Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
झारखंड : 16वें दिन भी जारी है देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल
Published / 2026-08-17 21:27:38
झारखंड : 16वें दिन भी जारी है देवेंद्रनाथ महतो की भूख हड़ताल

झारखंड 17 अगस्त भूख हड़ताल का 16वां दिन े सदर अस्पताल टीम एबीएन, रांची। भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। 15 अगस्त के बाद से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट देखी जा रही है और इढ दिन-प्रतिदिन कम हो रहा है। आज जांच के दौरान उनका बीपी 84/39 दर्ज किया गया। इसके साथ ही सीने में दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी और शरीर में बढ़ती कमजोरी की शिकायत है। जांच के दौरान शरीर में कीटोन की मात्रा भी पायी गयी है। सदर अस्पताल में लगातार एक्स-रे, रक्त जांच, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और अन्य जांच भी जारी हैं। लगातार मेडिकल जांच और इलाज के बावजूद उनकी भूख हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होती जा रही है और शरीर में कमजोरी लगातार बढ़ रही है।

20 को सीएम आवास घेरेंगे आंदोलन करनेवाले विद्यार्थी
Published / 2026-08-16 21:46:49
20 को सीएम आवास घेरेंगे आंदोलन करनेवाले विद्यार्थी

छात्रों का झामुमो-कांग्रेस पर सियासी खेल का आरोप, 20 अगस्त को सीएम आवास घेरने का एलान टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेतृत्व में चल रहा प्रदर्शन शनिवार को 22वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर उनके मुद्दों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। आंदोलनकारी छात्रों ने ऐलान किया कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग रखेंगे। छात्रों ने रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले फूंकने की भी घोषणा की है। सीएम आवास का करेंगे घेराव, मुख्यमंत्री दें इस्तीफा जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। छात्रों ने राहुल गांधी से भी अपील की कि यदि मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं तो कांग्रेस को जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए। छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करती, आंदोलन वापस नहीं लिया जायेगा। जेपीएससी-जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाएं रद्द करने की मांग प्रदर्शनकारी छात्रों ने कथित अनियमितताओं वाली परीक्षाओं को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच ने सीबीआई जांच या झारखंड से बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से जांच कराने की मांग दोहरायी है। मंच की ओर से जेएसएससी -सीजीएल परीक्षा के साथ झारखंड लोक सेवा आयोग की कुछ परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की जा रही है, जिन्हें छात्र संदिग्ध मान रहे हैं। देवेंद्र महतो को अस्पताल से निकलने से रोकने का आरोप जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोक दिया। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें महतो को सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करते देखा गया।

बीआईटी मेसरा-लालपुर में शान से लहरा तिरंगा
Published / 2026-08-16 21:44:15
बीआईटी मेसरा-लालपुर में शान से लहरा तिरंगा

टीम एबीएन, रांची। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय ध्वज संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने झंडा फहराया और अपने संस्थान के शिक्षकों कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के मान सम्मान के लिए उत्साहित किया और संस्थान के प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।इस अवसर पर ठरर के कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसका नेतृत्व डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव डॉ संदीप नाथ शाहदेव सहायक कुलसचिव नागेंद्र कुमार ने किया इस अवसर पर छात्रो के द्वारा युवाओं का नशे के प्रति प्रेम और नुकसान पर बेहतरीन नाट्य रूप के से संदेश दिया गया।इस अवसर पर डॉ श्रीमती अमृता प्रियम , डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ शिवा,डॉ उमेश प्रशाद, डॉ अनीश , सोमित्रो चक्रवर्ती, राणा मिश्र, श्रीमती सोनी, कुमारी, सुश्री अनामिका, डॉ मिली दत्ता, डॉ संजय कुमार, मयंक, देवेश, डॉ तन्मय, डॉ अरुण कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।

एसआर डीएवी पुंदाग में पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन
Published / 2026-08-12 20:57:52
एसआर डीएवी पुंदाग में पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में पुस्तकालय विज्ञान के पिता कहे जानेवाले एसआर रंगनाथन की जयंती तथा राष्ट्रीय लाइब्रेरी डे के शुभ अवसर पर भव्य पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी। उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन लाइब्रेरियन सविता झा की उपस्थिति में प्राचार्य डॉ तापस घोष ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से द्वादश तक के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के रूप में ज्ञान का भंडार खोल दिया गया है। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपनी वर्ग शिक्षिकाओं के साथ पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा किया। पुस्तकें देख विद्यार्थी काफी प्रसन्न दिखे, कारण वे अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का अवलोकन कर सकते थे। उन्हें पढ़ सकते थे। उक्त प्रदर्शनी में बच्चों के लिए एक तरफ हिंदी तथा इंग्लिश की मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कहानी की पुस्तकें थीं, तो दूसरी तरफ उपन्यास के रूप में साहित्य का संसार सजा दिया गया था। इंग्लिश- हिंदी - संस्कृत के शब्दकोश भी रखे गये थे, तो ऊंची कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें भी प्रदर्शित की गयी थीं। कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के भविष्य की तैयारी के लिए जेईई, नीट, एनडीए, कैट, क्लैट, एनटीएसई, केवीपीआई सरीखी प्रतियोगी परीक्षाओं  में भाग लेने की तैयारी में मददगार पुस्तकों की भी भरमार थीं। इसके अलावा अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए भी पुस्तकें भी उपलब्ध थीं। विद्यार्थी उन पुस्तकों को देखकर बेहद उत्साहित नजर आये। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी आधुनिक तकनीक तथा सोशल मीडिया से जुड़कर पुस्तकों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की प्रदर्शनी उन्हें पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थियों को पुस्तकों से दोस्ती करनी चाहिए, जो उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने तथा उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
Published / 2026-08-12 14:30:01
डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजनसेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी विनोद कुमार ने दिए सफलता के मंत्रटीम एबीएन, रांची। युवाओं को देश सेवा के गौरवशाली करियर से जोड़ने और रक्षा परीक्षाओं से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं एवं उलझनों को दूर करने के उद्देश्य से बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में बुधवार को विशेष डिफेंस करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों (Armed Forces) में शामिल होने के विभिन्न अवसरों और प्रवेश परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डिफेंस एकेडमी, रांची के निदेशक एवं भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विनोद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी), CDS (संयुक्त रक्षा सेवा), AFCAT (वायुसेना सामान्य प्रवेश परीक्षा), SSB इंटरव्यू तथा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विनोद कुमार ने छात्रों को बताया कि इन प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे किया जाता है, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं क्या हैं तथा चयन प्रक्रिया के लिए शारीरिक और मानसिक तैयारी किस प्रकार की जानी चाहिए। उन्होंने रक्षा सेवाओं में सफलता के लिए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने छात्रों को SSB इंटरव्यू की तैयारी एवं उसे सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी दिए।काउंसलिंग सत्र में विद्यालय की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने रक्षा करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने सरल एवं विस्तारपूर्वक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।कार्यक्रम के समापन पर श्री विनोद कुमार ने डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री रवि प्रकाश तिवारी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग को इस सफल, उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, लालपुर में मानसिक स्वास्थ्य एवं AI पर पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन
Published / 2026-08-07 23:21:58
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, लालपुर में मानसिक स्वास्थ्य एवं AI पर पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, लालपुर में मानसिक स्वास्थ्य एवं AI पर पांच दिवसीय कार्यशाला का समापनटीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा, लालपुर इकाई के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मेंटल हेल्थ असेसमेंट, स्क्रीनिंग एंड सपोर्ट सिस्टम्स (AIMHSS-2026)” का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 3 से 7 अगस्त तक आयोजित इस कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य के मूल्यांकन, स्क्रीनिंग, परामर्श एवं सहायता प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उभरते अनुप्रयोगों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, परिचर्चा एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए।समापन दिवस पर डॉ. शर्मिष्ठा चौधरी, लंदन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ रोहेम्पटन में मनोविज्ञान ट्यूटर ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI के उपयोग के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता, नैतिकता एवं जिम्मेदार AI के महत्व पर चर्चा की तथा संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य संबंधी डेटा की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। दूसरे सत्र में अमिटी यूनिवर्सिटी, रांची की डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक के दृष्टिकोण से मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं परामर्श संबंधी दृष्टिकोणों पर अपने विचार साझा किए।समापन समारोह में प्रोफेसर विजय कुमार झा, चेयरपर्सन, AIMHSS एवं निदेशक, BIT मेसरा लालपुर कैंपस, डॉ. अमृता प्रियम, सलाहकार समिति की सदस्य तथा कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमृता सरकार उपस्थित रहीं। प्रो. झा ने कार्यशाला की सफलता के लिए समिति के सदस्यों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. नंदन बनर्जी, डॉ. देवेश कुमार उपाध्याय एवं डॉ. मानसी गुप्ता सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। राणा प्रताप मिश्रा, शुभाशीष रॉय एवं बसुदेव सिंह की इवेंट मैनेजमेंट समिति ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला में संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्तनपान सप्ताह पर किया जागरूकता कार्यक्रम
Published / 2026-08-07 22:05:12
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्तनपान सप्ताह पर किया जागरूकता कार्यक्रम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज के बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया तथा स्तनपान के महत्व पर आधारित एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से इस वर्ष की थीम के अनुरूप शिशुओं के लिए मातृ दुग्ध के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नाटक का समापन "माँ का दूध: हर बच्चे का अधिकार" के प्रभावशाली संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं मिस स्नेहा पति एवं मिस रेचल मसीह विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की।

राहुल गांधी से बातचीत के बाद आंदोलनरत छात्रों को मिली नयी ऊर्जा
Published / 2026-08-06 21:45:44
राहुल गांधी से बातचीत के बाद आंदोलनरत छात्रों को मिली नयी ऊर्जा

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात... टीम एबीएन, रांची। रांची में जेपीएससी गड़बड़ी को लेकर 12 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर बात की। उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों से बात की और हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने छात्रों से कहा, आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। छात्रों की हक के लिए मैं खड़ा हूं।

रांची : परीक्षा विवाद पर आंदोलन में छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व
Published / 2026-08-06 20:06:56
रांची : परीक्षा विवाद पर आंदोलन में छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने जारी की प्रतिनिधिमंडल की सूची टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने प्रस्तावित वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है। मंच की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैठक में सभी मांगों, तथ्यों और मुद्दों को केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे, जबकि पत्रकार एवं कानूनविद अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका में उपस्थित रहेंगे। छात्र प्रतिनिधि : रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार, शालू सिंहपत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)  : शंभूनाथ चौधरी, विकास वर्मा कानूनविद (अभिभावक के रूप में) : अजीत कुमार मंच द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पत्रकार और कानूनविद केवल छात्रों के अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान किसी भी विषय, तथ्य या मांग को प्रस्तुत करने का अधिकार केवल छात्र प्रतिनिधियों के पास होगा। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे। मीडिया से जुड़े अभिभावकों को बैठक स्थल के भीतर प्रवेश करते समय माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस अथवा किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,294