7 सितंबर को गंगा अभिनंदन स्तुति का होगा भव्य कार्यक्रम संग होगी फूलों की वर्षा 6 व 7 सितंबर को होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव के निमंत्रण के लिए जनमानस के बीच भेजा जा रहा एल ई डी प्रचार वाहन टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक मेन रोड में 6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। रांची शहर के आसपास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन की सूचना के लिए जन मानस को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आज मेन रोड स्थित आयोजन स्थल से एल ई डी प्रचार वाहन को अध्यक्ष मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, संजय जायसवाल,पूनम आनंद सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने रवाना किया। उपरोक्त एलइडी प्रचार वाहन के माध्यम से 6 एवं 7 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की पूरी सूचना लोगों के बीच रखी जाएगी और लोगों को आमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जायेगा। यह प्रचार रात्रि में भी लोगों को दिखेगा। समिति के संरक्षक संजय सेठ व अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव 7 सितंबर को आयोजन स्थल पर मां गंगा की भब्य झांकी बनेगी जो अद्भुत और आकर्षण का केंद्र रहेगी। राज्य सहित बाहर के कलाकारों द्वारा गंगा अभिनंदन स्तुति का कार्यक्रम रात्रि 8:30 बजे प्रारंभ होगा। इसी के साथ कलाकारों के द्वारा मां गंगा को समर्पित गंगा अभिनंदन स्तुति नृत्य का प्रदर्शन भी भव्य रूप में किया जाएगा जो अपने आप में अद्भुत रहेगा। वेदों मंत्रोचारण व शंख, मृदंग के ध्वनि के साथ पुष्पों की भी वर्षा भी कार्यक्रम में होगी। इस भावपूर्ण फूलों की वर्षा में आप सभी धर्म प्रेमी भी शामिल हो सकते हैं। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार ने आग्रह किया है कि आप भी मा गंगा को पुष्प समर्पित कर सकते है 7 सितंबर को आप अपने-अपने घरों से यथा संभव फूल लेकर कार्यक्रम स्थल में आवे और गंगा स्तुति अभिनंदन के समय आप भी समर्पित भाव से मां गंगा पर फूलों की वर्षा से अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कार्य जोर-शोर से चल रहा है। प्रचार वाहन रवाना करने वालों में अध्यक्ष मुकेश काबरा, संजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, राज वर्मा, सतीश सिंहा, तुषार विजयवर्गीय, मनीष लोधा, अमित चौधरी, पूनम आनंद, अशोक पुरोहित, रामा शंकर बगड़िया, संतोष सेठ, विजय ओझा, नीरज कुमार, राहुल सिंहा (चंकी), राजू रजक, सतेन्द्र सिंह(गुड्डू) नंद किशोर चंदेल सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार (9431325438) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
अग्रवाल समाज व प्रेरणा शाखा ने किया पोस्टर का विमोचन टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 और 20 सितम्बर को श्री अग्रासेन भवन में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर को लेकर दोनों संगठनों की बैठक हुई और इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लडढा तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि मानवता की सेवा ही मंच और समाज का मुख्य उद्देश्य है। समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों को इसका लाभ मिले। इसके लिए जिलावासियों को इसके प्रचार प्रसार करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार का कार्ड का फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साईज का दो फोटो पंजीकरण 15 सितंबर तक करा लें। इसके लिए संपर्क सूत्र 82101 11816, 82106 582983, 96610 82222, 91357 80956, 94311 53874 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कैलिपर्स वैशाखी कान की मशीन, हाथ पैर साइज के अनुसार अंग लगाया जायेगा। इसके लिए एक वाहन श्री अग्रसेन भवन के बाहर रहेगा और साइज के अनुसार इसे बनाया जायेगा और उसे हाथों हाथ उपलब्ध करा दिया जायेगा। कार्यक्रम की संयोजक नेहा हिसारिया और आशा बजाज प्रेरणा शाखा की ओर से बनाये गये हैं। इधर, विमोचन के मौके पर अग्रवाल समाज के सहसचिव अरविन्द चौधरी सदस्य संजय अग्रवाल, संतोष लडढा संजय नरेडी, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी स्नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।
