Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
एक मां को 20.61 लाख मिलेगी बेटे की कीमत!
Published / 2023-05-08 19:54:16
एक मां को 20.61 लाख मिलेगी बेटे की कीमत!

सड़क हादसे में बेटे देवानंद को खो दी थी खूंटी की उदमणि टीम एबीएन, रांची। सड़क हादसे में अपने बेटे देवानंद कुमार को खो चुकी खूंटी जिला निवासी उदमणि देवी को 20.61 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी मनीष की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल दावा आवेदन पर सुनवाई के पश्चात उक्त आदेश दिया है। दावेदार को मुआवजा राशि का भुगतान 30 दिनों के अंदर 7.5 फीसदी ब्याज की दर के यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को करने को कहा गया है। मृतक पेशेवर डिजाइनर था। वह दैनिक अखबार खबर मन्त्र में कार्यरत था। वह अपने दोस्त के साथ नौ फरवरी 2018 को मोटरसाइकिल से खूंटी बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान मुरहू थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। घटना के बाद मृतक की मां ने अदालत में दावा किया था।

सात फेरे लेकर 12 जोड़ों ने लिये सात जन्मों तक साथ रहने का वचन
Published / 2023-05-07 21:18:35
सात फेरे लेकर 12 जोड़ों ने लिये सात जन्मों तक साथ रहने का वचन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 मई 2023 को हनुमान क्लब, बड़ागांई ने श्रीश्री पंचदेव मंदिर प्रांगण बेलटंगरा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। पूर्वाह्न 10:30 बजे श्रीश्री पंचदेव मंदिर से वरपक्ष ने बरात निकालकर बाजे गाजे एवं नृत्यगान के साथ बड़ागांई चौक  तक भ्रमण करते हुए पुनः श्री श्री पंचदेव मंदिर पहुंचे।12:30 द्वार लगने के बाद वर वधु क्रमशः ममता मुंडा एवं खीरू मुंडा, प्रीति टोप्पो एवं अजय कश्यप, प्रियंका कुमारी एवं अमर मुंडा, उषा कच्छप एवं संजय केरकेट्टा, सोनी कुमारी एवं रोशन उरांव, अंजू तिर्की एवं विनोद साउर, संध्या कुमारी एवं करण मुंडा, प्रियांशु कुमारी एवं कुलदीप उरांव, चांदनी मुंडा एवं  संतोष नायक, ललिता कुमारी एवं ऋषिकेश महली, पूजा टोप्पो एवं अमरदीप मुंडा, पूतन कुमारी एवं प्रदीप मुंडा, प्रीति टोप्पो एवं अजय कच्छप के बीच जयमाला एवं बाद में पानीग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। हनुमान क्लब के उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के आयोजक अशोक साहू एवं हनुमान क्लब के सदस्यों ने सभी वर-वधू को साज- सामग्री के साथ भाव-विभोर होकर विदाई की रश्म निभायी।मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ने कहा सनातन परंपरा की संस्कृति अनुपम है। हमारे सोलह संस्कार में विवाह संस्कार भी एक है। समाज के कई ऐसे वर्ग हैं जिन्हें अपनी वैवाहिक संस्कार को पूर्ण करने में असमर्थ रहते हैं, जो दंपति अविवाहित रहते साथ-साथ रहते हैं, परंतु उन्हें सामाजिक मान्यता नहीं मिलती है। समाजसेवी ऐसे दंपतियों का विवाह कराकर तथा उन्हें समाजिक मान्यता दिलाकर पुण्य के भागी बनते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने वर-वधुयों को आशीर्वाद देते हुए कहा समाज में आर्थिक असंतुलन के कारण कई माता-पिता अपने बच्चों को विवाह कराने में असमर्थ कहते हैं। समाज के लोगों के द्वारा सामूहिक विवाह एक सराहनीय प्रयास है।कार्यक्रम आयोजक अशोक साहू ने बताया विगत कई वर्षों से बडगांई एवं इसके आसपास के क्षेत्र में युवक-युवती को आर्थिक अभाव के कारण उनके माता-पिता विवाह संस्कार कराने में असमर्थ थे। उन्होंने स्वयं विवाह कराने का सोच रखते हुए हनुमान क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम करायें।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ जीवाधन प्रसाद, बालसाय महतो, रामवृक्ष साहू, रोहित साहू, विनोद महतो, मनीष साहू, शेखर साहू, बबीता देवी, शीला देवी, रमेश तिर्की, रामसेवक तिर्की, फागू प्रसाद, दीपक साहू सहित कई गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। उक्त जानकारी हनुमान क्लब बड़गांई, रांची कार्यक्रम के आयोजक सह उपाध्यक्ष अशोक साहू (9162221418) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

