Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
14 फरवरी राख बुध से ईसाइयों के चालीसा काल की शुरुआत
Published / 2024-02-13 20:34:30
14 फरवरी राख बुध से ईसाइयों के चालीसा काल की शुरुआत

राख बुध हे मनुष्य तु मिट्टी है और मिट्टी में मिल जायेगा राख बुध ख्रीस्तीय विश्वास के आधार पर चालीसा काल का शुरूआती दिन है। मसीही विश्वासीगण माथे पर पवित्र राख राख मलन कर प्रतीकात्मक स्वरूप तपस्यकाल में प्रवेश करते हैं।चालीस दिनों का यह तपस्याकाल येसु मसीह के चालीस दिन और चालीस रात की कठिनतम तपस्या का भी स्मरण कराता है।कैथोलिक कलीसिया इस चालीसा में विनती -प्रार्थना, उपवास, पश्चाताप, एवं त्याग- तपस्या व परहेज आदि का आह्वान और मार्गदर्शन करती है।राखबुध से लेकर पास्का पर्व तक हर शुक्रवार एवम गुडफ्राइडे के दिन येसु ख्रीस्त के दु:खभोग की स्मृति में हर ख्रीस्तीय विश्वासी क्रूस रास्ता में भाग लेते हैं। राख बुध  वह पवित्र दिन है जब ख्रीस्तीय विश्वास के रहस्य में प्रवेश करते हैं और ख्रीस्त  के पुनरुत्थान में सहभागी  बनते हैं। राख बुध का निर्धारण दिवस भी महत्वपूर्ण है। चाँद की गति के आधार पर गणना की जाय तो 21 मार्च  को दिन और रात बराबर होते हैं और 21 मार्च के बाद जो पूर्णिमा आता है ठीक उसके बाद का रविवार पास्का रविवार का दिन होता है। उसके 40 दिन पहले (रविवार को छोड़ कर) राख बुध का दिन निर्धारण होता है। रविवार को जोड़ने से 46 दिन होता है और यह पुण्य काल अपने जीवन में हो रहे गलतियों गुनाहों पर विचार कर उन्हें त्यागने का समय पवित्र समय है। (लेखक झारखंड क्रिस्चियन यूथ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष हैं।)

रांची की योग विशेषज्ञ उत्तराखंड में सम्मानित
Published / 2024-02-12 19:47:54
रांची की योग विशेषज्ञ उत्तराखंड में सम्मानित

उत्तराखंड में रांची की योग विशेषज्ञा डॉ अर्चना कुमारी योगिनी अवार्ड से सम्मानित एबीएन सोशल डेस्क। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश, उत्तराखंड और एडु गर्ल लाइफ के संयुक्त तत्वाधान में तीसरी अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड समारोह एवं सेमिनार में रांची की योग विशेषज्ञा डॉक्टर अर्चना कुमारी को योगिनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे कैवल्यधाम, लोनावला के सीईओ और भारतीय योग संघ के सचिव डॉ सुबोध तिवारी के हाथो उक्त समारोह मे दिया गया। डॉ अर्चना कुमारी झारखंड की एकमात्र ऐसी उम्मीदवार थी, जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया। योगिनी अवार्ड योग के क्षेत्र में महिलाओं को मिलने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे देश और विदेश में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती, पूज्य साध्वी भगवती जी, एडु गर्ल लाइफ के संस्थापक के अलावा उत्तराखंड के कई माननीय मंत्री एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि डॉ अर्चना कुमारी रांची के अरगोड़ा निवासी श्री ललन प्रसाद की सुपुत्री है। डॉ अर्चना कुमारी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, उत्तराखंड से योग विज्ञान में मास्टर्स एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष निदेशालय में कार्यरत है। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिताओं में उन्हें स्वर्ण पदक के अलावा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  योग पर आधारित उनकी तीन पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। लगभग 20 वर्षों से डॉ अर्चना कुमारी योग के क्षेत्र से जुड़ी हुई है तथा शोध के अतिरिक्त योग के प्रचार प्रसार के साथ शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सरकारी योजनाओं में योग को बढ़ावा देने हेतु कार्य कर रही है। डॉ अर्चना कुमारी को योगिनी अवार्ड मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के अलावा चंचल भट्टाचार्य, जगदीश सिंह जग्गू, डॉक्टर राजेश गुप्ता और शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी और अच्छे भविष्य की कामना की।

