Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की
Published / 2023-06-07 18:19:01
नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या की निंदा की

अंधविश्वास और कुरीतियों को समूल नष्ट करने के लिए  जन-जागरूकता जरूरी : रानी कुमारीटीम एबीएन, रांची। महिला हितों के संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत सामाजिक संस्था नारी शक्ति सेना (गुलाबी गैंग) ने  डायन बिसाही का आरोप लगाकर इटकी थाना क्षेत्र के मलटी गांव निवासी 60 वर्षीय महिला बासो उरांइन की हत्या की निंदा की है।नारी शक्ति सेना की संस्थापक अध्यक्ष और झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा है कि  डायन बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला की हत्या किया जाना अत्यंत निंदनीय घटना है। उन्होंने इस घटना पर इटकी थाना के पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही इस कुकृत्य के दोषी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से सामाजिक विकास का सपना अधूरा रह जायेगा। रानी कुमारी ने कहा कि अंधविश्वास और कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर व्यापक जन जागरूकता जरूरी है।

बिहार योग विद्यालय मुंगेर का ट्रेडमार्क है नाड़ीशोधन और भ्रामरी प्राणायाम
Published / 2023-06-06 17:36:19
बिहार योग विद्यालय मुंगेर का ट्रेडमार्क है नाड़ीशोधन और भ्रामरी प्राणायाम

टीम एबीएन, रांची। रांची योगोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्री अरविंदो आश्रम में प्रातः 6 से 7:30 स्वामी गोरखनाथ सरस्वती ने तनाव भरे जीवन में खुशी के सरगम बजते रहें इसके लिए उन्होंने नाड़ीशोधन और भ्रामरी प्राणायाम की महत्ता पर प्रकाश डाले। उन्होंने कहा कि सत्यानन्द योग परम्परा जिसे बिहार योग पद्धति भी कहते हैं वह मनुष्य को पूर्ण स्वास्थ्य, शान्ति और सौहार्द को देने वाला है। योग कभी व्यायाम नहीं हो सकता है जिसे जैसे मन करे हम कर लें। ऐसा अभ्यास फलदायी कम और नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है। बहुत हल्के और सरल योगासन जैसे कि मार्जारी, व्याघ्रासन, शशांकासन और उष्ट्रासन का अभ्यास दीर्घकालिक कमर और पीठ दर्द को ठीक कर देता है। प्राणायाम में नाड़ीशोधन और भ्रामरी दीर्घकालिक सिरदर्द, अनिद्रा, चिन्ता, तनाव और रक्तचाप दोष को ठीक कर सकता है। हमलोग भ्रामरी प्राणायाम को तो मात्र तीन बार करके खत्म कर देते हैं जबकि आज के मनुष्य को  भ्रामरी प्राणयाम की ही ज्यादा जरूरत है। मस्तिष्क की उत्तेजना, चिन्ता, क्रोध और तनाव को खत्म करने में सबसे ज्यादा कारगर है भ्रामरी प्राणयाम। बिहार योग विद्यालय का ट्रेडमार्क है नाड़ीशोधन और भ्रामरी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप को अपने भोजन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भोजन करते वक्त जो व्यक्ति क्रोध करता है, चिन्ता करता है या दूसरों पर दोषारोपण करते रहता है वह व्यक्ति भोजन नहीं बल्कि जहर को खा रहा है क्योंकि उस स्थिति में आप के भीतर बनने वाले हार्मोन जहर बनाने लगते हैं। भोजन हमेशा रुचिकर, सात्विक और अच्छे सुविचार के साथ ग्रहण करना चाहिए। उस वक्त तो बातचीत भी नहीं करनी चाहिए लेकिन बिडम्बना है कि हमलोग भोजन करते समय ही खूब बात करते हैं और टेलीविजन देखते रहते हैं।यह आदत मधुमेह को जन्म नहीं देगा तो और क्या करेगा? हमें अपने स्वास्थ्य के लिए मानसिकता को बदलना होगा।  संन्यासी मुक्तरथ, आदित्य कुमार और रूपम योग कक्षा का प्रबंधन कर रहे हैं। योग कक्षा का समय प्रातः 6 से 7:30 एवं अपराह्न: 5 से 6:30 है।

