Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
मोतियाबिंद शिविर में 91 व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग
Published / 2024-06-05 18:36:34
मोतियाबिंद शिविर में 91 व्यक्तियों की हुई स्क्रीनिंग

आंख शरीर का अनमोल अंग, उसी तरह पर्यावरण भी हमारे जीवन का मुख्य आधार : पाटोदियाटीम एबीएन, रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में अनगड़ा ब्लॉक के तुरूप गांव मे शालिनी अस्पताल, रुक्का के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आंख का एकदिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 तक बजे तक चला। इस शिविर  मे 91 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी, जिनमें से 13 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान की गयी और 33 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच आवश्यकतानुसार के साथ मुफ्त चश्मे वितरित किये गये। मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिह्नित किये गे लोगों का आॅपरेशन 13 जून को शालिनी हॉस्पिटल रूक्का में किया जायेगा, बशर्ते कि इसके लिए उनकी सहमति हो।विश्व पर्यावरण दिवस पर इस गांव में पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का वितरण भी किया गया। मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि जिस तरह जीवन जीने के लिए आंख शरीर का सबसे अनमोल एवं शरीर का सबसे कोमल अंग है। उसकी सुरक्षा भी उतनी जरूरी है उसी तरह पर्यावरण भी हमारे जीने का मुख्य आधार है, हम सबों को इसकी संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा पृथ्वी को बचाने का एकमात्र उपाय वनों को बचाना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि स्क्रीनिंग की पूरी अवधि के दौरान तुरुप गांव की सहिया से अशीन पाहन, आंगनबाड़ी सेविका प्रधान सत्यबती देवी तथा रति देवी उपस्थित रहीं तथा शालिनी हॉस्पिटल से हेल्थ केयर के सीनियर मैनेजर राणा विकास और डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पूरे स्क्रीनिंग कार्यक्रम को अंजाम दिया।कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया, वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार नारसरिया, मनोज ढांढनिया, बिनोद टिबडेवाल, आकाश अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा, रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गायत्री शक्तिपीठ में निष्ठा व वैदिक विधान से मना विश्व पर्यावरण दिवस
Published / 2024-06-05 18:05:22
गायत्री शक्तिपीठ में निष्ठा व वैदिक विधान से मना विश्व पर्यावरण दिवस

वृक्षों के प्रति जागरूकता इस युग की महती आवश्यकता है : जटाशंकर झाएबीएन सोशल डेस्क। वृक्षों के साथ नवजीवन-सृजन में गायत्री परिवार शिष्य-साधकों ने खूब दिखाया अपना उत्साहवर्धन। गुरु-ईश नमन वंदन व गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ के साथ पर्यावरण संरक्षण संबंधित अनेक सद्विचार व सद्वाक्यों के मंगलमय स्लोगन से शुभारंभ किया।बोले कि कहते हैं- सब वेद पुराण-एक वृक्ष दस पुत्र समान विलखती है धरती बचाओं मुझे-प्रदूषण से मुक्ति दिलाओ मुझे, बंजर भूमि करे पुकार- पेड़ लगाकर करो श्रृंगार पर्यावरण संरक्षण एक परम पुनीत पुण्य कर्तव्य और सर्वोपरि उत्तरदायित्व है। जहां हरियाली है-वहीं खुशहाली है, धरती पर स्वर्ग है वहां- हरे भरे वृक्ष हैं जहां... जैसे अनेक सशक्त व महत्वपूर्ण संदेश देकर वृक्ष देवता को धरती मां की गोद में स्थापित किया। रांची शक्तिपीठ सेक्टर टू के तत्वावधान में पर्यावरण सरंक्षण अभियान के तहत नैष्ठिक, सक्रिय गायत्री मां के दुलारे प्रज्ञावान निष्ठावान साधक-शिष्य रांची जिला युवा महिला पुरुष युवा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों के सानिध्य में करीबन 44-45 परिव्राजक, साधक, भाई बहनों ने आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर 108 पौधों का वैदिक विधान में मंगलाचरण, पवित्रीकरण, रक्षा सूत्र बांध, पंचोपचार पूजन-अर्चन करने के उपरांत उनका रोपण किया गया। झा जी ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्षों से हर वर्ष सतत शक्तिपीठ के माध्यम से शहर के कई इलाकों में चल रहा है। कहा कि इन दिनों प्राकृतिक विभीषिका के संकट से बचना है, उबरना है तो वृक्ष रोपण की प्रतिज्ञा करनी होगी। जेएनपी ने कहा कि वृक्षों के संग नवजीवन का सृजन आवश्यक है। शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में पपीता के पौधों को लगाया गया। साधक-शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण पर जयकारा, स्लोगन जयकारों व सद्वाक्य सद्विचारों के जयघोष से परा वातावरण गुंजायमान किया। शक्तिपीठ आश्रम बागीचा, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक सेक्टर टू धुर्वा में प्रधानाध्यापक अनिता जी, अध्यापक बीके झा एवं विद्यालय कर्मचारी समूह के सान्निध्य में चंदन, नीम, पीपल, बरगद के पौधे लगाये गये। पास के सीआरपीएफ प्रशासनिक कार्यालय 133 बटालियन सेक्टर टू धुर्वा द्वारा इस बार शक्तिपीठ से पौधे ले जाकर अपने परिसर में प्रशासनिक से लगवाये। साथ ही कांके प्रखंड की गायत्री महिला जिला युवा प्रकोष्ठ की नव निर्वाचित रांची जिला प्रतिनिधि सुलोचना शाहदेव के माध्यम से उनके क्षेत्र में पौधे लगाये। इस तरह आज के कार्यक्रम में कुल चारों स्थलों में 108 पौधों का रोपण बड़ी निष्ठा उत्साह व उल्लास से किया गया। कई परिजन माता तुलसी के पौधे अपने घर परिसर के आंगन में स्थापित करने को ले गए। यह कार्यक्रम आज सुबह-सुबह शक्तिपीठ के परिवाजक टीम तथा गायत्री परिवार के कई युवा मंडल प्रतिनिधित्व में अपना समयदान योगदान करके सफल सुफल बनाया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जटाशंकर झा और जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा : पंडित रामदेव पांडेय
Published / 2024-06-03 18:34:01
पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी भाजपा : पंडित रामदेव पांडेय

