Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
राम, रामत्व और रामराज्य पुनर्प्रतिष्ठापन का समय आ गया : बिनोद बंसल
Published / 2024-01-10 19:27:12
राम, रामत्व और रामराज्य पुनर्प्रतिष्ठापन का समय आ गया : बिनोद बंसल

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल रांची प्रवास के क्रम में आज रांची के प्रेस क्लब में क्लब की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी प्रेस के बंधुओं को अयोध्या जी का पूजित अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र देकर 22 जनवरी 2024 को होने वाले 11 से 1 के बीच का अनुष्ठान में सम्मिलित होने, अयोध्या जी के आरती के साथ महाआरती करने तथा रात्रि में भव्य दीपोत्सव मनाने के साथ-साथ अपने समय अनुसार अयोध्या जी जाने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में विनोद बंसल ने कहा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के कार्य में वनवासी-जनजाति बंधुवों का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। श्री बंसल ने कहा श्रीरामजी के युवा जीवन का 14 वर्ष वनों में रहने वाले सभी जनजातीय एवं वनवासी बंधुवों के बीच बिताये। उनके अधिकारों की रक्षा की एवं उनपर हुए आघातों का विरोध करते हुए उनके साथ मिलकर लड़े। उसी कारण विद्वान, साधन-संपन्न और महापराक्रमी राक्षसों का राजा रावण पर विजय प्राप्त किये थे। उन्होंने कहा कि ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए सभी जनजातीय एवं वनवासी बंधु-बांधवों को निमंत्रण करने आया हूं। उन्होंने कहा रामजी का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का विश्लेषण करना साधारण बात नहीं है। यह भारत ही नहीं विश्व के में रहने वाले समस्त हिंदू समुदाय के लिए यह विस्मरणीय पल होगा। अयोध्या जी में बनने वाला श्रीराम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में समस्त हिंदू जनमानस की चेतन को जगाता रहेगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने क्लब के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा प्रेस मीडिया आज हर विचार को दूत बनकर घर-घर व जन-जन तक पहुंचाता है, ऐसे विराट स्तंभ भगवान राम की भी प्रति श्रद्धा रख रहे हैं, यह भगवत कृपा के कारण ही संभव है।मौके पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, कोषाध्यक्ष कुबेर प्रसाद सिंह, सह सचिव रतनलाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय, सुमन, मोनू कुमार, विजय कुमार मिश्रा, चंदन भट्टाचार्य को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रचार-प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन, बजरंग दल विभाग संयोजक प्रिंस आजमानी, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, बृजेश कुमार, विशाल रघुवंशी, कौशल मित्तल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के प्रचार-प्रसार, प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पलामू आयेंगे या नहीं, निर्णय आज
Published / 2024-01-10 11:40:54
बाबा बागेश्वर धाम सरकार पलामू आयेंगे या नहीं, निर्णय आज

बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पलामू कार्यक्रम को लेकर बैठक आजटीम एबीएन, पलामू। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के हनुमंत कथा के कार्यक्रम को लेकर पलामू के उपायुक्त ने 10 जनवरी को 11:30 बजे एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक बुलायी है।इस संबंध में मेदिनीनगर की पूर्व महापाैर सह हनुमंत कथा आयोजन समिति की संयोजक अरुणा शंकर ने कहा है कि बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फरवरी माह में पलामू आयेंगे। उन्होंने विश्वास जताया है कि जिला प्रशासन बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को पलामू में कथा कराने की अनुमति समीक्षा उपरांत जरूर देगी। श्रीमती शंकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री जी के दर्शन एवं कथा सुनने के लिए पूरे राज्य के लोगों में उत्सुकता है। सभी की निगाहें कल होनेवाली जिला प्रशासन की बैठक के निर्णय पर लगी है।उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पलामू में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव को शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को निर्धारित है।

श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी
Published / 2024-01-09 20:21:20
श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी

टीम एबीएन, रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने प्रभातफेरी निकाली। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने आज पांचवें दिन 9 जनवरी, मंगलवार को प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहब के दर्शन दिऊड़ी से निकलकर विजय कटारिया, चुन्नी लाल पपनेजा, गोपाल दास सरदाना, नानक चंद्र अरोड़ा, मुकेश  तलेजा, राजेंद्र मक्कड़, नंद किशोर अरोड़ा की गलियों तथा गेरा चौक होते हुए वापस दर्शन दिऊड़ी गेट पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गयी। फेरी के समापन पर संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, नीता मिढ़ा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर ने नासरो मनसूर गुर गोबिंद सिंह, एजदी मनसूर गुर गोबिंद सिंह... एवं मन पियारिया जिओ मितरा गोबिंद नाम समाले, मन पियारिया जी मितरा हर निबहै तेरे नाले... तथा गोबिंद प्रीत लागी अत प्यारी... जैसे कई शबद गायन करते हुए संगत को गुरवाणी से जोड़ा। सरदार भूपेंद्र सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की। प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अर्जुन देव मिढा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, डॉ सतीश मिढ़ा, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, प्रकाश नागपाल, मोहित झंडई, राकेश गिरधर, रमेश तेहरी, आशु मिढ़ा, कशिश नागपाल, गगन सरदाना, अशोक तेहरी, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, इंदर मिढ़ा, गुलशन मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, विनीत खत्री, रिक्की मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, अश्विनी सुखीजा, प्रताप तलेजा, पंकज मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, हरविंदर सिंह, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, तनय काठपाल, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मोहित सुखीजा, मनीष गिरधर, अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, ज्ञान दुआ, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, रवि नागपाल, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, चांद नागपाल, कमलेश मिढ़ा, ज्योति मिढ़ा, मीना गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, कंचन मिढ़ा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना ,गुड़िया मिढ़ा, गूंज काठपाल समेत अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

मंदिर में स्थापित देवी- देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित करना, हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना : विहिप
Published / 2024-01-08 20:53:35
मंदिर में स्थापित देवी- देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित करना, हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना : विहिप

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि डीएवी बरियातू के सामने स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं को सुनियोजित ढंग से असामाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किया गया है, जो हिंदू समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ साहू ने कहा मंदिरों में स्थापित हिंदू देवी-देवताओं को खंडित करने की षड्यंत्र पूरे झारखंड प्रांत में चल रहा है। कुछ माह पूर्व रांची के मल्लहा टोली स्थित हनुमान मंदिर, मांडर के मुड़मा गांव स्थित पांच मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं सहित झारखंड प्रांत के दर्जनों मंदिरों में इस प्रकार की घटना घट चुकी है। परंतु यह गिरोह प्रशासन के पहुंच से अभी भी दूर है, जो चिंतनीय विषय है। हिंदू समाज के द्वारा घटना का विरोध होता है परंतु प्रशासन के द्वारा घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति को विक्षिप्त कहकर घटना का लीपापोती कर अपना पिंड झाड़ लेता है। डॉ साहू ने कहा है इस प्रकार की घटनाओं का पुनरावृति न हो, इसके लिए प्रशासन न्यायिक जांच करा कर दोषियों को अपने शिकंजा में लें अन्यथा बाध्य होकर विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

22 को सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ करेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची
Published / 2024-01-08 18:12:32
22 को सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ करेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कि गयी। जिसमें आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर तीर्थक्षेत्र में प्रभु श्री राम लला के विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत ब्राह्मण भवन के सालासर हनुमान मंदिर में प्रात: 8 बजे से सुंदरकांड का पाठ, 12:30 बजे से भव्य श्रृंगार आरती के साथ 501 किलो प्रसाद का वितरण, 4 बजे से अखंड भजन कीर्तन, संध्या 7 बजे से दीपोत्सव व आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत सड़क के दोनों ओर भगवा झंडे लगाये जायेंगे मंदिर परिसर में पुष्प व विद्युत सज्जा की जायेगी। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा व मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने समस्त नगर वासियों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हो।

46 लाख परिवार तक निमंत्रण देने का तय किया गया लक्ष्य : डॉ बिरेन्द्र साहु
Published / 2024-01-07 19:38:57
46 लाख परिवार तक निमंत्रण देने का तय किया गया लक्ष्य : डॉ बिरेन्द्र साहु

टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्याधाम से आया पूजित अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र लेकर झारखंड प्रांत के सभी जिलों में सातवें दिन भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक घर-घर जाकर परिवार को निमंत्रण दिये। अभियान में विश्व हिंदू परिषद सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रह रही है।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा कि पूजित अक्षत को भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला जी के प्रसाद के रूप पाकर जहां एक ओर रामभक्त परिवार अपने को धन्य समझ रहे हैं, वहीं सभी कार्यकर्ता रामजी का दूत बनकर घर-घर पूजीत अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण देना अपने आप को परम सौभाग्यशाली मान रहे हैं। उन्होंने कहा सात दिनों के अभियान में झारखंड के लगभग चार हजार पंचायत के लगभग बीस हजार गांव तक पहुंचकर लगभग 18 लाख परिवार को निमंत्रण दे दिया जा चुका है। डॉ साहु ने कहा कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए 31 लाख परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य को बढ़ाकर अब 46 लाख परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।आज रांची के अभियान में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू, प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, गुमला जिला में प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार व बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, रांची ग्रामीण में प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो सहित कई पदाधिकारी ने अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर अभियान को गति प्रदान की। उक्त जानकारी विहिप झारखण्ड के प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची : श्री पहाड़ी बाबा का 26वां वार्षिक उत्सव संपन्न
Published / 2024-01-07 19:13:42
रांची : श्री पहाड़ी बाबा का 26वां वार्षिक उत्सव संपन्न

