करियर

View All
Published / 2022-01-08 17:38:01
रांची विवि : 17 कॉलेजों को मिली स्नातक व स्नातकोत्तर की अस्थायी संबद्धता

रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत 17 कॉलेजों में संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को दो सत्रों के लिए अस्थायी संबद्धता विस्तार दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने स्नातक पाठ्यक्रम के लिए अकादमिक सत्र 2022-25 व 2023-26 और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए अकादमिक सत्र 2022-24 व 2023-25 के लिए संबद्धता विस्तार किया। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कॉलेजों को शिक्षक-छात्र अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति करना आवश्यक होगा, अन्यथा शिक्षकविहीन विषय में संबद्धता रद्द कर दी जाएगी। साथ ही, प्रायोगिक विषयों में सुसज्जित प्रयोगशाला होना आवश्यक होगा, अन्यथा अगले सत्र से संबद्धता पर विचार नहीं होगा। इसके अलावा नए संबद्धता वाले विषयों में सिर्फ एक सत्र के लिए ही संबद्धता विस्तार की अनुशंसा की गई है। जिन कॉलेजों के पाठ्यक्रमों को संबद्धता विस्तार दिया गया है, उनमें-सेंट पॉल्स कॉलेज, डुमरी कॉलेज, बसिया कॉलेज, केओ कॉलेज रातू, आरटीसी कॉलेज ओरमांझी, सेंट जेविसर्य कॉलेज सिमडेगा, सिल्ली कॉलेज, यूकेएस कॉलेज डकरा, संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज पंडरा, गोस्सनर कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज, निर्मला कॉलेज, फ्लोरेंस कॉलेज पारा मेडिकल साइंस इरबा और कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेस, तुपुदाना शामिल हैं। कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेस में बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी को सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए संबद्धता विस्तार दिया गया है।

Published / 2022-01-07 12:49:55
सीयूएसबी: 391 सीटों के लिए 10 जनवरी तक करें आवेदन

गया। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में अकादमिक सत्र 2021 - 22 में प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम तिथि की समाप्ति के बाद भी 391 सीटें खाली रह गई है। खाली बची यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा की सीटों को भरने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई है। सीयूएसबी की परीक्षा नियंत्रक रश्मि त्रिपाठी ने कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार चार वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड के साथ 24 स्नातकोत्तर (पीजी) और पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रमों में रिक्त बची सीटों के लिए एक बार फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पाठ्यक्रमों में रिक्त कुल 391 सीटों में नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आठ जनवरी से 10 जनवरी, 2022 के की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक https://www.cusbadmission.samarth.edu.in/ है। जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। ओबीसी की सबसे अधिक 132 सीटें खाली सीयूएसबी में यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा में कुल 1,364 सीटें निर्धारित हैं। इनमें 973 सीटों पर दाखिला हुआ है जबकि 391 सीटें खाली रह गई है। खाली बची सीटों में यूआर कटेगरी की 44, इडब्लूएस की 55, एससी की 99, एसटी की 61 और सबसे अधिक ओबीसी की 132 सीटें शामिल हैं। विषयवार बात करें तो चार-वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड एक सीट, एम. जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन 19, एम. / एमएससी साइकोलॉजी 14, एम. इंग्लिश 19, एम. हिंदी 27, एम. सोशियोलॉजी 38, एम. सोशल वर्क 27, एम. डेवलपमेंट स्टडीज 32, एम. हिस्ट्री 27, एम. पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स 15, एम. इकोनॉमिक्स 18, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी 06, एमएससी बायोइन्फरमेटिक्स 14, एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस 07, एमसीसी जियोलॉजी 04, एमएससी कंप्यूटर साइंस 15, एमएससी / एम. मैथमेटिक्स 11, एमएससी स्टेटिस्टिक्स 25, एमएससी फिजिक्स 05, एमएससी केमिस्ट्री 11, एलएलएम 06, एमकॉम 23, एमएड 17, एम. फार्म (फार्मासिटिक्स - 02), एम. फार्म (फार्माकोलॉजी - 01) एवं पीजी डिपोमा इन योग 07 सीटें खाली रह गई है। सीयू- सीईटी 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से सितम्बर 2021 के महीने में किया गया था और परीक्षा परिणामों की घोषणा अक्टूबर में की गई थी। प्रवेश परीक्षा में अर्जित अंकों के आधार पर सीयूएसबी ने अभ्यर्थियों को नवंबर और दिसंबर के महीने में दाखिले लेने का अवसर प्रदान किया था। 31 दिसंबर 2021 को अकादमिक सत्र 2021 - 22 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त बची सीटों को भरने के लिए विवि ने अभ्यर्थियों को एक और मौका प्रदान किया है।