एबीएन सोशल डेस्क। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) की सूचना पर पुलिस ने झारखंड के गिरिडीह जिले की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कोटा में शादी के लिए बेचने की कोशिश के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नाबालिग और उसकी मां को पिछले आठ दिन से बंधक बना रखा था और विवाह के नाम पर उसे बेचने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। पीड़िता ने किसी तरह बीबीए की हेल्पलाइन पर सूचना दी। इसके बाद बीबीए ने साइबर सेल के इंचार्ज प्रताप और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी को मामले की जानकारी दी।चौधरी ने बच्ची की लोकेशन को ट्रेस कर लिया। इसके बाद साइबर टीम और उद्योग नगर थाना पुलिस ने बच्ची और उसकी मां को प्रेमनगर अफोर्डेबल सोसायटी के एक कमरे से सुरक्षित निकाल लिया। यह कमरा गीता नाम की एक महिला का है जो इसी मामले में एक आरोपी रवि की मां है।बालिका को सुरक्षित उद्योग नगर थाने के बाल कक्ष में लाया गया जहां उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि उसके पड़ोसी गांव के राजेंद्र मंडल उर्फ राजू ने एक दिन उसके घर आकर उसकी मां से कहा कि वह कोटा में उनकी बेटी की शादी करा देगा और इसके बदले में उन्हें कुछ पैसे भी देगा। मां के मना करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और डरा धमका कर उन दोनों को कोटा लाया। यहां उसने उसने रवि और ललित के साथ मिलकर उन दोनों को बंधक बना लिया और पांच लाख रुपये में शादी के नाम पर उसे बेचने के लिए लोगों से सौदेबाजी करने लगा। मना करने पर उन तीनों ने मां-बेटी की हत्या की भी धमकी दी और चार दिन तक उन्हें भूखा रखा।बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैफिकिंग व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए राजेंद्र मंडल उर्फ राजू और रवि को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे अभियुक्त ललित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की शुरूआती जांच से पता चला है कि ये तीनों मिलकर झारखंड से लड़कियां लाकर उन्हें शादी के नाम पर उम्रदराज लोगों को बेचने का काम करते हैं। राजू के बेटी-दामाद कोटा में ही रहते हैं जबकि दूसरे अभियुक्त रवि की मां गीता जिसके कमरे से मां-बेटी को बरामद किया गया, भी इस धंधे में संलिप्त है। गीता पर पहले भी एक नाबालिग को विवाह के नाम पर बेचने का मामला दर्ज है और फिलहाल वह जमानत पर है।नाबालिग तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। उसके पिता दुबई में कारीगर हैं लेकिन फिलहाल वह वहां किसी कानूनी झमेले में फंसे होने की वजह से घर नहीं लौट पा रहे। काउसंलिंग के बाद बच्ची को अस्थायी आश्रय में भेज दिया गया। बचपन बचाओ आंदोलन के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा- देखने में आ रहा है कि संगठित अपराधी गिरोहों द्वारा विवाह और नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड की नाबालिग बच्चियों की ट्रैफिकिंग और उनके बाल विवाह का चलन जोर पकड़ रहा है। हर साल देश भर में तमाम जगहों से हजारों लड़कियों को बाल विवाह के चंगुल से मुक्त कराया जा रहा है फिर भी इस तरह की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। सतत सतर्कता और जागरूकता से ही ट्रैफिकिंग और बाल विवाह की घटनाओं पर रोक लग सकती है। हमने देश को बाल विवाह और बच्चों की ट्रैफिकिंग के अभिशाप से देश को मुक्त कराने का संकल्प लिया है और इस दिशा में प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। इससे अधिक जानकारी के लिए जीतेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।
कोडरमा स्टेशन में भी आरपीएफ के जवानों को भी बांध राखी, कलाइयां नहीं रही सुनीटीम एबीएन, कोडरमा। प्रेरणा शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने झुमरी तिलैया के वृद्धाश्रम एवं कोडरमा आरपीएफ के जवानों को राखी बांधकर एक सराहनीय प्रयास किया। रक्षाबंधन पर जवानों और वृद्ध जनों की कलाइयां नहीं रही सुनी। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन मना कर काफी सुकून मिल रहा है, और सभी खुशी और आनंदित भी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के आपसी प्यार और सम्मान का प्रतीक है, जो रिश्तो को मजबूत करता है। इस समागम में बुजुर्ग इतना भावुक हो गये कि वह अपने आंखों को छलकाने से रोक नहीं पाये। बुजुर्गों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि इस पर्व पर उनके आगे पीछे रिश्तेदार का जमावड़ा रहता था। आज उसकी सुध लेने वाला नहीं है। इधर, सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि अंजान रिश्तों में जज्बात का रक्षाबंधन मना कर खुशी हो रही है। पवित्र रिश्तो का इस त्यौहार का साल भर इंतजार रहता है। दिलचस्प बात यह है कि वृद्धा आश्रम में बहन भाई का कोई खूनी रिश्ता तो नहीं है और प्रांत भाषा, जाति धर्म सब