टीम एबीएन, रांची। श्री शिव मण्डल के द्वारा श्री पहाड़ी बाबा का 26 वॉ वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से आज पूरे विधि-विधान के साथ आज मण्डल की प्रातः पूजन के उपरान्त सर्वप्रथम प्रातः 7 :30 बजे हनुमान जी के ध्वज पूजन के साथ 9 बजे से आचार्य श्यामसुंदर भारद्वाज अपने 11 पंडितों के साथ मुख्य मंदिर में मुख्य यजमान प्रेमशंकर चौधरी सपत्नीक अनुपमा चौधरी के साथ महारुद्राभिषेख में आनन्द गिरी सपत्नीक शामिल हुए।हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए - 51 किलो दूध, दही, मधु एवं गन्ने का रस एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ मंत्रमुग्ध होकर महारुद्राभिषेख किया गया। आये हुए सभी शिवभक्त बारी-बारी से महारुद्राभिषेक में अपनी उपस्थिति में श्री पहाड़ी बाबा की जयकारा के साथ शामिल हुए। तत्पश्चात 1 बजे से बाबा का भव्य श्रृंगार (अयोध्या के राम मंदिर) में बाबा विराजमान होकर 56 भोग के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे थे। साथ ही मन्दिर परिसर में मदन सोनी, पवन शर्मा, उदय शर्मा साथ धनबाद से आये बाबु भाई के भजनों की गंगा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या 6 बजे महाआरती के साथ उत्सव का समापन हुआ।इस उत्सव में प्रेमशंकर चौधरी, आनन्द गिरी, उदय शंकर चौधरी, किशोरी पोद्दार, अमर पोद्दार, इन्द्रदेव फ्रेंच चौधरी, मुरारी मंगल, राजेश साहु, राजेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, प्रदीप मोदी, सरोज साहु, अनुपमा चौधरी, पूनम रानी, संगीता चौधरी, प्रेमलता लाखोटिया एवं अन्य सदस्य की अहम भूमिका उत्सव में देखने को मिली।

धूमधाम से निकली आदि शक्ति श्री जीण माता की शोभा यात्रा
Published / 2024-01-06 20:43:38
धूमधाम से निकली आदि शक्ति श्री जीण माता की शोभा यात्रा

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति ने शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 14वां वार्षिकोत्सव शुरू किया। जिसमें राजस्थान के लोक कलाकारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। शनिवार को दोपहर बाद अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, दिल्ला ब्रदर, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुंची। शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवतिया जीण निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं कोलकत्ता से आए पारस बरडिया जी ने अपनों भजनों से गंगा की लहर बरसा दी।  शोभयात्रा में चले रहे जीण निशानों का अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, जिला मारवाड़ी सम्मेलन, भारतीय युवक संघ, जैन सभा, गौशाला सेवा संस्थान ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा का नेतृत्व सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच राची शाखा ने किया। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सात जनवरी को प्रात: 10 बजे आदि शक्ति श्री जीण माता का महाभिषेक होगा। 11 बजे जीण ज्योत का प्रज्जवलन किया जायेगा। दोपहर एक बजे 701 जीण निशानों के द्वारा आदि शक्ति का मंगल पाठ किया जायेगा। दो बजे जीण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। तीन बजे जीण माता को 181 फीट का चुनरी ओढ़ाकर चुनरी महोत्सव मनाया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालरिवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, राजू मित्तल, आनंद अग्रवाल, अमित चौधरी, विकास गोयल, विनोद अग्रवाल, संदीप विजयवर्गीय, दीपक पोद्दार, मनोज चौधरी, संदीप अग्रवाल, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी आदि सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी समिति के सचिव नारायण विजयवर्गीय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रांची महानगर के सभी प्रखंडों में दिया जा रहा अक्षत से निमंत्रण
Published / 2024-01-06 12:46:20
रांची महानगर के सभी प्रखंडों में दिया जा रहा अक्षत से निमंत्रण

एबीएन सोशल डेस्क। श्री अयोध्याधाम राम जन्मभूमि पूजित अक्षत से निमंत्रण रांची महानगर के सभी प्रखंड में दिया जा रहा है।आज इस अभियान के तहत रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने सफाई कर्मचारी दीदी लोग को निमंत्रण देते हुआ कहां की निधि संग्रह के समय भी सभी दीदी लोग का सहयोग मिला था। राम जन्मभूमि मन्दिर का निमंत्रण हर एक व्यक्ति को दिया जाना हैं। मौके पर रत्न केशरी, बबीता हिंदु, अमित केशरी एवं अन्य राम भक्त उपस्थित रहें। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (93344 33338)  ननके एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.