टीम एबीएन, रांची। शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में रांची जिला के शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों, शाखाओं एवं स्थानीय इकाइयों में गायत्री परिवार साधक-शिष्यों का दो दिवसीय कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू धुर्वा में एवं अलकापुरी में शनिवार को गायत्री महामंत्र का अखंड जप-अनुष्ठान सुबह 5 बजे से शुभारंभ होकर सायं 5 बजे सुसंपन्न हुआ। अधिकांश परिजनों ने शक्तिपीठ सेक्टर टू, अलकापुरी शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ बस स्टैंड, चेतना केन्द्र टाटीसिलवे में बहुत ही निष्ठा, उल्लास व उत्साहपूर्वक अखंड जप-अनुष्ठान में भागीदारी की। मौके पर जिला युवा प्रकोष्ठ के उप समन्वयक राजू कुमार अंकित ने अपने मेसेज में बताया कि यह मांगलिक अवसर गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और पूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण का पुनीत संगम दिवस है। इस महापर्व के पावन अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू के व्यवस्थापक जटाशंकर झा जी ने बताया कि रविवार दिन 16.06.2024 को प्रात: 8 बजे जप-अनुष्ठान की पूर्णाहूति 9 कुंडीय महायज्ञ की आहुति से होगी। यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद का क्रम रहेगा। सायंकालीन दीपयज्ञ के साथ इसकी महापूर्णाहुति होगी। इस जप-अनुष्ठान में कांके प्रखंड की जिला महिला युवा प्रकोष्ठ की समन्वयक सुलोचना शाहदेव बहिन ने अपने परिवार जनों के साथ साथ अपनी नयी टीम के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों को लेकर इस जप-अनुष्ठान समूह में भागीदारी की और सबको रांची युगतीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू इकाई प्रकोष्ठ का दर्शन व परिचय कराया। वरिष्ठ साधक पी एन तिवारी, के के मिश्रा और झा जी ने जप-अनुष्ठान संपन्न होने के उपरान्त सभी भागीदार साधक-शिष्य, भाई-बहनों को धन्यवाद साधुवाद देकर रविवार यज्ञीय अनुष्ठान में शामिल हो निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण,सफल व सुफल बनाने का आह्वान किया। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा के व्यवस्थापक जटाशंकर झा और रांची जिला समन्वयक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। 5157वां माहेश्वरी वंशोस्पति दिवस 15 जून दिन शनिवार पर प्रात: 7 बजे प्रभातफेरी शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से निकाली गयी। शोभा यात्रा रांची शहर के विभिन्न मार्गों से होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आरती के पश्चात समाप्त हुई। शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर कार्ट सराय रोड, गाड़ी खाना, हरमू रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, जे जे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट होते हुए वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची।पूरे रास्ते अपने मधुर भजनों से मुकेश काबरा, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, विभोर डागा, मोहित सोमानी आदि भजन गायकों के साथ भजन कीर्तन एवं भगवान महेश के जयकारे लगाती हुई, शोभायात्रा का स्वागत मार्ग में पड़ने वाले समाज बंधुओं ने अपने-अपने घरों के आगे किया। शोभायात्रा में ट्रेक्टर में विराजमान भगवान महेश की विशाल प्रतिमा की आरती पूजन किया। शोभायात्रा में बहुत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज के श्री ओम महेश्वरी अपनी पत्नी श्रीमती संगीता महेश्वरी अपने पूरे परिवार के साथ समाज द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में भगवान महेश का रुद्राभिषेक एवं हवन किया। शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद स्वरूप अल्पाहार की व्यवस्था प्रभात साबू एवं अजय शंकर साबू के सहयोग से की गयी थी। प्रभात फेरी एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के संयोजक अजय शंकर साबू, उमाशंकर पेड़ीवाल, कुमुद लखोटिया एवं भावना काबरा हैं।