Published / 2022-01-04 13:50:27
इग्नू के नये सत्र में 31 जनवरी तक होगा आनलाइन नामांकन

कोडरमा। इग्नू के जनवरी, 2022 सत्र के लिए 31 जनवरी तक आनलाइन नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। यह जानकारी जेजेकॉलेज इग्नू की समन्वयक प्रो संगीता बारला ने दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन नामांकन ले सकते हैं। मालूम हो कि 24 दिसंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और 31 जनवरी इसकी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इन विषयों में होगा नामांकन समन्वयक प्रो संगीता बारला ने बताया कि इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू अध्ययन केंद्र पर स्नातक प्रतिष्ठा, स्नातक सामान्य एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम के अतिरिक्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजी डिप्लोमा) पाठ्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन (पीजीडीडीएम), ग्राम विकास (पीजीडीआरडी), अनुवाद अध्ययन (पीजीडीटी), अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय संचालन (पीजीडीआईबीओ) में नामांकन ले सकते हैं। इसके अलावा पर्यावरण एवं सतत विकास (पीजीडीईएसडी), उच्च शिक्षा (पीजीडीएचई), गांधी एवं शांति अध्ययन (पीजीडीजीपीएस), सतत विज्ञान (पीजीडीएसएस) एवं पर्यावरण एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य (पीजीडीईओएच) पाठ्यक्रम में नामांकन लिया जा सकता है। सभी पाठ्यक्रम एक वर्ष की अवधि का होता है। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन अध्ययन (डीटीएस), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (डीईसीई), पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा (डीएनएचई) एवं एचआईवी के साथ परिवार शिक्षा (डीएएफई) पाठ्यक्रम में नामांकन लिया जा सकता है । प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में निम्न विषयों में होगा नामांकन प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम के अंतर्गत भोजन एवं पोषण (सीएफएन), मार्गदर्शन (सीआईजी), पर्यटन अध्ययन (सीटीएस), एचआईवी और परिवार शिक्षा (सीएएफई), पर्यावरण अध्ययन (सीईएस), प्रयोगशाला तकनीक (सीपीएलटी), गांधी एवं शांति अध्ययन (पीजीसीजीपीएस), पोषण एवं बाल देखभाल (सीएनसीसी), प्राथमिक विद्यालय गणित शिक्षण (सीटीपीएम), आपदा प्रबंधन (सीडीएम) व ग्राम विकास (सीआरडी) पाठ्यक्रम में नामांकन ले सकते हैं । यह पाठ्यक्रम छह माह की अवधि का होता है। पाठ्यक्रमों को शिक्षार्थी अपने अन्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ भी कर सकते हैं। एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क नामांकन : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति (एससी-एसटी) के छात्र-छात्राओं का आनलाइन मोड में निरूशुल्क नामांकन होगा । समन्वयक प्रो. संगीता बारला ने बताया कि आनलाइन नामांकन आवेदन के साथ निरूशुल्कता की सुविधा एनेक्सर-वन में वर्णित विषयों में ही प्राप्त होगा। इसके लिए अपेक्षित कागजात जमा करना अनिवार्य होगा। समर्पित कागजातों की जांच मुख्यालय स्तर पर होगी। सेवारत कर्मियों एवं अन्य किसी संस्थान से किसी प्रकार की सुविधा प्राप्त होने की स्थिति में यह लाभ नहीं मिलेगा। शुल्क में यह छूट मात्र एक कार्यक्रम के लिए दी जाएगी।

Published / 2022-01-03 17:07:36
छात्रवृत्ति योजना : 5 से 15 जनवरी तक खुला रहेगा ई-कल्याण पोर्टल

रांची। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लाभ के लिए पांच जनवरी से ई-कल्याण पोर्टल खोला जाएगा। इसके लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें राज्य के अंदर या राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त बीएड कॉलेजों के शैक्षणिक स्तर 2020-22 के लिए साल 2021 में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्रा आवेदन कर सकेंगे। इन छात्र-छात्राओं को 2020-21 के लिए यह छात्रवृत्ति दी जानी है। 15 तक खुला रहेगा पोर्टल: 15 जनवरी तक ई-कल्याण पोर्टल खुला रहेगा, जिसमें छात्र-छात्रा आवेदन कर सकेंगे। वहीं, संबंधित शैक्षणिक संस्थान छात्र-छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन पांच जनवरी से 20 जनवरी तक कर सकेंगे। इसके अलावा नए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर्ड संस्थानों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की तिथि भी घोषित की गई है। संस्थान पांच जनवरी से 10 जनवरी तक संस्थानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Published / 2022-01-02 14:55:49
कोरोना : एनआईटी जमशेदपुर में फिलहाल ऑफलाइन क्लास नहीं

