टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्री कोडरमा गौशाला समिति ने गौवंशों के संवर्धन के लिए पितृपक्ष के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के मूल पाठ का श्रवण गौवांशों को करा रहा है। वृंदावन से आये कथावाचक आचार्य अनिरुद्ध शर्मा एवं आचार्य भरत शर्मा श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ कर रहे हैं। आचार्य ने बताया कि साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कुल 365 अध्याय का पाठ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में द्वादश स्कंध है। प्रत्येक दिन तीन स्कंध का पाठ किया जायेगा। जिसके तहत प्रत्येक दिन 45 से 50 अध्याय पूरे किये जा रहे हैं। जिसमें कथा के दूसरे दिन आचार्य ने श्रीमद् भागवत कथा के 45 अध्याय को पूरा किया। दूसरे दिन की कथा में आचार्य ने बताया कि परीक्षित जी महाराज को श्राप मिला था कि अगले एक सप्ताह में उनकी मृत्यु तक्षक नाग के डंसने से हो जायेगी। इसके बाद परीक्षित जी महाराज चिंतित मुद्रा में गंगा के किनारे बैठे थे, तभी संतों की टोली ने उनसे चिंता का कारण पूछी। इस दौरान परीक्षित जी महाराज ने 7 दिनों में अपने आत्म कल्याण के उपाय की जानकारी संतों से मांगी। इसके बाद वेद व्यास जी के पुत्र सुखदेव जी का आगमन हुआ। इस दौरान सुखदेव जी महाराज ने संतों के बीच परीक्षित जी महाराज को आत्म कल्याण के लिए 7 दिनों के भीतर संपूर्ण श्रीमद् भागवत पुराण का ज्ञान प्रदान किया। जिससे उनका आत्म कल्याण हुआ और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। आचार्य ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान पितरों के तर्पण एवं गौवंशों की समृद्धि और संरक्षण के लिए 7 दिनों में श्रीमद् भागवत कथा के संपूर्ण अध्याय को पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया प्रत्येक दिन सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम में 3 बजे से 5 बजे तक गौशाला परिसर में श्रीमद् भागवत कथा के पाठ में पहुंचकर लोग पुण्य के भागी बन सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ जय सियाराम सत्संग समिति ने गौशाला परिसर में सुंदरकांड पाठ किया। मौके पर श्री कोडरमा गौशाला समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। संत फ्रांसिस आफ असीसी द्वारा स्थापित धर्म समाज फ्रांसिस्कन टीओआर तथा असीसी के संत फ्रांसिस अनुयायी प्रतिवर्ष चार अक्टूबर को प्रीति के महान संरक्षक संत फ्रांसिस आॅफ असीसी का त्योहार मनाते हुए उनके आदर्शों को जीने का संकल्प लेते हैं।फ्रांसिस का जन्म इटली के आशीष शहर में हुआ था उनके पिता कपड़ों के व्यवसाय थे। पिता का नाम पेट्रो डी वर्नाडोर्नी और माता का नाम पाइका द वूर्लमान्ट था। सर के बचपन का नाम जोवान्नी डी वर्नाडोर्नी था। संपन्न घराने के होने के कारण फ्रांसिस युवावस्था से ही बहुत शौकीन थे। लेकिन बहुत धन दौलत के प्रति उनमें विशेष रुचि नहीं थे। उनके पिता चाहते थे कि फ्रांसिस व्यापार में दिलचस्पी ले और उसे आगे बढ़ाये। फ्रांसिस बचपन से ही बहुत-बहुत प्रवृत्ति के थे और गरीबों और जल संबंधों की मदद किया करते थे। युवावस्था में उन्होंने आईसीसी की सेवा में भर्ती होकर पड़ोसी देश के साथ युद्ध में शामिल हुए। युद्ध के दौरान ही उन्होंने ईश्वरीय वाणी सनी की किसी की जान लेना, जहां ने पाप है और यह भी सुना कि तुम मनुष्यों की नहीं मालिक की सेवा करो। इस वाणी से प्रभावित होकर फ्रांसिस ने संपन्निता और खुशहाली का जीवन त्याग कर निर्धनता आज्ञाकारिता और ब्रह्मचारिता का जीवन जीते हुए स्वयं को प्रभु की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने अपने पिता की सारी संपत्ति का त्याग कर पूरे का वस्त्र धारण किया और प्रभु की सेवा में उड़ गये फ्रांसिस का जीवन दया व करुणा के भाव से उत्प्रोत था। वह मन वचन और कम से अपने आराध्य प्रभु यीशु के अनुयायी थे। एक बार वह सेंड डेमियानो के गिरजाघर में प्रार्थना में लेने थे, तो उन्हें ईश्वरीय आदेश की अनुभूति हुई कि फ्रांसिस तुम इस जर्जर और जिन गिरजा घर का निर्माण करो। इस आदेश से प्रभावित होकर संत फ्रांसिस दूसरों से सहयोग लेकर और भीख मांग कर चर्च के निर्माण के लिए धन राशि इकट्ठा की और चर्च का निर्माण किया। फ्रांसिस ईश्वर के प्रेम पश्चाताप और क्षमता पर प्रवचन सुनाते और लोगों को ईश्वर की ओर आने का आमंत्रण देते थे। उनसे प्रभावित होकर कई लोग फ्रांसिस के अनुयायी बन गये। अनुयायियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फ्रांसिस ने 12 शिष्यों के साथ मिलकर वर्ष 1206 में धर्म समाज की स्थापना की, जिसे तत्कालीन पॉप इनोसेंट ने अपनी पूरी सहमति प्रदान की। फ्रांसिस सूरज को अपना भाई चंद्रमा को अपनी बहन फूल पौधे पशु पक्षी पहाड़ नदी झरना सभी को अपना मित्र और भाई-बहन समझते थे। शुरू से ही उन्होंने प्रकृति के साथ मित्रवत होकर जीने का और उनके संरक्षण का संदेश दिया। 