम्मान देते हैं। वर्तमान पीढ़ी को इससे बरकरार रखने की जरूरत है।  चुरचू मुखिया पूनम बेसरा ने कहा कि आदिवासियों को अपनी धर्म, भाषा संस्कति को बरकरार रखने की जरूरत है। आंगो मुखिया सीतामुनि देवी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपना भाषा व संस्कृति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दिशोम बाहा नृत्य व संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीमों को सम्मानित किया गया। इस दिशोम बाहा महोत्सव में बाहा नृत्य व संगीत प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें 10 टीमों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम जाहेर मारसल युवा क्लब नरान, द्वितीय बालीडीह व तृतीय कजरी को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में जाहेर मुनी दीदी सिस्टर जेरमेन, स्व श्याम मुर्मू व स्वचरण मांझी के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किये।  स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिशोम बाहा महोत्सव में शाम को स्थानीय 17 टीम के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें डगडगिया, तिताही, बगजोबरा, सुरेंद्र ग्रुप जोराकाराम, मुस्कान ग्रुप, दीपिका ग्रुप, अर्तिना ग्रुप, उल्हारा, कमार्बेडा, पैसारा टोला, बुरुडाही, दुरू, शिल्पा सोरेन ग्रुप, सुशीला रियल ग्रुप, वर्षा टुडु ग्रुप व उर्मिला ग्रुप जोराकराम शामिल है। संताली आर्केस्ट्रा में उड़ीसा मयूरभंज के कलाकारों ने समा बांधा। उड़ीसा मयूरभंज के भंज बागान  आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने रात्रि में अपने गीत संगीत से लोगों को काफी मनोरंजन कराया।संताली फिल्म जगत की सिंगर निर्मला सोरेन ने अपने मधुर संताली संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ सिंगर आशा हसदा, बरियड हेम्ब्रोम सहित अन्य कलाकारों ने अपने अपने कला का प्रदर्शन किया।  शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजकीय शोक के कारण झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये।  दिशोम बाहा महोत्सव शुभारंभ के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। वहीं दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव में चुरचू, मांडू, दारू सहित अन्य गांवों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।  बाहा महोत्सव को सफल बनाने में बाहा महोत्सव के अध्यक्ष गुरुदयाल हांसदा, सचिव- सहदेव किस्कु, कोषाध्यक्ष आनंद सोरेन, संरक्षक सह नायके  लालजी मांझी, लाजरुष सोरेन, रामकिशोर मुर्मू, महादेव सोरेन, महालाल हांसदा, उत्कर्ष केंद्र हजारीबाग के सचिव किशोर कुमार, पन्नालाल मुर्मू, चुनुलाल हांसदा, फिनिलाल किस्कु, लखीराम मांझी, भीमसेंट टुडु, जेठूवा मांझी, मन्नू टुडू, संजय मुर्मू, गणेश टुडु, राकेश सोरेन, संतोष बास्के, बागुन सोरेन, सुनील मुर्मू, महेंद्र मुर्मू, रमेश मांझी,  सिकंदर मरांडी, छोटेलाल मरांडी, सोहन हांसदा, बिनय हांसदा, राजू टुडू, राम टुडु,  संजय टुडु, दीपक मुर्मू, प्रदीप हांसदा, रवि मुर्मू, सुशांत हांसदा, अर्जुन हांसदा, संतोष हांसदा, विमल हांसदा, रमेश हांसदा, प्रकाश हांसदा, आनंद किस्कू, अल्बर्ट मुर्मू, रामजी मांझी, महेन्द्र किस्कू, अनिल हांसदा, सिंटू किस्कू, सुनील किस्कू, अनिल हांसदा, नरेश किस्कू, सुरेंद्र बासके, प्रदीप किस्कू, जिवलाल हांसदा, प्रमेश हांसदा, सुनील हांसदा, विजय मुर्मू, अर्जुन हांसदा, जोसेफ मरांडी, सोधन मरांडी, महेंद्र किस्कू, राजेश किस्कू, दिनेश सोरेन, शामेल किस्कू, बिल्कन हांसदा, पुशलाल टुडु, नेहारानी किस्कू, मार्टिना  मुर्मू, सुष्मिता सोरेन, जोस्फीन मुर्मू, स्नेहा  रानी किसकू, मनीषा किस्कू, लक्ष्मी किस्कू, असमिता  किस्कू, आनंद सोरेन, प्रकाश टुडु, बिशुन मुर्मू, लालजी किस्कू, बाबूचंद हंसदा, प्रकाश सोरेन सहित अन्य लोग शामिल थे।

दारू : मृतक की बेटी की पढ़ाई और शादी करायेंगे मुखिया
Published / 2023-04-06 21:25:04
दारू : मृतक की बेटी की पढ़ाई और शादी करायेंगे मुखिया

मुखिया ने मृतक के आश्रित को आर्थिक मदद के साथ बेटी की विवाह और पढ़ाई का लिया जिम्मा, ग्रामीणों ने की सराहना टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव अपनी बेबाक छवि और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते है। मुखिया हरपल अपने पंचायत के लोगों के सुख दुख में शामिल रहते है। पंचायत के जरगा में सरजू पासवान (40 वर्ष) की मौत बीमारी के कारण हो गई थी जिनके ब्रह्म भोज में मुखिया  और अजीत कुमार शामिल हुए। मृतक की दो बेटी है जिनमें एक की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी बेटी अभी बारहवीं की पढ़ाई कर रही है। मुखिया ने तत्काल मृतक की पत्नी रीना देवी को पांच हजार एक सौ रुपैये की आर्थिक सहायता देते हुए मृतक की छोटी बेटी की पढ़ाई और विवाह का सारा खर्च उठाने का वादा किया। प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह समाजसेवी अजीत कुमार ने भी अपने तरफ से पांच हजार एक सौ रुपैये का सहयोग पीड़ित परिवार को किया मुखिया की इस पहल का पुनाई पंचायत के साथ-साथ पूरे प्रखंडवासी सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया अनिल और समाजसेवी अजीत ने परिवार की आर्थिक मदद के साथ बिटिया की पढ़ाई और विवाह की जिम्मरवारी लेकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिसे करने में अच्छे अच्छे लोगो के पसीने छूट जाते हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह सामजसेवी अजित कुमार उप मुखिया प्रदीप यादव सहित कई लोग शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.