अलग और अनजान हैं। बावजूद इसके अंजान रिश्तों में बंधन है। इस उत्सव में महिलाओं ने थाली सजायी और बिना किसी परिचय के भाइयों को राखी बांधकर स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। मौके पर वृद्धा आश्रम की वार्डन श्वेता सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से वृद्धजनों को परिवार से बिछड़ने का कोई गम नजर नहीं आता है और समय-समय पर सभी पर्व त्यौहार में यह लोग शामिल हो रहे हैं। मौके पर वृद्धजनों ने जवाहरलाल वर्मा, अमित कुंडू, तापस कुंडू, नंदलाल तिवारी, तुलसी पंडित, मुरारी राम, आशा निरंजन, हेमंती देवी, पूनम देवी, इंदौर कौर, धर्मशिला देवी, कृष्णा पंडित के अलावा प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, रश्मि गुटगुटिया, वीना जैन, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, आशा बजाज, श्वेता गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।वहीं कोडरमा रेलवे स्टेशन आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर वहां उपस्थित जवानों को भी आधी आबादी ने रक्षा सूत्र बांधा और कहा कि एक तरफ बहनों को अपने भाई की याद आ रही थी, तो दूसरी तरफ आरपीएफ के सगी बहनों की कमी नहीं खल रही थी। उन्होंने कहा कि देश सेवा के कारण यह जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं और घर नहीं जा पाये। रक्षाबंधन पर कलाइयां सुनी ना रहे इस बात का भी ध्यान रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा की सदस्यों ने मिठाई बाटी और आशीर्वाद भी लिया।
200 रुपये सस्ता होगा एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर मोदी सरकार त्योहारों से पहले जनता को देगी बड़ा तोहफा एबीएन सोशल डेस्क। अगले वर्ष आम चुनाव है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। लोगों को लुभाने के लिए सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में जुटी हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती कर सकती है। इस फैसले के बाद आम जनता को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी की मंजूरी दे दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।देश में अभी एलपीजी की कीमतेंराजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये वहीं, मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1102.50 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये और चेन्नई में 1118.50 रुपये था। बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती हैं। अगर सरकार सिलेंडर में 200 रुपये की कटौती करती है तो दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के दधीचि कहे जाने वाले वरिष्ठ प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला जी का पार्थिक शरीर आज हरमू के मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन हो गया। 94 वर्षीय देवी शुक्ला जी का निधन शनिवार 26.08.2023 को संध्या 5 बजे रांची के सेवा सदन अस्पताल में हो गया था । आज उनके पार्थिक शरीर को हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए 8 बजे से 10 बजे रखा गया था जहां सैकड़ो कार्यकर्ता ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं अपने नम आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। दधीचि की भांति अपना जीवन के साथ-साथ अपने शरीर को भी दान करने की घोषणा की थी। जो आज उनके पार्थिव शरीर को अध्ययन के लिए रिम्स को सुपुर्द कर पूर्ण किया गया। यह आज के समाज के लिए एक अनुकरणीय संदेश है। क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने कहा कि श्री शुक्ला जी का जन्म 01जनवरी, 1932 में कानपुर में हुआ था। 1951 में कानपुर में जनसंघ के पूर्णकालिक बने थे। 1985 से झारखंड में विहिप से जुड़े और वर्तमान में विहिप के कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में कार्यालय में ही निवास कर रहे थे। उन्होंने कहा राम जन्मभूमि आंदोलन के समय भोगनाडीह से आरंभ सिंधु कान्हु यात्रा, श्रीराम ज्योति यात्रा आदि में मुख्य वक्ता के रूप में समाज को मार्गदर्शन किया था। 1990 में बलिदान हुए कारसेवकों के श्रद्धांजलि के रूप में रचित गीत चलो राम भक्तों चलो फिर से दोबारा सरयू में बहते लहू ने पुकारा हमारे हृदय में मानव विद्युत तरंगों का संचार करता था। प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा- श्री शुक्ला जी का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। लगभग एक शताब्दी तक के जीवन में पांच दशक तक समाज को संत की भांति दिशा निर्देशित करते रहे। भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के अनन्य भक्त थे। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका झारखंड प्रांत में अग्रणी थी। उनकी अंतिम यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अनुसांगिक संगठन के लोग शामिल हुए जिसमें विहिप केंद्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल जी, केंद्रीय सहमंत्री उमेश पौडवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, प्रांत अध्यक्ष पंचम सिंह , क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र धर्म प्रसार उपेंद्र कुशवाहा, रांची सांसद संजय सेठ, भाजपा नेता संजय जयसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक पवन मंत्री, राजू कमल बिट्टू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ,प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो व रामनरेश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचार प्रसार सहप्रमुख संजय आजाद, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, मातृशक्ति प्रमुख दीपारानी कुंज ,समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन,धर्म प्रचार प्रांत सहप्रमुख सच्चिदानंद कुमार, सेवा सहप्रमुख अशोक अग्रवाल, राष्ट्र सेविका समिति के त्रिफुला दास, रेणु अग्रवाल, गिरजाशंकर पांडेय जुगल किशोर, विभाग मंत्री किशुन झा, रवि शंकर राय, अमर प्रसाद, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, मंत्री चंद्रदीप दुबे, गोपाल पारीक, रांची ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, विनय कुमार, मंत्री रोबिन कुमार, विश्वरंजन कुमार, रोहित परमार, नागेंद्र शुक्ला, दीपक साहू, बबिता हिंदू, बीना मिश्रा, पारस मिश्रा, राजेंद्र दुबे, राम प्रताप सिंह, नवीन पांडे, बिपिन सिंह,अनूप कुमार, ज्ञान प्रकाश लोहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के प्रचार प्रसार, प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। आगामी जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने के पूर्व आठ दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भाई के लिए बिनौली एवं गोद भराई समारोह जैन समाज झुमरीतिलैया के सानिध्य में आयोजित किया गया, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से आए दीक्षार्थी भाई का स्वागत श्री दिगम्बर जैन मंदिर में समाज के पदाधिकारियों ने मुकुट माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया तत्पश्चात वहां से समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनको नगर भ्रमण करते हुवे जैन भवन में लेकर आये। जैन भवन में सभी आठो दीक्षार्थियों ने अध्यात्म योगी जैन संत परम तपस्वी मुनि श्री 108 सुयशसागर जी मुनिराज से आशीर्वाद प्राप्त किया, उनका चरण प्रक्षालन किया ,इस अवसर पर मुनि श्री ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि मनुष्य जीवन का सार ज्ञान का सेवन करते हुए संयम को धारण करना है, योग मिलने के बाद भी उपयोग ना करें तो वह जीवन बेकार है।जैन धर्म में दीक्षा लेने से बड़ा कोई संस्कार पद नहीं है आप सभी ने जिस पथ को चुना है वही मोक्ष मार्ग है,जैन दर्शन में जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त करके ही अपना आत्म कल्याण कर सकते हैं और भक्त से भगवान बन सकते हैं दीक्षा लेने वाले सभी युवा नेशनल डिफेंस का पद छोड़ कर, एमबीए,सीए, इंजीनियरिंग ,कंपनी सेकेट्री प्राप्त किए छात्र हैं।जिनको जैन संत आचार्य श्री 108 गुरुदेव विशुद्ध सागर जी महामुनिराज मुनि दीक्षा प्रदान करेंगे, संसार की मोह माया को छोड़कर इन लोगों ने भगवान बनने के लिए अपना कदम बढ़ाया है, व्यक्तित्व सुंदर हो तो कृतित्व भी सुंदर होता है वैराग्य वह है,जिसमें व्यक्ति हृदय से भीग जाए शुभ कार्य जितनी जल्दी हो कर लेना चाहिए।मेरा सभी दीक्षार्थी ब्रह्मचारी भाई को बहुत-बहुत आशीर्वाद है, आज के कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक अक्षय भैया जी ने किया। मंगलाचरण सुबोध गंगवाल ने किया। दीप प्रज्ज्वलन बाल ब्रह्मचारी सौरभ भैया महाराष्ट्र, बाल ब्रह्मचारी सिद्दम भैया, राजेश भैया,विपुल भैया, हिमांशु भैया, तन्मय भैया, विफुल भैया, हार्दिक भैया, अंकुर भैया ने संयुक्त रूप से किया।सभी ब्रह्मचारी भाई ने अपना उद्बोधन भी दिया,समाज के मंत्री ललित सेठी,सह मंत्री राज छाबडा ,चातुर्मास संयोजक नरेंद्र झांझरी ने सभी दीक्षा लेने वाले के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और भक्त जनों को कहा कि इनके जीवन से हमें सीख लेने की आवश्यकता है समाज के सभी लोगों ने गोद भराई का कार्य किया।मौके पर समाज के सुरेश झाझंरी, सुनील छाबड़ा, चातुर्मास के सह संयोजक सुनीता सेठी, ममता सेठी, राजीव छाबड़ा, सुमित सेठी, दिलीप बाकलीवाल, ऋषभ, प्रशम, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम सेठी, मंत्राणी आशा गंगवाल आदि लोग उपस्थित थे। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी।