165 बच्चों ने किया दृढ़करण और परम प्रसाद ग्रहण
Published / 2023-06-05 21:23:03
165 बच्चों ने किया दृढ़करण और परम प्रसाद ग्रहण

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बिनगांव आरसी चर्च में 165 बच्चे ढृड़करण और परम प्रसाद ग्रहण किया। खूंटी विशप विनय कंडुलना ने मिसा पूजा कर पवित्र तृत्व के द्वारा बच्चों को ढृडकरण और परम प्रसाद विधि विधान के द्वारा बच्चों को ग्रहण करवाया और जीवन भर प्रभु यीशु के मार्गों पर विश्वाश में बने रहने का संकल्प दिया। विशप विनय कंडुलना ने अपने उपदेश में सभी बच्चों तथा मिशनरी समुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि पवित्र तृतीव ही एक ईश्वर है और उसमें तीन जन है पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा यही हमारा विश्वाश है। आज से सभी बच्चे बच्चियां मिशनरी समुदाय का एक अंग बन गये। इस मिसा बलिदान में मुख्य रूप से खूंटी विशप विनय कंडुलना के अलावा फादर सोलोमन बरवा, फादर जिमस टेटे, फादर विजय मिंज तथा सभापति मनोज बांडो के अलावा हजारों संख्या में मिशनरी उपस्थित थे।

राजधानी रांची में बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योग गंगा प्रवाहित
Published / 2023-06-05 21:20:15
राजधानी रांची में बिहार योग विद्यालय मुंगेर की योग गंगा प्रवाहित

टीम एबीएन, रांची। परमहंस स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के जन्म का शताब्दी-समारोह (1923 से 2023) इस वर्ष मनाया जा रहा है, जिस निमित्त सम्पूर्ण भारतवर्ष में योग साधना शिविर, ध्यान शिविर और योग पर व्याख्यान माला का आयोजन हो रहा है। राजधानी रांची में बिहार योग विद्यालय के वरिष्ठ संन्यासी और परमहंस स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के अनन्य शिष्य स्वामी गोरखनाथ सरस्वती 05 जून से 10 जून तक छह दिनों तक योग साधना सत्र का आयोजन रातूरोड स्थित अरविन्दो आश्रम में संचालित कर रहे हैं। यहां प्रातः और सायं दो पाली में योग की कक्षा चल रही है जिसका समय प्रातः6 से 7:30 और अपराह्न 5 से 6:30 है। प्रातः आसन और प्राणायाम की कक्षा तथा अपराह्न योगनिद्रा, ध्यान, सत्संग और भजन का कार्यक्रम चल रहा है। आज प्रातः स्वामी गोरखनाथ सरस्वती के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित और शांति मंत्र से योग कक्षा की शुरुआत हुई। संन्यासी मुक्तरथ ने स्वामी जी का परिचय और स्वामी सत्यानन्द सरस्वती के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार योग प्रणाली की एक रूपरेखा का वर्णन किये।स्वामी गोरखनाथ सरस्वती सैकड़ो योग साधकों को संबोधित करते हुए बताये कि बिहार योग की पद्धति समग्र योग की पध्दति है। यहां राजयोग, कर्मयोग, हठयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग सभी का समावेश है। योग करते वक्त लोगों को 10 से 12 बिन्दुओं पर ध्यान रखना आवश्यक है जिससे कि योग करने वाले को योग का पूरा लाभ मिलेगा। योग संचालन शिविर के प्रबंधक आदित्य कुमार और रूपम कुमारी योग कार्यक्रमों को प्रतिदिन सुचारू रूप से कराने हेतु सारा प्रबंधन कर रहे हैं।

फिल्मी अवार्ड नेशनल एचिवमेंट अवार्ड से नवाजे गये गुलाब सलाट
Published / 2023-06-04 19:18:56
फिल्मी अवार्ड नेशनल एचिवमेंट अवार्ड से नवाजे गये गुलाब सलाट