16/6/2014 को ही कर दी थी पीएम मोदी के लिए 2024 की जीत की भविष्यवाणीटीम एबीएन, रांची। 2024 के चुनाव में भाजपा बहुमत से अपनी सरकार बनायेगी और इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। झारखंड की राजधानी रांची के प्रख्यात ज्योतिर्विद ने इस संबंध में कहा कि उन्होंने एक दैनिक अखबार में 16 मई 2014 को ही लिखा था कि 2027 तक मोदी का रूतबा चलेगा। जनवरी 2028 से मोदी जी का राहु की दशा आ रही है, जो पंचम भाव में बैठा है। वृश्चिक राशि और लग्न तथा वर्गोतमी नवमांश की कुंडली मोदी की है, तो अमित शाह की कुंडली भी वृश्चिक लग्न और नवमांश की है, इसलिए जोड़ी अटूट है और भारत की कुंडली के सप्तम भाव वृश्चिक लग्न है। इसलिए भारत की सत्ता में दोनों को अनेक गौरव का अवसर मिला है और मिलता रहेगा।भारतवर्तमान में भाजपा की सरकार वेदी, अगस्त 2025 से मंगल की दशा 2031 तक रहेगी। मंगल दशा में सरकार को हानि नहीं होगी, पर सीमा पर युद्ध की पूरी तैयारी होगी। गृह उत्पात भी संभव है। जनता में असंतोष दिखेगा, पर राष्ट्र का कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। संभवत सरकार कड़े बिल लाकर कुछ गुट का असंतोष झेलेगी। यूसीसी, एनआरसी, पीओके जैसे मुद्दों पर बिल पास होना संभव है।नरेंद्र मोदीजनवरी 2028 से राहु की दशा में मोदी प्रवेश करेंगे, तो बड़ा बदलाव होगा। राहु पर सूर्य की पूर्ण नजर हैद्ध इसलिए इनके राजनीतिक कैरियर में बदलाव अवश्य है। नवमांश में राहु भी  वर्गोतमी लग्न पर विराजमान है। 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ही होंगे।अमित शाहयह संयोग है कि मोदी और शाह की कुंडली का लग्न एक है। वृश्चिक और दोनों वर्गोतमी लग्न है। शाह की विंशोतरी महादशा वृहस्पति की है, जो जनवरी 2018 से जनवरी 2034 तक है। यह पंचमेश की दशा पिता और पुत्र के लिए राजयोग कारक है। जय शाह भी इसी समय राजनीति में प्रवेश करेंगे। जुलाई 2028 से शाह की छवि और प्रतिष्ठित होगी। 2034 से शनि की दशा में आते ही शाह के राजनीतिक कैरियर में बदलाव दिखना शुरू हो जायेगा।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची ने किया सम्मानित
Published / 2024-06-02 20:32:22
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची ने किया सम्मानित

