Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब
Published / 2023-09-07 21:16:35
अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब

32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट; 20 फाइव स्टार होटल खुलेंगे; हर साल पहुंचेंगे 12 करोड़ भक्तएबीएन सोशल डेस्क। राम नगरी अयोध्या...सज रही है। संवर रही है। 5-10 हजार करोड़ नहीं, बल्कि 32 हजार करोड़ से। इसमें राम लला के मंदिर की लागत अलग है। सरकार का टारगेट अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन हब बनाने का है। यह इसी से समझा जा सकता है कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखे हुए हैं।मंगलवार को पीएम ने अयोध्या के डेवलपमेंट को लेकर दिल्ली में मीटिंग की। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अयोध्या कमिश्नर और डीएम भी पहुंचे। मंथन हुआ कि आखिर कैसे अयोध्या को और सुंदर और बेहतर बनाया जाए? सियासी लोग इस पूरी कसरत को 2024 के आम चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। चलिए, आपको अयोध्या के सबसे बड़े प्रोजेक्ट गिनवाते हैं... 320 करोड़ से बन रहा एयरपोर्ट, जनवरी से पहले उद्घाटन अयोध्या में सरकार 320 करोड़ की लागत से मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना रही है। दो फेज में इसे बनाया जा रहा। रनवे का काम लगभग पूरा हो चुका है। बिल्डिंग भी 80% तक तैयार है। पर्यटन विभाग के मुताबिक, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट स्टार्ट हो जायेगा। यानी जनवरी से पहले। एयरपोर्ट के सेकेंड फेज का निर्माण पूरा होने के बाद 700 से ज्यादा यात्रियों को हैंडल किया जा सकता है। एयरपोर्ट से 15 मिनट में राम मंदिर पहुंचा जा सकता है।219 करोड़ की लागत से बन रहा बस स्टेशनअयोध्या धाम बस स्टेशन को भव्य तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसे 9 एकड़ में 219 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जो लोग अपने निजी वाहन से अयोध्या आएंगे, वो जन्मभूमि से एक से डेढ़ किमी पहले पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करेंगे। इसके बाद ई-रिक्शा से मंदिर तक जा सकते हैं।230 करोड़ में बन रहा अयोध्या जंक्शनअयोध्या जंक्शन के लिए 150 करोड़ का बजट दिया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 230 करोड़ कर दिया गया है। नये स्टेशन को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। करीब 10 हजार वर्ग मीटर में नई बिल्डिंग बनायी जा रही है। इसमें सवा दो सौ कमरे, डॉरमेट्री, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और 24 कोच के 3 प्लेटफॉर्म शामिल हैं।सरकार की योजना रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही इस नयी स्टेशन बिल्डिंग को शुरू करने की है। पुरानी बिल्डिंग को पूरी तरह से तोड़ दिया जायेगा। ट्रेन से राम मंदिर जाने के 3 रास्ते हैं। काशी से आये, तो अयोध्या जंक्शन उतरेंगे। लखनऊ से आये तो अयोध्या कैंट और गोरखपुर से आ रहे हैं, तो रामघाट स्टेशन पर उतरेंगे। अयोध्या जंक्शन से राम मंदिर मात्र 800 मीटर की दूरी पर है। अयोध्या कैंट से इसकी दूरी 9 किमी और रामघाट से 3 किमी है।20 हॉस्पिटैलिटी कंपनियों को लाइसेंस मिला योगी सरकार ने 20 से ज्यादा हॉस्पिटैलिटी कंपनियों लाइसेंस दिया है। अयोध्या में 20 फाइव स्टार होटल बनाये जायेंगे। इसमें ताज होटल समेत कई बड़े ग्रुप शामिल हैं। ताज ग्रुप ने तो जमीन भी तलाश ली है। ताज ग्रुप अयोध्या में जल्द 5-स्टार होटल बनायेगा। इसके अलावा विवांता 100 कमरे वाले और जिंजर 120 कमरों वाले होटल खोलेगी। यही नहीं, रेडिसन और ओयो ग्रुप भी लग्जरी होटल बनाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा पर्यटकों के रोमांच के लिए क्रूज भी चलाये जायेंगे। मंदिर बनने के बाद हर साल आयेंगे 12 करोड़ श्रद्धालु मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामनगरी में पर्यटक और श्रद्धालुओं की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि सरकार राम मंदिर बनने के बाद देश के सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या में लाने की तैयारी में है। अफसरों का मानना है कि मंदिर बनने के बाद यहां हर महीने 1 करोड़ श्रद्धालु आयेंगे। यानी साल में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।