गुलाब सलाट के पुरस्कारों की फेहरिस्त में जुड़ा एक और नगीना एबीएन सोशल डेस्क। गरीबी का कहर टूटने और सालों की मेहनत के बाद एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को अनेक अवार्ड मिले हैं। इसी कड़ी में फिल्मी अवार्ड नेशनल एचिवमेंट अवार्ड तारीख 4 जून 2023 को मुंबई में मिला। इसके अलावा पुरस्कार दिल्ली बॉलीवुड, सीने रिपोर्टर अवार्ड, नागपुर गौरव महाराष्ट्र पुरस्कार, मुंबई जनगौरव, कार्य दर्पण पुरस्कार, वडोदरा सीने मीडिया अवार्ड, वाइब्रेट गुजराती फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है।  गुलाब का जीवन परिचय  गुलाब एक्शन एक्टर आनंद गुजरात के रहनेवाले हैं। गुलाब के माता पिता बहुत ही गरीब थे और उनका पूरा जीवन चारपाई के तंबू में गुजार दिया था। लेकिन गुलाब के पिता तम्मा भाई सलाट एक हाथ मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश में थे। उसमें एक नाम था गुलाब सलाट का, जो 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्म बॉलीवुड का लगाव था कि मैं एक बार फिल्मों में काम करूंगा। पापा को यह बोला था। पापा ने उसी बात को लेकर मेहनत करना चालू कर दिया। रात दिन मजदूरी कर कर अपने बेटे को एक अकैडमी में जॉइनिंग करवा दिया। मार्शल आर्ट कराटे आल इंडिया वाडो काई कराटे डो एकेडमी इंडिया इंटरनेशनल में करीबन 5 साल लगातार मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कराटे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की डिग्री हासिल की। गुलाब डांस की कड़ी मेहनत कर बाग बगीचों में प्रैक्टिस करते थे। बिना मास्टर के जिम्नास्टिक और डांस की ट्रेनिंग लेने हैदराबाद गये। वहां से कड़ी मेहनत कर कर 1 साल के बाद डिग्री मिली पिता तम्मा भाई का देहांत हो गया। पिता के जाने के बाद हालात ऐसे थे आनंद रामनगर की स्कूल में पढ़ाई करने जाते थे। मैत्री विद्यालय रामनगर हालात ऐसे थे आठवीं कक्षा तक पढ़ाई छोड़नी पड़ी। घर में काफी परेशानियां बढ़ने लगी। हर जगह हर स्टेट में गये। गुलाब और फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर से अपने काम के लिए गुजारिश की। लेकिन नाकाम रहा। अंत में अपने शहर वापस आये और फिर अपनी ट्रेनिंग चालू कर दी। अपने पापा और शहर का नाम रोशन करुंगा इस हिम्मत को नहीं हारे। किस्मत ऐसी जगी कि सीरियल जय जय जग जननी दुर्गा मां, जय बजरंगबली फिल्म में काम करने की शुरुआत सीरियल से हुई। छोटी बड़ी 17 फिल्मों में काम मिला। हिंदी, गुजराती, भोजपुरी, अप कमिंग फिल्म भविष्य का सुपरस्टार जिसमें लीड हीरो का रोल करेंगे। जिसकी शूटिंग गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बैंगलोर एंड कोलकाता में होगी। गुलाब रात दिन कम से कम 8 घंटा मेहनत और प्रैक्टिस लगातार करते हैं। वे कराटे, मार्शल आर्ट, जिमनास्टिक, योगा, बॉडी स्टंट, ब्रेक डांस, लाठी, नानचाकू, तलवार, राइफल शूटिंग एवं फिल्मी एक्टिंग करते थे। अपने फिल्म के गुलाब एक्शन एक्टर अपने पिता का नाम रोशन करने का सपना बहुत जल्द पूरा करनेवाले हैं। आज गुलाब सलाट ऐक्शन ऐक्टर के नाम से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इस वजह से उन्होंने पूरे भारत में अपनी एक अच्छी पहचान बनायी है।

सरना को लेकर समाज में विभेद पैदा करना चाहते हैं स्वार्थी तत्व :  डॉ सुखी उरांव
Published / 2023-06-03 21:06:59
सरना को लेकर समाज में विभेद पैदा करना चाहते हैं स्वार्थी तत्व : डॉ सुखी उरांव

