अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर को बनते देखना और उसके प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिलना, पूर्व और वर्तमान जन्म के अच्छे कर्मों का फल : कड़िया मुंडा टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जनवरी 2024 को श्री अयोध्या धाम, श्रीरामजन्म भूमि में पूजित अक्षत से घर घर निमंत्रण अभियान के पांचवे दिन झारखंड राज्य के सभी जिला में चलाया गया। अभियान के दौरान खूंटी स्थित आवास में पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय न्यासी कड़िया मुंडा, मुंडारी भाषा में हनुमान चालीसा व रामायण लिखने वाला कवि छत्रपाल सिंह मुंडा, खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा सहित प्रांत के कई गणमान्य को अयोध्या जी जाने हेतु निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण प्रकार जीवन को धन्य मानते हुए कहा कि हमारे जीवन में यह सुखद पल पूर्व एवं वर्तमान जन्म के अच्छे कर्मों के कारण ही संभव हुआ होगा। उन्होंने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला का नूतन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते देखने के लिए पूरा सनातन हिंदू समाज प्रतीक्षा कर रहें हैं। दुनिया में बसे प्रत्येक हिंदू समाज के हृदय में बसने वाले भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या सनातन हिंदू परंपरा का केंद्र बिंदु होगा। उन्होंने कहा प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रत्येक परिवार पूजा-पाठ करके पांच दीपक अवश्य जलायें। आज प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने खूंटी, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने रांची महानगर, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने रांची ग्रामीण, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर ने हजारीबाग, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार ने रामगढ़, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह ने देवघर, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह ने कोडरमा, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने रांची के अभियान कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया।महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रतन केशरी व बबिता हिन्दू ने चुटिया क्षेत्र में, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन बूटी क्षेत्र में, महानगर बजरंग दल सहसंयोजक दीपक साहू बड़ागांई क्षेत्र में, रांची विभाग सहसंयोजक विशाल साहू, खूंटी नगर नगर अध्यक्ष मुकेश, खूंटी जिला मंत्री विशाल चंद्रा, जिला संयोजक रोहित साहू आदि ने खूंटी क्षेत्र सहित झारखंड में लगभग 5000 टोलियां अपने-अपने गांव- मोहल्ला में निकालकर अभियान में लगे हैं। उक्त जानकारी विहिप के प्रचार प्रसार प्रांत सह प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
आ जाना बन ध्यान हमारे कीर्तन में, बन जाना मां प्राण हमारे जीवन में... प्रज्ञागीत गाये गयेएबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार आनलाइन स्वाध्याय मंडल के साधक-शिष्य गण व कार्यकर्ताओं में बालिका प्रज्ञा कुमारी एवं वरिष्ठ साधक जेएनपी के जन्म-दिवस पर स्वाध्याय मंडल साधक-शिष्य, दीदी-भाइयों ने उनके दीघार्युष्य, स्वस्थ-सुखद, प्रगतिशील जीवन और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान अपने जन्मदिवस पर आवास में जेएनपी परिवारजनों ने वैदिक पद्धति से विधिवत कलश पूजन, अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन, सर्वदेव नमन वंदन एवं षोडषोपचार पूजन, स्वस्तिवाचन पाठ कर जन्मदिवस मनाया और अपनी आयु के नववर्ष पर बुधवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक श्रीवेदमाता गायत्री चालीसा का श्रद्धापूर्वक 69 बार पाठ संपन्न किया। शाम में परिजनों ने दीपोत्सव में भजन-कीर्तन युग-गायन में एक प्रज्ञागीत गाया कि आ जाना बन ध्यान हमारे कीर्तन में, बन जाना मां प्राण हमारे जीवन में। इस अवसर पर वरिष्ठ साधक ने गुरुवार से चालीस दिवसीय गायत्री महामंत्र लेखन अनुष्ठान का संकल्प लेकर श्रद्धापूर्वक लेखन शुभारम्भ किया।