महानगर के सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाया जायेगा : कैलाश केसरी टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर की जिला बैठक, प्रांत कार्यालय किशोरगंज रांची में संपन्न हुई। बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री श्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा विशेष रूप से उपस्थित थे।बैठक में विगत कार्यक्रमों अंबेडकर जयंती, श्रीरामोत्सव, श्री हनुमान जन्मोत्सव की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में तय किया गया आगामी 12 मई से 19 मई तक सीता नवमी महोत्सव महानगर के सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसमें मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की बहनें सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगी। साथ ही सभी नगरों में दुर्गा वाहिनी- मातृशक्ति का गठन किया जायेगा।जून माह में होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, मातृशक्ति- दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता वर्ग में प्रशिक्षण लेने जाएं इसके लिए प्रखंड के अध्यक्ष एवं मंत्री को सूची बनाने का निर्देश दिया गया।लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रहित में मतदान का प्रतिशत अधिकतम हो इस दृष्टि से सभी कार्यकर्ता लोक जागरण का कार्य अपने-अपने क्षेत्र में रहकर व्यक्तिसह संपर्क द्वारा करेंगे यह निर्णय लिया गया। इन सभी कार्यों को सफल बनाने के लिए महानगर की 16 नगरों में 29 अप्रैल से 5 मई तक प्रखंड बैठकों का आयोजन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने एवं संचालन महानगर सहमंत्री विश्वरंजन ने किया। बैठक में धर्म प्रसार प्रांत परियोजना प्रमुख रेणु अग्रवाल, मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख डा ज्योतिका श्रीवास्तव, विभाग सह मंत्री श्री रविशंकर राय, महानगर संयोजक दीपक साहू, धर्म प्रसार प्रमुख रतन केसरी, महानगर कोषाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, राजेश अग्रवाल, राम बालक वर्मा, अनूप कुमार, अजय राजगढ़िया, योगेश खंडेलवाल, रेखा मिश्रा, रवि साहू, अनिल तिवारी, हनुमान जोशी, बंटी, श्याम गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश अरोड़ा, संजय ठाकुर, रजत चावला, शंकर प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप रांची महानगर के सह मंत्री विश्वरंजन ने दी।
टीम एबीएन, रांची। संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची मे 30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे भव्य सम्मान समारोह रखा गया है। इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मारवाड़ी समाज की सभी संस्थाएं सम्मानित करेंगी। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सुरेश चंद्र अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मारवाड़ी समाज द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। कार्यक्रम के उपरांत अल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी है। सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसमें ललित पोद्दार, विनोद जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, शिव शंकर साबू, डॉ वीके जैन, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, नरेंद्र गंगवाल, विष्णु सेन, रमेश शर्मा, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, विनीता सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, हेमंत महेश्वरी, आदि को शामिल किया गया है। संजय सर्राफ को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। अनिल कुमार अग्रवाल को मंच सज्जा एवं अजय खेतान को भोजन व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। उक्त जानकारी सम्मान समारोह कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कभी आमंत्रण कभी निवेदन पर जनता के दरवाजे पर न पहुंचने वाले माननीय अब जिले के विभिन्न इलाकों में जिले के वर वधू परिवार के विवाह स्थल कार्यक्रम पर सुबह से देर तक रात तक पहुंच कर न्योता को सधाने में लगे हैं। 