संघ हिन्दू समाज को बलशाली और वैभवशाली बना रही है : स्वामी भवेशानंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को समाज में समरसता से राष्ट्र निर्माण की बात कही युवाओं के आशा के अनुरूप स्वामी विवेकानंद के सपनों को संघ साकार कर रही है भारत हिंदू राष्ट्र है, इसमें संघ को कोई संशय नहीं : रामनवमी लोहरदगा में आरएसएस का 20 दिवसीय प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग संपन्न दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर हिंदू समाज को बलशाली और संगठित बनाना है प्रशिक्षण में मिले जानकारी को शिक्षार्थी समाज में सिखायें वर्ग में कुल 244 शिक्षार्थी जो 92 खंडों 39  नगरों 113 मंडल,53 बस्ती के 159 स्थानों से शामिल हुए टीम एबीएन, लोहरदगा। अपने समाज को कुछ स्वार्थी तत्व सरना विषय को लेकर विभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये हिंदू समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे देश और समाज विरोधी शक्ति से हमें सचेत रहना चाहिए। उक्त बातें शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित बीस दिवसीय प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ सुखी उरांव ने कही। बीस दिवसीय इस प्रशिक्षण समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित शिक्षार्थियों का उन्होंने आह्वान किया कि जो कठोर प्रशिक्षण आपने प्राप्त किया, वह यहां से जाकर अपने ग्राम और अपने समाज को सिखायें।  मौके पर मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद जी ने कहा कि बीस दिवसीय इस प्रशिक्षण से आपकी कुछ शारीरिक प्रस्तुति स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार कर रही है। उन्हें युवाओं से जो आशा थी, उन्होंने इसकी कल्पना की थी। संघ उसे साकार कर हिंदू समाज को बलशाली और वैभवशाली बना रही है। मुख्य वक्ता संघ के उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलियुगे। इस नाते इस प्रशिक्षण के द्वारा हम अपने को अपने हिंदू समाज को कैसे संगठित कर सकते हैं। इस भाव को यहां हम सबने सीखा है। संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की और संघ व्यक्ति निर्माण के द्वारा भारत को परम वैभव पर ले जाने को प्रतिबद्ध है। हिंदू समाज बलशाली हो संगठित हो इस नाते अपना कार्य दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण करना है। हिंदू समाज सतत विदेशियों का मुकाबला भी किया। इस निमित अपना इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है। उन्होंने आह्वान किया हम सब एक हों, संगठित हो हम सब श्रेष्ठ हिंदू के नाते एक बने ऐसा भाव हम सभी हिंदू समाज में पुष्ट हों। भारत हिंदू राष्ट्र है। इसमें संघ को किसी प्रकार का संशय नहीं है। सत्ता परिवर्तन का साधन नहीं है। विश्व का कल्याण हिंदू संस्कृति से ही संभव है। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 244 शिक्षार्थी जो 92 खंडों 39  नगरों 113 मंडल,53 बस्ती के 159 स्थानों से उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण वर्ग में पेशे से चिकित्सक, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, अभियंता ब कृषक पेशे के लोग भाग लिया। इसके पूर्व झारखंड के सुदूर क्षेत्र से प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी दंड, नियुद्ध, यष्टि, पद, विन्यास, दंडयुध, दंड योग, आसन और व्यायाम का भव्य सामूहिक प्रदर्शन किया।  घोष प्रदर्शन के शिक्षार्थियों ने घोष के अनेक ताल, लय का मनमोहक प्रस्तुति किया। झारखंड प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग - समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी भवेशानंद, विशिष्ट अतिथि डॉ सुखी उरांव, वर्गाधिकारी सकलदेव, क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद, प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल मंच पर उपस्थित थे। शनिवार को इस समापन कार्यक्रम में लोहरदगा के बड़ी संख्या में गणमान्य बंधु -भगिनी सहित प्रांत के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

धर्म की रक्षा जो करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है : जगन्नाथ शाही
Published / 2023-06-03 20:32:22
धर्म की रक्षा जो करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है : जगन्नाथ शाही

