टीम एबीएन, भुली (धनबाद)। मधुश्रावणी पर्व मिथिला में धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही मिथिला के लोग जहां भी निवास करते हैं मधुश्रावणी पर्व को वहीं धूमधाम से मनाते हैं। मधुश्रावणी पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि से मनाया जाता है और कृष्ण पक्ष के तृतीया तिथि को इसका समापन टेमी दागने की प्रथा के साथ समाप्त होता है। इस बार अधिमास के कारण मधुश्रावणी पर्व 44 दिनों का है। सामान्यत: मधुश्रावणी पर्व 13 से 15 दिनों का ही होता है। 2004 के बाद 2023 में अधिमास के कारण मधुश्रावणी पर्व 44 दिनों तक मनाया जायेगा। कोबर का है महत्व मधुश्रावणी पर्व मनाने में कोबर का महत्व सांस्कृतिक रूप से भी है और धार्मिक भी। कोबर लिखने में भगवान सूर्य, शिव, पार्वती के साथ प्राकृतिक रूप से पेंड, पक्षी व जानवरों की तस्वीर बनायी जाती है। साथ ही नव दुल्हन व दूल्हा का नाम लिखा जाता है। कोबर के सामने ही पूजा के लिए हाथी, सांप, शिव, पार्वती की आकृति मिट्टी से बनाने का विधान है। नवविवाहिता के लिए होता है खास मिथिलानियों में नव विवाहिता मधुश्रावणी पर्व को विवाह के पहले साल में मनाती है और सुहागिन मिथिलानी मधुश्रावणी में एक दिन व्रत रख कर पति के लंबे उम्र की कामना करती है। भुली सी ब्लॉक निवासी इंद्रकांत झा व बेबी देवी की पुत्री वसुंधरा अपने पति अवधेश के लिए मधुश्रावणी व्रत रख रही हैं। इन्द्रकांत झा ने बताया कि मधुश्रावणी पर्व में वर पक्ष व वधु पक्ष दोनों का सहयोग होता है। मधुश्रावणी पर्व ही ऐसा पर्व है जिसमे कन्या ससुराल से आये अन्न का सेवन करती है। बेबी देवी ने बताया कि मधुश्रावणी व्रत में शिव पार्वती की कथा सुना जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाता है। व्रती वसुंधरा ने बताया कि मधुश्रावणी व्रत एक ही कपड़े में किया जायेगा और फूलों से डाली सजाने के बाद पूजा की जायेगी। इससे भगवान शिव व माता पार्वती की कथा सुनने व पूजा करने से सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर रोके गये श्रद्धालुएबीएन सोशल डेस्क। खराब मौसम के कारण शुक्रवार सुबह बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा थोड़ी देर के लिए रोकी गयी है। खबर लिखे जाने तक अभी यात्रा के फिर से शुरू होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि मानसून पूरे देश में एक्टिव हो गया है, जिसके कारण पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं इससे पहले गुरुवार को श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले 17202 से अधिक यात्रियों के साथ ही पिछले सात दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब तक 84768 तक पहुंच गयी है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों में 12408 पुरुष, 4095 महिलाएं, 490 बच्चे, 192 साधु और 17 साध्वियां शामिल थीं। बासठ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दोहरे मार्गों से शुरू हुई। हर गुजरते दिन के साथ यात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, जिससे यह देश की सबसे सफल यात्राओं में से एक बन गई है। पूरी यात्रा की निगरानी एचएमटी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जा रही है, जिसे 2022 से श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।
टमाटर के बाद मिर्च ने दिखाये तेवर, 400 रुपये तक पहुंचे दामएबीएन सोशल डेस्क। मानसून की बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया लेकिन लोगों की थाली का बजट बिगाड़ दिया है। अभी लोगों की थाली से टमाटर दिन-ब-दिन गायब ही हो रहा था कि अब हरी मिर्च के दाम में भी आग लग गयी है। टमाटर के दाम 100 के पार जाने के बाद अब मंडी में मिर्च के दाम भी 400 रुपये के पार जा रहे हैं। देश के कई हिस्सों में हरी मिर्च के दाम 300 से 400 रुपये किलो पर पहुंच गये हैं। मंडी विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के मौसम में दाम और भी बढ़ सकते हैं।