9 मई को बजरंग दल, झारखंड करेगा 5000 स्थानों पर हनुमत शक्ति जागरण
Published / 2023-05-07 21:09:52
9 मई को बजरंग दल, झारखंड करेगा 5000 स्थानों पर हनुमत शक्ति जागरण

टीम एबीएन, रांची। बजरंग दल मंगलवार को देश भर में कुमति निवार सुमति के संगी सामूहिक श्री हनुमान चालीसा के माध्यम से, हनुमत शक्ति का व्यापक जन जागरण कर, कांग्रेस सहित आतंकियो के पैरोकार अन्य संगठनों व देश विरोधी हिंदू द्रोही मानसिकता की सद्बुद्धि हेतु भगवान बजरंगबली का आह्वान पर झारखंड में भी 5000 स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ किया जायेगा।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने इसकी घोषणा करते हुए आज कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, व महाराष्ट्र सहित झारखंड राज्य के कांग्रेसी व कुछ अन्य हिंदू द्रोही नेताओं द्वारा बजरंग दल को प्रतिबंधित करने व इस देशभक्त संगठन की तुलना पीएफआई जैसे देशद्रोही, आतंकी व हिंसक संगठन से करना बहुत ही अपमान जनक है। हिंदू समाज इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक ढंग से उसका विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि बजरंग दल देश भर में गौरक्षा, कन्या रक्षा, रक्तदान, मठ मंदिर व धर्मरक्षा के साथ धर्मांतरण रोकने जैसे अनेक प्रकार के सेवा कार्यों में लगा है ऐसे संगठन को प्रतिबंधित करने का मांग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।डॉ साहू ने कहा कि समस्त हिंदू जनमानस 9 मई को अपने नजदीक के मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर देशद्रोही मानसिकता वाले लोगों का प्रतिकार करें।

बद्रीनाथ यात्रा : हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरा, प्रशाशन ने रोकी यात्रा
Published / 2023-05-06 12:28:55
बद्रीनाथ यात्रा : हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरा, प्रशाशन ने रोकी यात्रा

बद्रीनाथ में हजारों यात्री फंसे, पहाड़ी से मलबा गिरने के बाद हाइवे बंदएबीएन सोशल डेस्क। बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरने के बाद यात्रा को रोक दिया गया।  प्रशासन ने गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू में बेरियर लगाकर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपने-अपने स्थानों पर रुकने के लिए कहा है।हाईवे पर मलवा गिरने का वीडियो एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बड़े पत्थर गिरते दिखाई दिये। हाईवे बंद होने के बाद कई जगहों पर यात्रा को रोक दिया गया है। सूत्रों की मानें तो रास्ते में हजारों की संख्या में यात्री फंसे हुए हैं।सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार ने कहा कि हेलंग में बद्रीनाथ मार्ग के खुलने पर यात्रियों को जाने दिया जायेगा हालांकि यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है।वीडियो में चट्टान टूटने का फूटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है।वीडियो में लोग घटनास्थल पर इधर से उधर भागते दिख रहे हैं। हालांकि वहां मौजूद वाहनों को और यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। यात्रा में फंसे भक्तों ने बताया कि भगवान बदरी विशाल की कृपा अपने भक्तों पर रही है। कोई अनहोनी होने से बच गयी।

आनंदमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102वां जन्मोत्सव मना
Published / 2023-05-05 23:21:11
आनंदमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102वां जन्मोत्सव मना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। शुक्रवार को आनंद मार्ग जागृति गद्दोपुर (गौसपुर चक् मजाहिद पंचायत) महुआ के आनंद मार्ग  के साधकों द्वारा प्रातः 6:07 पर जयघोष, शंख नाद एवम  करतल ध्वनि के साथ बहुत ही पवित्र वातावरण में हर्षोल्लास के साथ श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव मनाया गया।श्री श्री आनंदमूर्ति जी का आविर्भाव वैशाखी पूर्णिमा के दिन बिहार के जमालपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने मानवता के कल्याण एवम त्राण के लिए वर्ष 1955 में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की स्थापना "आत्म मोक्षार्थम जगत हिताए च" की भावना से किया था जिससे मानव समाज हर प्रकार के शोषण से मुक्त हो अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।उन्होंने कहा कि मानव समाज अविभाज्य है और संसार के सभी मनुष्य एक परम पिता की संतान हैं। अतः उनमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना से प्रत्येक मनुष्य को साधना सेवा एवम त्याग द्वारा महान बनने को कहा। मानवता एवं जीव जगत के कल्याण के लिए उन्होंने योग साधना के साथ नव्य  मानवतावाद, प्रउत के आर्थिक एवं सामाजिक सिद्धांत, यौगिक चिकित्सा, प्रभात संगीत, आर यू, आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ऐसे कई समाजकल्याण एवम समाजुपयोगी शाखाएं दी  एवं आदर्श समाज की स्थापना को व्यावहारिक रूप देने के लिए तात्विक, आचार्य एवम जीवनदानी  सन्यासियों को मानव समाज एवं जीव जगत के कल्याण हेतु तैयार कर सेवा व्रत में लगाया। आनंद मार्ग के सभी अनुयायी इस महत कार्य में अपना योगदान देकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में तत्पर हैं। जन्म उत्सव का आयोजन साधना कीर्तन एवं प्रीतिभोज के बाद लगभग 500 लोगो के बीच नारायण सेवा एवम प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन  गद्दोपुर (आनंद मार्ग ईकाई) के लगभग 50 साधकों द्वारा आनंद मार्ग यूनिट गद्दोपुर के उपसचिव  श्री रामबचन जी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा, रांची से आके हुए प्राध्यापक श्री मृणाल जी ने प्रभात संगीत की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के अंत में आनंद वाणी पाठ एवम अध्यात्मिक चर्चा हुई।आज आंदापूर्णिमा के शुभ अवसर पर वैशाली भुक्ति के साथ साथ विश्व के संपूर्ण आनंदमार्ग इकाईयों (विश्व के160 से अधिक देशों में) में मनाया गया।इस क्रायक्रम की सफल बनाने में आनंदमार्ग ईकाई गद्दोपुर के श्री अरूण (मुन्ना) जी, श्री अरूण जी, ऋषिकेश जी, प्रज्ञान जी , विजया जी, दिव्या जी ने अपना योगदान किया। यह जानकारी गद्दोपुर यूनिट के एवम आनंदमार्ग के वरिष्ठ साधक श्री रामानंद जी ने दी।

बेंगलुरु में तबाह होने से बच गयीं झारखंड की 11 नाबालिग बच्चियां
Published / 2023-05-05 23:11:05
बेंगलुरु में तबाह होने से बच गयीं झारखंड की 11 नाबालिग बच्चियां

बेंगलुरु में झारखंड की 11 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यूटीम एबीएन, रांची। झारखण्ड और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पुराना नाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी राज्य से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां की बच्चियां आये दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो रही है। आदिवासी इलाकों से बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर बेचा जा रहा है। ऐसे ही मामले में झारखंड सरकार की पहल पर एक बार फिर 11 नाबालिग बच्चियों को बेंगलुरु से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया है। सरकार को नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में तो कामयाबी मिली है, लेकिन यह अपने आप में ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर कब तक राज्य से ऐसे ही आदिवासी बच्चियों को इस तरह से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होना पड़ेगा। इसमें सभी बच्चियां पाकुड़ और साहिबगंज इलाके की बतायी जा रही है। सभी बच्चियां पहाड़िया जनजाति से है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब झारखंड सरकार ने सभी बच्चियों को फ्लाइट से वापस लाया है।11 नाबालिग बच्चियों का हुआ रेस्क्यूभोले भाले आदिवासी लोगों को मानव तस्कर पैसे का लालच देकर बाहर प्रदेशों में बेच दिया करते हैं। झारखंड में ऐसा मामला आए दिन सामने आता है, लेकिन अब सरकार के साथ मिलकर बाल संरक्षण आयोग लगातार बच्चियों को रेस्क्यू करने का काम कर रहा है। अब तमाम बच्चियां वापस अपने राज्य लौट गयी है। इन्हें रांची एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मौजूद थे। एयरपोर्ट पर श्रम अधिकारी अविनाश कृष्ण भी थे, उन्होंने बताया कि सरकार को सूचना मिली थी कि झारखंड की बच्चियों को बैंगलोर ले जाया गया है। इसके बाद बैंगलोर के अधिकारियों से मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को वापस अपने राज्य लाया गया है। फिलहाल, रांची में सभी को ट्रेनिंग देने की नियोजन की योजना है।राजधानी दिल्ली से 13 बच्चियों को छुड़ाया गया थाबता दें कि हाल ही में झारखंड की 13 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के हाथों राजधानी दिल्ली से छुड़ाया गया था, जिसमें 14 साल की नाबालिग गर्भवती अवस्था में मिली थी। ज्यादतर मामलों में बच्चियों को नौकरी या पैसों का लालच देकर देह व्यापार या अंग तस्करों के हवाले कर दिया जाता है।