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की महिला युवा शाखा दुर्गा वाहिनी झारखंड प्रांत के सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज दिनांक 3 जून 2023 को अपराहन 4 बजे प्रारंभ हुई। वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल के सदस्य जगन्नाथ शाही जी ने कहा संपूर्ण विश्व का ज्ञान-विज्ञान का केंद्र भारत था। मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा नालंदा, तक्षशिला जैसे अनेकों विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में संग्रहित ज्ञान-विज्ञान के धरोहर को जलाकर भस्म कर दिया। उन्होंने कहा भारत सदैव से अजैय रहा है। उन्होंने कहा हमारा बोध वाक्य धर्मो रक्षति रक्षित: अर्थात् अर्थात धर्म की रक्षा जो करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने कहा मुस्लिम आक्रांतायों एवं ईसाई अंग्रेजो के द्वारा भारत को पराधीन बनाने का कार्य करता रहा, परंतु संपूर्ण भारत में कभी भी वह साम्राज्य स्थापित नहीं कर पाया। उन्होंने कहा भारत का इतिहास शौर्य एवं पराक्रम का इतिहास है जिसे मुस्लिम- अंग्रेज इतिहासकारों ने भारत के शौर्य का इतिहास को पराजय का इतिहास बना दिया है। सम्राट विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जैसे वीर योद्धा  कभी पराजित नहीं हुए परंतु उनके शौर्य गाथाओं को इतिहास के पन्नों में स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का साध्य है। धर्माधिष्ठित भारतीय संस्कृति के आधार पर अजेय विश्वव्यापी हिंदू समाज के संगठन का निर्माण करना है जिससे विश्वकल्याण का पथ प्रशस्त होगा।उन्होंने कहा 7 दिन के प्रशिक्षण में बहनों को उनके गुण, क्षमता, बौद्धिक, शारीरिक, आत्मरक्षा, स्वावलंबी आदि के विकास का प्रशिक्षण चलेंगे। उद्घाटन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपारानी कुंज, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कच्छप, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, केशव नगर संचालक नागेंद्र जी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर संयोजक प्रकाश रंजन, सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, जयंत झा, अरुणा सारंगी, शशि शर्मा, बबीता वर्मा, मंजू सिंह, चंदा देवी, सुलेखा देवी, युगल किशोर प्रसाद, राम राजा, डोली जायसवाल, इंदु जायसवाल, मालती सिंह,  सहित लगभग 200 कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सरना को लेकर समाज में विभेद पैदा करना चाहता है स्वार्थी तत्व :  डॉ सुखी उरांव
Published / 2023-06-02 22:54:44
सरना को लेकर समाज में विभेद पैदा करना चाहता है स्वार्थी तत्व : डॉ सुखी उरांव