तपोवन मंदिर के सामने पार्क निर्माण का श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र ने किया विरोध
Published / 2024-02-12 19:42:08
तपोवन मंदिर के सामने पार्क निर्माण का श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र ने किया विरोध

टीम एबीएन, रांची। तपोवन मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण  के नाम पर बनाये जा रहे पार्क का श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र ने कड़ा विरोध किया है। श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने झारखंड सरकार द्वारा पार्क बनाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि पार्क निर्माण कार्य में पुनर्विचार करने की मांग को लेकर फिलहाल कार्य रुकवा दिया गया है। यदि वहां निर्माण कार्य दोबारा किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा। नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार एक साजिश के तहत हिंदू समाज को तोड़ने का काम कर रही है। श्रीरामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा के साथ लाखों की संख्या में राम भक्त झंडा, ढोल नगाड़े और पारंपरिक हथियारों के साथ तपोवन मंदिर पहुंचते हैं। उसे समय मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पैर रखने की जगह तक नहीं रहती है। राम भक्तों को झंडे की पूजा करने में काफी देर इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में रामनवमी के अवसर पर वहां जबरदस्त भीड़ हो जाती है। नेताओं ने कहा कि वहां पार्क बनने से जगह काफी छोटी हो जायेगी और लोगों को पूजा करने में भारी और सुविधा होगी। यदि इसी बीच भगदड़ हो गई तो हजारों लोगों की जान जा सकती है। नेताओं ने झारखंड सरकार से मांग की है कि मंदिर परिसर में पार्क बनाने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाये। ताकि पार्क बनने के बाद राम भक्तों को होने वाली सुविधाओं से बचाया जा सके। नेताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगें अनदेखी कर यहां दोबारा पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इस मुद्दे को लेकर श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र जोरदार आंदोलन चलायेगी। उक्त जानकारी बजरंग वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

सरना रीति-रिवाज से करायी गयी फूलकेश्वर उरांव की घर वापसी
Published / 2024-02-09 21:44:16
सरना रीति-रिवाज से करायी गयी फूलकेश्वर उरांव की घर वापसी

टीम एबीएन, लोहरदगा। शुक्रवार को एम जी रोड वीर शिवाजी चौक लोहरदगा स्थित झखरा कुम्बा  में ईसाई धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार आज सरना धर्म में घर-वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌ दिव्या एक्का रांची खादगढ़ा निवासी का सरना धर्म में घर वापसी की गयी।इस कार्यक्रम को सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा पुजार फूलकेश्वर उरांव ने आदिवासी सरना रीति-रिवाज से सम्पन्न करायी। इस मौके पर राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के अध्यक्ष सोमदेव उरांव द्वारा सभा को संचालन की गयी। इस मौके पर सरना समाज गणमान्य लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम में राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा भारत उपाध्यक्ष सोमे उरांव, महासचिव जलेश्वर उरांव, रा कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, फूलदेव भगत,सुध्दु उरांव , सुकेन्दर उरांव, जयन्ती उरांव, विश्ननी उरांव, नीलम, राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

17 किमी की श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 मार्च को
Published / 2024-02-09 19:12:10
17 किमी की श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 मार्च को

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के तत्वाधान में 17 मार्च 2024 दिन रविवार को रांची नगर में राजस्थान के खाटू श्रीश्याम जी की परंपरा अनुसार ही श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रांची के नेवरी (विकास विद्यालय) से शुरू हो कर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमु रोड़ में ध्वजा समर्पण के साथ समाप्त होगी।ज्ञात हो कि खाटू धाम में यह परंपरा है कि श्याम भक्त बाबा श्याम की ध्वजा निशान यात्रा 17 किमी की पदयात्रा कर बाबा श्री श्याम को समर्पित करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त श्री श्याम प्रभु की निशान को अपनी मन की बात कहता है और उसे सच्चे विश्वास से श्री श्याम प्रभु को अर्पित करता है तो बाबा उन भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं।इसी परम्परा के अनुसार रांची में 2 वर्षों से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति यह आयोजन कर रही है तथा 17 मार्च को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु अतिशीघ्र एक बैठक किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

औघड़ भगवान राम आश्रम ने धूमधाम से मनाया अनन्य दिवस
Published / 2024-02-08 19:33:24
औघड़ भगवान राम आश्रम ने धूमधाम से मनाया अनन्य दिवस

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची में माघ कृष्ण चतुर्दशी आज दिनांक 8 फरवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को अनन्य दिवस पर्व मनाया गया। इस दिन की विशेष मान्यता है, आज ही के दिन समुह के संस्थापक परम पुज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी को प्रयाग कुम्भ मे एक बूढ़ी माता ने एक मुठ्ठी अन्न दान मे दी थीं, जिसके बाद से उन्हे कभी किसी चीज की कमी नही हुई। उन्होंने मानवता की सेवा हेतु श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाकर अनेक जनकल्याणकारी कार्य संचालित किये, जो आज भी सतत जारी है। आज भी यह समूह अपने अनेक शाखाओं के माध्यम से देश विदेश में जनकल्याणकारी 19 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। समूह के शाखा रांची में आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया, प्रात: प्रभातफेरी के पश्चात पूजन आरती, सफल योनी सद्ग्रंथ का पाठ एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुआ। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता समूह शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरीया जी ने की, विषय प्रवेश रामचंद्र नाथ शाहदेव जी ने किया। वक्ता नयनमंजरी देवी, नागदमनी शाहदेव, कीर्तिमान शाहदेव ने अपने विचार रखे, मंच संचालन नवीन एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा के मंत्री राधेश्याम सिंह जी ने की। सामूहिक प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रत्येक वर्ष इस अनन्य दिवस पर्व को धूमधाम से आश्रम के श्रद्धालु सदस्यों के द्वारा मनाया जाता रहा है।

गायत्री परिवार साधकों ने एकादशी पर किया 24 घंटे का अखंड जप
Published / 2024-02-06 21:53:03
गायत्री परिवार साधकों ने एकादशी पर किया 24 घंटे का अखंड जप

टीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में मंगलमय मंगलवार षटशिला एकादशी पर आनलाइन विश्व स्तरीय गायत्री परिवार व्रत-उपवास जप-अनुष्ठान समूह प्रतिनिधित्व में सुबह 4 बजे से अगले बुधवार सुबह 4 बजे तक गृहे गृहे अपने आवासीय तपोवन में गायत्री महामंत्र का अखंड जप-अनुष्ठान शुरू हुआ है। मंडल प्रतिनिधि ने सभी इकाइयों से अनुरोध किया है कि इस दैवीय योजना में घर बैठे बैठे सहयोग करें व राष्ट्र के नवनिर्माण, सभी के लिए सद्बुद्धि, सद्विचार संवर्धन, मंगलमय वातावरण और उज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करने तथा आगामी मुम्बई अश्वमेध यज्ञ के अभूतपूर्व सफलता भाव के साथ सभी अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करें। इस अवसर पर विधिवत श्रीलक्ष्मीनारायण भगवान सहित सर्व देवपूजन का पूजा-पाठ, नमन-वंदन व षोडशोपचार पूजन व स्वस्तिवाचन कर सर्वत्र परिष्कृत वातावरण विस्तार भाव से प्रार्थना में साधक-शिष्य व भाई-बहन गण शामिल हुए। साथ ही आनलाइन स्वाध्याय मंडल प्रतिनिधि ने साधक- शिष्य भाई-बहनों ने अपनी कैटेगरी पुस्तक स्वाध्याय के सारांश पाठ में  न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते विषय पर संवाद किया। साथ ही प्रज्ञागीत गायन मंडल ने प्रज्ञागीत गायन में गीत प्रभु की याद में युग युग तक याद रहोगे गुरुवर भगवन और दूसरे गीत में  युग ऋषि का अपरिग्रह  विषय पर युगपुरुष, युगऋषि, युग तपस्वी! जिंदगी भर तप किया, पीड़ा सहे, बीज सा गलते रहे और लोक हित में अथक चलते रहे पर युग गायन किया। संध्याकालीन बेला में गुरु वंदना सहित सर्वत्र परिष्कृत जीवन और पावन वातावरण सृजन हेतु संध्या वंदन किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पवित्रम गो सेवा परिवार ने किया पवित्रम स्वदेशी प्रचार केंद्र का शुभारंभ
Published / 2024-02-06 21:47:22
पवित्रम गो सेवा परिवार ने किया पवित्रम स्वदेशी प्रचार केंद्र का शुभारंभ

टीम एबीएन, रांची। पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड ने पवित्रम स्वदेशी प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत सरायढेला धनबाद के शांति निकेतन कॉलोनी भारत होमियो हॉल में पवित्रम स्वदेशी केंद्र शुरू किया गया। मौके पर पवित्रम गो सेवा परिवार झारखंड के प्रांतीय संयोजक अजय कुमार भरतिया ने कहा कि पवित्रम पिछले कई वर्षों से जैविक खेती का गांव गांव में नि:शुल्क प्रशिक्षण, गो उत्पाद का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जन-जन तक बहुत ही अच्छे मूल्यों पर समाज तक सीधे किसानों के घर से गो आधारित खेती से उपजाये हुए अन्न, ओर्गेनिक मिलेट्स, मिट्टी के बर्तन, हाथ से बिलौया देशी गो का घी, कोल्हू से निकाला गया तेल, सल्फर फ्री चीनी, ओर्गेनिक गन्ने से घर का बना गुड़, गोबर से बनी बिना केमिकल वाली धूप, गोबर निर्मित दीपक, मूर्तियां, पंच गव्य से बनी औषधियां, शैंपू, गोमूत्र अर्क इत्यादि अनेक स्वदेशी वस्तुएं पहुंचाने के लिए  प्रयास किया जायेगा। इस अभियान से जुड़ कर हम सभी जन जन को निरोगी बनाने के, गो हत्या को रोकने, पर्यावरण रक्षा के कार्य में सहयोग कर सकते हैं। यह झारखंड में पहला आर्गेनिक केंद्र खोला गया है। पवित्रम गौ सेवा परिवार के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस तरह के केन्द्र रांची सहित अन्य शहरों में भी खोलने की योजना है। हमारी सहभागिता से वनवासी भाई-बहनों, ग्रामीणों, दिव्यांगजनों एवं गोशालाओं को संबल प्राप्त होगा। हम सब इस अभियान में जुड़ कर झारखंड को रोग मुक्त बनाए। गांव के लोगो को गांव में रोजगार प्रदान करें एवं ग्रामीण उत्पादों को शहर तक पहुंचायें। गांव और शहर को आपस में जोड़ें, गांवों से हो रहे पलायन को रोकने में सहभागी बने। पर्यावरण की रक्षा में आगे आयें। गो माता की स्वत: रक्षा होने लगेगी। कार्यक्रम में संजय भरतिया, बाबा भूतनाथ, डॉ एन एम दास, भवानी बंद्योपाध्याय, श्रवण अग्रवाल, रमा सिन्हा, रविशंकर अग्रवाल, आर बी गोयल,आलोक डोकानिया, सीमा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, धनेश मिश्र, राजेश बर्नवाल, संदीप आर्य, सौरभ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इंद्रा कुमारी दिल्ली में सम्मानित
Published / 2024-02-05 22:00:59
इंद्रा कुमारी दिल्ली में सम्मानित

लायंस क्लब आफ दिल्ली के तत्वावधान में इंडो-तिब्बत फ्रेंडशिप एसोसिएशन एंड नारी शक्ति- एक नई पहल फाउंडेशन ने किया सम्मानितटीम एबीएन, रांची। झारखंड की दलित सेना महिला प्रदेश अध्यक्ष व पशु क्रूरता रोकथाम संगठन की राष्ट्रीय संयोजक (बिहार / झारखंड) इंद्रा कुमारी को लायंस क्लब ऑफ दिल्ली के तत्वावधान में इंडो-तिब्बत फ्रेंडशिप एसोसिएशन एंड नारी शक्ति- एक नई पहल फाउंडेशन ने सम्मानित किया है। जिसने यह साबित किया है कि हमारे देश की बेटियां और महिलाएं आज किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। हमारे देश मे रूढ़िवादिता ऐसी थी कि महिलाओं को कभी चहारदीवारी से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। आज जब महिलाएं इससे बाहर निकलीं, तो एक से बढ़ के एक इतिहास रच रही हैं। साथ ही पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर एक नया इतिहास रच रही हैं। उन्हें सम्मानित होनर पर एबीएन न्यूज24 की पूरी टीम ने उन्हें बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.