शोभायात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारु, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश सहमंत्री अनिल कुमार साबू, प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक साबू, प्रदेश महिला समिति सचिव संगीता चितलांगिया, सभा अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, महिला समिति अध्यक्षा भारती चितलांगिया, सचिव बिमला फलौड़, युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी, बंसत लाखोटिया, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष दीपक मारु, उमाशंकर बियानी, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, परेश गट्टानी, जयकिशन गट्टानी, बजरंग लाल सोमानी, वासुदेव भला, हर्षित चितलांगिया, प्रभात साबू, राजेश सोमानी, श्याम बिहानी, विपीन भाला, दिनेश काबरा, अमित मालपानी, हिमांशु चितलांगिया, अंकित काबरा, धीरेंद्र राठी, सुमन चितलांगिया, रेनू फलोड़, विजयश्री साबू, शिखा बिड़ला, शशि डागा, अनीता साबू, विनीता बिहानी, रंजू मालपानी, सीमा मालपानी, ममता डागा, उषा डागा, शारदा लड्डा, रेखा माहेश्वरी, सरोज राठी, मनीषा साबू, सुमन बाहेती, रितिका सारडा, सरिता चितलांगिया, सरिता लखोटिया, रेखा, सरला चितलांगिया, विनीता चितलांगिया शामिल रहे।विशेष आकर्षण के रूप में माहेश्वरी भवन में डॉ अभिषेक माहेश्वरी ने अपनी पत्नी डॉ निशा माहेश्वरी के साथ एवं अंकिता माहेश्वरी रेखा माहेश्वरी, परिधि चितलांगिया एवं पाखी चितलांगिया का सहयोग लेते हुए भगवान महेश की बहुत ही सुंदर रंगोली बनायी, जिसे समाज के सभी लोगों ने बहुत सराहा।प्रभात फेरी कार्यक्रम के पश्चात संध्या 4 बजे से बच्चों के लिए शेफ स्क्वाड कार्यक्रम किया गया। इसकी संयोजिका रश्मि मालपानी, रंजू मालपानी, रितिका लखोटिया ने बताया 8 से 15 साल के बच्चों के लिए फायरलैस कुकिंग कंपटीशन किया गया, जिसमें बच्चों को हेल्दी फूड के इंग्रेडिएंट्स से एक व्यंजन और एक ड्रिंक बनाना था। बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ में भाग लिया एवं सब ने खूब आनंद किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाया। साथ ही कुछ सवाल जवाब के राउंड भी खेले गये, जिसका निर्णय रश्मि खेतान एवं अर्चना मुरारका ने किया। प्रथम विराज मालपानी, द्वितीय वत्सल बियानी, तृतीय ऋषाण राज भाला। संध्या 7 बजे से आनलाइन क्विज एवं उसके पश्चात स्मार्ट जोड़ी फन अंत्याक्षरी का आयोजन भी हुआ।आनलाइन क्विज के संयोजक हिमांशु चितलांगिया है एवं स्मार्ट जोड़ी फन अंताक्षरी को समाज के बांधों के साथ खूब मनोरंजन तरीके से खिलवाया। इस कार्यक्रम की संयोजिका खुशबू साबू एवं रेखा महेश्वरी ने समाज के ही श्याम बिहानी एवं अंकुर डागा के सहयोग से कराया। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठारी मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में झारखंड प्रान्त के साथ रांची व जिला के सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों और शाखाओं मंडलों में गायत्री परिवार शिष्य- साधकों का दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाखायेंगे। यह अवसर गायत्री जयन्ती संग गंगा दशहरा सह गुरुवरश्रीपूज्यवर वेदमूर्ति-तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस है।इस महापर्व के पावन अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू के व्यवस्थापक ने बताया कि 16.06.2024 गायत्री जयंती / गंगा दशहरा / गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस के पूर्व सन्ध्या पर 15-06-2024 को 12 घंटे का अखंड जप प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक होना प्रस्तावित है। अगले दिन 16.06.2024 को प्रातः 8.30 बजे उसकी महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी।तत्पश्चात् भोजन प्रसाद का क्रम संपन्न होगा। शाम में दीपयज्ञ के साथ इसकी महापूर्णाहुति होगी। इस कार्यक्रम को सफल सुफल बनाने के लिए साधक-शिष्य गण संकल्पित होकर कल से कार्यक्रम का जप-अनुष्ठान से शुभारंभ करेंगे। उक्त जानकारी गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-2 धुर्वा के व्यवस्थापक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। नवा बिहान और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड बैंक लेकव्यू हॉस्पिटल ब्लड सेंटर बारियातू रांची और बाबा आयुर्वेद केंद्र सिमलिया रिंग रोड दलादली रांची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथि के तौर पर नवा बिहान के अध्यक्ष और प्रांत सचिव, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति आर अजय उपस्थित थे।इनके साथ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एम सारण, मेडिकल डायरेक्टर आर मोहन, टी एस प्रकाश शाह एवं उनकी टीम, को-ऑर्डिनेटर रजनीश कुमार, डॉक्टर श्याम सुंदर महतो बाबा आयुर्वेद केंद्र, समाजसेवी अमित गोप उपस्थित थे। रक्तदान करने वालों में डॉक्टर मुकेश कुमार, अंकित कुमार, एस एस महतो आयुष कुमार, मानस सिंह, मृत्युंजय, लक्ष्मी, किरण, शिवम कुमार आदि थे। उपस्थित अतिथियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया गया। आर अजय ने बताया कि रक्तदान करने से बड़ा दान कुछ नहीं है। यह लोगों में वहम है कि रक्तदान करने से उन्हें शारीरिक कमजोरी का एहसास होता है। रक्त का शरीर में सदैव निर्माण होता रहता है।वहां उपस्थित चिकित्सकों ने भी बताया कि रक्तदान करने से शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचती और हमारे अंदर का आत्म बल भी मजबूत होता है। समाज की सेवा करने का यह एक सबसे उत्तम तरीका है। आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड बिहार के प्रादेशिक बैठक में आए माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश भ्रमण करते हुए आज रांची आये। रांची युवा संगठन अध्यक्ष विनय मंत्री एवं सचिब हेमंत माहेश्वरी के नेतृत्व में स्थानीय माहेश्वरी भवन में युवा संगठन पूर्वांचल के उपाध्यक्ष महावीर जी चांडक, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक साबू, सचिव रुचिर मूंधड़ा का स्वागत किया गया। शरद जी सोनी ने अपने विचारों में युवा साथी के लिए परिवार, समाज एवं व्यवसाय में आगे बढ़ने के उत्साह बढ़ाया। कैसे डिजिटल की इस दुनिया में अपनी नयी सोच के साथ औरों को जोड़ कर ऊंचाई हासिल कर सकते हैं। कैसे नयी पीढ़ी को सामाजिक दायित्व को समझाते हुए समाज के कार्य में आगे लाना है आदि विषय पर सभी युवा साथियों के साथ विचार विमर्श किया। आज के इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साबू, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया, रांची सभा अध्यक्ष किशन साबु, सचिव नरेंद्र जी लखोटिया, पूर्व युवा अध्यक्ष अशोक साबू, दीपक जी मारू, रांची निवर्तमान युवा अध्यक्ष सौरभ साबू के साथ पंकज साबू, अंकित काबरा, अंकुर डागा, अंकित मंत्री, कुणाल बोरा, हर्षित चितलांगिया आदि सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने दी।
एबीएन सोशल डेस्क। कार्यक्रम गुरु-ईश वंदना, गायत्री महामंत्र पाठ एवं दीप-प्रज्ज्वलन मंत्र से दीप प्रज्ज्वलित तथा प्रज्ञागीत गायन से शुभारंभ किया गया। हारमोनियम वादक व गायक विद्यार्थी काव्यनाथ शाहदेव ने प्रज्ञागीत मनुज देवता बने, बने यह धरती स्वर्ग समान,यही संकल्प हमारा ! ऐसा गीत श्रवण से सभी श्रोतागण भाव विभोर हो गये।