शांति-पाठ कर सर्व मंगलाय वंदना में सर्वत्र मंगलमय वातावरण व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गयी। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन सोशल डेस्क। झारखंड में अयोध्या जी से आया पूजित अक्षत को प्रांत के सभी जिला, प्रखंड के मोहल्ला में आमंत्रण विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदू संगठन ने दिया है।मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि यह स्वर्ण अवसर हमें मिला है कि घर-घर में प्रभु श्रीराम लला मन्दिर अयोध्या धाम का निमंत्रण पहुंचना हैं। सभी कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हुए हैं। हमारे संकल्प है कि कोई भी घर इस निमंत्रण से ना छूटे। आज इस अवसर पर प्रधान लेखागार राजकुमार अग्रवाल के साथ–साथ झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मैकी रोड कार्यालय में थोक वस्त्र विक्रेता संघ के उपस्थित सभी सदस्यों के बीच निमंत्रण हेतु अक्षत एवं निमंत्रण पत्र बांटा गया।थोक वस्त्र विक्रेता संघ से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, सह- सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारूका, पूर्व अध्यक्ष अजय बथवाल, अनिल जालान, राजेश कंदोई, विमल जैन, विक्रम जैन, ओम खेतावत, विपुल जैन, उमाशंकर कनोडिया के संग विश्व हिंदू परिषद से देवी सिंह प्रांत संगठन मंत्री, रंगनाथ महतो प्रांत सह मंत्री, राजेश अग्रवाल, मनोज पोद्दार प्रांत सहमंत्री, मिथलेश्वर मिश्र प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख, दीपक ठाकुर प्रांत संयोजक, किशुन झा रांची विभाग मंत्री, प्रिंस अजमानी रांची विभाग संयोजक, पलामू विभाग मंत्री कुमार गौरव, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रामगढ़ मंत्री छोटू वर्मा, पलामू मंत्री दामोदर मिश्रा, संयोजक प्रताप नगर योगेश खेदवाल, संयोजक महावीर टोला, अजय राजगढ़िया सत्संग प्रमुख सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखण्ड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के महातपस्वी आचार्य श्रीमहाश्रमण जी की विदुषी समणी डॉ निर्वाणप्रज्ञा जी तथा श्रमणी मध्यस्थप्रज्ञा जी का रांची में प्रवास चल रहा है। समणी जी ने आज सुबह 10 बजे से श्री डोरंडा कन्या पाठशाला में प्रवचन दिया।समणी जी ने आज के प्रवचन में विद्यालय के बच्चों को अनुशासित एवं संयमित रहकर जीवन में सफल होने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित बातों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।आचार्य श्री तुलसी जी ने कहा है कि निज पर शासन- फिर अनुशासन अर्थात हमें सर्वप्रथम स्वयं पर शासन रखना चाहिए, खुद पर कंट्रोल रखना चाहिये, तभी हम अनुशासन का पालन कर पायेंगे ओर करवा पायेंगे।साथ ही मन को शांत तथा एकाग्र रखने की बातें बतायी गयी। बच्चों को ब्रह्म मुहूर्त में जाग्रत होकर विधिवत रूप से ॐ (ओम) का उच्चारण करने के बाद पठन कार्य करना चाहिए। साथ ही सभी विद्यार्थियों को ध्यान करना सिखाया गया। मौके पर बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका उपमा देवी, पारमिता सामल, विधालय के प्रबंधकारिणी समिति के सचिव घेवर चंद नाहटा, सदस्य अमर चंद बैंगानी, लाल जैन, लब्धि जैन, शिवचरण विजय, विनायक मेहता, विमल दस्सानी, नीरज सिंघी, अजय कोठारी के साथ विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन (8340247771) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी का दो दिवसीय 14वां वार्षिकोत्सव 6 एवं 7 जनवरी 2024 को श्री जीण माता प्रचार समिति रांची स्थानीय मारवाड़ी भवन हरमू रोड में मनायेगा। अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी को आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगी, जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जायेंगे। सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा करेगी। जिसका नेतृत्व अमित चौधरी और विकास गोयल करेंगे। 7 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव के मुख्य संयोजक श्री विजय पालड़ीवाल एवं सह संयोजक श्री ओम प्रकाश अग्रवाल सपरिवार करेंगे। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शक्ति मंगल पाठ 751 महिलाएं करेंगी। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेश भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के वाचन और भजन गायन हेतु जीणधाम से आनंद जी पाराशर, कोलकाता से प्रकाश जी बरडिया और निकिता जी शर्मा पधार रहे हैं। इस मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। माता को 51 फिट का गजरा एवं 181 फिट की चुनड़ी अर्पित की जायेगी। शक्ति मंगल पाठ का समापन रात्रि 8 बजे महाआरती से होगा। इस वार्षिकोत्सव के निशान एवं मंगल पाठ का कूपन 3 जनवरी 2024 से मारवाड़ी भवन में अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक वितरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, राजू मित्तल, आनंद अग्रवाल, अमित चौधरी, विनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, दीपक पोद्दार, संदीप अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी समाज के सचिव नारायण विजयवर्गीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। देवी मंडप, किशोरगंज चौक स्थित प्राचीन ग्राम देवी की महाआरती और भंडारा कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी मंडप में युवा श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम आयोजित कराया, जिसमें सैकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने माता की महाआरती की।301 महिला श्रद्धालुओं को माता के आशीर्वाद स्वरूप सुहाग पिटारा भी दिया गया। भंडारे मे मंदिर के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया तथा माता की जयकारा लगा कर नव वर्ष 2024 का स्वागत किया। सभी ने सबके कल्याण के लिए माता से प्रार्थना की और हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। ये कार्यक्रम हर वर्ष मंदिर के श्रद्धालु युवाओं का माता के प्रति समर्पित श्रद्धा भाव से संपन्न होता रहा है और इस वर्ष भी उनके उत्साह और समर्पण से कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं का कहना है कि भविष्य में भी सभी भक्तों के कल्याण के लिए माता की महाआरती कार्यक्रम इसी तरह आयोजित होता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाल आशुतोष नाथ शाहदेव, मोहन पाठक, आलोक अग्रवाल, मनीष कुमार, संतोष, नीरज, धीरज संग अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा।
संसार के समस्त हिंदू समाज के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा प्राण प्रतिष्ठा का दिनएबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक हरमू रोड रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम की अध्यक्षता में बीते रविवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए हैं। विश्व के संपूर्ण हिंदू समाज के लिए भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अविस्मरणीय संजोग का क्षण होगा। हिंदू समाज के लिए भारत की संपूर्ण भूधरा अयोध्या एवं प्रत्येक मंदिर श्रीराम मंदिर ही होगा। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज अपनी-अपने निकटतम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ अपने-अपने घरों में दीपोत्सव के लिए 22 जनवरी के शुभ दिवस की प्रतीक्षा में हैं। विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा संपूर्ण देश सहित झारखंड में भी श्रीरामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास का वातावरण बना हुआ है। 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच पूजित अक्षत 31 लाख से अधिक परिवार तक पहुंचने के लिए संगठनात्मक दृष्टि से 344 प्रखंड के 4491 पंचायत तक पूजित अक्षत कलश पहुंच चुका है। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सभी अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं के 5000 से अधिक टोलियां पूजित अक्षत लेकर परिवार तक पहुंचेंगे।
पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम में उमड़ी सैलानियों की भीड़सुरक्षा में मुस्तैद दिखे पुलिस-प्रशासन के जवानटीम एबीएन, कोडरमा। साल का पहला दिन लोगों के लिए उमंग, उल्लास और खुशियों से भरा रहा। विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पहुंचकर लोगों ने मस्ती के साथ साल के पहले दिन को व्यतीत किया। लोगों ने पुराने साल को गुडबाय कहा और नए साल को खूब एंज्वाय किया। वैसे तो जिले के सभी पिकनिक स्पाटों पर मैजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी, किंतु तिलैया डैम की बात ही अलग थी। सभी स्थानों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम में नव वर्ष के अवसर पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिकनिक मनाने वाले लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया सैलानियों की भीड़ बढ़ती गई। यहां पर पहुंचने वाले लोगों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया। तिलैया डैम पिकनिक स्पॉट पर आने वाले सभी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का तिलैया डैम थाना के समीप जाच की गयी।जांच में किसी भी तरह के कागजात एवं जरूरी संबंधित की जांच की गयी। वहीं नीचे मोड़ के पास पुलिस प्रशासन ने सभी वाहनों को तिलैया डैम पार्क एवं सर्किट हाउस के पास जाने के लिए माना किया। जबकि तिलैया डैम के पास महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी अपने दल बल के साथ तैनात दिखे।वही जिला के उपायुक्त मेघा भारद्वाज, डीडीसी ऋतु राज, एसडीएम रिया सिंह, एएसपी प्रवीण पुष्कर, तिलैया डैम ओपी थाना प्रभारी अमृता खलखो ने पर्यटक स्थल का जायजा लिया। बंगाल, बिहार, यूपी एवं झारखंड राज्य के कई जिलों से आये हुए पर्यटक ने नव वर्ष का भरपूर आनंद लिया।नौका विहार का आनंद लिया। तिलैया डैम नीचे मोड़ के पास प्रशासन ने बेरिकेटिंग लगाया था। ताकि कोई भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पिकनिक स्थल तक ना जा सके। आये हुए सभी सैलानियों ने नौका विहार एवं डबल डेकर की सवारी की। मौके पर दंडाधिकारी के रूप में संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी एवं पुलिस जवान मौजूद थे। इसके अलावा कोडरमा के ध्वजाधारी, मरकच्चो के करमा धाम, चंचाल, चंदवारा के दुर्गिनियां, जवाहर घाटी समेत अन्य पिकनिक स्पॉटों पर भी लोगों की खूजय मस्ती की।
टीम एबीएन, रांची। जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के महातपस्वी आचार्य श्रीमहाश्रमण जी की विदुषी समणी डॉ निर्वाणप्रज्ञा जी तथा श्रमणी मध्यस्थप्रज्ञा जी का रांची में प्रवास चल रहा है। समणी जी ने आज नव वर्ष के प्रथम दिवस के अवसर पर वृहद मंगल पाठ का वांचन किया। तत्पश्चात आगे के कार्यक्रम में महिला मंडल एवं बच्चों ने गीतिका पेश की। तत्पश्चात प्रवचन हुआ। समणी जी ने आज प्रवचन में बताया कि इस नव वर्ष में हमलोगों को अपने बच्चों को अपनी भारत की संस्कृति, अपने हिंदी महीने चैत्र, बैशाख आदि की जानकारी भी देनी चाहिए, साथ ही हमारे पूर्वजों के द्वारा जो संस्कृति हमे धरोहर में मिली है वो आगे हमारी आने वाली पीढ़ी को भी प्राप्त हो। इस जंबूद्वीप, आर्यावर्त में हमारे पूरे भारत की भूमि बहुत ही पावन है, इस भूमि में राम-कृष्ण भगवान, तीर्थंकर भगवान, बड़े-बड़े महापुरुषों, आचार्यों, साधु संतों आदि का जन्म हुआ है यहां पर उन्होंने हमारे तरह ही मनुष्य आयु में अपने कर्म किये है साथ ही हमलोगो को अत्यंत ज्ञान दिया है, जो कि आज के हमारे जीवन मे बहुत ही उपयोगी है, हमने भी इसी पावन धरती में जन्म लिया है इस धरती पर गर्व होना चाहिए।साथ ही बताया कि भारत के लोगों में जितनी सहिष्णुता है, उतनी सहिष्णुता विश्व में कहीं नहीं है। विदेश में लोग अपने-अपने देश की भाषा का प्रयोग करते हैं और विदेशी लोग भारत भ्रमण करने आते हैं, तो भी अपनी ही देश की भाषा बोलते हैं, ओर हम भारतवासी आज भारत मे दूसरे देशों का भाषा बोलते है, हमे अपनी देश की भाषा का प्रयोग करना चाहिए, उसे बढ़ावा देना चाहिए। आजकल विदेशों में लोग हमारी भारत्तीय संस्कृति को अपना रहें है और हमारे लोग उनका खान पान, पहनावा को अपना रहे हैं, जबकि भारत जैसा मौसम, खानपान, यहां के जैसा रहन सहन पहनावा पूरे विश्व मे कहीं नही है, हमें अपने भारत देश पर गर्व होना चाहिए।आज के कार्यक्रम में समाज के अमरचंद बैंगानी, विनोद बेगवानी, सुभाष चंद बोथरा, घेवरचंद नाहटा, विमल दस्सानी, अशोक सुराणा, नीरज सिंघी, विशाल सिंघी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन (8340247771) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.