पिछले महीने से देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बारिश के कारण उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बाधित होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी हैं। एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमतें सोमवार को गुणवत्ता के आधार पर 60-120 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच थीं। रविवार को मदर डेयरी का सफल बिक्री केंद्र टमाटर 99 रुपये प्रति किलो बेच रहा था। एक ऑनलाइन खुदरा विक्रेता सोमवार को टमाटर हाइब्रिड 140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रहा था। बिगबास्केट पर टमाटर का दाम 105-110 रुपये प्रति किलोग्राम था।इन राज्यों में हरी मिर्च के रेटसूत्रों के अनुसार चेन्नई के कुछ हिस्सों में हरी मिर्च का दाम 100 रुपए किलो है। वहीं, कुछ हिस्सों में इसका दाम 400 रुपये किलो भी है। कोलकाता में हरी मिर्च के रेट 400 रुपये किलो पहुंच गये हैं। मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि ये दाम अभी हाल-फिलहाल में ही बढ़े हैं। बारिश की वजह से आवक कम होने के चलते दाम दिन-पर-दिन बढ़ रहे हैं।हरी मिर्च घटकर 80 टन रह गयीपिछले सप्ताह हरी मिर्च घटकर 80 टन रह गयी है जबकि चेन्नई की रोज की जरूरत लगभग 200 टन है। हरी मिर्च की डिमांड मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से आने वाले माल से पूरी होती है। हालांकि, हरी मिर्च की कम आपूर्ति के कारण डिमांड में वृद्धि हुई है और कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। आंध्र प्रदेश में किसान पिछली फसल में अपनी मिर्च की अच्छी कीमत पाने में असफल रहे, जिसके कारण उन्होंने अन्य फसलों का उत्पादन करना शुरू कर दिया।
विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में 24 जून से होगा धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति के साथ संगठन व सेवा के विस्तार आदि विषयों पर चिंतन : मिलिंद परांडेएबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली षष्ठीपूर्ति (60 वर्ष) के लक्ष्य तय करने के साथ उनकी सिद्धि हेतु व्यापक कार्य-योजना बनायी जायेगी। विहिप अपने सेवा कार्यों को द्रुत गति देने के साथ धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति हेतु मंथन करेगी। बैठक में विहिप अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर एन सिंह व केन्द्रीय कार्याध्यक्ष सीनियर एडवोकेट श्री आलोक कुमार के अतिरिक्त देश भर से लगभग 200 विहिप पदाधिकारी शामिलहोंगे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की इस बैठक में संगठन के दृढ़ीकरण व विस्तार के साथ हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना बनेगी। अभी पूरे देश में विहिप की 65 हजार समितियां हैं जिनको 1 लाख तक ले जाया जायेगा। पूज्य संतों ने पिछली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया है कि सभी संत देश भर में घर घर जा कर हिंदू समाज का जन-जागरण करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य यात्राएं निकालेंगे। बैठक में कुछ प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी जिसकी सूचना आगामी प्रेस वार्ता में दी जायेगी। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, रायपुर के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई उड़ान रांची के द्वारा प्रस्तावित 5 एवं 6 जुलाई को ग्लिट्ज एंड ग्लैम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन रांची क्लब में कल से होने जा रही है जिसमें मुख्य अतिथि बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इस एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, सूरत रानीगंज, जमशेदपुर, जयपुर और कोलकाता से आए हुए व्यापारी भी स्टॉल लगाएंगे जिसमें स्टाइलिश बैग, किड्स अट्रैक्टिव आइटम, डिजाइनर साड़ी, सूट, ज्वेलरी, राखी इत्यादि के साथ ही पर्व त्यौहार में उपयोग आने वाले आवश्यक सामग्री के स्टॉल एग्जीबिशन में रहेंगे।जेसीआई ग्लिट्स एंड ग्लैम कार्यक्रम का आयोजन पिछले 10 वर्षों से करती आ रही है साथ ही ऐसे आयोजनों से होने वाले आय का उपयोग समाज सेवा में खर्च करती है। 