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 02/06/2024/रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ श्री राज कुमार शर्मा जी थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं सभा के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं मंत्री कृष्णा लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। इस समारोह में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार शर्मा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है, बल्कि श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। समारोह के संयोजक धर्म चंद शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ-साथ संसाधनों की पूर्ति में सहयोग देना आवश्यक है।निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने मुख्य अतिथि डा राज कुमार शर्मा का परिचय कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को दिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया। आज के कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष अरूण जोशी, अशोक पुरोहित, उपमंत्री महेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला, कार्यकारिणी सदस्य नथमल शर्मा, अनिल शर्मा, चेतन माटोलिया कमल शर्मा, सुनिल शर्मा, अमित शर्मा सहित समाज के कई सम्मानित महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

व्यसन से बचाओ-सृजन में लगाओ
Published / 2024-06-01 16:26:49
व्यसन से बचाओ-सृजन में लगाओ

एबीएन सोशल डेस्क। बीड़ी सिगरेट और तम्बाकू ये स्वास्थ्य सम्पदा के ये हैं डाकू, सोचो समझो, बचो नशे से, जीवन जीओ बड़े मजे से। नशा नाश की जड़ है भाई, इससे दूर रहना है चतुराई।आदि अनेक गुह्य नारों व जयघोषों में नशे का भयानक स्वरूप का पोस्टर बैनर लिए व्यसन मुक्त अभियान रैली में गायत्री परिवार साधकों ने प्रदर्शन किया गया।व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा रांची से साधकों ने नशा उन्मूलन दिवस शुकवार को भारत राष्ट्र के नव निर्माण में व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महा अभियान के तहत प्रभात फेरी रूप में एक रैली निकाली। गायत्री साधकों ने बताया कि जैसा कि हम अवगत हैं कि आज समाज में व्यसन के कारण भगवान का राजकुमार कहा जाने वाला मनुष्य नशेबाजी में फंसकर पशुओं जैसा दीन-हीन जीवन जी रहा है। व्यसन के बाद इंसान पशु बन जाता है। व्यसन से परिवार व समाज पर पड़ने वाले अनेक दुष्परिणामों  पर प्रकाश डाले गये।इस व्यसन को समाज से मुक्त करने हेतु पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार युवा मंडल, महिला मंडल, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा मंडल, ट्रस्ट मंडल, प्रज्ञा मंडल, आओ गढे संस्कार पीढ़ी मंडल, बाल संस्कार मंडल तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार रांची के स्थानीय सदस्यों के सहयोग से आज शुकवार को सुबह-सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे नशा-मुक्त भारत के अंतर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया तथा नशामुक्त रैली प्रभातफेरी के रूप में निकाली गयी।कई वरिष्ठ साधकों ने आगे बताया कि  व्यसन विनाश का सोपान है। गायत्री परिवार ईश्वर ने मनुष्य को अनेक दुर्लभ विभूतियां प्रदान की हैं, ताकि वो मनुष्यता का कर्तव्य निभा सके। स्वयं सुखी-आनन्दित रहते हुये पर्याप्त भौतिक एवं आध्यात्मिक प्रगति कर सके तथा अपनी शेष प्रतिभा को विधाता की बनाई इस सुन्दर प्रकृति को सुरक्षित रखते हुये इसके निरंतर विकास में अपना योगदान कर सके।कहा कि कैसी विडम्बना है कि प्रकृति का मुकुटमणि मनुष्य, दुर्बुद्धि के कुचक्र में फंस कर अपनी सुरदुर्लभ क्षमताओं को व्यसन / नशे में बर्बाद कर रहा है। अतः युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी की प्रेरणा से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा योग युक्त और व्यसन मुक्त भारत का अभियान चलाया जा रहा है।देश के नागरिकों को व्यसन से बचाकर उनके समय, धन, साधन, प्रतिभा, योग्यता एवं शक्ति को राष्ट्र के नव सृजन में लगाने का संकल्प पूर्ण हो, पूर्ण हो पूर्ण हो का जयघोष हुआ। इसके साथ ही नशा उन्मूलन पर  अनेकानेक प्रज्ञागीतों, नारों व जयघोषों से क्षेत्र का पूरा वातावरण गुंजायमान करते हुए मार्ग के श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। प्रभात फेरी रैली शक्तिपीठ से भूसरू मैदान चौराहे से हो मुहल्ले मुहल्ले, पेट्रोलियम पम्प विधान सभा, सेक्टर टू मार्केट से पंचमुखी हनुमान मंदिर से होकर पुनः शक्तिपीठ सेक्टर टू वापस आई। सभी ने शक्तिपीठ में सभी के लिए तीन कुण्डीय महायज्ञ में शामिल कराकर सबके लिए स्वस्थ-सुखद जीवन और आनन्दमय वातावरण विस्तार और सबके उज्जवल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन पाठ व हवन-यज्ञ विधान किया गया। यज्ञीय व्यास पीठ ने बताया कि करोड़ों साधकों का व्यसन मुक्त परिवार यज्ञीय अनुष्ठान में देव दक्षिणा में व्यसनों से मुक्ति और जन जागरण पर प्रकाश डाला। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सेवा सदन में लगाया रक्तदान शिविर
Published / 2024-05-31 15:40:48
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सेवा सदन में लगाया रक्तदान शिविर

टीम एबीएन, रांची। रक्तदान महादान इससे न बड़ा कोई दान, अपना रक्तदान हर जरूरतमंद का जीवन दान... इसी भावना को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने दिनांक 31मई शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया। मौके पर हमारी शाखा अध्यक्ष ने ब्लड बैंक की हेड डॉक्टर शिखा प्रिया को पुष्पगुच्छ देकर  सम्मानित किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया, प्रीति बंका, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, संगीता गोयल, स्वर्णालता जैन, प्रीति अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, उषा सोंथालिया, सीमा पोद्दार,  रेनू राजगढ़िया, मुक्ति अग्रवाल, प्रीति फोगला आदि उपस्थित थे। इन सब बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

निपुण प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में बच्चे खूब कर रहे मस्ती
Published / 2024-05-29 19:02:38
निपुण प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में बच्चे खूब कर रहे मस्ती

समर कैंप के दूसरे दिन भी बच्चों को निपुण प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण, बच्चों ने की खूब मस्तीटीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची के तत्वावधान एवं महिला समिति के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन 150 से भी अधिक बच्चों ने कई ज्ञानवर्धक बातें सीखते हुए खूब मौज मस्ती की तथा खेल-खेल में उनके अंदर अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी गयी। समर कैंप में कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के बच्चों को बेसिक जानकारी निपुण प्रशिक्षक दे रहे हैं। ताकि वह अपने रूचि एवं प्रतिभा को पहचान सके। प्रशिक्षकों में भजन एवं संस्कार- अजय गोस्वामी एवं उर्मिला पाड़िया, वक्तृत्व कला-प्रभाकर अग्रवाल, जूडो कराटे-सुनील किस्पोट्टा,योग एरोबिक्स- योग नंदलाल दत्ता, शतरंज -दीपक कुमार, समूह नृत्य-पाजेब के दीपक कुमार व्यक्तित्व विकास-प्रसाद कुमार, अट्रैक्टिव आर्टवर्क- मो साबिर हुसैन, बेसिक कुकिंग- मंजू लोहिया, ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। दीपक कुमार ने बच्चों को शतरंज के चालों को बारीकियां से समझाया, तो योग गुरु नंदलाल दत्ता ने योगा के आसनों एवं महत्ता की विस्तृत जानकारी दी। अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि दूसरे दिन समर कैंप में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, सचिव मनोज चौधरी, महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, मधु सर्राफ, बिना मोदी, मंजू केडिया, प्रीति बंका, प्रीति पोद्दार, सीमा पोद्दार, छाया अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, सुनैना कुमारी, प्रीति फोगला, प्रीति अग्रवाल, रेनू राजगढ़िया,सरिता अग्रवाल, संगीता गोयल, तथा अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि समर कैंप का समापन 30 मई को शाम 4 बजे होगा।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई के मानव सेवा कार्य संपूर्ण भारतवर्ष में समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : योगाचार्य महेशपाल
Published / 2024-05-29 13:10:43
लोकमाता देवी अहिल्याबाई के मानव सेवा कार्य संपूर्ण भारतवर्ष में समाज के लिए प्रेरणा स्रोत : योगाचार्य महेशपाल

एबीएन सोशल डेस्क। संपूर्ण भारतवर्ष में हर साल की भांति इस साल भी 31मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी के 299वा जन्म उत्सव (जयंती) संपूर्ण भारत बर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने जा रहे हैं, योगाचार्य महेश पाल लोक माता देवी अहिल्याबाई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताते हैं कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई के समाज सेवा के कार्य समाज के हित में और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी भारत ही नहीं पूरे विश्व में अपने समाज सेवा के कार्य अपनी धर्म परायण नीति, न्याय प्रिय नीति और अपनी राजनीतिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूरे विश्व में विख्यात है, जिस तरह से उन्होंने अपने राज्य को संभाला और मानव सेवा के कार्य के साथ साथ पूरे भारतवर्ष में मंदिरों घाटों का पुनर्निर्माण करवाया।जिन्हें विदेशी आक्रमण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी का जन्म महाराष्ट्र के चौड़ी ग्राम में 31 मई 1725 में भेड़-बकरी  पशुपालक गाडरी-धनगर (पाल-बघेल-होल्कर) परिवार में हुआ, वह बचपन से ही स्वभाव से चंचल चतुर समझदार न्याय प्रिय, धार्मिक थी उनका विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर के साथ हुआ एक युद्ध में खंडेराव होलकर की मृत्यु हो गयी। उसके पश्चात सन 1767 में मालवा के शासन व्यवस्था महारानी अहिल्याबाई जी ने संभाली और और एक आदर्श हिंदू राज्य व्यवस्था स्थापित की, सनातन धर्म के न जाने कितने तीर्थ मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया घाटों का निर्माण करवाया मानव सेवा के कार्य में बावड़ियों छायादार वृक्ष एवं जनहित के कार्य किये, महारानी अहिल्याबाई जी ने मालवा क्षेत्र पर लगभग 30 साल तक शासन किया। उन्होंने महेश्वर को अपनी राजधानी बनाया, लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी द्वारा किए गए सामाजिक कार्य धार्मिक क्षेत्र के कार्यों  द्वारा आज उन्हें संपूर्ण भारतीय जनमानस में देवी का दर्जा प्राप्त कर चुकी हैं। मालवा में तो उन्होंने एक आदर्श हिंदू राज्य स्थापित किया ही लेकिन अपनी राज्य की सीमाओं से परे जाकर भी उन्होंने मंदिरों घाटों का पुनरुद्धार किया आज जिन भी स्थानों को हिंदू सनातन तीर्थ स्थानों के रूप मैं जाना जाता है। उसके 80 फीसदी निर्माण और पुनरुद्धार लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी द्वारा कराये गये हैं, जिसमें, काशी, विश्वनाथ, बैद्यनाथ, सोमनाथ, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं बड़े बड़े कुण्ड, धर्म शालाओ का निर्माण कराया, पुष्कर से लेकर गया तक, अयोध्या मथुरा से लेकर केरल तमिलनाडु तक महारानी अहिल्याबाई जी ने सैकड़ो तीर्थ व मंदिरों को पुनर्जीवित किया काशी ,गया, सोमनाथ, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार कांची, द्वारका, बद्रीनारायण, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी का आज जो भी रूप हम देखते हैं वह अहिल्याबाई जी की ही देन है।अपनी 70 वर्ष के जीवन में चाहे कितने ही दुख झेले हो अहिल्याबाई जी ने लेकिन 30 साल के अपने शासन में एक शासक के रूप में वह हमेशा जनता की सेवा में लगी इसलिए आज भी कई राज्यों में उनके नाम से कई लोक कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रहे हैं वही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अहिल्या विकास बोर्ड का गठन भी किया गया है।

पूजा-पाठ और जल साधना के सहारे भीषण गर्मी से राहत की कामना
Published / 2024-05-28 20:52:09
पूजा-पाठ और जल साधना के सहारे भीषण गर्मी से राहत की कामना

एबीएन सोशल डेस्क। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश में आमजन को हीटवेव से राहत देने के लिए चिकित्सा संस्थानों में बेहतर प्रबंध किये गये हैं। विभाग का प्रयास है कि लू और तापघात से किसी व्यक्ति को तकलीफ न हो। पीड़ितों को तत्काल बेहतर उपचार मिले। राज्य स्तर से लेकर खंड स्तर तक अधिकारियों को फील्ड में जाकर हीटवेव प्रबंधन की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। भीषण गर्मी से राहत और अच्छी बारिश के लिए अब पूजा-पाठ किया जा रहा है। जयपुर के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार, जल साधना, यज्ञ साधना के साथ ही जल तपस्या की जा रही है। पानी के भगोने और पानी से भरे ड्रम में बैठकर कर जल तपस्या की जा रही है। राजधानी जयपुर में सोमवार को तापमान का सात साल पुराना रिकॉर्ड टूटा और पारा 46.4 तक पहुंच गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.