Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
मैट्रिक : 97.06% अंक के साथ जिला टॉपर बनी रांची की खुशी
Published / 2022-06-21 15:02:54
मैट्रिक : 97.06% अंक के साथ जिला टॉपर बनी रांची की खुशी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रांची की बेटी खुशी कुमारी पूरे जिले में अव्वल आई है। खुशी कुमारी ने बताया कि उसे 97.06% नंबर प्राप्त हुए हैं। मैट्रिक के रिजल्ट में रांची की खुशी कुमारी जिला टॉपर बनी हैं। इससे उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है। इसको लेकर परिजनों में खुशी की लहर है। उसने ईटीवी भारत से खास बातचीत के दौरान बताया कि वह बड़ी होकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं और बायोलॉजी विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। खुशी के पिता ने बताया कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं, पुराने भवनों को तोड़ने का काम करते हैं। गरीबी के कारण बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाया लेकिन आज बेटी ने पढ़ाई कर उनका नाम रोशन कर दिया। वहीं खुशी ने आने वाले सालों में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए संदेश देते हुए कहा कि बेहतर रिजल्ट के लिए सेल्फ स्टडी जरूरी है, इससे ही विद्यार्थी अच्छे मार्क्स पा सकते हैं। मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मौजूदगी में जैक की अधिकारिक वेबसाइट http://jacresults.com पर मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी हुआ। मैट्रिक परीक्षा में कुल 3,99,920 परीक्षार्थी आवेदन दिया था, जिसमें 3,91,100 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 3,73,892 है। वहीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,25,854 है, जबकि द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,24,514 है। वहीं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 23,524 है, कुल परीक्षाफल 95.60 फीसदी हुई है।

विवादों की JPSC ने फिर किया सहायक अभियंता नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित
Published / 2022-06-07 07:35:40
विवादों की JPSC ने फिर किया सहायक अभियंता नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जेपीएससी ने संयुक्त सहायक अभियंता (सिविल एवं मैकेनिकल) भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित इंटरव्यू को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इस बाबत आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इससे जुड़े एक मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में चल रही है, ऐसे में साक्षात्कार को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। झारखंड संयुक्त सहायक अभियंता सीधी भर्ती के लिए 30 मई से इंटरव्यू चल रहा था। यह प्रक्रिया क्रमांक के अनुसार 12 जून तक चलनी थी, लेकिन मामला हाई कोर्ट में चले जाने के बाद इसे स्थगित करना पड़ा। झारखंड हाई कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर तल्ख टिप्पणी की, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि जेपीएससी की गलती की वजह से कोर्ट पर मुकदमों का बोझ बढ़ रहा है। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। जब जेपीएससी को इस गलती के बारे में पता चल गया तो उनकी ओर से सुधार क्यों नहीं किया गया? मालूम हो कि इस संबंध में भास्कर नामक याची की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि संयुक्त सहायक अभियंता पद के लिए अनुसूचित जनजाति के कुल 128 पद हैं, लेकिन उन पदों पर भर्ती के लिए 100 से भी कम अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। वहीं, 1056 पदों के लिए सिर्फ 542 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में आमंत्रित किया गया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर जेपीएससी ने दस्तावेजों के वेरिफिकेशन और साक्षात्कार को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अदालत में जेपीएससी ने शपथ पत्र दाखिल कर कहा कि प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में आरक्षण दिया गया है, लेकिन उनकी ओर से परिणाम में संशोधन की बात न लिखे जाने पर अदालत ने पुन: कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि जेपीएससी एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन हमेशा गलती कर रहा है। जब सातवीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण दिया गया था, तब जेपीएससी ने गलती मानते हुए परिणाम में सुधार करने के लिए अदालत में आवेदन दिया था। लेकिन इस मामले में क्या जेपीएससी कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है?

पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में XLRI जमशेदपुर बना टॉप बिजनेस स्कूल
Published / 2022-06-05 07:43:43
पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में XLRI जमशेदपुर बना टॉप बिजनेस स्कूल

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस स्कूलों की होने वाली पॉजिटिव इंपैक्ट रैंकिंग में इस बार एक्सएलआरआइ जमशेदपुर को "पायनियरिंग स्कूल" केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों का खिताब दिया गया है। उच्चतम स्तर 5 को प्राप्त करने वाले बी-स्कूलों में एक्सएलआरआइ के अलावा तीन अन्य बिजनेस स्कूलों को भी शामिल किया गया है। संकट के समय में बिजनेस स्कूलों की भूमिका शीर्षक वाली पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग 2022 रिपोर्ट 3 जून, 2022 को यूएन पीआरएमइ ग्लोबल फोरम में लॉन्च की गयी। इसमें 21 देशों के कुल 45 बिजनेस स्कूलों ने हिस्सा लिया था। पॉजिटिव इम्पैक्ट रेटिंग एसोसिएशन के प्रोफेसर थॉमस डिलिक और ओइकोस इंटरनेशनल के अध्यक्ष सोफी चाररइस ने उक्त घोषणा की। गौरतलब है कि एक्सएलआरआइ ने लगातार तीसरे वर्ष पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में भाग लिया। एक्सएलआरआइ को पूर्व के पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग के दो संस्करणों में शीर्ष ग्लोबल बिजनेस स्कूलों की सूची में शामिल किया जा चुका है। ओइकोस इंटरनेशनल की अध्यक्ष और पीआईआर सुपरवाइजरी बोर्ड की सदस्य सोफी चाररइस ने कहा कि हमें छात्रों को उन दक्षताओं के साथ तैयार करने की आवश्यकता है जो उन्हें व्यवसाय, समाज और विश्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के लिए सशक्त बनाती हैं। अर्थशास्त्र को सामाजिक या पर्यावरणीय मूल्य सृजन से अलग करना अब स्वीकार्य नहीं है।

रामगढ़ : सेवानिवृत्त क्रेन ऑपरेटर की बेटी ने पहले ही प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा
Published / 2022-05-31 16:37:17
रामगढ़ : सेवानिवृत्त क्रेन ऑपरेटर की बेटी ने पहले ही प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

टीम एबीएन, रांची। प्रतिभाएं परिस्थितियों की मोहताज नहीं होतीं, झारखंड के सेवानिवृत्त क्रेन ऑपरेटर की बेटी ने इस कहावत को चरितार्थ करते हुए बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा पास करके नारी शक्ति का परचम लहराया है। एक साल, इंटरनेटयुक्त एक स्मार्टफोन और प्रतिदिन 18 घंटे की पढ़ाई, इन चीजों के बूते झारखंड की 24 वर्षीय बेटी दिव्या पांडे ने 323वां स्थान हासिल किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। राज्य के रामगढ़ जिले की निवासी दिव्या पांडे ने कहा, एक स्मार्टफोन और इंटरनेट की उपलब्धता ने उन्हें सिविल सेवा परीक्षा पास करने में मदद की। इंटरनेट ज्ञान और सूचनाओं का महासागर है। वर्ष 2017 में रांची विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाली दिव्या ने कहा, मैंने रोजाना करीब 18 घंटे पढ़ाई की और नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च (एनसीईआरटी) की ढेर सारी किताबें पढ़ीं। दिव्या ने यह भी कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान किसी पेशेवर कोचिंग के लिए नामांकन नहीं कराया था। वर्ष 2016 में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के क्रेन ऑपरेटर के रूप में सेवानिवृत्त हुए दिव्या के पिता जगदीश प्रसाद पांडे बहुत खुश हैं। दिव्या के पिता ने कहा, मैं आपको बता नहीं सकता कि मुझे कितना गर्व है। मेरी बेटी इस सफलता की हकदार है। उसकी मेहनत रंग लाई है। दिव्या ने कहा कि उनकी बड़ी बहन प्रियदर्शनी पांडे ने भी झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। दिव्या गरीबों और दलितों के लिए काम करने की इच्छुक हैं।

जून में जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022
Published / 2022-05-27 17:43:33
जून में जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बोर्ड परीक्षा यानी 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा किया जाता है। इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षा राज्य के 1936 एग्जाम सेंटर्स पर हुई थी। झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए स्टूडेंट्स काफी बेसब्री से बोर्ड रिजल्ट 2022 घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों विभिन्न बोर्ड अपने रिजल्ट से जुड़े जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2022 से जुड़ा नोटिफिकेशन भी jacresults.com पर अपडेट कर दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपी का मूल्यांकन कार्य 20 मई 2022 से शुरू हो गया था। आमतौर पर 10वीं और 12वीं के पेपर्स का इवैल्युएशन करने में 20 दिनों का वक्त लगता है। इस हिसाब से लोकल मीडिया ने अंदाजा लगाया है कि बोर्ड रिजल्ट 15 जून 2022 को या उसके आस-पास की किसी तारीख पर जारी किया जा सकता है। कब आएगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2022 : झारखंड बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च-अप्रैल में हुई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 15 जून तक जारी किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए स्टूडेंट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