5 एवं 6 जुलाई को होने वाले ग्लिट्ज एंड ग्लैम मेला के प्रोजेक्ट चेयरमैन शिखा खिरवाल, राखी खिरवाल, अदिति मेवाड़ा, खुशबू जैन, ट्विंकल छावनीका को एवं प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर आभा भंडारी बनायी गयी है। ग्लिट्ज एंड ग्लैम के प्रायोजक पार्टनर तुलस्यान ज्वेलर्स, प्रेमसंस मोटर, विवरेज पार्टनर अल्पाइन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। जेसीआई की मीडिया प्रभारी रूपा मोदी ने रांची वासियों से मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वे आएं और मेला में खरीदारी करें। फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन को सजाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली जेसीआई की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल सचिव प्रीती बाग्ला, पूर्व अध्यक्ष राखी जैन, वृंदा अग्रवाल, अर्चना मुरारका, पल्लबी साबू, दीप्ति बजाज, आभा भंडारी, राखी गंगवाल जैन, विनीता चितलांगिया, निधि सर्राफ, पूजा केसरी, श्वेता अग्रवाल, प्रीती मेहता, प्रियंका मारू, निधि बियानी, इशा खन्ना, निमिशा धानुका इत्यादि का सहयोग रहा।
100 से भी अधिक स्टॉल लगेंगेटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा पांच से सात जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन मेला हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के उद्देश्य एवं तैयारियों की संपूर्ण जानकारी हेतु एक प्रेस वार्ता अग्रसेन भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 24वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव 5 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस महोत्सव सह हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है समाज की ऐसी महिलाओं को एक मंच पर लाना जो कुछ करके आत्मनिर्भर होना चाहती है। प्रदर्शनी में 100 से भी ज्यादा स्टॉल लगाये जा रहे हैं।अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने कहा कि मेले का उद्घाटन श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के उपनिदेशक हिंदी की सुमन पाठक 5 जुलाई को 10:30 बजे करेंगी। मुख्य अतिथि साईं नाथ विश्वविद्यालय रांची के कुलपति एसपी अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीरा बथवाल उपस्थित रहेंगी। मेले के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा सावन सिंघाड़ा का भव्य आयोजन किया जाएगा। सभा द्वारा मेले के समापन में बेस्ट स्टॉल को पुरस्कृत किया जायेगा। अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में तरह-तरह की नवीनतम डिजाइनो में रंग-बिरंगे वंदनवार, राखियां लड़कियों एवं महिलाओं के कलात्मक परिधान, एंब्रायडरी वर्क, एप्लिक वर्क, लेस वर्क, चिकन वर्क, एवं ट्रांसफर वर्क, आदि से परंपरागत महिलाएं एकदम एक्सक्लूसिव डिजाइनर को भी प्रस्तुत करेगी। मेले में सजावट के सामान शृंगार की सामग्री, कलात्मक बेडशीट, टेबल कवर आदि स्टॉल में रखे जायेंंगे। सावन महोत्सव की संयोजिका अलका सरावगी ने कहा स्टालों में महिलाएं अपनी देखरेख में बनाये गये हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेगी इसके अतिरिक्त लजीज व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। स्टॉल में जयपुरिया आभूषण, चांदी के आभूषण, पटना से मधुबनी पेंटिंग एवं कोलकाता से ढेरों डिजाइनर साड़ीयां, सलवार सूट, छोटे बच्चों के ढेरों स्पेशल कपड़े, गुजराती और राजस्थानी आइटम, नेपाली कंबल एवं चादरें, इमिटेशन ज्वेलरी, स्टॉल के अलावे मेले में रांची, कोलकाता, जमशेदपुर, पटना, दिल्ली, जयपुर की महिलाएं भाग ले रही है। मेले प्रतिदिन प्रात: 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। प्रेस वार्ता का संचालन अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री मनोज चौधरी ने की। 24वां सावन मेला को सफल आयोजन हेतु संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, मेले की सह संयोजिका अनुसुइया नेवटिया, रीना सुरेखा, अनु पोद्दार, मंजू केडिया, नैना मोर, उर्मिला पाड़िया, बीना बुबना, बीना मोदी, बबीता नारसरिया, रीता केडिया, जया बिजावत, सीमा टांटिया, रेनू छापरिया, मधु सराफ, सुधा अग्रवाल, प्रीति पोद्दार, गीता डालमिया, लक्ष्मी पाटोदिया, विद्या अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सरिता मोदी, सुशीला पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, प्रीति बंका, छाया अग्रवाल, सुनैना आदि निरंतर कार्य कर रही है। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एसएनएमएमसीएच के छात्रों को मिली नयी जिम्मेदारी, 100 छात्र 100 परिवारएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में 50 की जगह 100 सीटों पर नामांकन लिया जाना है। इस साल 50 सीटें एमबीबीएस में बढ़ा दी गयी हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इसके लिए लगातार कई सालों से प्रयासरत थी। एमबीबीएस में नामांकन लेने वाले छात्रों को गांव के एक परिवार को भी गोद लेना पड़ेगा।छात्र अब करेंगे ये कामछात्र जिस परिवार को गोद लेंगे, उस परिवार के सभी सदस्यों को बीमारी से बचाने की जिम्मेदारी उस छात्र पर होगी। परिवार के सदस्यों की देखभाल के साथ उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी भी छात्रों के कंधों पर होगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल ने फैमिली ऐडक्शन प्रोग्राम के तहत नये सत्र 2023-27 में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है।क्या बोले प्रिंसिपलशहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन ने बताया कि इस बार एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन लिया जाना है। नामांकन लेने वाले छात्रों को गांव के एक परिवार को गोद लेना अनिवार्य है। छात्र उस गांव में जाकर विजिट करेंगे। गोद लेने वाले परिवार के साथ उनका परस्पर संबंध बना रहेगा। स्वास्थ संबंधी समस्या होने पर उन्हें दूर करने का काम जिम्मेदार छात्र करेंगे।100 छात्र 100 परिवारछात्रों को गांव भेजा जायेगा। छात्रों के साथ टीचर भी मौजूद रहेंगे। शहरी क्षेत्र को छोड़ ग्रामीण क्षेत्र के गांव के परिवार को गोद लेने की बात प्रिंसिपल ने कही है। उन्होंने कहा कि गोद लिये गये परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करना छात्रों की एक तरह से ड्यूटी रहेगी। प्रिंसिपल ने बताया कि 100 एमबीबीएस छात्रों को 100 परिवारों को गोद लेना है।
रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार की गयी कार्रवाईप्रेमाश्रय बालिका गृह में बच्ची को किया गया आवासितउपायुक्त ने मामले से संबंधित जांच/सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के दिये आदेशटीम एबीएन, रांची। बाल मजदूरी की सूचना के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन द्वारा नामकुम स्टेशन स्थित सुमन भोजनालय से 7 साल की एक बच्ची को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच करने पर पाया गया कि दुकानदार द्वारा पीड़ित बच्ची से होटल में काम करवाया जाता था। बच्ची के रेस्क्यू के बाद उसे प्रेमाश्रय बालिका गृह में अवासित किया गया है। उपायुक्त द्वारा दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । इसके साथ ही बालिका को विद्यालय से जोडने एवं योजनाओं से लिंक करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
3 जुलाई को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर गंगा आरती की तर्ज पर दिव्य आरती करेंगे गंगायात्री पीयूष पाठकटीम एबीएन, रांची। पवित्र माह श्रावण के आगमन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रांची के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर 3 जुलाई को संध्या 6 बजे से वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर महादेव की दिव्य आरती गंगायात्री पीयूष पाठक करेंगे। आपको बता दें कि गंगायात्री पीयूष पाठक पिछले कई महीनों से नदियों-तालाबों की स्वच्छता, निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाराणसी की तरह गंगा आरती करते आ रहे हैं। उनका प्रयास है कि समाज के जो भी माताएं, बहनों एवं बंधु वाराणसी जाकर गंगा आरती नहीं देख पाते हैं। वे इस दिव्य आरती का दर्शन कर सकें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.