अपराधियों की तय समयसीमा में धरपकड़ के लिए फोरेंसिक जांच और अत्याधुनिक तकनीकों की लें मदद
Published / 2023-09-07 17:46:07
अपराधियों की तय समयसीमा में धरपकड़ के लिए फोरेंसिक जांच और अत्याधुनिक तकनीकों की लें मदद

ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा के उपायों पर जीएससीपीसीआर के साथ बैठक में आईसीपीएफ ने दिये सुझावएबीएन सोशल डेस्क। ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं पर साझा पहल करते हुए इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड (आईसीपीएफ) और गोवा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (जीएससीपीसीआर) ने पणजी में एक परिचर्चा का आयोजन किया। गोवा में हुई इस तरह की पहली परिचर्चा में बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के उपायों को सशक्त बनाने और साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए उन पर निगरानी को मजबूत बनाने के लिए बेहतर रणनीतियां विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के मुद्दे पर दिन भर चले इस मंथन में राज्य के जीएससीपीसीआर के अध्यक्ष पीटर फ्लोरियानो बोर्गेस और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक व आईसीपीएफ के सीईओ ओपी सिंह सहित तमाम अन्य लोग मौजूद थे। आईसीपीएफ बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और खास तौर से ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खतरों से निपटने के लिए काम करता रहा है। वह खास तौर से बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच जागरूकता पैदा करने के साथ ही बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण के खतरे से बचाने के लिए वह देश की तमाम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी मिल कर काम कर रहा है।बच्चों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन खतरों की रोकथाम की तत्काल जरूरत को रेखांकित करते हुए जीएससीपीसीआर के अध्यक्ष पीटर फ्लोरियानो बोर्गेस ने कहा कि मौजूदा डिजिटल दौर में बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है। सीसैम के खतरों‌ के मुकाबले के लिए हमें समग्र रणनीति, सभी संबद्ध पक्षों द्वारा साझा कार्रवाइयों, सभी स्तरों पर जागरूकता का प्रसार और पॉक्सो अधिनियम 2012 पर सख्ती से अमल की जरूरत है। गोवा में चाइल्ड फ्रेंडली बजट अब समय की मांग है।मौजूदा हालात के मद्देनजर इन खतरों से निपटने में सभी पक्षों से राय मशविरे की अहमियत पर जोर देते हुए आईसीपीएफ के सीईओ व उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा- साइबर दुनिया के प्रभावी इस्तेमाल के लिए अपने संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए नवोन्मेष को बढ़ावा देने के बीच एक बारीक संतुलन कायम करना आज समय की मांग है। इसे हासिल करने के लिए एक सीमाबद्ध रूपरेखा का होना जरूरी है,  हमारा ध्यान इस तरह के अपराधों की रोकथाम और अभियोजन के लिए तकनीक के उपयोग और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के क्षमता निर्माण पर होना चाहिए। इसके साथ ही तमाम हितधारकों की ओर से इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए समन्वित प्रयासों की भी जरूरत है। ऐसा करने के बाद ही हम अपराधियों में कानून का भय पैदा कर अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के कारण बच्चों की मोबाइल फोन व लैपटाप तक पहुंच तो हो गई लेकिन साथ ही इससे नए खतरे पैदा हुए हैं। हालिया वर्षों में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। अप्रैल, 2020 में जारी आईसीपीएफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 100 शहरों में हर महीने औसतन 50 लाख बच्चों से जुड़ी चाइल्ड सेक्स एब्यूज मैटिरियल (सीसैम) सर्च किए गए। इस आंकड़े में डार्क वेब से जुड़ी संख्या शामिल नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लाएटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) के आंकड़ों के अनुसार पिछले 15 वर्षों में सीसैम की ऑनलाइन उपलब्धता में 15 हजार फीसद का इजाफा हुआ है। खास तौर से गोवा में 30 विभिन्न यूआरएल के माध्यम से 43,600  सीसैम सामग्रियां डाउनलोड की गयीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2021 के आंकड़ों के अनुसार बच्चों के खिलाफ साइबर अपराधों के सिर्फ 33 फीसद मामलों में आरोपपत्र दायर हुए। जिन मामलों में आरोपपत्र दायर हुए हैं, उनमें भी 98.3 फीसद मामले अदालतों में लंबित हैं। परिचर्चा के दौरान यह बात भी सामने आयी कि चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटीरियल (सीसैम) के मामलों की तह तक जाने में सबसे बड़ी चुनौती सोर्स डाटा को डिकोड करना है जो कि सीडी फार्मेट में होता है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के मामलों में 400 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।परिचर्चा में अन्य लोगों के अलावा आईसीपीएफ की कार्यकारी निदेशक संपूर्णा बेहुरा, बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल, स्कूल ऑफ साइबर सिक्यूरिटी एंड डिजिटल फोरेंसिक्स के डीन एवं नेशनल फोरेंसिक्स साइंस यूनिवर्सिटी कैंपस निदेशक डॉ नवीन चौधरी और साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल मौजूद थे।

श्रीकृष्णमय हुआ लोहरदगा
Published / 2023-09-07 01:23:46
श्रीकृष्णमय हुआ लोहरदगा

भक्ति के सागर में डूबे भक्तजगह-जगह जन्माष्टमी पूजा का आयोजनबच्चे कृष्ण और बच्चियों राधारानी बनीटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा और आसपास का पूरा इलाका श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर उत्साहित है। शहर ही नहीं गांव-गांव श्रीकृष्णमय हो गया है। राधा- कृष्ण मंदिरों के अलावा बड़े मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। तमाम लोग बड़ी संख्या में पूजा के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जगह-जगह राधा कृष्ण रूप सजा का आयोजन किया जा रहा है।जहां एक और नन्हे मुन्ने बच्चे अपने को भगवान श्रीकृष्णा और राधा-रानी के रूप में सजाने से आनंदित नजर आ रहे हैं। वही इनको सजाने में उनकी माता के साथ पूरा परिवार भी हर्षित और उल्लासित है।शहर के श्रीराम मंदिर फुलवारी, बड़ा तालाब महादेव मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर गुदरी बाजार, देवी मंडप पावरगंज, राधा कृष्ण मंदिर चंद्रशेखर आजाद चौक, राधा कृष्ण मंदिर जिंगी, राधा कृष्ण मंदिर मजिस्ट्रेट कॉलोनी के अलावा विभिन्न शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं में तो कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अद्भुत आयोजनों का मेला लगा हुआ है।कहीं प्रतियोगिता है, तो कहीं नन्हे- मुन्ने बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप देखकर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। यही सनातन धर्मालंबियों की विशिष्टता है, जिसे वह और आगे बढ़ाने में तन- मन- धन से अपना योगदान करते हैं।लोहरदगा श्रीराम मंदिर फुलवारी में सैकड़ो महिलाएं और युवतियां सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में भाग लिया, तो वही बड़ा तालाब महादेव मंदिर में बजरंग दल की ओर से भगवान श्रीकृष्णा के बाल स्वरूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन आधी रात के बाद तक चलता रहा श्रीराम मंदिर फुलवारी परिसर में नारीशक्ति के द्वारा भी रूप सजा का कार्यक्रम किया गया। पूजा को संपन्न कराने में पुरोहित नीरज पांडेय मन्दिर सजावट आनंद पांडेय उपस्थिति मुनेश्वर् पांडेय, अंगद् शुक्ला, लखन लाल मांझी, भीम विश्वकर्मा, सीमा देवी, खुशबु देवी, चम्पा देवी, ज्योति देवी, नीलू देवी, गुण पांडेय रीमा साहु, पूनम तिवारी, नीलम प्रसाद श्यामा प्रसाद, आकांक्षा साहु, गरिमा साहु, रागिनी केसरी, सहित करीब सौ की संख्या में लोग हैं।

मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Published / 2023-09-05 20:41:22
मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

प्राथमिक विद्यालय असनाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर बांटे बच्चों के बीच बिस्किट,  विद्यालय के लिए दिये दो पंखेटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा ने प्राथमिक विद्यालय असनाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के बीच पौधों का गमला देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित की गयी। शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कदम है। उनके द्वारा शिक्षकों दिया गया यह सम्मान शिक्षा के जगत में काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधन समिति की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की समिति भी काफी सशक्त है और इनका कार्य भी काफी सराहनीय है। वहीं प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रेरणा शाखा सामाजिक क्षेत्र में हर जगह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। उसी के तहत आज प्राथमिक विद्यालय असनाबाद में पदस्थापित शिक्षक इंदु कुमारी, सीता कुमारी, कुमारी मिता एवं रविंद्र कुमार यादव को पौधों का गमला देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्य करने से प्रेरणा शाखा अपने आप को संतुष्ट महसूस करती है। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिका इंदु कुमारी ने प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा को बुके देकर के सम्मानित की। वहीं विद्यालय के लिए प्रेरणा शाखा ने दो पंखों का सहयोग देते हुए कहा कि बच्चे विद्यालय में किसी भी तरह के अभाव में ना रहे गर्मी से राहत के लिए प्रेरणा शाखा के द्वारा पंखे का सहयोग किया गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रवींद्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में श्वेता गुटगुटिया, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, उषा शर्मा, सरिता अग्रवाल, आराध्या हिसारिया, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रौशन कुमार, रमेश यादव, खुशबू देवी, सुषमा देवी, लीला देवी, संयोजिका खुशबू देवी, प्रेमलता देवी इत्यादि उपस्थित थीं।

कल धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायेगी श्री माहेश्वरी सभा
Published / 2023-09-05 18:08:22
कल धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायेगी श्री माहेश्वरी सभा

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम से मनायेगा। बाल गोपाल झूला श्रृंगार दर्शन रात्रि 7:30बजे से। कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रात्रि 8बजे। बालगोपाल प्रतियोगिता(छ: माह से छ:वर्ष तक) रात्रि 8.30 बजे से, सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। भजन संध्या रात्रि 9 से रात्रि 12 बजे तक। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से मनाया जायेगा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। उक्त जानकारी श्री माहेश्वरी सभा की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न
Published / 2023-09-04 20:55:27
शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2023 संपन्न

टीम एबीएन, रांची। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2023 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद  के रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची में रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी, पलामू के भूतपूर्व आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि देश के प्रति लोग जितना ज्यादा समर्पित होंगे उतना ही ज्यादा देश सशक्त और मजबूत होगा। भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता उसकी एक कड़ी है। सम्मानित अतिथि के रूप में ब्रिजफोर्ड स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलानगिया ने परिषद के विभिन्न कार्यक्रमो की प्रशंसा की। प्रांत के पालक जीपी सिंह ने भारत विकास परिषद का परिचय कराया एवं प्रांतीय अध्यक्ष जी एन सिंह साहब ने सभी सम्मानित अतिथि, सदस्यगण एवं बच्चों एवं संगीत शिक्षिकाओं का स्वागत किया।  कार्यक्रम में रांची मध्य शाखा के 4 विद्यालय और रांची महानगर शाखा के 6 विद्यालयों ने भाग लिया। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2023  में प्रथम स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर डीएवी, हेहल के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थी रहे। आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता- 2023 में मध्य शाखा की तरफ से डीपीएस रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से डीएवी हेहल के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

गृहस्थों के लिए 6 सितम्बर को मनायी जायेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Published / 2023-09-03 17:44:53
गृहस्थों के लिए 6 सितम्बर को मनायी जायेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रोहिणी च यदा कृष्णेपक्षेऽष्टभ्यां द्विजोत्तम। जयंती नाम सा प्रोक्ता सर्वपाप हरा तिथि:।  इयमष्टमी चंद्रोदयव्यापिनी ग्राह्याटीम एबीएन, कोडरमा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनायी जाती है। हर साल जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जाता है। एक दिन गृहस्थ जीवन वाले और दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय वाले सन्यासी जन्माष्टमी मनाते हैं। गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर (बुधवार)और  वैष्णव संप्रदाय 7 सितंबर (गुरुवार) को जन्माष्टमी मनायेंगे। उक्त जानकारी मां तारा ज्योतिष संस्थान के आचार्य अनिल मिश्रा ने कही। उन्होने कहा कि 6 सितंबर (बुधवार) को भगवान श्री कृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को मथुरा में हुआ था। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरे नियम और संयम से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। अनिल ने कहा कि  हिंदू ग्रथों के अनुसार, कंस के बढ़ रहे अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। वाराणसी पंचांग के अनुसार 6 सितंबर (बुधवार) को रात्रि 7:57 बजे से अष्टमी तिथि एवं दिन में 2:32 बजे से रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। मध्य रात्रि व्यापानी अष्टमी तिथि ही कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मान्य होती है‌ न कि सूर्योदयी अष्टमी तिथि 7 सितंबर (गुरुवार) कृष्ण जन्माष्टमी के लिए प्रभावी नहीं है।इस दिन मध्य रात्रि मे ना तो अष्टमी तिथि रहेगी और ना ही रोहिणी नक्षत्र। अतः 6 सितंबर (बुधवार) को ही अर्धरात्रि में अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र का संजोग एक साथ मिलने के कारण जयंती नामक योग में गृहस्थ लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनायेंगे। इस दिन मध्य रात्रि के समय अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र के साथ बुध आदित्य योग के साथ, अमृत समान प्रबल योग बन रहा है।

अनूठी छाप छोड़ गया सावन माह
Published / 2023-09-02 22:27:29
अनूठी छाप छोड़ गया सावन माह

प्याज लहसुन समेत अन्य सामाग्रियों की बिक्री बढ़ी कई श्रद्धालु भक्तों ने रचा इतिहास, जन्माष्टमी गणेश चतुर्थ सहित अन्य पर्व त्योहारों की तैयारी में जुटे धार्मिक एवं सामाजिक संगठन स्कुलों में कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का होगा आयोजन  टीम एबीएन, झुमरी तिलैया।  2 माह से चले आ रहे सावन का समापन के बाद होटलों निवास स्थलों में प्याज लहसुन इत्यादि खाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। झुमरी तिलैया के झरना कुंड, कोडरमा के ध्वजाधारी धाम सहित झुमरी तिलैया, कोडरमा, डोमचांच, मरकच्चो, सतगावां, जयनगर के शिवालयों में 59 दिनों से ही श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने बेलपत्र, दूध, जल, फूल सहित अन्य पूजा सामग्रियों के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वहीं हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उद्घोष से मंदिर परिसर और निवास स्थल के कोने-कोने गूंजते रहे।  कई घरों में रुद्राभिषेक भी किया गया। महाप्रसाद का वितरण किया गया। बताते चलें कि 2 महीने से पूरे कोडरमा वासी शिव की आराधना में लीन रहे।  नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा निकाली गई अंतिम सोमवारी को कांवर पद यात्रा में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। वहीं शिव वाटिका में दो माह तक कॉवरियों के लिए रहने खाने की व्यवस्था नि:शुल्क रही। संगीतमय भजनों की आयोजन की धुम देखने को मिली। सावन माह में भक्तों ने जहॉ प्रत्येक सोेमवार को वर्त रखा। वहीं कई श्रद्धालु भक्त भी भक्तिमय शक्ति लाने का कार्य किये। इसमें कोडरमा के सुशील अग्रवाल प्रतिदिन सुबह 5 बजे 777 सीढी चढ़कर बाबा भोले को जलाभिषेक किया। वहीं झुमरी तिलैया अडडी बंगला निवासी आशीष अग्रवाल 59 दिनों तक एक समय दूध लेकर सावन माह व्यतीत किया। मालूम हो कि आशीष अग्रवाल को शुगर की बीमारी भी है और ऐसे में वो लगातार 17 वर्ष तक 1-1 माह का उपवास दूध पर किये। इस बार 2 माह तक उन्होंने दूध पर रहकर व्रर्त का पालन किया। फल एवं खाद्यान्न इस दौरान नहीं लिया। वहीं झुमरी तिलैया के विकास शर्मा जो लगातार 13 वर्ष से सावन में मौन रहते हैं। इस वर्ष भी सावन के पहले पाक्षिक 4 जुलाई से 18 जुलाई  और 17 अगस्त 31 अगस्त तक मौन रहे और देवाधीदेव की पूजा अर्चना मे लीन रहे। इस दौरान वे लोगों से इशारे या लिखकर अपनी बातों को रखते थे। इधर सावन की समाप्ति के साथ ही सितंबर माह में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, तीज, करमा, विश्वकर्मा पूजा सहित कई पर्व मनाया जायेगा। वहीं स्कूलों में कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता एवं मटकी फोड का आयोजन की तैयारी भी शुरू हो गयी है।  इन त्योहारों की तैयारी में लोग जुट गए हैं। वही टेंट, लाइट आदि की भी बुकिंग की जा रही है। कई जगह भक्ति जागरण के लिए गायकों और म्यूजिशियन की बुकिंग की जा रही है।

स्वच्छताकर्मियों को दुर्गावाहिनी की बहनों ने बांधी राखी, सांसद बने गवाह
Published / 2023-09-02 22:22:58
स्वच्छताकर्मियों को दुर्गावाहिनी की बहनों ने बांधी राखी, सांसद बने गवाह

टीम एबीएन, रांची। आज शनिवार 2 सितंबर को देवी मंडप पथ, रांची स्थित हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर के सभागार में विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी तथा मारुति मंगल सत्संग समिति की माता-बहनों ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छताकर्मी भाई-बहनों को आमंत्रित किया गया था। सभी स्वच्छताकर्मियों को आसन देकर बहनों ने उनको तिलक लगाया, राखी बांधकर आरती उतारी तथा प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, गुरु गोविन्द सिंह नगर के सह संघचालक अनिल पाठक, पूर्व पार्षद अशोक यादव, विहिप के युगल किशोर प्रसाद, मुन्ना पहान, सुनील झा,भोला राम, शशि वर्मा, प्रेमशंकर प्रसाद सिन्हा, सहित उपस्थित सभी भाइयों को राखी बांधी गयी। माता बहनों को संबोधित करते हुये संजय सेठ ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा नारी सशक्तिकरण हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम को समरस समाज के निर्माण में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर वीरेन्द्र विमल ने कहा कि नागरिकों के द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करनेवाले लोग हमारे स्नेह-सम्मान के पात्र हैं। रक्षाबंधन उत्सव के माध्यम से बहनों ने उनके साथ आत्मीयता पूर्ण संबंधों का संदेश दिया है। स्वच्छताकर्मी अर्जुन महली, शनि उरांव, बुधन तिर्की,  झाले उराइन, अमित लकड़ा सहित सभी ने राखी बंधवाकर बहुत प्रसन्न मन से बहनों  का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में उषा सिंह, सरोज मिश्रा, चन्द्रकान्ता गुप्ता, पुष्पा देवी, मधु सिंह, मंजु मुंडाइन, लीला बड़ाईक, पार्वती देवी, कलावती देवी, शकुन देवी पहनाईन, नीतू मुंडा, अंजली देवी, राखी राय, मंजु देवी, रेणु अग्रवाल, बबिता हिन्दू, आरती सिंह, गीता सिंह, नीलम पाण्डेय, द्रौपदी देवी, संगीता देवी, शान्ति देवी, तारा देवी, सहित अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  उक्त जानकारी गुरु गोविन्द सिंह नगर विहिप की मातृशक्ति प्रमुख उषा सिंह और क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.