टीम एबीएन, जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर में एक बार फिर से ऑफलाइन क्लासेज टाल दी गई है। कोरोना की वर्तमान स्थिति को देख निर्णय लिया गया है। एक माह पहले निर्धारित किया गया था कि एनआईटी जमशेदपुर में 2 जनवरी तक छात्रों को कैंपस बुला लिया जाएगा। इसके बाद पुनः ऑफलाइन क्लासेज को रिज्यूम किया जाएगा, लेकिन एक हफ्ते में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, इसलिए एनआईटी प्रबंधन अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। संस्थान की ओर से छात्रों को सरकार की गाइडलाइन आने तक ऑफलाइन कक्षा रिज्यूम न करने की सूचना दी गई है। हालांकि फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संस्थान को आशंका है कि 2 वर्ष से बंद ऑफलाइन कक्षाएं जल्द शुरू होने नहीं वाली हैं। इसलिए फिलहाल दो जनवरी तक छात्रों के संस्थान में रिपोर्ट करने की अनिवार्यता को स्थगित कर दिया गया है और छात्रों को फिलहाल ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही संस्थान से जुड़ने के लिए कहा गया है। एनआईटी के निदेशक प्रो. केके शुक्ला के मुताबिक एनआईटी में फिलहाल सुरक्षित दूरी एवं प्रोटोकॉल को पूरी तरह फॉलो करने की क्षमता नहीं है। इसलिए कक्षा को स्थगित करना ही उचित रहेगा। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ऐसे छात्रावास उपलब्ध नहीं है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके और संक्रमण को रोकने के उपाय किए जा सकते हैं। इसलिए फिलहाल निर्णय लिया गया है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते तब तक पहले की भांति ही ऑनलाइन क्लासेज चलती रहेंगी। इसके लिए संस्थान पूरी तरह तैयार है और वर्ष 2020 से ही ऑनलाइन क्लासेज संस्थान में चल रही है।

Published / 2021-12-29 08:03:14
झारखंड : 23 जनवरी से नौकरी के लिए लिया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 285 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है। इसमें इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियर की नियुक्ति होगी। हेमंत सोरन सरकार ने 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है। इस दौरान सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में नियुक्ति विज्ञापन निकालने का वादा किया था। झारखंड सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में नियुक्ति विज्ञापन निकालने का वादा किया गया है। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रैजुएट लेवल पर कुल 956 पदों के लिए नियुक्ति विज्ञापन निकाला था। वहीं जेएसएससी ने 285 जूनियर इंजीनियर के लिए एक नियुक्ति विज्ञापन निकाला है। 23 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। अभ्यर्थियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी को है। नियुक्ति 285 पदों के लिए निकाला गया है। जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 46, सिविल इंजीनियर के लिए 188 और मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 51 पोस्ट (पद) हैं। ऑनलाइन तरीके से आवेदन लिया जा रहा है। जनरल कैटेगरी के लिए और ओबीसी के लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 50 रुपये आवेदन फॉर्म के लिए शुल्क अदा करना होगा।