टीम एबीएन, लोहरदगा। समाज में समरसता का भाव लेकर राष्ट्र निर्माण की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करता है।आज अपने समाज को कुछ स्वार्थी तत्व सरना विषय को लेकर भेद पैदा करने की कोशिश कर हिन्दू समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे है। ऐसे देश- समाज विरोधी शक्ति से हमे सचेत रहना चाहिए।उपरोक्त बाते आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लोहरदगा के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 20दिवसीय प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह के अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ सुखी उरांव जी ने अपने संबोधन में कहा।20 दिवसीय इस प्रशिक्षण समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित शिक्षार्थियों से आह्वान किया जो कठोर प्रशिक्षण आपने प्राप्त किया वह यहां से जाकर अपने ग्राम में, अपने समाज को सिखाये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी भवेशानन्द जी ने कहा 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण के द्वारा आपके द्वारा किए गए कुछ शारीरिक प्रस्तुति स्वामी विवेकानंद जी के सपनो को साकार कर रही है। उनका युवाओं से जो आशा थी, जिसकि उन्होंने कल्पना की थी संघ वह साकार कर हिन्दू समाज को बलशाली वैभवशाली बना रही है।मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी प्रसाद ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलियुगे, इस नाते इस प्रशिक्षण के द्वारा हम अपने को अपने हिंदू समाज को कैसे संगठित कर सकते है इस भाव को यहां हमसबने सीखा है। संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की और संघ व्यक्ति निर्माण के द्वारा भारत को परम वैभव पर ले जाने को प्रतिबद्ध है।अपना हिंदू समाज बलशाली हो संगठित हो इस नाते अपना कार्य दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण करना है।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की अपना हिंदू समाज सतत विदेशियों का मुकाबला भी किया इस निमित अपना इतिहास संघर्षों का इतिहास रहा है।उन्होंने आह्वान किया हम सब एक हो, संगठित हो हम सब श्रेष्ठ हिंदू के नाते एक बने ऐसा भाव हम सभी हिंदू समाज में पुष्ट हो।भारत हिंदू राष्ट्र है इसमें संघ को किसी प्रकार का संशय नहीं है । सत्ता परिवर्तन का साधन नहीं है।विश्व का कल्याण हिंदू संस्कृति से ही संभव है।विदित हो कि लोहरदगा में आयोजित इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 244 शिक्षार्थी जो 92 खंडों 39  नगरों 113 मंडल, 53 बस्ती के 159 स्थानों से उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण वर्ग में पेशे से चिकित्सक,वैज्ञानिक प्राध्यापक, अभियंता व कृषक पेशे के लोग भाग लिये।संबोधन से पूर्व झारखंड के सुदूर क्षेत्र से प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी दंड,नियुद्ध,यष्टि,पद विन्यास,दंडयुध,दंड योग, आसन और व्यायाम का भव्य सामूहिक प्रदर्शन किया।घोष प्रदर्शन के शिक्षार्थियों ने घोष के अनेक ताल, लय का मनमोहक प्रस्तुति किया।झारखंड प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग - समापन समारोह के मुख्य अतिथि : प. पू.स्वामी भवेशानन्द  जी, विशिष्ट अतिथि डॉ सुखी उरांव जी, वर्गाधिकारी श्री सकलदेव जी, क्षेत्र प्रचारक श्री रामनवमी जी, प्रांत संघचालक श्री सच्चिदानंद लाल जी मंच पर उपस्थित थे।आज के इस समापन कार्यक्रम में लोहरदगा के सै हीकड़ों गणमान्य बंधु भगिनी सहित प्रांत के अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर कराया फैमिली प्रीमियर लीग
Published / 2023-05-31 21:26:54
माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर कराया फैमिली प्रीमियर लीग

टीम एबीएन, रांची। महेश नवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष के मनोरंजक कार्यक्रम में फैमिली प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। यह एक मजेदार खेलकूद प्रतियोगिता थी। इसमें कुल 8 परिवार का ग्रुप था। प्रत्येक परिवार ग्रुप में कुल 5 ही सदस्य थे, उसमें एक 50+ एवं एक 15 साल से कम का होना अनिवार्य था। इसमें गेम्स तीन राउंड मे खेले गये। पहले राउंड में पिक द आब्जेक्ट गेम में 6 फैमिली आगे आयी। दूसरे राउंड में तीन गेम्स खेले गये। फ्लिप द बॉल इन टू द कप, पासिंग द बॉल विद अंब्रेला, बैलेंस द कप विद स्ट्रॉ, जिसमें तीन फैमिली आयी। उनके बीच म्यूजिकल चेयर विद ट्विस्ट खेला गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रही टीम अनीता साबू एंड फैमिली, द्वितीय सीमा मालपानी एंड फैमिली एवं तृतीय इंदु माहेश्वरी एंड फैमिली। इस कार्यक्रम की संयोजिका विनीता बिहानी, आकांक्षा साबू, पूनम राठी, विनीता चितलांगिया, ममता डागा, मयूर सारडा, धीरेंद्र राठी ने बताया कि सभी परिवार ने खूब मस्ती की। धमाल किया। सभी ने खूब आनंद लिया। महेश नवमी की महिला मुख्य संयोजिका निधि बियानी एवं कुमुद लखोटिया का कहना है कि इस कार्यक्रम को रखने का उद्देश्य एक परिवार मिलजुल कर हर परिस्थिति में आगे जा सकते  हैं। फैमिली प्रीमियर लीग में महोत्सव संयोजक अंकुर डागा, राजकुमार मारू, किशन कुमार साबू, शिवशंकर  साबू, संगीता चितलांगिया, अशोक साबू, भारती चितलांगिया, विमला फलोड़, विनय मंत्री, हेमंत माहेश्वरी, आकाश चितलांगिया, मोहित लखोटिया, मनमोहन मोहता, बसंत लखोटिया, प्रभात साबू आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और दीपक मारू तथा माहेश्वरी महिला समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.