3 अक्टूबर 1226 को 45 वर्ष की आयु में फ्रांसिस ने अपना देश त्याग दिया और हमेशा के लिए प्रभु में सो गये। 16 जुलाई 1228 को उन्हें संत घोषित किया गया और तब से प्रत्येक वर्ष 4 अक्टूबर को आईसीसी के संत फ्रांसिस के अनुयायी उनके त्यौहार मनाते हुए उनके आदर्शों को याद करते हैं और लोगों को प्रकृति के साथ मित्रवत जी ने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हैं। इस अवसर पर हरमू स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च में बुधवार कर अक्टूबर को प्रात: ही समझ ही पवित्र मिश्रा चढ़ायी जायेगी और शाम को डॉक्टर कामिल बुल्के पथ स्थित फ्रांसिस टीओ आर मोनेस्ट्री में सभी फ्रांसिस कर अनुयायी अन्य धर्म समाज के अनुयायियों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा करेंगे।
प्रेरणा शाखा ने बच्चों के बीच स्वच्छता ही सेवा के शीर्षक पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया केशव अग्रवाल बना विजेता सफाई मित्र को किया गया सम्मानित, प्लास्टिक की थैली लेकर जाने वाले लोगों के बीच बायोडिग्रेडेबल थैली का वितरण किया गया टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांधी जयंती एवं स्वच्छता का अमृत काल के अवसर पर मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी एवं स्वच्छता ही सेवा है को लेकर गत दो दिनों में मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत गांधी जयंती के मौके पर शाखा के द्वारा राधे-राधे परिसर में आर्ट इंपैक्ट इंस्टीट्यूट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्वच्छता ही सेवा शीर्षक पर किया गया, जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को उकेरा। इस प्रतियोगिता में केशव अग्रवाल प्रथम, निवेश अग्रवाल द्वितीय एवं सनी कुमार तृतीय घोषित किये गये, जबकि निशिता, आयुष्मान, दिव्यांश, अद्विक, शुभम के साथ सभी बच्चों को संतावना पुरस्कार दिया गया। वहीं शाखा ने कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छता अभियान नगर परिषद के प्रशासक हर्षवर्धन जी के सहयोग से दो सफाई मित्रों के जरिए साफ कराया। इस अवसर पर सफाई मित्र को प्रेरणा शाखा की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सम्मानित किया। वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में प्लास्टिक उपयोग करने वाले लोगों से अपील के साथ उन्हें बायोडिग्रेडेबल थैली उपलब्ध करायी गयी। साथ ही दर्जनों कार चालकों को कर डस्टबिन उपलब्ध कराई गई। वही समर्पण संस्था के सचिव इंद्र वाणी साहू, नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी के सहयोग से शहर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता पखवाड़ा में नुक्कड़ नाटक के मंचन में प्रेरणा शाखा के द्वारा भी जागरूकता अभियान को गति देने का कार्य किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज सेवा और इसके तहत हर गली, वार्ड स्वच्छ और सुंदर रहे इसके लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक को आगे आने की जरूरत है, तभी ग्रीन तिलैया ग्रीन तिलैया बनाने में अग्रसर होंगें। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि भारत के हर व्यक्ति को शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। अगर हर व्यक्ति या संकल्प कर ले कि देश को स्वच्छ रखना उनका कर्तव्य है तो देश स्वत: ही स्वच्छ और सुंदर होगा। परियोजना निदेशक कृतिका मोदी एवं प्रीति केडिया ने कहा कि भारत में स्वच्छता अभियान निरंतर चलती रहनी चाहिए तथा हमारे शाखा द्वारा भी स्वच्छता अभियान को निरंतर चलाया जायेगा, क्योंकि स्वच्छता मानव के भौतिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, मिनी हिसारिया, उषा शर्मा, ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। तेरापंथ युवक परिषद रांची ने रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत कुल 12 रक्तदान शिविर लगाये। भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत ने इस बार 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) का आयोजन किया गया। एमबीडीडी झारखंड प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि इस दौरान झारखंड में कुल 27 से भी अधिक रक्तदान शिविर लगाये गये, जिसमें से रांची में 12 रक्तदान शिविर अन्य संस्थानों के साथ मिलकर लगाये गये। झारखंड में कुल 1078 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से 800 से अधिक यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया तथा तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा कुल 12 शिविरों में 503 रेजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से कुल 311 यूनिट संग्रह किया गया।एमबीडीडी के राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया एवं सह प्रभारी सौरभ पटावरी के सान्निध्य में इस बार मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) में विश्व भर में कुल 6100 से भी अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें से 1650 से अधिक रक्तदान शिविर अन्य संस्थानों के साथ जुड़कर आयोजन हुआ तथा 500 से भी अधिक रक्तदान शिविर औधोगिक संस्थानो में लगाये गये। मानव कल्याण एवं रक्तदान महादान में सभी का अतुलनीय सहयोग रहा। प्रेस मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि ने भी काफी बेहतर सहयोग किया। रांची में अन्य संस्थान में होप्स, आरोग्यम, नारायणी नर्सिंग होम के साथ संयुक्त रूप से तथा सदरअस्पताल, रिम्स ब्लड बैंक, हेल्थ पॉइंट, पारस, रामप्यारी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान एकत्र किया गया। सभी रक्तदान शिविरों का तथा रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य मंत्रालय के रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किया गया। रक्तदान शिविर के सहयोग में अतुल जी गेरा तथा शिविर के संयोजन में युवक परिषद के सरंक्षक कमलेश संचेती, अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, अमित बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, विवेक बैंगानी, विनय बेगवानी, आकाश बैंगानी आदि का मुख्य सहयोग रहा। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
गांधी जयंती पर बिहार खादी उत्सव-2023 का आयोजनएबीएन सोशल डेस्क। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बिहार खादी उत्सव- 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, ऑफलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता तथा विचार गोष्ठी का आयोजन खादी तथा खादी के बने रेडीमेड वस्त्रों पर विशेष छूट शामिल है। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के तहत बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सभी सोशल मीडिया साइट पर लगातार 10 दिन 10 प्रश्न पूछे गये जिसमें सबसे अधिक सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर खादी दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा खादी मॉल भवन के पांचवें तल्ले पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसे दो वर्गों में बांटा गया है। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹5000 द्वितीय प्रतिभागी को ₹3000 और तृतीय पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी को ₹1000 का इनाम दिया जाएगा साथ ही दोनों वर्गों में 10-10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के तहत प्रमाण पत्र और गिफ्ट हैंपर दिया जायेगा। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार खादी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विषय पर दिन में 11 बजे से आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ता के तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ उषा किरण खान, वरिष्ठ चिकित्सक पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह और 52 बूटी कला के वरिष्ठ कलाकार कपिल देव प्रसाद को आमंत्रित किया गया है। बिहार खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एंबेसडर मैथिली ठाकुर को भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। खादी मॉल के व्यवस्थापक रमेश चौधरी ने बताया कि गांधी जयंती और दुर्गा पूजा के अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक खादी एवं खादी से बने वस्त्रों पर 50% की छूट दी जायेगी।
रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत रांची में तेरापंथ युवक परिषद एवं संस्थाओं ने संयुक्त मिलकर 4 रक्तदान शिविर लगायेटीम एबीएन, रांची। आज 01 अक्टूबर को तेरापंथ युवक परिषद, रांची ने पोद्दार धर्मशाला चुटिया, वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा तथा संयुक्त रूप से नारायणी नर्सिंग होम तथा पारस अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया था।आज का रक्तदान शिविर नारायणी नर्सिंग होम, आरोग्यम, कंनेक्टिग होप्स, सदर अस्पताल, रिम्स ब्लड बैंक, पारस अस्पताल, रामप्यारी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।आज दिन भर वर्षा होने के बावजूद चारों शिविर में कुल 105 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया।नारायणी नर्सिंग होम के निदेशक प्रतिमा सिन्हा, डॉ संजय कुमार, राजा कुमार, आरोग्यम के महाराणा प्रताप कुमार जी, सहनिदेशक सन्ध्या जी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी बलबीर जैन, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पंकज बोहरा, हॉप्स के रंजन कुमार जी के मुख्य सहयोग से एवं सारे ब्लड बैंक के द्वारा रक्त एकत्र करने में पारस ब्लड बैंक प्रभारी कल्याणी जी, सदर ब्लड बैंक के प्रभारी गीतांजलि जी, रिम्स से डॉ उषा जी, रामप्यारी ब्लड बैंक से नितिन कुमार आदि का सहयोग रहा।अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद इस बार 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नेशनल हेल्थ मिशन के साथ मिलकर पूरे विश्व भर में छोटे बड़े सभी औधोगिक एवं व्यापारिक संस्थानों, शैक्षणिक इकाइयों, समाजसेवी संस्थाओं इत्यादि के साथ मिलकर एवं उनके सहयोग से रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं। सभी रक्तदान शिविरों का तथा रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य मंत्रालय के रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किये जा रहे हैं।आज के शिविर के संयोजन में युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, उत्तम चोरड़िया, विनय बेगवानी, विकाश बोहरा, विवेक बैंगानी, सुरेश नाहटा, विवेक बोहरा, रति बोहरा, शैली जैन, मोनिका बोहरा, मनीषा बोहरा, सौभाग्य गंग, कीर्ति बोहरा, भारती बोहरा, पिंकी जैन आदि की मुख्य भूमिका रही है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन सोशल डेस्क। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के तहत तेरापंथ युवक परिषद व झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के सान्निध्य में संघ के मैकी रोड कार्यालय सभागार में रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, प्रकाश अरोड़ा व वर्तमान अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर तेरापंथ युवक परिषद रांची की ओर से व श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के सचिव विमल दासानी, सदस्य प्रकाश नाहटा, कमलेश संचेती, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, अमित बेगानी, ललित सेठिया, विनय बेगवानी, विकास नाहटा, विशाल दस्सानी, विवेक बेगानी, आकाश बेगानी,सुरेश नाहटा, सरिता दासानी, पूजा नाहटा, प्रिया कोठारी, दिशा बेगानी, सोनू संचेती, नेहा बेगानी आदि लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया। पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान भी उपस्थित थे।