Published / 2021-12-22 17:17:49
बिहार : नये साल में 17000 पदों पर होगी नियुक्ति

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, नए साल में बिहार के अलग-अलग विभागों में बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। ऐसे में आने वाले साल 2022 में सरकार नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देगी। दरअसल, बिहार में 17 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है। बता दें, इनमें से कई पद ऐसे हैं जिनकी परीक्षा और काउंसेलिंग तो हो चुकी है लेकिन अंतिम रिजल्ट अभी नहीं निकला है। वहीं इसके अलावा कई नये पदों पर वैकेंसी भी निकलने वाली है। जानकारी के अनुसार बिहार के अलग-अलग सरकरी विभागों में पदों को भरने के लिए आवेदन निकाले जाएंगे, जिसके अंतर्गत बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) शामिल हैं। इन तीनों के संस्थाओं के द्वारा ही बिहार में 17 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। बताया जाता है कि 17 हजार पदों में करीब 7300 पद ऐसे हैं जिनका सिर्फ फाइनल रिजल्ट आना बाकी है। वहीं इसके अलावा करीब 5100 पदों के लिए विज्ञापन भी निकल चुके हैं। हालांकि इसके लिए अभी परीक्षा या काउंसेलिंग नहीं ली गयी है। जबकि करीब 5000 पदों के लिए नए साल में विज्ञापन निकाला जाएगा। अभी विज्ञापन का इंतजार किया जा रहा है। बता दें, बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने इस वर्ष की शुरुआत में जेइ नियुक्ति के लिए काउंसेलिंग कर ली है, वहीं रिजल्ट तैयार भी हो गया। लेकिन कोर्ट में मामला लंबित होने से फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया गया है और संभवतः नए साल में इसका रिजल्ट भी निकाल दिया जाएगा। इसके तहत अलग अलग-अलग विभागों में लगभग 6300 सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकैनिकल जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होने वाली है। इसके अलावा मत्स्य प्रसार अधिकारी की काउंसेलिंग भी 16 से 20 दिसंबर के बीच हो चुकी है। वहीं 20 दिसंबर तक मत्स्य विकास अधिकारी की काउंसेलिंग का आयोजन किया जा रहा है जो 24 दिसंबर तक चलेगी। इससे पहले 10 से 16 दिसंबर तक ऑफ्थेल्मिक असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी काउंसेलिंग हो चुकी है। इन सभी का रिजल्ट अगले साल जारी किया जाएगा। वहीं करीब 4000 आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए भी बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 67वीं संयुक्त परीक्षा अगले वर्ष फरवरी या उसके बाद होगी। इसके द्वारा 794 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा भी अगले वर्ष 26 और 27 मार्च को होगी। 67वीं संयुक्त परीक्षा का विज्ञापन भी अगले साल 2022 में निकलना है। बता दें, बीएसएससी द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन अगले वर्ष जनवरी में निकाला जाएगा। इसमें 3000 रिक्तियां आने की संभावना है, जिनमें लगभग ढाई हजार रिक्तियां आयोग को मिल चुकी हैं। तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन भी अगले वर्ष की शुरुआत में ही आने वाला है और इसमें भी लगभग दो हजार रिक्तियां रहने की संभावना है, जिनमें से लगभग डेढ़ हजार रिक्तियां आयोग के पास पहुंच चुकी हैं।

Published / 2021-12-12 16:32:48
झारखण्ड : स्वास्थ्य विभाग में 102 पदों के लिए निकली वैकेंसी

एबीएन डेस्क, रांची। नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। झारखंड में 12वीं पास, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, डिग्री और पीजी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियां हैं। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी, दुमका कार्यालय ने स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। नोटिस के अनुसार इन पदों पर 102 वैकेंसी है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 है। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से करना है। इसे सिविल सर्जन, दुमका के पते पर भेजा जाना है। नोटिस के अनुसार झारखंड में स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम पदों पर भर्ती राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के आलोक में की जा रही है। स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम पदों पर भर्ती एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। आवश्यकता अनुसार इसे उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस की समीक्षा करके एक साल और बढ़ाया जा सकता है। यह भी कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों का कॉन्ट्रैक्ट एक माह की नोटिस या एक माह का मानदेय देकर खत्म किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक दिसंबर 2021 से की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष है। सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। रिक्त पदों में से एएनएम- 21, स्टाफ नर्स-5, फार्मासिस्ट-17, ब्लॉक डाटा, मैनेजर-02, आयुष फर्मासिस्ट-02, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक-01, न्यूट्रिशनल काउंसलर-01, एएनएम आरबीएसके-01, फार्मासिस्ट आरबीएसके-11, स्टाफ नर्स एनबीएसयू-01, आरएमएन सीएच काउंसलर-05, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट-03, एएनएम एनयूएचएम-01, क्लिनिकल साइकेट्रिस्ट-01, जीएनएम डिस्ट्रिक्ट एनडीसी क्लीनिक-02, लैब टेक्नीशियन जिला एनसीडी क्लीनिक-01, काउंसलर जिला एनसीडी क्लीनिक-01, जीएनएम सीएचसी एनसीडी क्लीनिक-03, लैब टेक्नीशियन सीएचसी एनसीडी क्लीनिक-03, एआरएनसएच काउंसलर- 10, सीनियर ट्रूयबरकोलोसिस लैब सुपरवाइजर-01, डीएमसी-01, टीबी/एचआईवी एनटीईपी- 01, डीआर टीबी सेंटर काउंसलर-01, फार्मासिस्ट एनटीईपी-01, एसडीएस फर्मासिस्ट एनटीईपी- 1 और एसडीएस स्टोर असिस्टेंट के एक पद भली होनी है।

Page 99 of 106

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse