Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
भारतीयों की पहली पसंद बनी गूगल
Published / 2026-08-06 20:04:14
भारतीयों की पहली पसंद बनी गूगल

भारत की सबसे पसंदीदा कंपनी बनी गूगल, अमेजन और टाटा ग्रुप भी टॉप-3 में एबीएन नॉलेज डेस्क। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल वर्ष 2026 में भारत की सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है, जबकि टाटा समूह और अमेजन क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2026 रिपोर्ट में दिया गया यह निष्कर्ष 34 बाजारों के 1.75 लाख से अधिक प्रतिभागियों और भारत में करीब 3,500 उत्तरदाताओं से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है।  46% कर्मचारी छह महीनों में नौकरी बदलने के मूड में सर्वेक्षण रिपोर्ट कहती है कि भारत में 46 प्रतिशत कर्मचारी अगले छह महीनों में नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, जबकि 32 प्रतिशत कर्मचारियों ने पिछले छह महीनों में नौकरी बदली है। आरईबीआर 2026 की सबसे पसंदीदा नियोक्ता कंपनियों की सूची में सैमसंग इंडिया चौथे स्थान पर, इंफोसिस पांचवें, रिलायंस इंडस्ट्रीज छठे, आईटीसी समूह सातवें, हिंदुस्तान यूनिलीवर आठवें, महिंद्रा एंड महिंद्रा नौवें और डेल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड दसवें स्थान पर हैं।  कंपनियों को बदलनी होगी रणनीति सर्वेक्षण के मुताबिक, काम एवं निजी जिंदगी के बीच संतुलन, समान अवसर, करियर में प्रगति, वेतन एवं लाभ और अच्छी प्रतिष्ठा भारतीय कर्मचारियों के लिए प्रमुख कारक हैं, जो नियोक्ता के चयन को प्रभावित करते हैं। रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक नारायण अय्यर ने कहा, करीब आधे कर्मचारी अगले छह महीनों में नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए केवल सतही लाभ से आगे बढ़कर व्यापक रणनीति को अपनाना जरूरी है। कर्मचारियों की अपेक्षाएं संगठनों की संरचनात्मक क्षमता से कहीं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत के वैश्विक निवेश आकर्षित करने और अपनी आर्थिक उपस्थिति बढ़ाने के साथ वही संगठन प्रतिभा को आकर्षित करने और उसे बरकरार रखने में आगे रहेंगे, जो अपनी प्रतिभा रणनीतियों पर सक्रिय रूप से पुनर्विचार करेंगे। अय्यर ने कहा, भविष्य उन नियोक्ताओं का ही है जो कर्मचारियों की वृद्धि, लचीलेपन, निष्पक्षता, उद्देश्य और पुरस्कार के बीच संतुलन स्थापित कर सकें। करियर वृद्धि न होने पर नौकरी छोड़ने की संभावना  रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का कार्यबल अब संतुलित नियोक्ता के दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां कंपनियों को सार्थक कार्य, करियर वृद्धि, समावेशन, कल्याण, लचीलापन और प्रतिस्पर्धी वेतन एक साथ प्रदान करने की जरूरत है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि प्रदर्शन की मान्यता, करियर में निरंतरता, विश्वसनीय वेतन और लाभ भारत में नौकरी सुरक्षा के प्रमुख आधार हैं। हालांकि, विभिन्न क्षेत्रों में अपेक्षाएं लगभग समान हैं लेकिन डिजिटल क्षेत्र के पेशेवर प्रतिस्पर्धी वेतन को अधिक महत्व देते हैं और करियर वृद्धि के अवसर न होने पर उनके नौकरी छोड़ने की संभावना भी अधिक होती है।

रांची : भारी बारिश के बीच छात्रों की तिरंगा यात्रा सफल
Published / 2026-08-05 21:47:35
रांची : भारी बारिश के बीच छात्रों की तिरंगा यात्रा सफल

जेपीएससी और जेएसएससी मामले में दिखा आंदोलन का शक्ति प्रदर्शन टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे। वहीं करीब 500 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में थामकर विद्यार्थियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। भारत माता की जय और अपने अधिकारों के समर्थन में लगाये गये नारों से पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर गया। छात्रों का कहना है कि मौसम की चुनौती उनके आंदोलन के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती। बारिश में भीगते हुए छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों में उत्साह और एकजुटता साफ नजर आई। हाथों में तिरंगा और चेहरे पर संघर्ष का भाव लिए छात्र सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते दिखे। जेपीएससी और जेएसएससी मामले को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं। आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांग कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की है। छात्रों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए और जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए। इधर, गुरुवार से झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में छात्रों की यह तिरंगा यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है। विधानसभा सत्र से ठीक पहले छात्रों का यह शक्ति प्रदर्शन सरकार और राजनीतिक दलों के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। तिरंगा यात्रा के जरिए छात्रों ने यह संकेत देने की कोशिश की कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। आंदोलन स्थल से लेकर सड़क तक छात्रों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना उनका अधिकार है और वे इसी रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे। बारिश के बीच निकली इस यात्रा में छात्रों का जोश देखते ही बन रहा था। कई छात्र तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। खराब मौसम के बावजूद छात्रों की मौजूदगी ने आंदोलन को नयी ऊर्जा देने का काम किया।