सेहत से भरपूर मटके का ठंडा पानी
Published / 2023-05-04 21:56:45
सेहत से भरपूर मटके का ठंडा पानी

एबीएन सोशल डेस्क। आधुनिकता अपनाने के चलते हम अपनी ऐसी परम्पराओं को भूलते जा रहे हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। मसलन, हमें फ्रिज का पानी पीना बहुत मॉडर्न लगता है, लेकिन याद नहीं रखते कि मटके के पानी में कितने गुण हैं, और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए खास उपयोगी है। दरअसल मिट्टी में ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं, जो स्वास्थ्य रक्षक होते हैं। यही तत्व मिट्टी के बने मटके में आ जाते हैं। मिट्टी के मटकों की दीवारों में असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिनसे पानी रिसता रहता है। इस कारण मटके की सतह पर हमेशा गीलापन रहता है। मटके में पानी रखने पर इसका वाष्पीकरण होता है, जिससे पानी के कण गर्मी के रूप में ऊर्जा प्राप्त करते हैं और फिर गैस में बदल जाते हैं। बाद में ये कण हवा के साथ मिश्रित हो जाते हैं तथा मटके में फैल जाते हैं, जिससे मटके का पानी ठंडा हो जाता है। मटकों की खासियत है कि ये पीने के लिए ठंडा पानी ही नहीं देते, बल्कि मिट्टी के गुण भी प्रदान करते हैं। वहीं मिट्टी के बर्तनों में पानी को ठंडा करने की अद्भुत क्षमता होती है। यह विशेषता अन्य किसी भी धातु के पात्र में नहीं होती। इसलिए, मिट्टी के बर्तनों का पानी प्यास बुझाने के लिए आज भी बेहतर जाना जाता है। प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि पीढ़ियों से भारतीय घरों में पानी स्टोर करने के लिए मिट्टी के बर्तन यानी मटकों का पानी इस्तेमाल किया जाता रहा है । मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू के कारण गर्मियों में मटके का ठंडा पानी पीने का आनंद और तृप्ति अलग ही है। विशेषज्ञों के अनुसार, मिट्टी में कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता पाई जाती है। मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी में मिट्टी के गुण स्वत: ही आ जाते हैं जिसके चलते मटके में रखा पानी हमें निरोग रखने में मदद करता है। इसके अलावा मटके को रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गेरू भी हमारे शरीर को गर्मी में शीतलता प्रदान करता है। सुचारू पाचन प्रक्रिया मिट्टी में अनेक प्रकार के क्षार, विटामिन्स, खनिजों, धातुओं, रसायनों, तत्वों तथा रसों की मौजूदगी होती है। ये ही सारे गुण मटके में भी विद्यमान होते हैं। ऐसे में मटके के पानी का नियमित सेवन करने से शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बाहर चले जाते हैं। मिट्टी में कुदरती रूप से शरीर में जमा टॉक्सिंस खींच लेने की ताकत होती है। इसलिए, पेट में जमा और सड़े भोजन को मटके का पानी शरीर से बाहर कर आंतों की सफाई भी करता है। रोगों में फायदेमंद मटके का पानी शरीर की गर्मी कम कर कुदरती ठंडक पहुंचाता है। कहा जाता है कि मिट्टी की चुंबकीय शक्ति शरीर को चुस्ती-फुर्ती तथा ताकत देती है। शरीर को उचित पीएच संतुलन प्रदान करके एसिडिटी तथा पेट दर्द में राहत पहुंचाने का काम भी मटके का पानी करता है। वहीं मटके का पानी लकवे तथा दमे के रोगी के लिए भी फायदेमंद है। इससे हार्ट भी हेल्दी रहता है। जबकि यदि हम फ्रिज का पानी पीते हैं तो यह ज्यादा ठंडा होने के कारण गले की कोशिकाओं पर बुरा प्रभाव डालता है। गले की ग्रंथियों में सूजन आने लगती है, जिससे शरीर की क्रियाएं बिगड़ने लगती हैं। लेकिन मटके में पानी सही तापमान पर रहता है। न बहुत अधिक ठंडा न ज्यादा गर्म। यह भी कि मटके का पानी शरीर में ग्लूकोज को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों को उपलब्ध करवाकर हमें गर्मी के स्ट्रोक से बचाता है। हानिकारक रसायनों से बचाव जीवन के सभी क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करना अच्छी पहल है। कई लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखते या स्टोर करते हैं ,जिससे जाने-अनजाने में हम कई हानिकारक रसायनों की गिरफ्त में आ जाते हैं, जबकि मिट्टी के बर्तनों को साफ-सुथरा रखकर कई वर्षों तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।ये पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। जबकि प्लास्टिक की बोतलों का केवल एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है और ये पर्यावरण को बिगाड़ती हैं। मिट्टी के बर्तन प्लास्टिक की बोतलों की अपेक्षा सस्ते भी साबित होते हैं। मटकों पर उकेरी कला आजकल मटकों पर कलात्मकता और कारीगरी दिखाई देने लगी है जिससे हम पुरातन संस्कृति से परिचित होते हैं। जयपुर के कारीगरों ने मटकों के नए आकार बनाए हैं ,जिनमें लंबे तथा अंडाकार घड़े प्रमुख हैं। नल लगे मटकों में रंगीन पेंटिंग भी दिखाई देने लगी हैं। जयपुरी सुराही भी बहुत ही कलात्मक डिजाइनों में बनने लगी है। मटके बनाने के कुटीर उद्योग से लाखों कुम्हारों को रोजगार भी उपलब्ध होता है। रसोई घरों में मटका रखना बड़ा शुभ माना जाता है। इन्हीं मटकों की मार्ग के साथ नि:शुल्क प्याऊ भी लगी रहती है।

रांचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना मेगा ट्रेड फेयर
Published / 2023-05-04 20:57:50
रांचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना मेगा ट्रेड फेयर

झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स ने लगाया फेयर  टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करने के लिए रांची समेत अन्य जिलों के लोग भी पहुंच रहे है। गुरूवार को भी फेयर में लोगों का आना लगा रहा। शाम होने से पहले ही लोग फेयर में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक स्टाल में लोगों की भीड़ दिखी, जो अपनी जरूरत की चीजें खरीदारी करते नजर आये। घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कालीन, सजावटी सामान की भी जमकर खरीदारी की जा रही हैं। गर्मी के कपड़ों सहित डिजायनर कपड़े महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी लोग उठा रहे हैं। मेले में प्रवेश शुल्क 20 रुपए है। आटो जोन में विभिन्न कंपनियों के कार को प्रदर्शित किया गया है। लोग इन कारों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, फेयर में कई स्टालधारकों द्वारा बेहतरीन आॅफर भी दिये जा रहे हैं। फर्नीचर इंटीरियर हॉल में नाइटवेयर पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कॉटन क्राफ्ट में कई उत्पादों पर 20 प्रतिशत, बबलू फाउंटेन व सिकरी हैंडक्राफ्ट में 20 प्रतिशत, नदीम मार्बल के स्टॉल पर 20 प्रतिशत तक का लाभ उठाया जा सकता है। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि ट्रेड फेयर में आने वालों की रूचि दिख रही है। लोग परिवार के साथ आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया ट्रेड फेयर का भ्रमणजनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा गुरूवार को ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। उनके आगमन पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने उनका स्वागत करते हुए ट्रेड फेयर के आयोजन के बारे में बताया।केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न् स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर के आयोजन का फायदा आम लोगों के साथ उत्पादों को भी मिलता है। मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेश अगवाल, रोहित पोद्दार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, सदस्य नवजोत अलंग, प्रमोद सारस्वत, आरके चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, झारखंड भाजपा के नए संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, दीपक बंका भी ट्रेड फेयर पहुंचे।

लोगों को खून की कमी नहीं होने देगा वेकअप इंडिया फाउंडेशन
Published / 2023-05-03 18:32:48
लोगों को खून की कमी नहीं होने देगा वेकअप इंडिया फाउंडेशन

टीम एबीएन, रांची। वेकअप इंडिया फाउंडेशन रांची चैप्टर के द्वार रक्त दान शिवर का आयोजन लालपुर में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को खून की कमी न हो... था। इस कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के फाउंडर श्री सुयश वर्मा जी ने आये सभी चिकित्सा कर्मी को फूल का भेट देकर किया। आयोजित शिविर में लोगों के बढ़ चर कर हिस्सा लिया जिसमे 60यूनिट खून का दान किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुभाष्री कर ने सभी रक्तदाता को धन्यवाद देते हुए कहा की हमलोग आगे भी समाज के लिए कार्य करते रहेंगे। मौके पर ऋषि, शुभम, अनुशील, प्रियम, ईशा, अर्पण, वैभव, अदिति, अनुष्का, साई अदिति, रितुपर्णा, रिया आदि वोलेंटियर मोजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.