7 अक्टूबर दिन 10:21 बजे के बाद है पारण का शुभ मुहूर्तटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। संतान की सुरक्षा, स्वास्थ्य, दीर्घायु, समृद्धि की मंगल कामना को पूर्ण करने वाला लोकपर्व निर्जला जिउतिया अर्थात् जीवित्पुत्रिका व्रत पूजन प्रदोष व्यापिनी अष्टमी तिथि में 6 अक्टूबर, शुक्रवार को होगा। उक्त जानकारी मां तारा ज्योति संस्थान झुमरी तिलिया के आचार्य अनिल मिश्रा ने दी।उन्होंने बताया कि इस व्रत को स्त्रियां अपने संतान को कष्टों से बचाने एवं उनकी लंबी आयु की मनोकामना पूर्ति के लिए करती हैं। अनिल मिश्रा ने बताया कि व्रत की कई पौराणिक कथाएं प्रचलित है। एक कथा के अनुसार महाभारत युद्ध के समय अश्वत्थामा नाम का हाथी मारा गया था, लेकिन खबर फैल गयी कि अश्वत्थामा मारा गया। यह सुनकर द्रोणाचार्य ने शोक में अस्त्र डाल दिए और धृष्टद्युम्न ने उनका वध कर दिया। क्रोध एवं प्रतिशोध में अश्वत्थामा ने पांडव समझ कर उनके पांचों पुत्रों की हत्या कर दी और उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी जान से मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया। भगवान श्री कृष्ण ने अपने सभी पुण्य फल को एकत्र कर उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे को देकर पुनर्जीवित किया जो बड़ा होकर परीक्षित बना। तब से संतान की लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य की कामना के लिए जीवित्पुत्रिका का व्रत किया जाता है। एक और कथा राजा जीमूतवाहन की भी कही जाती है। इस व्रत का आरंभ 5 अक्टूबर, गुरुवार को नहाय खाय से किया जायेगा एवं रात्रि अंतिम प्रहर पूर्व ओठगन, सरगही की विधि पूरी की जायेगी और 7 अक्टूबर, शनिवार को नवमी तिथि दिन में 10:21 बजे के बाद पारण करके व्रत को समाप्त किया जायेगा। इस व्रत में माता पार्वती एवं उनके पुत्र गजानन की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से माता पार्वती सहित श्री गणेश एवं जीमूतवाहन की पूजा करने से संतान को कोई भी विघ्न-बाधा नहीं आती एवं उसकी दीर्घायुष्यता एवं आरोग्यता बनी रहती है।
टीम एबीएन, रांची। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत रांची में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आज 2 शिविर संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में करवाया गया। आज 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में रक्तदान शिविर लगाया गया। आज दोनों शिविर मिलाकर कुल 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 79 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद ने प्रमाण पत्र दिया। आज के रक्तदान शिविर करवाने में संत जेवियर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य नाबोर लकड़ा, अतुल गेरा, फादर प्रदीप, डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, डॉक्टर संजय घोष, वीरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे। साथ ही चाणक्य आईएएस अकाडेमी में निदेशक अभिनव जी, दीपक जी, उज्ज्वल जी, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के मेडिकल टीम से आये रक्तदान प्रभारी गीतांजलि जी, डॉ रुचिका, डॉ अनिरुद्ध जी, लेब टेक्नीशियन राजीव रंजन, विजेंद्र कुमार जगदीश कुमार, तेरापंथ युवक परिषद के संरक्षक कमलेश संचेती, अध्यक्ष ललित सेठिया आदि ने मुख्य सहयोग दिया। कल 30 सितंबर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके महत्वपूर्ण सहयोग से कैम्प लगाया जा रहा है। तेरापंथ युवक परिषद के संरक्षक कमलेश संचेती ने बताया कि कई स्टूडेंट मे हीमोग्लोबिन की कमी पायी गयी। उन्होंने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। आज के शिविर के संयोजन में युवक परिषद के मंत्री पंकज बोहरा, अमित बेंगाणी, आकाश बैंगानी, बालवीर बोथरा, विवेक बैंगानी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, विनय बेगवानी अरिहन्त सिंघवी, कीर्ति बोहरा, राखी भटेरा, प्रिया कोठारी, खुशबू जैन, रिद्धि बांठिया आदि की मुख्य भूमिका रही है। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के युवाओं ने श्रीनाथ हाउसिंग सोसाइटी तमुलिया मानगो के परिसर में 301 पौधे लगाये। मौके पर सोसाइटी के प्रमुख गुरुदेव महतो ने वैदिक मंत्रों के सस्वर पाठ साथ पौधों का पूजन किया। उसके पूजन के उपरांत प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के समन्वयक संतोष कुमार राय ने गुरुदेव महतो को गायत्री मंत्र का पट्टा पहनाकर अभिवादन किया। संतोष राय ने बताया कि इस वर्ष वृक्ष गंगा अभियान केउंझर, शिशु विद्या मंदिर चक्रधरपुर, भगेरिया फाउंडेशन के प्रमोद कुमार के सौजन्य से 3500 से पौधे उपलब्ध कराये गये थे। जिसे जमशेदपुर के आसपास सबके सहयोग से लगाये गये। मौके पर जिला महिला संयोजक बहन मंजू मोदी, रेखा शर्मा के साथ नवयुगदल के सह संयोजक कुंवर प्रसाद मालाकर, वासुदेव पाल, शंकर यादव, शंभु प्रसाद के साथ कई भाई-बहन शामिल होकर इस पुण्यतोया कार्यक्रम में योगदान कर संपन्न किया। उक्त जानकारी टाटानगर शक्तिपीठ के संतोष कुमार राय ने दी।
टीम एबीएन, रांची। दस दिनों तक चलने वाले जैन धर्म अनुयायियों का महापर्व दशलक्षण का समापन अनंत चतुर्दशी के बाद पूर्ण हुआ, जिसमें रांची से 33 श्रद्धालुओं (27 जैन समाज रांची के एवं तीन आर्यिका माताजी के अलावा तीन संघस्थ ब्रह्मचारी गण) ने देव शास्त्र गुरु के प्रति श्रद्धावान होते हुए आत्म कल्याण के भाव से परिणामों की विशुद्धि बढ़ाते हुए दश उपवासों की साधना की है। साथ ही साथ दश धर्मो को अपने जीवन का आधार बनाकर निश्चित ही मोक्षमार्ग की आधारशिला रखी है,यह धर्म व तप की साधना आचार्य प्रणीत धर्म शास्त्रों में अनुकरणीय है इसलिए वह सतत प्रशंसनीय है। श्रमण संस्कृति त्याग तप संयम साधना को महत्व देती हैं जिसमें व्रतों की साधना अहम है।व्रत साधना कर उन्होंने परिवार के साथ साथ रांची जैन समाज का भी गौरव बढ़ाया है, रांची जैन समाज ने इसकी अनुमोदना करते हुए इस तपश्चरण के प्रति विनयभाव अभिव्यक्त किया, सचमुच व्रतियों की साधना सम्मानजनक है। इन दश दिनों में निराहार और निर्जला उपवास रखा जाता है।जिसका उद्यापन आज पूर्ण हुआ तदुपरांत सामाजिक रीतियों से उनका सामूहिक पारणा और सम्मान वासुपूज्य मंदिर के पंडाल में किया गया। साथ ही सूरत से पधारे राकेश जी जैन एवं विद्वान स्वतन्त्र भैया जी और संघस्थ कृति दीदी का भी सामाजिक सम्मान व अभिनंदन किया गया। आर्यिका माताजी ने दस दिनों में दस धर्म की पूर्ण विवेचना एवं व्याख्यान किया तथा जैन शास्त्र तत्वार्थ सुत्र का पाठन, मंडल विधान ईत्यादि क्रियाएं सरल तरीके से सम्पन्न कराई। अभिनंदन समारोह के बाद व्रतियों को जुलूस के रूप में नगर भ्रमण कराया गया और दिगंबर जैन भवन हरमू रोड तक छोड़ा गया। जहां उनके परिजनों और आगंतुक अतिथियों ने सम्मान किया। कल दिनांक 30/09/2023 को क्षमावाणी महोत्सव मनाया जाएगा जिसमे जिनेन्द्र प्रभु की आराधना के बाद लोग पिछले भुलो और गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा याचना करेंगे और तीन दिनों और बत्तीस दिनों की साधना जिन्होंने की है उनका भी सम्मान किया जायेगा।करीब 13 श्रद्धालुओं ने रत्नत्रय का व्रत किया और मधु जी काला, धर्मपत्नी स्व अशोक काला ने बत्तीश दिनों तक निर्जला उपवास कर तप की साधना की। समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गंगवाल ने सभी का स्वागत किया। वर्षा छाबड़ा ने मंगलाचरण कर सभी व्रतधारियों की अनुमोदना की। श्री विद्यासागर पाठशाला के अध्यक्ष पूरणमल जी सेठी, महावीर प्रसाद जी अजमेरा, जैन ज्योति के प्रदीप बाकलीवाल, जैन युवा जागृति के अध्यक्ष राजेश पाटोदी, जैन महिला जागृति की अध्यक्षा मोनिका ठोल्या ने भी अनुमोदना की।
टीम एबीएन, रांची। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत रांची में तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आज 2 शिविर दिगम्बर जैन भवन, हरमू ओर मोशन एजुकेशन लालपुर में करवाया गया। आज 28 सितम्बर को दिगम्बर जैन भवन हरमू रोड तथा कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया।आज के शिविर में सदर अस्पताल ब्लड बैंक की टीम डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, लेब टेक्नीशियन राजीव रंजन तथा हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक से रक्त शिविर प्रभारी विवेक कुमार, डॉ सुशील लकड़ा, लेब टेक्नीशियन ओम पांडेय आदि ने सहयोग किया। आज दोनों शिविर मिलाकर कुल 62 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को प्रमाण पत्र ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद ने दिया।कल 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी में शिविर लगाया जा रहा है। 30 सितम्बर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके महत्वपूर्ण सहयोग से कैम्प लगाया जा रहा है।आज के शिविर में कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर के निदेशक कृष्णा अग्रवाल, श्रीजैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के मंत्री विमल दस्सानी, तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, उपाध्यक्ष अमित बेंगाणी आदि ने मुख्य सहयोग दिया।आज के शिविर के संयोजन में विवेक बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, अरिहन्त सिंघवी, अमन सेठिया, पूजा नाहटा, नेहा बेंगाणी, दिशा बेंगाणी, अक्षिता नाहटा, रिद्धि बांठिया आदि की मुख्य भूमिका रही है।रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत इस महीने 25 सितम्बर से 01अक्टूबर के बीच अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ युवक परिषद राँची के द्वारा 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक विभिन्न संस्थाओ के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों पर रक्तदान कैम्प लगवाये जा रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
बच्चों ने की स्वर्णरेखा नदी और 21 महादेव को बचाने की अपीलटीम एबीएन, रांची। झारखंड की लाइफलाइन कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी आज शहर के प्रदूषण के कारण अत्यंत बुरी स्थिति में है। रांची शहर से होकर बहने वाली स्वर्णरेखा नदी में रांची शहर की सैंकड़ों नालियों का पानी सीधे इसी में मिल रही है।रांची के चुटिया में हरमू नदी और स्वर्णरेखा नदी के संगम पर स्थित प्राचीन इक्कीसो महादेव भी इन दोनों नदियों के प्रदूषण के कारण विस्मृत हो रहे हैं। स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषणमुक्त करने और इक्कीसो महादेव के संरक्षित करने के उद्देश्य से आज रांची के धुर्वा स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल के 300 से अधिक बच्चों ने प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा है। ज्ञात हो कि स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषणमुक्त करने के लिए लगातार कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को अपना समर्थन देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गुंजन भषीन ने कहा कि छात्रों में ऐसे सामाजिक दायित्वों का बोध हो, इसीलिए छात्रों को ऐसे अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा 3 से 7 तक के 350 बच्चों एवं विद्यालय के 35 कर्मियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा है। इससे पहले इस अभियान की शुरूआत करने वाले सुधीर शर्मा ने छात्रों को स्वर्णरेखा नदी और इस अभियान के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर रांची और मैक्लुस्कीगंज के कई स्कूलों के बच्चों ने पोस्टकार्ड लिखा है। इस अभियान को लेकर लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में जैन श्वेतांबर तेरापंथ युवक परिषद रांची 25 सितंबर से 01 अक्टूबर तक विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान कैंप लगवा रहा है। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत इस महीने 25 सितंबर से 01 अक्टूबर के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के साथ मिलकर पूरे विश्व भर में मेगा रक्तदान शिविर का ड्राइव अभातेयुप के द्वारा चलाया जा रहा है। रांची में तेरापंथ युवक परिषद कल 28 सितम्बर को दिगंबर जैन भवन हरमू रोड तथा कोटा मोशन एजुकेशन लालपुर, 29 सितम्बर को संत जेवियर कॉलेज तथा चाणक्य आईएएस एकेडमी, 30 सितंबर को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार तथा 01 अक्टूबर को पोद्दार धर्मशाला चुटिया तथा इठ पब्लिक स्कूल धुर्वा में इनके सहयोग से कैम्प लगा रही है। रक्तदान कैंप रांची के मुख्य ब्लड बैंक सदर अस्पताल, रिम्स, हेल्थ पॉइंट, सेवा सदन अस्पताल के मुख्य मेडिकल टीम के महत्वपूर्ण सहयोग से किया जा रहा है। विभिन्न जगह पर शिविर के आयोजन में झारखंड रत्न अतुल गेरा जी, श्रीजैन श्वेतांबर ओसवाल संघ, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष, जेवियर कॉलेज के प्रधानाचार्य, इठ स्कूल के प्रधानाचार्य, चाणक्य, मोशन इंस्टीट्यूट के निदेशक, तेरापंथ सभा, साधुमार्गी संघ, महिला मंडल, कनेक्टिंग होप्स, अन्नदातां आदि के मुख्य सहयोग से रक्क्तदान कैम्प इन स्थानों पर लगाया जा रहा है। सभी ने लोगों से रक्तदान शिविर में स्वेच्छिक रक्क्तदान करने हेतु आग्रह किया है। तेरापंथ युवक परिषद रांची के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, संरक्षक कमलेश संचेती, उपाध्यक्ष अमित बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, विवेक बैंगानी, सुरेश जैन, अरिहन्त सिंघवी, विनय बेगवानी, उत्तम चोरड़िया, आकाश बेंगाणी, कीर्ति बोहरा आदि के द्वारा विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर का संयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
करमा पर्व की एक विशिष्ट पहचान है: एसपीटीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में करमा पूजा समारोह आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर में आयोजित किया गया जहां पर करम डाली को परंपरागत विधि विधान से काट कर लाया गया और अखाड़ा में गाड़ कर व्रत एवम उपवास की हुई कुंवारी लड़कियों द्वारा पूजा अर्चना की गई।मौके पर विधिवत पूजन एवम करमा की कहानी सामाजिक अगुआ और पाहन बीरी भगत द्वारा सुनाई गई। पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरक्षी अधीक्षक हारीश बिन जमा व एसडीओ अरविंद कुमार लाल शामिल हुए, जिनका सरना समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दोनों अतिथियों का स्वागत बुके,अंग वस्त्र व बैच पहना कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि करमा पर्व की एक विशिष्ट पहचान है और आदिवासी समाज प्राकृतिक के बिल्कुल निकट रह कर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आदिवासी समाज आपसी प्रेम, भाई चररगी, अनुशासन के मिसाल हैं। समाज के युवक युवक्तियो को नशापान से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने करमा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई भी दी। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि करमा पर्व मानव जीवन में खुशी, सुख समृद्धि, प्रेम और सदभाव ले कर आती है। समारोह में बीएस कॉलेज लोहरदगा के पूर्व प्राचार्य डॉ लोहारा उरांव, श्रम अधीक्षक श्री दिनेश भगत, सरना समिति के मुख्य संरक्षक श्री मनी उरांव, बिफै उरांव,अध्यक्ष श्री रघु उरांव, सचिव श्री शशि कुमार भगत, कोषाध्यक्ष श्री वकील भगत, चोहस उरांव, विनोद उरांव, सुखदेव उरांव, अमित उरांव, पुंकेश उरांव, सुरेंद्र भगत, सोमय उरांव सहदेव उरांव, कलिंद्र उरांव और आदिवासी समाज के तमाम लोग, कॉलेज छात्रावास के युवक/युवतियां काफी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन शंकर भगत और अनिल कुमार भगत द्वारा किया गया।
एबीएन सोशल डेस्क। पितृ पक्ष अपने दिवंगत पितरों को तृप्त करने का सर्वोत्तम समय है। माना जाता है कि इस समय पितरों के निमित किये गये हर सत्कर्मों का फलाफल पूर्वजों को प्राप्त होता है। यही कारण है कि पितरों को इस समय का बेशब्री से इंतजार रहता है, ताकि उनके वंशज उनकी आत्मा को तृप्त कर सकें।2023 के पितृ तर्पण की तिथिजितिया पूजन तथा उपवास- 6 अक्टूबर को है। 7 अक्टूबर को दिन 10:30 बाद पारण करें।सरगहई- 5 अक्टूबर के रात वाली सुबह भोर में सूर्योदय 5 बजे के पहले कर लें।30.9.2023 महालया आरंभ प्रतिपदा का श्राद्ध तर्पण।01.10.2023 रविवार द्वितीया श्राद्ध 12:10 दिन तक इसके बाद तृतीया श्राद्ध तर्पण होगा।02.10.2023 तृतीया श्राद्ध 10:42 दिन तक इसके बाद चतुर्थी का श्राद्ध तर्पण होगा।03.10.2023 मंगलवार चतुर्थी श्राद्ध 9:39 दिन तक, इसके बाद पंचमी श्राद्ध तर्पण होगा।04.102023 बुधवार पंचमी श्राद्ध 9:04 दिन तक। इसके बाद षष्टी श्राद्ध तर्पण होगा।05.10.2023 गुरुवार प्रात 8:58 तक षष्टी श्राद्ध, इसके बाद सप्तमी श्राद्ध तर्पण होगा।06.10.2023 शुक्रवार सप्तमी श्राद्ध 9:25 दिन तक इसके बाद अष्टमी का श्राद्ध तर्पण होगा।07.10.2023 शनिवार 10:21 तक अष्टमी का श्राद्ध इसके बाद नवमी का श्राद्ध तर्पण होगा।08.10.2023 रविवार नवमी श्राद्ध 11:46 दिन तक इसके बाद दशमी का श्राद्ध तर्पण होगा।09.102023 सोमवार दशमी श्राद्ध 1:32 दिन तक, इसके बाद एकादशी का श्राद्ध तर्पण होगा।10.10.2023 मंगलवार 3:34 दिन तक एकादशी का श्राद्ध होगा।11.102023 द्वादशी बुधवार को द्वादशी श्राद्ध 5.41 शाम तक है।12.10.2023 गुरुवार आज त्रयोदशी श्राद्ध दिन भर चलेगा13.10.2023 शुक्रवार चतुर्दशी श्रद्धा दिन भर चलेगा।14.10.2023 अमावस्या शनिवार आज प्रातः से दिन भर अमावस्या का श्राद्ध चलेगा पितृ विसर्जन आज 10:54 रात तक हो जायेगा।नोट : गया में जाकर पिंड करवाने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें-8877003232
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.