10 अगस्त को होगा छात्रों का विधानसभा मार्च : देवेंद्र नाथ महतो
Published / 2026-08-05 21:42:50
10 अगस्त को होगा छात्रों का विधानसभा मार्च : देवेंद्र नाथ महतो

इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो का वीडियो कॉल पर सीधा संवाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन को सशरीर समर्थन दिया टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में डटे रहे। शाम के समय अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए। इसी दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सीधा संवाद किया। उन्होंने आंदोलन एवं श्री महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। श्री महतो ने सोनम वांगचुक से आंदोलन को लेकर निरंतर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया तथा उन्हें रांची स्थित धरना स्थल पर आने का भी आमंत्रण दिया। देर शाम झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी धरना स्थल पहुंचे और छात्र आंदोलन को अपना नैतिक एवं सशरीर समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलन की पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस अवसर पर देवेंद्र नाथ महतो ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री मरांडी को आंदोलन की प्रमुख मांगों से संबंधित विस्तृत मांग-पत्र भी सौंपा। देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार शीघ्र छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आगामी 10 अगस्त को हजारों छात्र विधानसभा मार्च कर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करायेंगे।

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स ,क्लस्टर - 2 के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
Published / 2026-08-04 23:14:50
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स ,क्लस्टर - 2 के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स ,क्लस्टर - 2 के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोहएबीएन कैरियर डेस्क। एस.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान डी.ए.वी. स्पोर्ट्स के अंतर्गत आयोजित क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।डी.ए.वी. स्पोर्ट्स क्लस्टर–2 के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित क्रिकेट, बैडमिंटन, नेटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, फुटबॉल, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वूशु, बॉक्सिंग, हैंडबॉल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।सम्मान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।प्राचार्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों सहित  वरिष्ठ खेल शिक्षक राजेश प्रसाद सिंहा तथा आशीष जायसवाल को भी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

बीआईटी में मानसिक स्वास्थ्य पर होगी कार्यशाला
Published / 2026-08-03 21:24:28
बीआईटी में मानसिक स्वास्थ्य पर होगी कार्यशाला

बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, लालपुर में मानसिक स्वास्थ्य हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषयक एक सप्ताहीय कार्यशाला का शुभारंभ एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा, लालपुर इकाई के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सोमवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मेंटल हेल्थ असेसमेंट, स्क्रीनिंग एंड सपोर्ट सिस्टम्स (एआईएमएचएसएस- 2026) विषय पर एक सप्ताहीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। 3 से 7 अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विशेषज्ञ व्याख्यानों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण (हैंड्स-आॅन सेशन) के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अनुप्रयोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राजू पोद्दार, डीन (अनुसंधान एवं नवाचार), बीआईटी मेसरा ने किया। मौके पर कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमृता सरकार, बीआईटी मेसरा लालपुर इकाई के निदेशक (प्रोफेसर-इन-चार्ज) डॉ. विजय कुमार झा तथा डॉ. अमृता प्रियम भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को नैतिक, नवाचारपूर्ण एवं अंतर्विषयक अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग, बीआईटी मेसरा लालपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. पार्थ सारथी बिष्णु ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न अनुप्रयोगों पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में सेंट्रल इंस्टीट्यूट आॅफ साइकियाट्री (सीआईपी), रांची के प्रोफेसर डॉ. निशांत गोयल ने युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तथा मनोवैज्ञानिक कल्याण को बढ़ावा देने में डिजिटल तकनीकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किये। कार्यशाला के आयोजन एवं समन्वय की जिम्मेदारी कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मानसी गुप्ता, डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय एवं डॉ. नंदन बनर्जी  द्वारा निभाई जा रही है। वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन शुभाशीष रॉय, राणा प्रताप मिश्रा तथा बसुदेव सिंह द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यशाला में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिससे यह कार्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मानसिक स्वास्थ्य समाधान, शोध, नवाचार तथा शैक्षणिक सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा।

आज नव उत्साह से लबरेज दिखा बीआईटी लालपुर का पूरा प्रांगण
Published / 2026-08-03 18:49:07
आज नव उत्साह से लबरेज दिखा बीआईटी लालपुर का पूरा प्रांगण

एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। आज दिन 27 जुलाई से नया सत्र की शुरुआत सभी स्नातकोत्तर और स्नातक के विद्यार्थियों का परिचय संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा और विभिन्न विभागों के शिक्षक सहायक कुलसचिव ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और निदेशक से सीधा संवाद कर आने वाले शैक्षणिक सत्र में सहयोग और अनुशासन के प्रति सजगता पर बाते कर एक दूसरे की समन्वय स्थापित करने का प्रथम प्रयास किया गया। आज लालपुर का पूरा प्रांगण नव उत्साह और स्नातक की पढ़ाई करने के प्रति उत्सुकता से भरे थे परिचय के बाद छात्र छात्राओं के साथ जलपान कर उनके कॉलेज और उसके अनुशासन के प्रति डर को कम करने का सफल प्रयास किया गया। आज के इस परिचय कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव श्री नरेन्द्र कुमार, स्नातकोत्तर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ श्रीमती अमृता प्रियम, डॉ सोमनाथ मुखर्जी,  स्नातक विभाग के डॉ मिलि दत्ता, डॉ पार्थो सारथी विष्णु, डॉ अनीश हैदर, डॉ संजय कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ मयंक, अनुपमा सहाय, डॉ चिन्तापल्ली, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संदीप शाहदेव, डॉ प्रशांत कुमार सिंह, डॉ सोमित्रो, अजय कुमार, राणा मिश्रा, डॉ उमेश प्रशाद डॉ सिबा मित्रा, डॉ श्रावणी, सहित शिक्षकों और पुराने छात्र छात्राओं ने नए छात्र छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रांची : अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च
Published / 2026-07-31 21:36:29
रांची : अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च

​अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्चबाहरी तत्वों द्वारा आंदोलन को तोड़ने की साजिश : देवेंद्र नाथ महतोटीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में चल रहे सत्याग्रह धरना का सातवां दिन रहा।धरना के उपरांत अभ्यर्थियों ने सरकार एवं आयोग के विरुद्ध शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से प्रारंभ होकर अल्बर्ट एक्का चौक रांची तक पहुँचा, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आयोग में व्यापक सुधार तथा परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारेबाजी की। आंदोलन का समर्थन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आयोग में संपूर्ण रिफॉर्म व पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्र पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व, कोचिंग संचालक का चोला ओढ़कर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के अभ्यर्थी अब पूरी स्थिति से अवगत हैं और अपने अधिकार एवं न्यायपूर्ण नियुक्ति के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक प्रचार से बचने तथा आंदोलन की एकता बनाए रखने की अपील की। उल्लेखनीय है कि यह आंदोलन अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा प्रशासन को पूर्व में दी गई सूचनार्थ के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा : दीनबंधु मंडल
Published / 2026-07-30 21:07:10
14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा : दीनबंधु मंडल

सत्याग्रह आंदोलन छठे दिन भी जारी 6 अगस्त 2026 को विधानसभा घेराव, पूरे झारखंड से हजारों छात्र होंगे शामिल टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले संचालित जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के अंतर्गत अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन का छठा दिन गुरुवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में जारी रहा। दिनभर आंदोलन स्थल पर राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही तथा आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिलता रहा। इस अवसर पर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के अध्यक्ष दीनबंधु मंडल ने कहा कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, बैकलॉग सिविल सेवा परीक्षा, जेएसएससी सीजीएल तथा टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में व्यापक अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आये हैं। उन्होंने इन सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मंच के महासचिव रामअवतार महतो ने कहा कि जब तक 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं की जाती, अनियमितताओं के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तथा जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के न्याय, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार-मुक्त भर्ती प्रक्रिया की मांग का आंदोलन है और इसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने आगे घोषणा की कि 6 अगस्त 2026 को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव किया जायेगा, जिसमें पूरे झारखंड से हजारों छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने राज्य के सभी अभ्यर्थियों एवं युवाओं से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इस आंदोलन में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

लौहनगरी में खुलेगा अत्याधुनिक चालक प्रशिक्षण संस्थान
Published / 2026-07-28 20:55:06
लौहनगरी में खुलेगा अत्याधुनिक चालक प्रशिक्षण संस्थान

जमशेदपुर में खुलेगा अत्याधुनिक चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, टाटा मोटर्स के साथ राज्य सरकार ने किया करार एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में अत्याधुनिक चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के सहयोग से स्थापित हो रहे आईडीटीआर को लेकर झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में मंगलवार को राज्य सरकार के परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच यह अत्यधिक चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा, जो जमशेदपुर के मनपीठा मौजा में 11.88 एकड़ भूमि पर स्थापित होगी। इस संस्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराया जायेगा। इस संस्थान के बिल्डिंग निर्माण पर कुल लागत 22.30 करोड़ की होगी, जिसमें परिवहन विभाग झारखंड सरकार द्वारा 3.21 करोड़, केंद्र सरकार द्वारा 17 करोड़ और टाटा मोटर्स के द्वारा 1.82 करोड़ का सहयोग दिया जा रहा है। संस्थान के निर्माण का कार्य झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉपोर्रेशन लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। इस संस्थान में 30 घंटे की कुल प्रशिक्षण अवधि होगी, जिसमें 15 घंटे प्रशिक्षणार्थियों की थ्योरी क्लास होगी और 15 घंटे का प्रैक्टिकल क्लास होगा।इस संस्थान में 50 पुरुषों के लिए एवं 25 महिलाओं के लिए छात्रावास तथा मेस की सुविधा होगी। वाहन चालकों के प्रशिक्षण के लिए एलएमवी एवं एचएमवी ड्राइविंग सिम्युलेटर, प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना उपरांत प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख उद्योग आधारित चालक प्रशिक्षण दिया जायेगा। ड्राइविंग लाइसेंस लेना हो सरल: मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह के अलावा टाटा मोटर्स और राज्य सरकार के परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,498