झारखंड : विभिन्न विभागों में 1289 जेई की नियुक्ति के लिए 26 जून को होगी परीक्षा
Published / 2022-05-23 08:57:14
झारखंड : विभिन्न विभागों में 1289 जेई की नियुक्ति के लिए 26 जून को होगी परीक्षा

टीम एबीएन, रांची। राज्य के विभिन्न विभागों में 1289 जेई की नियुक्ति होगी। इसके लिए 26 जून को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जेएसएससी ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राज्य में 1289 जेई की नियुक्ति के लिए यह परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जाएगी। डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के आवेदन के आलोक में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। 26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रांची, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार के पेयजल स्वच्छता विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, जल संसाधन विभाग समेत अन्य विभागों में यांत्रिक और विद्युत में डिप्लोमा स्तरीय 1289 जूनियर इंजीनियर के तौर पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होगी। सीबीटी मोड पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में दो पेपर के एग्जाम होंगे, जिसका समय दो 2 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेगा।

भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि
Published / 2022-05-15 13:42:06
भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एंड एडुकेशन की ओर से मानद डॉक्टरेट (हॉनररी डॉक्टरेट, पीएचडी) पुरस्कार समारोह टेकनिया आॅडिटोरियम, रोहिणी, पितंपुरा, नवी दिल्ली में आयोजित किया गया था। मौके पर डॉ टीएम स्वामी फाउंडर एंड डीन भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी, डॉ राजेश कुमार तोमर डायरेक्टर मेवार यूनिवर्सिटी, नैशनल वाईस प्रेसिडेंट राष्ट्र निर्माण पार्टी प्रो चांसलर विराट स्किल्स एंड लोटस स्किल्स यूनिवर्सिटी मणिपुर, माननीय संसद श्री कुमार पाल मेहता खासदार (भारतीय जनता पार्टी) जे पी नड्डा (भारतीय जनता पार्टी प्रेसिडेंट) ह्यांचे जवलचे संबंधी, डॉ नीरज गुप्ता बीजेपी एम सिडी कौंसिलर, एमएम अहमद, डॉ चंद्रकांत सिंग, मेजर जनरल राणा, सुरज मंडल, डॉ प्रियंका चौहान, मां प्रभा किरण स्पिरिच्युअल लीडर, उत्तराखंड, सुभाष गुप्ता, नरेश गोयल, गौरव गुप्ता, ऐसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। समारोह अती उल्हासमय वातावरण में संपन्न हुआ। गणमान्यों की मौजूदगी में मुंबई के जाने-माने प्राकृतिक चिकित्सक एवं क्युपंक्चरिस्ट डॉ प्रवीण निचत, (उन्हें आयुर्वेद/ प्राकृतिक चिकित्सा/ पूरक और वैकल्पिक चिकित्सा), येवला नासिक के प्रसिद्ध हेमंत मोहाडीकर (उन्हें आयुर्वेद/ प्राकृतिक चिकित्सा) और ऐसे अन्य विभिन्न प्रकार के लोग जो अपने संबंधित क्षेत्रों में कुशल हैं उन्हें डॉक्टरेट की मानद पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। डॉक्टर प्रवीण निचत वह न केवल एक पत्रकार हैं बल्कि स्वास्थ्य (आरोग्य) क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान है और पिछले दो दशकों से रोगियों की सेवा कर रहे हैं। वे टेलीफोन के जरिए घरेलू नुस्खे बताकर मरीजोंका इलाज करते हैं, वे किसी से इसका एक रुपया भी नहीं लेते ऐसी एक अनूठी पहल करके और पूर्ण निस्वार्थ समाज सेवा कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से उन्होंने 2 लाख से अधिक रोगियों को ठीक किया है जिन्हें उन्होने देखा तक नहीं है । उन्हे हाल ही मे महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंग कोशायरीजी से सन्मानित किया गया, इसके पूर्व उन्हे उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम लेफ्टनंट जनरल गुर्मीत सिंग, मिझोराम के राज्यपाल महामहिम श्री अमलोक रतन कोहलीजी ने भी सन्मानित किया गया है। डॉ प्रवीण निचत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न 175 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, उनका नाम और काम इतना बडा है कि उनकी अलग से पहचान करणे कि आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में वे प्राकृतिक उपचार, पूरक दवाएं और हमारे आसपास पाए जाने वाले पौधे, पंचगव्य, रस्सी चिकित्सा, लकड़ी की चिकित्सा, मछली चिकित्सा, जल चिकित्सा, मालिश चिकित्सा जैसे प्राकृतिक उपचार पद्धति अपनाकर भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाले साध्य / असाध्य बीमारियों के रोगियों का इलाज करते है। इसी कारण वंश भारत वर्चुअल युनिव्हर्सिटी फॉर पीस एंड एडुकेशन ने उन्हें मानद डॉक्टरेट (हॉनररी डॉक्टरेट) से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मानद डॉक्टरेट के पुरस्कार से हमारे देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है और हम इस क्षेत्र में और अधिक शोध करने और आप सभी के आशीर्वाद से एक रोग मुक्त भारत बनाने की लगातार कोशिश करेंगे। उन्होंने इस मानद डॉक्टरेट (हॉनररी डॉक्टरेट) डिग्री के लिए भारत वर्चुअल युनिव्हर्सिटी फॉर पीस अँड एडुकेशन को धन्यवाद दिया।