सुलोचना शाहदेव दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुवर श्रीराम आचार्य जी के पावर हाउस से जुड़ना बड़े सौभाग्य की बात है कहा जागिए, जगाइए, जुड़िए जोड़िए, कहने से ज्यादा करना है, युग निर्माण अभियान एक बड़ी योजना है, योजना महाकाल की है। कार्य महान है, इसमें आत्म सुधार व आत्म कल्याण आवश्यक है। कांके प्रखंड में गायत्री परिवार सदस्यों की एक गोष्ठी हुई। गायत्री युगतीर्थ शान्तिकुञ्ज के युगनिर्माण अभियान व विचार क्रांति अभियान के तत्वावधान व मार्गदर्शन में प्रखंड स्तरीय समन्वयन समिति का नवगठन, संचालन तथा क्रियान्वयन पर अपरान्ह तीन बजे से एक विशेष विषयगत गोष्ठी सुलोचना शाहदेव दीदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बताया गया कि सात सूत्रीय कार्यक्रम संचालन हेतु रांची जिला समन्वयन के पुनर्गठन की तरह ही हर एक प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति का नवगठन करना है। गोष्ठी में प्रखंड स्तर पर समन्वयन समिति के नवगठन की जिन विषयगत बिंदुओं पर चर्चा व विचार विमर्श हुए उनमें वंदनीया गुरुमाता भगवती देवी के जन्म व अखंड ज्योति शताब्दी की भावी मंगलमय कलश रथयात्रा भ्रमण में समयदानियों का चयन, उनका शान्तिकुञ्ज में 3 दिन का प्रशिक्षण, कांके में पूर्व या वर्तमान में प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, स्वाध्याय मंडल, संस्कारशाला, साप्ताहिक सत्संग, यज्ञीय कार्यक्रम, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, अगले रविवार को हर एक इकाई शाखा में गंगा दशहरा संग गायत्री जयन्ती सह गुरुवर श्रीपूज्यवर वेदमूर्ति- तपोनिष्ठ पण्डित श्रीरामशर्मा आचार्यजी का महाप्रयाण दिवस तथा विश्व योग दिवस को उल्लास व उत्साहपूर्वक मनाए जाने पर प्रकाश डाले गये। इसमें स्थानीय और रांची शक्तिपीठ सेक्टर टू व रांची जिला समन्वयक समिति के प्रतिनिधि व महिला मंडल की सदस्याओं में सुलोचना शाहदेव, रेणु श्रीवास्तव, रिंकु कुमारी, रीना केशरी, कुंती देवी, सरिता कुमारी, माधुरी देवी, पुष्पा सिंह, अनिता देवी पुष्पा देवी, रिंकी देवी, फूलो देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, वीणा शर्मा, अनिता सिन्हा, अमीत कुमार, संतोषनाथ शाहदेव, विक्रम गुप्ता, जेएनपी, अनिल कुमार शर्मा, राजपति शर्मा, महेश चौधरी, राजू मंडल ने अपनी भागीदारी की और अपने विचार व्यक्त किये। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मधुबन/गिरिडीह। बजरंग दल झारखंड प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग पारसनाथ गिरिडीह के मधुवन स्थित श्री भौमिया भवन में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र का विधिवत शुभारंभ विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख श्री अशोक तिवारी जी ने भारत माता एवं श्रीराम दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। उपस्थित सभी बजरंगियों ने तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्मता मंत्र एवं तेरह बार विजय महामंत्र का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात मंचस्थ विशिष्ट अतिथि, केन्द्रीय अधिकारी एवं प्रांतीय अधिकारियों का परिचय विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री सह बजरंग दल झारखंड प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के वर्गाधिकारी रंगनाथ महतो ने कराया। उद्घाटन सत्र पर बतौर विशिष्ट अतिथि जैन समाज के परम पूज्य 108 श्री आचार्य वैराग्य नंद गुरुदेव जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन सत्र का सम्पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूज्य गुरुदेव जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण वर्ग एक प्रकार का संस्कार शाला होता है। जहां कठिन व कड़ी परिश्रम करते हुए संस्कार ग्रहण करना होता है। उन्होंने कहा संस्कार विहीन युवा देश में बड़ी संख्या में व्यसनों का शिकार हो रहा है। हिंदू युवा व्यसनों में फंसता जा रहा है वहीं मुस्लिम युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में हिन्दू कन्याओं को लव जेहाद के माध्यम से बहला फुसला कर उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है साथ ही जनसंख्या जेहाद कर उनसे अंधाधुंध बच्चे पैदा कर उन्हे हमारे ही खिलाफ जेहाद के लिए उकसा रहे हैं और हमारे शत्रु खड़ा करने में लगे हैं। उन्होंने कहा हिन्दू कन्याओं को फंसाने के लिए अलग अलग रेट तय है। इन सभी समस्याओं से लड़ने के लिए चरित्रवान, संस्कारवान, बलिष्ठ, देशभक्त युवाओं की आवश्यकता है। इसके लिए युवाओं को व्यसनों से दूर शुद्ध सात्विक भोजन करने की सलाह दी। तभी समाज की सेवा और देश की सेवा और सुरक्षा हो सकेगी। आगे उन्होंने कहा कि कच्चा घड़ा को पानी के एक-एक बूंद से बचाना पड़ता है। और वही घड़ा जब पक जाता है तो उसमें लाखों करोड़ों बूंद पानी को जब तक चाहे सुरक्षित रख सकते हैं। ठीक उसी तरह प्रशिक्षण लेने आए आप सभी अभी कच्चा घड़ा के समान हैं। आपको पकना है और देश-धर्म, संस्कृति, गो-गाय, गंगा व संतों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।उद्घाटन सत्र को केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण देशभर में वर्ष में एक बार होता है। जहां युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर योग्य व कर्मठ बनाकर समाज के बीच भेजना होता है। बलोपासना केंद्र, साप्ताहिक मिलन केंद्र, सेवा के प्रकल्प, लव जेहाद से बचाव एवं गोरक्षा धर्मांतरण आदि ज्वलंत व संवेनशील विषयों की बारीकी से अध्यन, समीक्षा, समस्या और समाधान बतलाया जाता है। मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत सत्संग टोली सदस्य बलदेवाचार्य, विभाग मंत्री अनूप यादव, रांची विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, गिरिडीह जिला अध्यक्ष रामकिशोर शरण, उपाध्यक्ष भरत साहू, अतुल जैन, प्रकाश सेठ, प्रेम चंद जैन, दयानन्द मोदी, आनंद मोदी, अर्पित जैन, अतिशय जैन, अजय रज्जक, पिंकू साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार-प्रसार सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
एनसीपीसीआर की अगुआई में दिल्ली पुलिस, जिला प्रशासन और बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से दिन भर चले अभियान में 10 ठिकानों पर मारे गए छापेप्लेसमेंट एजेंसी होने का झांसा देकर बच्चों को दिल्ली लाए बाल दुर्व्यापारीमुक्त कराये गये बच्चे उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ केएबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली में दो प्लेसमेंट एजेंसियों पर छापों की कार्रवाई में 14 लड़कियों सहित 21 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की अगुआई में की गयी इस कार्रवाई में श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), मानव दुर्व्यापार (ट्रैफिकिंग) रोधी इकाई, स्थानीय एसडीएम और एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) जिसे बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के नाम से जानते हैं, भी शामिल थे। बीबीए की ओर से मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस संयुक्त टीम ने पश्चिमी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिलों में 10 ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 8 से 17 वर्ष के बीच के कुल 21 बच्चों को मुक्त कराया गया जिन्हें पढ़ाई और बेहतर जीवन का झांसा देकर यहां लाया गया था। छापामार टीमों ने पाया कि इन बच्चों को बेहद दयनीय हालत में रखा गया था। छापों के दौरान 10.5 लाख रुपये की नगदी और सोने के आभूषणों की बरामदगी के साथ ही ऐसे हजारों और बच्चों के बारे में दस्तावेजी जानकारी मिली। इन 21 बच्चों में से 5 को राजौरी गार्डेन, 3 को निहाल विहार और 13 बच्चों को शकरपुर से मुक्त कराया गया। छापामार टीम को खास तौर से शकरपुर में छापे दौरान खासे विरोध का सामना करना पड़ा जहां मुख्य गेट को बंद कर दिया गया था और चार घंटे बाद दिल्ली के उपराज्यपाल से विशेष अनुमति मिलने के बाद इसे खोला जा सका। छापामार टीम अंदर दाखिल हुई तो पाया कि बच्चे बेहद डरे हुए थे। भूखे और नींद की कमी से जूझ रहे इन बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। ये बच्चे पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे देश के विभिन्न राज्यों के थे। बचपन बचाओ आंदोलन ने एनसीपीसीआर को दो गई शिकायत में यह मुद्दा उठाया था कि बाल दुर्व्यापारी (ट्रैफिकर) प्लेसमेंट एजेंसी होने का नाटक कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर गरीब और असहाय परिवारों के बच्चों को लाते हैं। इसके बाद या तो उन्हें नियोक्ताओं को बेच दिया जाता है या वेश्यावृत्ति के धंधे में झोंक दिया जाता है। बचपन बचाओ आंदोलन के निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि इस छापामार कार्रवाई से गरीब परिवारों के बच्चों की सुरक्षा और उन्हें शोषण एवं दुव्यार्पारियों से बचाने के लिए तत्काल कड़े कानूनों और उन पर सख्ती से अमल की जरूरत एक बार फिर स्पष्ट हुई है। अब इन प्लेसमेंट एजेंसियों के नियमन की जरूरत है क्योंकि ये बाल दुव्यार्पारियों के हाथों में एक खतरनाक औजार बनते जा रहे हैं। ये दुर्व्यापारी अक्सर सुदूर इलाकों के गरीब परिवारों के बच्चों को लुभावने वादों के जाल में फंसाकर या उनके माता-पिता को पैसे देकर बड़े शहरों में लाते हैं। इस देश में बाल मजदूरी की मांग और आपूर्ति का एक दुष्चक्र चल रहा है। बाल मजदूरी और बाल दुर्व्यापार का खात्मा हममें से प्रत्येक की जिम्मेदारी है और हम इसके लिए आवाज उठाने के साथ बच्चों को मुक्त कराने के अभियानों में सरकार और प्रशासन का हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। इस खबर से संबंधित अधिक जानकरी के लिए जितेंद्र परमार (8595950825) से संपर्क करें।
जल ही जीवन है जल है तो कल है : मधु सर्राफटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा तीन स्थायी प्याऊ ठंडे पानी की मशीन की व्यवस्था की गयी। प्याऊ लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चियों को गर्मी से राहत मिल सके एवं उन्हें शुद्ध स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। पहला प्याऊ बरियातू स्थित श्याम सर्विस सेंटर में करुणा अग्रवाल के द्वारा लगाया गया। जिसका उद्घाटन मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की अध्यक्ष मधु सर्राफ ने की, उन्होंने सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थाई प्याऊ लगने से सभी को शुद्ध जल हमेशा मिल सकेगा उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है जल है तो कल है। दूसरा प्याऊ पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगन्नाथपुर बस्ती स्थित बिरसा शिक्षा निकेतन मे कुसुम पटवारी के द्वारा लगाया गया। जिसका उद्घाटन कुसुम पटवारी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सुमधुर भजन एवं गाना गाकर सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस नेक कार्य के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। तीसरा प्याऊ 6 जून को वट सावित्री बड़ अमावस्या के अवसर पर पितरों के नाम से अपर बाजार रांची स्थित मारवाड़ी गर्ल्स कॉलेज मे मुन्नी देवी पोद्दार ने लगाया। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने किया। मनोज कुमार ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के समय मे ठंडा पानी की मशीन लगाने से बच्चियों को गर्मी से राहत मिलेगी। स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया,शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, प्रीती बंका, प्रीती पोद्दार, प्रीती फोगला, छाया अग्रवाल, रीना सुरेखा,सरिता अग्रवाल, सीमा पोद्दार, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, सुनीता सरावगी, मंजू तुलस्यान, मंजू गाड़ोदिया, रीता केडिया,उषा सोंथालिया, सरिता मोदी, कुसुम पटवारी, मुन्नी देवी पोद्दार, सविता पोद्दार आदि बहने उपस्थित थी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा किए जा रहे हैं जनसेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। तथा तीन जगहों मे तीन स्थाई प्याऊ लगाना अतुलनीय कार्य है। उक्त जानकारी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.