कोलकाता से खाटू 1800 किमी की पद यात्रा 15 से होगी शुरूधनबाद के गोविंदपुर और बरही में होगा स्वागत और भजन-कीर्तन का आयोजनटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। श्याम प्रेमियों की एक बैठक श्री अग्रसेन भवन झुमरी तिलैया में हुई। बैठक में आपनो श्याम परिवार हावड़ा के तत्वावधान में 15 अक्टूबर से शुरू हो रही एक निशान श्याम बाबा और मेहंदी वाला बाला जी के पद यात्रियों का 18 अक्टूबर को बरही में स्वागत करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक तदर्थ कमेटी बनायी गयी। इसमें संयोजक दीपेश जेठवा, सह संयोजक मनोज जोशी बनाये गये। बैठक में जानकारी देते हुए संतोष लड्ढा और विपुल चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर को पद यात्रा की शुरूआत होगी जो 30 अक्टूबर को खाटू धाम राजस्थान पहुंचेगी। इसमें 20 से 40 श्रद्वालु भक्त शामिल होंगे, जो एक-एक निशान बाबा श्याम और मेहंदी वाले बाबा का पैदल लेकर चलेंगे।1800 किमी की यह यात्रा चौबीसो घंटा जारी रहेगी। प्रतिदिन लोग 120 किमी चलेंगे और प्रति 10-15 किमी में एक श्रक्षलु भक्त दूसरे को निशान देंगे और वो आागे के लिए प्रस्थान करेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में 17 और 18 को धनबाद के गोविंदपुर और हजारीबाग के बरही में स्वागत होगा और रात में भजनों का कार्यक्रम किया जायेगा। 18 को बरही के होटल आकाश गया रोड में ठहराव होगा और यहीं पर संध्या 7 बजे से ज्योत के साथ भजनो का कार्यक्रम होगा। 18 को बिहार के औरंगाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है कि राजस्थान के त्रिदेव खाटू श्याम, वीर हनुमान एवं श्री राणी सदी दादी के भक्ति का संचार भी होगा। कलियुग में खाटू श्याम और बाला जी की साक्षात पूजा हो रही है। बैठक में रवि दहिमा, संजय नरेड़ी, पप्पू सिंह, संजय पिलानियां, विवेक सहल, अजय शर्मा, पीयूष सहल, उमंग कंदोई, रंधीर कपसीमे, विजय अग्रवाल, हिमांशु केड़िया, विष्णु चौधरी, अनुराग हिसारिया, यश बंसल, संजय खेमानी, रव रत्ति, संजय सूद, ज्योति कुमार आदि मौजूद थे।
रक्तदान महादानएबीएन सोशल डेस्क। रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, रांची व झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची के सान्निध्य में संघ के मैकी रोड कार्यालय सभागार में आज रक्तदान शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, प्रकाश अरोड़ा व वर्तमान अध्यक्ष विक्रम खेतावत मानद सचिव प्रमोद सारस्वत उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी ने सामूहिक रूप से किया। उद्घाटन में तेरापंथ युवक परिषद, रांची के भी पदाधिकारी मौजूद थे। ज्ञात हो कि रक्तदान शिविर का आयोजन पूरे देश में 25 सितंबर से 01-अक्टूबर तक अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया जा रहा है।मौके पर संघ के सदस्यों सहित दुकान में कार्यरत कर्मचारी व परिवार के सदस्यों सहित इष्ट मित्रों ने भी अपने-अपने रक्त का दान देकर इस सेवा में अपना भरपूर योगदान दिया। मौके पर रक्तदान लेने के पूर्व सभी लोगों के रक्त की जांच गुणवत्ता के साथ की गयी। संघ के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने बताया रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार दिल की बीमारियों के खतरे को कम माना जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों को रक्त की मदद मिलती है। रक्त दान करने वाले दाताओं को ब्लड बैंक तथा तेरापंथ युवक परिषद के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर चलता रहा। मौके पर सेवा कार्य में संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगनी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, स्वास्थ्य चिकित्सा संयोजक ओमप्रकाश खेतावत सहसचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटांरूका, विपुल जैन, विक्रम जैन, मनमोहन मोहता, संजय अग्रवाल, विमल जैन, अमित बेगानी, प्रतीक मोर सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया। मौके पर सेवा सदन की रक्तदान प्रभारी शिखा प्रिया जी अपने मेडिकल टीम के सहयोगियों संग रक्तदान कलेक्शन किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद रांची व श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ के सचिव विमल दासानी, सदस्य प्रकाश नाहटा, कमलेश संचेती, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, अमित बेगानी, ललित सेठिया, विनय बेगवानी, विकास नाहटा, विशाल दस्सानी, विवेक बेगानी, आकाश बेगानी,सुरेश नाहटा, सरिता दासानी, पूजा नाहटा, प्रिया कोठारी, दिशा बेगानी, सोनू संचेती, नेहा बेगानी आदि लोगों ने रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया। उक्त जानकारी जेटीवीवीएस के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत और सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.