आरयू के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी बनी सीनेट सदस्य, ओलंपियन सलीमा टेटे मनोनीत
Published / 2022-05-14 17:38:14
आरयू के इतिहास में पहली बार कोई खिलाड़ी बनी सीनेट सदस्य, ओलंपियन सलीमा टेटे मनोनीत

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कोटा से सिमडेगा कॉलेज की छात्रा ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम में शामिल हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को रांची विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया है। 18 मई को सीनेट की बैठक है और इसकी तैयारी रांची विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार खेल कोटे से सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया है। रांची विश्वविद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास को लेकर हमेशा से ही तत्पर रहा है। यह विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। इस विश्वविद्यालय के पास कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। सिमडेगा कॉलेज की रांची विश्वविद्यालय की छात्रा ओलंपियन सलीमा टेटे भारतीय हॉकी टीम में शामिल हैं और लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले रही हैं। ओलंपिक में भी सलीमा टेटे ने उम्दा प्रदर्शन किया था। देश विदेश में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को सराहा गया था। इस छात्रा को रांची विश्वविद्यालय ने अब सम्मान दिया है। पहली बार खेल कोटे से किसी खिलाड़ी को सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया है। 18 मई को सीनेट की बैठक आयोजित होने वाली है। इसी के मद्देनजर सलीमा टेटे को रांची विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी के साथ आरयू सत्र 2018-21 के ओवर आल बेस्ट ग्रेजुएट अंजली कुमारी जो वर्तमान में पीजी गणित विभाग की छात्रा है। उन्हें भी विद्यार्थी कोटे से रांची विश्वविद्यालय के सिनेट सदस्य मनोनीत किया गया है।

IIT-मद्रास के 18 और छात्र हुए कोरोना संक्रमित, कुल पॉजिटिव 30
Published / 2022-04-22 09:10:14
IIT-मद्रास के 18 और छात्र हुए कोरोना संक्रमित, कुल पॉजिटिव 30

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आईआईटी-मद्रास में शुक्रवार ( 22 अप्रैल) को 18 और छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 12 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब कुल मिलाकर आईआईटी-मद्रास में 30 छात्र हैं, जो कोविड-19 पॉजिटिवि पाए गए हैं। सभी पॉजिटिव केस हॉस्टल के थे। आईआईटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने IIT परिसर में स्वच्छता के प्रयासों को तेज कर दिया है। प्रशासन को एहतियाती उपायों को भी मजबूत करने के लिए कहा गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव राधाकृष्णन ने पहले कहा था कि कोविड के मामलों का धीरे-धीरे बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने कहा, मामलों के जीनोम विश्लेषण के आधार पर, 90% BA.2 प्रकार के ओमिक्रॉन के मामले हैं। भारत में शुक्रवार 22 अप्रैल को कोविड-19 के 2,451 नए मामले दर्ज किए गए। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 14,241 हो गई है। देश में अब तक कुल 5,22,116 कोविड की मौत हो चुकी है। देश में टीकाकरण करने वालों की कुल संख्या शुक्रवार 22 अप्रैल को 1,87,26,26,515 तक पहुंच गई। दैनिक सकारात्मकता दर 0.55% है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.47% है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.