20 मई को कोडरमा में चुनाव होना है और 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ऐसे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की हालत न्योता पुराने में लगी है। शादियां जहां रात में होती है लेकिन शादियों में शरीक होने के लिए कार्ड लेकर सुबह से ही शुभचिंतकों के घरों पर या विवाह स्थलों पर पहुंच रहे हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। चुनाव के साथ-साथ शादी विवाह के मौके पर नेताओं के वारे न्यारे हो गए हैं। नेताजी शादियों में जाने में उनके प्रचार के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान भी तेजी से हो रहा है। उम्मीदवार और उनके समर्थक या परिजन इन मांगलिक समारोह का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। किसी के यहां तिलक हो या शादी, आशीर्वाद समारोह में पहुंच रहे हैं और बधाई देने के साथ-साथ उनकी सक्रियता दिख रही है कि मानो उनके घर में ही मांगलिक कार्यक्रम हो रहे हैं। विवाह समारोह में वोट पक्का करने का अच्छा जरिया भी बन गया है। जिले में आयोजित विवाह समारोह में सभी दलों के प्रत्याशी समय पर पहुंच रहे हैं ताकि उनसे भेंट कर उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील भी कर सके। शादी में पहुंचकर लोगों से संपर्क करने का फार्मूला उम्मीदवारों के लिए कितना कारगर है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन प्रत्याशियों ऐसे मौके को भुनाने में कोई चूक नहीं करना चाहते। 26 तक होनी है हजारों शादियां अप्रैल माह की 26 तारीख तक शादियों के शुभ मुहूर्त बताई जा रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक ज्यादातर लोग धर्मशाला, विवाह भवन में शादी कर रहे हैं। मैरिज होम संचालक को और कैटरिंग के ठेकेदारों के अनुसार अभ्रक नगरी में पिछले आठ दिनों में कई शादियां हुई है।ऐसे में अधिकतर शादियों में माननीय खुद उपस्थित हो रहे हैं और अन्य के लिए अपने कार्यकतार्ओं को भी सक्रिय कर दिया है। वर्तमान में झारखंड में नगर परिषद का चुनाव पिछले दो वर्षों से नहीं हुआ ऐसे में वार्डपार्षद को बैंड बाजा बाराती में न्योता साधने में कुछ राहत मिल रही है।
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... दुनिया चले ना श्री राम के बिना हनुमान जी चले ना श्री राम के बिना... टीम एबीएन, रांची। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर महाराजा अग्रसेन भवन मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के सौजन्य से हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री हनुमान महोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमान जी का अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार, अखंड ज्योत, सवामणि भोग, भजन कीर्तन, महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान अंशुमान अग्रवाल सपत्नीक शैलवी जैन के साथ गणेश पूजन के साथ पूरे विधि विधान से पूजन कर पवन अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सवामणि भोग का प्रसाद लगाया गया। वीर बजरंगबली को विभिन्न प्रकार के मेवा, मिष्ठान, फल, लड्डू आदि का भोग अर्पित किया गया। वीर हनुमान के जयकारों के बीच भक्तगण वीर बजरंगबली का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। तथा भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। तत्पश्चात श्री हनुमान मंडल रांची द्वारा संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृत वर्षा की गयी। पूरा दरबार भक्तिमय एवं हनुमानमय से गूंजायमान रहा। भजन गायक मनीष सोनी, श्रवण अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया ने अपने सुर मधुर भजनों के गंगा प्रवाहित कर श्री हनुमान जी के श्रीचरणों मे भजनों की लड़ी लगा दी। इनके गाये भजनों में- श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... अंजनी मां के हुए लाल बधाई सारा भक्ता ना.. दुनिया चले ना श्री राम के बिना हनुमान जी चले ना श्री राम के बिना सजा है प्यारा दरबार श्री हनुमान बजरंगबली का, मंगल भवन अमंगल हारी संगीतमय भजनों पर श्रोता भक्तगण भाव विभोर होते हुए खूब झूमे। महोत्सव मे सैकड़ो भक्तों ने सवामणि भोग प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि मे सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ श्री हनुमान जयंती महोत्सव का समापन हुआ। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।मौके पर-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, विधायक सीपी सिंह, यशस्विनी सहाय, अमर चंद्र अग्रवाल, जय सिंह यादव, बजरंग लाल अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, लव अग्रवाल, मीना अग्रवाल, नन्द किशोर पाटोदिया, बसंत मित्तल, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, अनिल अग्रवाल, पवन शर्मा, डॉ अनिल खेतान, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, रमन बोडा, रवि शंकर शर्मा, किशन साबू, नरेंद्र लाखोटिया, अमरजीत, बबलू हारित, संतोष अग्रवाल, नरेश बंका, मुकेश काबरा, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, अजय डीडवानिया, प्रदीप नारसरिया, श्याम सुंदर गोयल, अजय खेतान, शिव शंकर साबू, कमलेश संचेती, मनोज रुईया, किशन पोद्दार, नीरज भट्ट, रूपा अग्रवाल, रीना सुरेखा आदि के अलावे अन्य लोग उपस्थित है।
पूरे देश में झारखंड और समाज का गौरव बढ़ा : ललित पोद्दार टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अग्रवाल समाज के युवा अग्रणी चाईबासा निवासी अमन अग्रवाल एवं रांची की हर्षिता चामरिया को सम्मानित किया गया। मारवाड़ी समाज की कई संस्थाओं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल युवा सभा, कवि सम्मेलन आयोजन समिति, मारवाड़ी युवा महिला मंच समर्पण शाखा,के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों ने अमन अग्रवाल एवं हर्षिता चामरिया को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ में उनके माता-पिता को भी पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने करते हुए कहा कि अमन अग्रवाल एवं हर्षित चामरिया ने भारतीय सिविल सेवा में सफलता प्राप्त कर संपूर्ण मारवाड़ी अग्रवाल समाज को गौरवान्वित किया है तथा पूरे देश में झारखंड एवं समाज के गौरव को बढ़ाया है।अमन अग्रवाल और हर्षिता चामरिया ने सम्मान मिलने पर बहुत ही प्रफुल्लित होते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए सबो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए व्यक्ति को खुद पर भरोसा होना चाहिए। सफलता के लिए धैर्य, मेहनत, संघर्ष की क्षमता, निष्ठा, सकारात्मक सोच तथा अपनी क्षमताओं का सही तरीके से उपयोग करना है। अपने लक्ष्य को एकदम स्पष्ट रखें। प्रतिभा सम्मान समारोह का संचालन रांची मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने की। तथा धन्यवाद- ज्ञापन उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया। महामंत्री विनोद कुमार जैन ने अमन एवं हर्षिता तथा उनके पूरे परिवार को सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके सफलता से पूरे समाज का मान बढ़ा है तथा समाज मे खुशी की लहर है। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटोदिया, पवन शर्मा, रमन वोडा, अशोक नारसरिया, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज चौधरी, विनोद कुमार जैन, सौरभ बजाज, आशीष अग्रवाल, पवन पोद्दार, संजय सर्राफ, श्याम सुंदर गोयल, आनंद गोयल, मनोज अग्रवाल, सोनित अग्रवाल, रोहित सरावगी, निर्मल बुधिया, आनंद जालान, प्रमोद अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, बबीता अग्रवाल, मुकेश काबरा, बबलू हारित, अमरजीत गिरधर, सुनील पोद्दार, रमाशंकर बगड़िया, चौधरी जी, किशन गोयल, आशीष डालमिया, नीरज भट्ट आदि के अलावे बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
गुरुसत्ताश्री की सूक्ष्म उपस्थति एवं सान्निध्य में 24 घंटे के आॅनलाइन चैत्र पूर्णिमा पर अखंड जप कल 23 अप्रैल को गायत्री साधक-शिष्य करेंगे एबीएन सोशल डेस्क। नव वर्ष संवत 2081 के प्रथम चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल 23 अप्रैल 24 मंगलवार सुबह 5 बजे से 24 अप्रैल 24 बुधवार सुबह 5 बजे तक 24 घंटे का गायत्री महामंत्र, चन्द्रगायत्री मंत्र, हनुमान गायत्री मंत्र, चालीसा पाठ, सुन्दर काण्ड और महामृत्युंजय महामंत्र का अखंड जप-अनुष्ठान, मंत्र लेखन अनुष्ठान व हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजन विशिष्ट एवं सर्वदेव का विधिवत पूजा-पाठ सहित सैकड़ों साधक-शिष्य गण जुड़ेंगे। इसकी जानकारी जप-अनुष्ठान संचालन समूह प्रतिनिधि बीपीएस भैया और महिला मंडल प्रतिनिधि सुनीता उपाध्याय दीदी ने जप-अनुष्ठान समूह के सभी साधक-शिष्य भाई-बहनों से अनुरोध किया है कि इस दैवीय योजना में घर बैठे बैठे सहयोग करें व राष्ट्र के नवनिर्माण, विश्व कल्याण तथा सभी के लिए सद्बुद्धि व सत्प्रवृत्ति संवर्धन, अशुभ निवारण, सर्वत्र आत्मीय स्नेह-सौहार्द का वातावरण विस्तार, प्रकृति संतुलन, सबके लिए स्वस्थ-सुखद जीवन और उज्वल भविष्य की प्रार्थना भाव के साथ सभी अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करेंगे। समूह के सभी शामिल होने वाले साधक-शिष्य भाई-बहन अपनी अपनी सुविधानुसार समय निर्धारित कर समयदान व योगदान कर रहे हैं। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है.. सजा है प्यारा दरबार दादी जी का टीम एबीएन, रांची। श्री धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के तत्वावधान में भगवती प्रसाद सर्राफ के आवास पर श्री धोली सती दादी जी की उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। दादी जी की दरबार का अलौकिक श्रृंगार किया गया। दादी उत्सव का शुभारंभ शाम 5 बजे गणेश पूजन के साथ किया गया। तत्पश्चात भगवती प्रसाद सर्राफ, मधु सर्राफ सपरिवार के साथ पूरे विधि विधान से पूजन कर पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सवामणि भोग प्रसाद लगाया गया। तत्पश्चात श्री धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के 16 सदस्यीय दादी भक्तों की टीम के साथ पधारे प्रचारक प्रकाश सर्राफ के नेतृत्व में मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। दादी के उत्सव मे सभी महिलाएं परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा मे सुसज्जित होकर दादी जी के जीवन चरित्र पर मंगल पाठ की। एवं संगीतमय संकीर्तन पर खूब झूमी। पूरा दरबार भक्तिमय एवं दादीमय से गुंजायमान रहा। प्रकाश सर्राफ ने अपने समधुर भजनों से गंगा प्रवाहित कर श्री धोली सती दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी। इनके गाए भजनों में- नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है.. डोली चढ़कर दादी जी ससुराल चली.. दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी.. हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे.... सजा है प्यारा दरबार दादी जी का... मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखाई.. भजनों पर श्रोता खूब झूमे। रात्रि 9 बजे सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धोली सती दादी जी का उत्सव संपन्न हुआ। धोली सती दादी प्रचार समिति कोलकाता के प्रकाश सर्राफ ने कहा कि दादी भक्तों का उत्साह और स्नेह देखकर बड़ी सुखद अनुभूति हुई आशा है कि इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने समिति का गठन रांची मे भी शीघ्र करने की बात कही। उक्त जानकारी देते हुए समिति के संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर नंदकिशोर सर्राफ, विनोद सर्राफ, निरंजन सर्राफ, संजय सर्राफ, संतोष सर्राफ, सुबोध सर्राफ, कुशाग्र सर्राफ, नितिन सर्राफ, भावेश सर्राफ, अजय सर्राफ, मनीष सर्राफ, अर्चना सर्राफ, मधु सर्राफ, निधि सर्राफ, शशि सर्राफ, सविता सर्राफ, करुणा बागला, संचिता सर्राफ, मंजू सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, कांता सर्राफ,के अलावे बड़ी संख्या मे दादी भक्त उपस्थित थे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, उदयपुर ने बाल विवाह की पीड़ित दोनों बच्चियों को दिया 2.5 लाख का मुआवजा 12 एवं 14 साल की आयु में ब्याही गयी दोनों बच्चियों की बाल विवाह मुक्त भारत की मदद से मिली कानूनी लड़ाई में जीत एबीएन सोशल डेस्क। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), उदयपुर ने 12 व 14 वर्ष की उम्र में ब्याही गई बाल विवाह की पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों को ढाई लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। बाल विवाह से मुक्ति पाने के लिए संघर्ष कर रही इन दोनों अनाथ बहनों राधा और मीना (बदला हुआ नाम) के लिए मुआवजे की यह राशि बहुत बड़ी राहत है। दोनों बहनों ने अपने बाल विवाह को रद्द करने के लिए सितंबर 2023 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यह ऐतिहासिक फैसला 10 मई को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के समय आया है जब देश में और खास तौर से राजस्थान में बड़े पैमाने पर बाल विवाह की प्रथा है। यह बाल विवाह करवाने वालों को एक चेतावनी की तरह है। डीएलएसए का यह आदेश इन बहनों के लिए किसी पुनर्जीवन से कम नहीं है जिनका जीवन अब तक दर्द और यंत्रणा के साये में बीता था। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब कम उम्र में ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य पिता का साया सिर से उठ गया। इसके बाद परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया। ऐसे में मां ने 12 व 14 साल की उम्र की इन दोनों बहनों का बाल विवाह कर दिया। लेकिन खेलने-कूदने की उम्र में बच्चियों को ससुराल के बंधन रास नहीं आए और उत्पीड़न से परेशान होकर एक दिन वे चुपके से अपनी मां के पास आ गईं। लेकिन एक बहन के पति को यह इतना नागवार गुजरा कि उसने ससुराल पहुंच कर इन दोनों बहनों की मां की हत्या कर दी। पिता की मौत और मां की हत्या के बाद दोनों बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वे मां के हत्यारे को सजा दिलाना चाहती थीं और बाल विवाह के बोझ से मुक्ति चाहती थीं लेकिन उन्हें पता नहीं था कि वे कहां जाएं और किससे मिलें? इस घटना की जानकारी उदयपुर में बाल अधिकारों के लिए काम कर रहे गैरसरकारी संगठन गायत्री सेवा संस्थान (जीएसएस) को मिली जो देश में बाल विवाह के खात्मे के लिए काम कर रहे 161 गैरसरकारी संगठनों के गठबंधन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का सहयोगी संगठन है। भारत से 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान बाल विवाह की उच्च दर वाले देश के 300 जिलों में जमीनी अभियान चला रहा है। जीएसएस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उनकी पहली चुनौती थी इन बच्चियों के पुनर्वास की और फिर उन्हें न्याय दिलाने की। जीएसएस के निदेशक शैलेंद्र पंड्या ने बताया, जब उन्होंने दोनों बहनों से मुलाकात की तो वे गहन शोक और पीड़ा से गुजर रही थीं। ऐसे में हमारी पहली प्राथमिकता बच्चियों का मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की थी। उनके पास ऐसा कुछ नहीं था जिसे वे घर कह सकें। इसलिए पहला काम उन्हें सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने का था और इसका बीड़ा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने उठाया। दोनों बहनें अब छात्रावास में रहते हुए पढ़ाई कर रही हैं। भयानक यंत्रणा से गुजरने के बावजूद दोनों बहनें अपने शोषकों को माफ करने के लिए तैयार नहीं थीं। वे अपना विवाह रद्द कराना चाहती थीं और इसके लिए जीएसएस की मदद से पिछले वर्ष सितंबर में अदालत में मामला दायर किया गया। कानूनी लड़ाई के बाद अब जाकर इन दोनों बहनों को न्याय मिला जब डीएलएसए ने उन्हें सवा लाख-सवा लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया।पंड्या ने आगे कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में बाल विवाह की दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है और खास तौर से अक्षय तृतीया के मौके पर यहां बड़ी संख्या में बच्चों के विवाह की प्रथा है। हालांकि इस वर्ष सरकार और नागरिक संगठन पूरी तरह चौकस हैं ताकि अब कोई राधा और मीना जैसी बच्चियों से उनका बचपन छीनने का अपराध नहीं कर सके।दोनों बच्चियों को अदालत में न्याय मिलने को बड़ी जीत बताते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के संयोजक रवि कांत ने कहा, दुख की बात है कि हमारे देश में बाल विवाह की अभी भी एक तरह से सामाजिक स्वीकार्यता है। लेकिन हमारे गठबंधन के अभियान की वजह से लोग जागरूक हो रहे हैं और यह स्वीकार्यता धीरे-धीरे खत्म हो रही है। हमारे सभी 161 सहयोगी संगठन एक अभूतपूर्व, एकता, निश्चय और ऊर्जा के साथ बाल विवाह की सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ रहे हैं। मुआवजे का आदेश इन पीड़ित बच्चियों के लिए बहुत बड़ी जीत है और इसके लिए डीएलएसए प्रशंसा का हकदार है। बाल विवाह की पीड़ित बच्चियां अमूमन वेदना, यंत्रणा और अभावों में जीवन गुजारती हैं। इसलिए उनको राहत और पुनर्वास पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।इस तरह के फैसले सुनिश्चित करते हैं कि बाल विवाह के नर्क में झोंक दी गयी बच्चियों से जो कुछ भी छीना गया है, वह उन्हें न्याय, मुआवजे और पुनर्वास के रूप में वापस मिले। लेकिन लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इन बच्चियों को सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएं और उन्हें वह हर तरह की सहायता और लाभ मिलें जिसकी वे हकदार हैं।
टीम एबीएन, रांची। दिनांक 22 अप्रैल 2024: को विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत द्वारा होटल ग्रीन एकर्स में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। वार्ता में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि पूरे प्रांत में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ तथा साथ ही विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय कार्यक्रम रामोत्सव जो 9 अप्रैल से प्रांत के सभी जिलों के प्रखंडों एवं पंचायतों में लगभग 11,000 स्थान पर आयोजित किये गये। श्री रामोत्सव के बाद 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान जन्मोत्सव विहिप के द्वारा पुरे प्रांत में मनाया जायेगा। इस आयोजन में अन्य अभी वैचारिक संगठन भी अपने-अपने स्तर से श्री हनुमान जन्मोत्सव का तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष विशेष आयोजन की तैयारी पूरे प्रांत में की जा रही है। प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने बताया कि प्रांत के लगभग 31000 स्थान में मंदिर एवं घरों में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जायेगा जिसमें अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के अन्य लोग भी सम्मिलित होंगे।एकल अभियान से रेखा जैन ने बताया- हनुमान जन्मोत्सव के दिन एकल अभियान के द्वारा सभी पर कार्यक्रम की तैयारी कर ली गयी हैं। विद्या भारती मनोज भारद्वाज ने बताया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रांत में विद्या भारती स्कूल में इसकी तैयारी कर रहे हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। प्रेस वार्ता में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, विशेष संपर्क प्रांत सहप्रमुख प्रिंस आजमानी, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, कैलाश केसरी, रांची महानगर अध्यक्ष सतीश गुप्ता, वी के गद्यान चिन्मया मिशन, मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.