पुणे की झुग्गियों के इन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में मनााया उपलब्धियों का जश्न एबीएन सोशल डेस्क। बाल मित्र मंडल (बीएमएण) की पुणे इकाई की स्थापना के एक साल पूरे होने पर विमान नगर के क्लोवर पार्क स्थित सिंबियोसिस आडिटोरियम में एक रंगारंग कार्यक्रम पंख भविष्याचे (भविष्य के पंख) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएमएम के राजीव गांधी नगर, भीम नगर, इंदिरा नगर और शांति नगर इकाइयों के बच्चों ने नृत्य और संगीत पेश किया। इन कार्यक्रमों के जरिए बच्चों ने बाल मजदूरी, बाल विवाह और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एमएससीपीआर) के सदस्य और अधिवक्ता संजय विजय सेंगर थे।कार्यक्रम की शुरूआत बीएमएम की बाल नेताओं मयूरी और प्राची के संबोधन के साथ हुई। इसके बाद भीम नगर बीएमएम के बाल नेता दीपेश गायकवाड़ ने अतिथियों को संबोधित किया और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक (कार्यक्रम) ने स्वागत भाषण दिया।नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के सहयोगी संगठन बाल मित्र मंडल को गरीब और झुग्गी बस्तियों के बच्चों के बीच अभिनव प्रयोगों के माध्यम से शिक्षा के प्रसार के लिए जाना जाता है। बाल मित्र मंडल के बच्चों को अपने समुदाय के प्रति करुणा और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं के हल के लिए संघर्ष करना सिखाया जाता है। ये बच्चे अपने आस पास की समस्याओं के हल के लिए तत्पर रहते हैं। जैसे पुणे की भीमनगर बस्ती में बिजली के लटकते तारों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बाल मित्र मंडल के बच्चों ने इस समस्या को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसटी बोर्ड (एमएसईबी) के समान इस समस्या को उठाया। आखिर में उनके साहसिक प्रयास रंग लाये और एमएसईबी के मुख्य अधिकारी ने इलाके का दौरा कर इस समस्या के समाधान के लिए 15 लाख रुपए की राशि मंजूर की। बीएमएम के बच्चे सुनिश्चित करते हैं कि उनकी बस्ती में कोई बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहे। इस मौके पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक राकेश सेंगर ने कहा- बीएमएम का ध्येय सतत, समग्र और निरोधक उपायों के जरिए शहरी झुग्गी बस्तियों के बच्चों की सुरक्षा और विकास सुरक्षित करना है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन अपने अभियान के तहत अब तक 80,000 लोगों तक पहुंच बना चुका है। बीएमएम बाल मजदूरी और बच्चों को यौन शोषण से बचाने के साथ ही लोकतांत्रिक कार्रवाइयों और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से उनके अधिकारों की सुरक्षा और शिक्षा, पेयजल, सफाई और आजीविका जैसी चीजों के प्रति जागरूकता पैदा कर बच्चों और उनके समुदाय के सशक्तीकरण के प्रयासों में जुटा है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य पूर्वी जाधव, सारिका अग्दन्यान और पुलिस अधिकारी सैबू चवाण भी मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। मां काली सेना रांची महानगर सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य जागरण करेगा। जागरण का उद्घाटनकर्ता डॉ महुआ माजी, सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गीय, जीतेंद्र सिंह, किशोर साहू, उदय साहू, रमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, कुमार राजा, भोलू सिंह, संजय सिंह (लल्लू), नंद किशोर सिंह चंदेल, विनय सिंह, सुमित तिवारी, प्रियांश सिंह, रवि सिंह, कुमार निकेश जी रात्रि 8 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। मां काली सेना के प्रमुख भोलू सिंह ने कहा कि इस बार धनबाद के कलाकार भव्य जागरण एवं इलाहाबाद के कलाकर जीवित झांकी की प्रस्तुति देंगे। भोलू सिंह ने सभी भोलेनाथ के भक्तों को इस भव्य जागरण में सादर आंमत्रित किया है। इस कार्यक्रम को आयोजनकर्ता सेना प्रमुख भोलू सिंह, संजय सिंह (लल्लू), सुमित तिवारी, बंटी वर्मा, राहुल सिंह, राम पांडेय, राजेश ठाकुर, दिलीप सिंह, नमन भारतीय, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, सौरव रजक, शशांक शर्मा, आकाश सिंह, यश वर्मा, सोनू जायसवाल, आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे। यह जानकारी मां काली सेना के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.